फिल्मी चक्कर

अक्षय-रजनीकांत की 2.0- BLOCKBUSTER

जब फिल्मी पर्दे पर साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और नॉर्थ के एक्शन हीरो अक्षय कुमार एक साथ आते हैं तो बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड टूटना तो लाजमी है.  कल रिलीज हुआ फिल्म 2.0 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन रिकॉर्ड कमाई की है. फिल्म ने पहले दिन करीब 75.5 करोड़ रुपए की कमाई की है. ये कमाई फिल्म के सभी भाषाओं में रिलीज हुए वर्जन्स की है.
फिल्म के हिंदी भाषा में रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 20 करोड़ रुपए कमाए हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई को लेकर जानकारी शेयर करते हुए कहा कि फिल्म किसी हॉलीडे पर रिलीज नहीं हुई है. साथ ही फिल्म शुक्रवार की बजाय वीरवार को रिलीज हुई है जिसके चलते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. इतन ही नहीं फिल्म की ऑन लाइन बुकिंग्स बहुत लेट ओपन हुईं नहीं तो फिल्म की कमाई और भी बेहतर हो सकती थी. लेकिन इन सब कारणों के बावजूद फिल्म के जब वर्जन ने शानदार कमाई की है.फर्स्ट पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने नॉर्थ इंडिया में करीब 21 करोड़ की कमाई की है. इसके अलावा तमिलनाडू में फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 करोड़ रुपए कमाए हैं. साथ ही तेलुगु राज्यों में फिल्म ने करीब 19 करोड़ रुपए कमाए हैं. वहीं, केरल में फिल्म ने करीब 5.5 करोड़ और कर्नाटका में 8 करोड़ रुपए कमाए हैं.केरल में फिल्म ने 5.5 करोड़ रुपए की कमाई की है. इस कमाई के साथ ये फिल्म टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. फिल्म ने टॉप 5 में चौथे स्थान पर अपनी जगह बनाई है. इससे पहले फिल्म सरकार , बाहुबली 2 और मेर्सल  हैं.

 

रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना लिया है. फिल्म की ओपनिंग कलेक्शन को लेकर कहा जा रहा है कि ये आमिर की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है. वहीं, फिल्म को लेकर फैंस में किस हद तक दीवानगी है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म रिलीज से पहले ही 10 लाख से ज्यादा टिकट्स बिक गई थी.इसे लेकर बुक माई शो पर फिल्म की करीब 12 लाख टिकट्स पहले बुक हो गईं थी. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से लगातार  खबरें आ रही हैं कि फिल्म के पहले दिन कमाई 100 करोड़ के आंकड़े छू सकती है. आपको बता दें कि फिल्म 2.0 फिल्म बाहुबली के बाद अब तक की सबसे ज्यादा रिलीज से पहले एडवान्स बुक की जाने वाली फिल्म बन गई है.स्क्रीन्स की बात करें तो फिल्म को भारत में नॉर्थ इंडिया में लगभग 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. वहीं, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में करीब फिल्म को 1200 स्क्रीन्स मिली हैं. इतना ही नहीं साउथ के कई इलाकों में फिल्म को अच्छी स्क्रीन्स मिली हैं. इसके अलावा फिल्म के सेटेलाइट राइट्स भी करीब 120 करोड़ रुपए में बिके हैं जिसमें डिजीटल प्लेटफॉर्म भी शामिल है.आपको बता दें कि 2.0 एशिया की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है. इसके साथ ही ये भारत की पहली ऐसी फिल्म है जिसे डायरेक्ट 3D कैमरे से शूट किया गया है. इस फिल्म को 550 करोड़ से भी ज्यादा के बजट में लायका प्रोडक्शन ने बनाया है. इस फिल्म में अक्षय कुमार और रजनीकांत के साथ एक्ट्रेस एमी जैक्सन और आदिल हुसैन मुख्य भूमिकाओं में हैं.

रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर 2.0 आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है. अपने बड़े बजट और एडवांस वीएफएक्स को लेकर फिल्म ने फैंस के बीच काफी सुर्खियां बटोरी हैं. साथ ही फिल्म में दो बड़े मेगास्टार्स का साथ आना भी फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. फिल्म को लेकर साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस सुबह से ही फिल्म देखने के लिए कतारो में लगे हैं.

अगर आप भी इस वीकेंड रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर ये फिल्म देखने का मन बना रहे हैं तो हम आपके लिए इस फिल्म को लेकर ऑडियंस का रिव्यू लेकर आए हैं.
फिल्म में रजनीकांत की एंट्री के बाद फिल्म को हॉल में ही 3 मिनट के लिए रोक दिया गया. इस दौरान उनके फैंस ने उनकी एंट्री पर न सिर्फ सीटियां और तालियां बजाई. बल्कि डांस भी करने लगे. आप भी देखिए ये वीडियो. ये वीडियो बिलाल नाम के एक शख्स ने ट्वीट किया है.

https://twitter.com/baelal23/status/1067966730532765697

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =