Shahjahanpur में मुखबिरी के शक में युवक की हत्या,गांव में पुलिस बल तैनात
शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में दबंगों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। भाई को बचाने गए जोधा को भी दबंगों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। भाई जोधा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक मुखबिरी के शक में युवक पर हमला किया गया है। फिलहाल तनाव की स्थिति देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
बता दें कि घटना थाना कलान क्षेत्र के जहानाबाद खमरिया गांव की है। जहां के रहने वाले राम लडैते को शक था कि गांव के सुनीत ने पुलिस में कच्ची शराब की शिकायत की है। इस बात को लेकर राम लडैते और उसके बेटे सुनील से रंजिश मान रहे थे। मुखबिरी के शक के आधार पर शाम के वक्त में लडैते और उनके बेटों ने सुनीत को घेरकर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
इतना ही नहीं धारदार हथियारों से भी उसके ऊपर हमला किया गया। पिटाई में सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। अपने भाई को बचाने आए जोधा भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने राम लडैते और उनके बेटों सहित 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

