Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गांव खेडी भुम्मा निवासी युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

मुजफ्फरनगर। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची ने मृतक की शिनाख्त कराकर उसके परिजनो को हादसे की जानकारी दी। युवक की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन व ग्रामीण तुरन्त ही मुजफ्फरनगर के लिए चल दिए।

सूत्रो के अनुसार मीरापुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव खेडी भुम्मा निवासी करीब 22 वर्षीय समीप पुत्र ईकबाल बढई का काम करता है। बताया जाता है कि युवक समीर अपने कुछ अन्य साथियो के साथ ठेकेदार के अधीन वसुंधरा कालोनी मे निर्माणाधीन मकान मे लकडी का काम कर रहा था।

तथा ये लोग निर्माणाधीन मकान मे रहकर लकडी के खिडकी दरवाजे आदि बनाने का कार्य कर रहे थे। सूत्रो का कहना है कि बीती रात समीर व उसके कारपेन्टर दोस्त ने साथ खाना खाया।

जिसके पश्चात ये दोनो युवक अलग-अलग कमरे मे सो गए। बताया जाता है कि आज सुबह जब समीर देर तक सोकर नही उठा तो उसका साथी चिन्तित हो गया तथा किसी अनहोनी के भय से वह बुरी तरह घबरा गया।

युवक द्वारा शोर मचाने पर कुछ अन्य पडौसी भी मौके पर पहुंच गए। कालोनीवासियो ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो कमरे के अन्दर का नजारा देखकर उनके होश फाख्ता हो गए।

वहीं दूसरी और नागरिको की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के विषय मे जानकारी लेने के साथ उसके परिवारजनो को इसकी सूचना दी।

युवक समीर की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनो मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिवारजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। युवक की मौत से ग्रामीणो मे शोक छा गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 10 =