Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

10 लाख रुपये के अवैध नशीले पदार्थ सहित 2 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद को नशा मुक्त करने के लिए चल रहे जीरो ड्रग्स अभियान को दिन प्रतिदिन सफलता मिलती जा रही है। पुलिस द्वारा नशीले पदार्थो के कारोबार मे संलिप्त लोगो पर पैनी निगाह है। मंसूरपुर पुलिस ने जीरो ड्रग्स अभियान के अर्न्तगत 10 लाख रूपये के अवैध नशीने पदार्थ सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

रिर्जव पुलिस लाइन के सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी अभिषेक द्वारा जनपद को नशा मुक्त करने के उददेश्य से चल रहे जीरो ड्रग्स अभ्ज्ञियान के अर्न्तगत थाना मन्सूरपुर पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर शाहपुर तिराहे से दो अभियुक्तों अनुज पुत्र जसवीर निवासी घासीपुरा व बन्टी पुत्र योगेश निवासी बेगराजपुर थाना मन्सूरपुर को…..सहित गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी ने बताया कि अभियुक्तो से बरामद नशीले पदार्थ की कीमत करीब 10 लाख रूपये है। आरोपियो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे क्षेत्राधिकारी खतौली अशीष प्रताप सिह, थाना प्रभारी मन्सूरपुर मनोज चाहल व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk