खबरें अब तक...

समाचार

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एल्बेंडाजोल दवाई वितरण अभियान का शुभारंभ मंगलवार को एम.जी. पब्लिक स्कूल से किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग और सतर्क रहने की सीख देते हुए अतिथियों ने एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई और कृमि मुक्त मुजफ्फरनगर का नारा दिया गया।
एम.जी. पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर अभियान का शुभारंभ करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आयुष बोर्ड उ.प्र. के चेयरमैन डा. सुभाष चन्द शर्मा, जिलाधिकारी राजीव शर्मा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पी.एस. मिश्रा अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। स्कूल की एडिशनल प्रिंसीपल श्रीमती मोनिका गर्ग ने उनका स्कूल परिसर में स्वागत किया। आयुष बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुभाष चन्द शर्मा ने कहा कि आज हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने में भी लापरवाह हो रहे हैं। हमें अपने साथ अपने समाज, देश और प्रदेश को भी भ्रष्टाचार रूपी बीमारी से निजात दिलाकर स्वस्थ बनाना है। इसके लिए हमें सबसे पहले अपने मन को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना होगा, तभी हम एक बेहतर कल का निर्माण करने में सफल हो पायेंगे। उन्होंने बच्चों को पूर्व राष्ट्रपति स्व. एपीजे अब्दुल कलाम के साथ ही देश के महापुरुषों की जीवनी पढ़ने और उससे सीख हासिल करने का आह्नान करते हुए कहा कि विफलताओं से डर कर नहीं उनके आगे डटकर खड़ा होने वाला ही नया इतिहास लिखता है। जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने कहा कि हमारे खानपान और दिनचर्या में लापरवाही के कारण ही हमारा शरीर बीमार होता है। कृमिनाशक दवाईयों के विरतण का ये अभियान नया नहीं है, हमने भी बचपन में स्कूलों में ये गोलियां खाई हैं। आज स्वास्थ्य विभाग बेहतर काम कर रहा है। उन्होंने बच्चों को सब्जियों को धोकर खाने, अपने शरीर और खासकर नाखूनों की सफाई रखने की सीख दी। उन्होंने कहा कि भोजन के साथ ही तलवों के माध्यम से शरीर में बीमारी फैलाने वाले कीटाणु प्रवेश करते हैं। हमें हर छह महीने के अंतराल पर कृमिनाशक दवाई आवश्यक रूप से खानी चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पी.एस. मिश्रा ने कहा कि हमारी छोटी छोटी भूल के कारण हम बड़ी बीमारियों का शिकार होने लगते हैं। उन्होंने बच्चों को कुछ भी खाने से पहले अच्छे से हाथ धोने की नियमित आदत बनाने की अपील करते हुए कहा कि वो यहां दवाई खाने के बाद अपने घर, परिवार और आसपास भी इसके लिए जागरुकता लाने में सहायक बनें। सीएमओ ने बताया कि इस अभियान के बाद 25 अगस्त को फिर से दवाई खिलायी जायेगी। स्कूल की एडिशनल प्रिंसीपल श्रीमती मोनिका गर्ग ने कहा कि इस बार कृमि मुक्ति दिवस ‘वार्म फ्री चिल्ड्रन-हैल्थी चिल्ड्रन’ के सार्थक और प्रेरक विषय के साथ मनाया जा रहा है। आज हम सभी के लिए स्वस्थ शरीर पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है और इसी से हम स्वस्थ समाज की स्थापना कर सकते हैं। इस अवसर पर अतिथियों ने बच्चों को अपने हाथों से एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई और अभियान का शुभारम्भ किया। इस अभियान में जनपद में 10.44 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में एसीएमओ डा. बीके ओझा, डा. वीके सिंह, डा. शरण सिंह, डा. लोकेश चन्द गुप्ता, डा. गीतांजलि वर्मा, डीएमसी यूनिसेफ हरेन्द्र पंवार, एविडेंस एक्शन के रीजनल कोर्डिनेटर चन्द्रकांट शर्मा, जिला समन्वयक संजीव मलिक आदि मौजूद रहे। संचालन श्रीमती दीपाली गोयल व श्रीमती सीता आनन्द ने किया।

रूद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन2 9 |
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद संगम द्वारा सांस्कृतिक माह के अंतर्गत सम्पन्न हुआ रुद्राभिषेक का कार्यक्रम अद्भुत रहा ।संगम परिवार के १३ सदस्य सपत्नीक इसमे सम्मिलित हुए । विधायक कपिल देव अग्रवाल ने भी सपत्नीक पूरे समय बैठ कर रुद्राभिषेक किया ।सुहावने मौसम में इंद्र देव भी सब पर मेहरबान रहे ।शहर के प्रतिष्ठित पंडित छांगा पंडित के निर्देशन में राम कुमार पंडित एवं उनके सहयोगियों ने कार्यक्रम सम्पन्न कराया ।कार्यक्रम की छटा देखते ही बनती थी ।प्रकाश लाइट पंखों एवं बैठने की व्यवस्था उत्तम थी ।अंत मे शिव आरती हुई तथा प्रसाद वितरण किया गया ।पंडित जी को भेंट दक्षिणा आदि देकर सबने विदा ली ।

 

संजय संगल बने रोटरी विशाल के अध्यक्ष3 8 |
मुज़फ्फरनगर । आज एक बैंकट हाल में रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर विशाल का २४वा अधीस्टापन समारोह बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमे मुख्य अथिति रो० हरी गुप्ता-निर्वाचित मंडलाध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट ३१०० पधारे ।। इस समारोह में रो० हरी गुप्ता निर्वाचित मंडलाध्यक्ष जी ने रोटरी टीम २०१८-१९ रो० संजय संगल सी०ए० अध्यक्ष, रो० प्रवीण जैन सचिव, रो० रजनीष गुप्ता, के साथ साथ कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई । इस अवसर पर बोलते हुए रो० हरी गुप्ता निर्वाचित मंडलाध्यक्ष जी ने कहा की बीते वर्ष जो ष्रोटरी विशालष् ने डिस्ट्रिक्ट ३१०० में अपना स्थान प्राप्त किया है वह बहुत ही सहरानीय है और इस क्लब का प्रत्येक सदस्य तन मन धन से सेवा करता आ रहा है और रो० संजय संगल से भी अपेक्षा करूँगा की ये भी रोटरी क्लब विशाल को उचाईयो तक ले जाएंगे । शपथ ग्रहण से पूर्व रो० आनंद बंसल सचिव २०१७-१८ ने अपने कार्यकाल का लेखा जोखा सदन के समुख प्रस्तुत करके वाहवाही लूटी और पूर्व अध्य्क्ष रो० अनुराग बंसल ने अपने कार्यकाल में किये गए कार्या के लिए सभी सदस्यों का पुरस्कार देकर सम्मान किया ।। पत्रिका संपादक रो० नवीन सिंघल व रो० पवन कुमार गोयल ने मुख्य अतिथि के हाथों क्लब पत्रिका ष्प्रेरणाष् का विमोचन कराया । नव निर्वाचित अध्यक्ष रो० संजय सी०ए० ने सभी से अपने कार्यकाल के लिए सहयोग मांगा और सहयोग से क्लब विशाल को उचाईयो तक ले जाने का वायदा किया और विशाल परिवार में ८ नए सदस्यों सर्वश्री डॉ अम्बुज अरोरा, सुशील राजवंशी, राज किशोर गुप्ता, रोहित अग्रवाल, अजय मित्तल, सुरेश चंद जैन, दिनेश कुमार व सौरभ जैन को को पिन लगवाकर मुख्य अतिथी से रोटरी सपथ दिलवाई । मंच का संचालन संयुक्त रूप से सी०ए० पवन कुमार गोयल व प्रगेश गौतम ने किया । इस अवसर पर सर्वश्री संजीव गोयल, शरद जैन, राधेश्याम गर्ग, विपिन कुच्छल सी०ए०, प्रदीप गोयल, मनोज गर्ग, अजय गुप्ता, पवन कुमार गोयल, सुगन्ध जैन, संजय कर्णवाल, नवीन सिंघल, प्रमोद कुमार गर्ग, अवदेश कुमार अधिवक्ता, दिनेश गर्ग, कमल गोयल, डॉ पी०के० काम्बोज, योगेंद्र मित्तल, अमरीश कुमार सिंघल, कृष्ण मोहन, सुमन सिंघल, विनीता अग्रवाल, रेणु जिंदल, पिरयंका संगल, रेखा गोयल, डिंपल गुप्ता, पारुल सिंघल, आशा जैन, डॉ दीप्ती अग्रवाल, रेणु गर्ग, अपर्णा कुच्छल, दवेंद्र सिंघल, अनुपमा सिंघल का सहयोग रहा । अंत मे रो० प्रवीण जैन सचिव ने सभी का आभार जताया।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर दवा दिलवाई4 9 |
मुजफ्फरनगर। एवरग्रीन पब्लिक स्कूल मे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के तहत बच्चो को कृमि मुक्ति की टैबलेट खिलवाई गई। इस दौरान विद्यालय प्रधनाचार्य व समस्त स्टापफ मौजूद रहा। प्रदेश सरकार के स्वास्थय विभाग द्वारा छात्रा-छात्राओ को रोग मुक्त रखने के उददेश्य से आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत नगर के मौहल्ला मल्हुपूरा स्थित एवरग्रीन पब्लिक स्कूल मे बच्चो को कृमि मुक्ति के लिए टैबलेट खिलवाए गए।

गुरु और शिष्यों ने दिया जल बचाने का संदेश
मुजफ्फरनगर। जिला विज्ञान क्लब की ओर से सोमवार को केके इंटर कॉलेज-बघरा में जल बचाओ विषय पर कार्यक्रम हुआ। कई विद्यालयों के सैकड़ों बच्चों ने मॉडल, नाटक व स्लोगन के माध्यम से विज्ञान के चमत्कारों पर प्रकाश डाला। साथ ही जल बचाने की अपील की। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य जीतेंद्र वर्मा, विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. विकास कुमार, कृषि वैज्ञानिक जीतेंद्र आर्य ने किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि आवश्यकता के अनुरूप ही कम से कम जल का प्रयोग करना चाहिए। जल जीवन के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। डॉ. विकास कुमार ने कहा कि जल मनुष्य, पशु-पक्षी, पेड़-पौधों व अन्य सूक्ष्म जीवों की आधारभूत जरूरत है। जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। जीतेंद्र आर्य ने कृषि क्षेत्र में जल के योगदान, दूषित जल से होने वाली हानियां, जल संरक्षण के उपाय आदि के बारे में विस्तृत से छात्रों को जानकारी दी। इनके अलावा कनकपाल रावत, भूपेंद्र सिंह व तेजप्रताप आदि ने भी वैज्ञानिक व्याख्यान दिए। सागर, उदित राणा, अनिकेत के मॉडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सूर्याश, अभिनव, विशाखा, के मॉडल को द्वितीय स्थान मिला। निबंध प्रतियोगिता में सिमरन पाल, अभिषेक पाल व अंकुर सैनी ने बाजी मारी। कोष्ठक प्रतियोगिता में शैली, अंशुल सैनी, शिखा शर्मा और स्लोगन प्रतियोगिता में मोक्षी, कनक, अर्शी व निशा अव्वल रहे। व्याख्यान प्रतियोगिता में नभिया, निशा मलिक व सावन कुमार विजयी रहे। संचालन पवन कुमार शर्मा व अध्यक्षता प्रधानाचार्य जीतेंद्र वर्मा ने की।

एक ही शिकायत का बार-बार आना सम्बन्धित अधिकारी की अक्षमता मानते हुए की जायेगी कार्यवाहीः जिलाधिकारी5 8 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण संवेदनशील हेकर प्राथमिकता पर करना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि समयबद्धता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाये। उन्होने कहा कि समस्त अधिकारीगण सुनिश्चित करे की प्रातः 9 बजे अपने कार्यालयों में बैठकर जन समस्याएं सुने और गुणवत्तापूर्ण ढंग से उनका निस्तारण सुनिश्चित करे। उन्होने कहा कि शिकायतकर्ता को भी संतुष्ट किया जाये। उन्हेने कहा कि विद्युत विभाग की अधिकांश शिकायतें सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुई है इससे ऐसा प्रतीत होता है कि विभाग शिकायतों के निस्तारण के प्रति गम्भीर नही है। उन्होने कहा कि शिकायतकर्ता को अपने शिकायत की निस्तारण के लिए मुख्यालय न आना पडे और उसका निस्तारण ब्लाक एवं तहसील स्तर पर ही कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। किसी शिकायत के बार-बार आने पर यह समझा जायेगा कि सम्बन्धित अधिकारीगण शिकायतों का निस्तारण संवेदनशील होकर नही कर रहे है और उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। जनपद के 6 लाख 75 हजार लोगो को एन्टी वायरल की होम्योपैथिक दवाई पिलायी गयी जिसके कारण ओपीडी पर 75 प्रतिशत बुखार के रोगी आना कम हुए। उन्होने बताया कि हमारा लक्ष्य जनपद के शत प्रतिशत लोगो को दवाई पिलवाना है और उन्हें वायरल फीवर से बचाना है। जिलाधिकारी राजीव शर्मा आज यहां सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर सभागार में जन शिकायतों का निस्तारण करा रहे थे। उन्होने कहा कि भूमि सम्बन्धित विवादों का निस्तारण राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर भेज कर कराना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि भूमि सम्बन्धित विवादों के कारण ग्रामों में आपसी रंजिश होती है इसलिए संवेदनशील हेकर तेजी के साथ निस्तारण कराया जाये। उन्हेने कहा कि यह भी ध्यान रखा जाये कि एक ही प्रकृति की समस्या के निस्तारण के लिए फरियादी को बार-बार न आना पडें। उन्होने कहा कि आईजीआरएस प्रणाली के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के अन्तर्गत कराया जाये और पोर्टल पर निस्तारण आख्या के साथ नजरी-नक्शा भी अपलोड कराया जाये। उन्होने कहा कि शिकयतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता का संतुष्टि प्रमाण पत्र भी संलग्न किया जाये। उन्होने कहा कि सभी शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण के समय शिकायतकर्ता का संतुष्टि प्रमाण पत्र लेते हुए उसे निस्तारण आख्या के साथ अपलोड करना सुनिश्चित किया जाये। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि सार्वजनिक भूमि, तालाब, नाली, चकरोड, चरागाहा, ग्राम समाज की भूमि आदि पर अतिक्रमण/अवैध कब्जे न होने पाये। उन्होने कहा कि अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ कडी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता के साथ सुना और उनका जल्द ही निस्तारण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व व विद्युत विभाग की अधिक शिकायतें आती है इसलिए अधिकारीगण संवेदनशील हेकर तत्परता के साथ इनका निस्तारण करें। इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, पीडब्ल्यूडी,पुलिस, समाज कल्याण विभाग, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन आदि विभागों की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि एक सप्ताह के अन्दर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये। उन्होने कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये और शिकायत प्राप्त होते ही उनके निस्तारण की कार्यवाही प्राथमिकता पर संचालित की जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि भूमि विवाद सम्बन्धी शिकायतो का लम्बे समय से निस्तारण न हेने से जहां एक और अपराधों मे वृद्धि हेती है वही दूसरी और कानून व्यवस्था की स्थिति भी उत्पन्न हेती है। जिलाधिकारी ने बताया कि आई0जी0आर0एस0 एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों को तहसीलवार संकलित कराया गया है। उन्होने बताया कि इन शिकायतों का निस्तारण राजस्व एवं पुलिस विभाग के सक्षम अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय जांचोपरान्त आपसी सहमति के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होने बताया कि शिकायतों के निस्तारण हेतु थानेवार टीमों का गठन किया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्य के प्रति संवेदनशील रहे और अपनी कार्य शैली में बदलाव के साथ-साथ कार्य में तेजी भी लाये। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी किसान की कोई शिकायत लम्बित नही हेनी चाहिए। उन्हेने कहा कि ढीले तारों को कसवाया जाये और जर्जर तारों को बदलवाने का कार्य किया जाये जिससे कि कोई पशु हानि, जन हानि, कृषि हानि आदि न हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी दशा में सरकारी भूमि, चकरोड, तालाब आदि भूमि पर कब्जा न होने दिया जाये। उन्होने कहा कि सरकारी एवं सार्वजनिक भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है वहां पर तार बन्दी करा ली जाये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस सदर में आज 103 शिकायत प्राप्त हुईं इनमें 4 शिकायतो का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष शिकायतें सम्बन्धित अधिकारियों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करायी गयी कि एक सप्ताह के अन्दर शिकायतो का निस्तारण कर आख्या उपलब्ध करायी जाये। उन्होने कहा कि शिकायतों को निस्तारण गुणवत्ता परक ढंग से कराया जाये। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि शिकायतकर्ता का मोबाइल नम्बर भी प्राप्त कर लिया जाये और समस्या के निस्तारण के पश्चात संतुष्टि प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया जाये। उन्होने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्या का प्राथमिकता पर निस्तारण कर उन्हें न्याय दिया जाये। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगो को दिया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि जन सामान्य को मुलभूत सुविधायें मिले।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि संयुक्त टीम द्वारा मा0 न्यायालयों में विचाराधीन मामलों को छोडकर शेष प्रकरणों का समाधान ग्राम के सभ्रान्त लोगो की उपस्थित में आपसी बात-चीत, सुलह समझौता के माध्यम से विधिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए शिकायतों का निस्तारण कराया जाये। उन्हेने कहा कि यदि समय के अभाव अथवा किसी अन्य परिस्थितियों में ग्राम के चिन्हित प्रकरणों का समाधान उसी दिन नही हो पाता है तो संयुक्त टीम द्वारा अगले दिन ग्राम में जाकर मामलें का निस्ताण कराया जाये। उन्होने कहा कि जो प्रकरण सूचीबद्ध न हो और ग्र्राम भ्रमण के समय संज्ञान में आये, उनका मौके पर निस्तारण संयुक्त टीम द्वारा कराया जाये। साथ ही संयुक्त टीम द्वारा ग्राम में अन्य विवादों के सम्बन्ध में भी जन सामान्य से जानकारी कर उनका भी मौके पर निस्तारण कराया जाये। उन्हेने कहा कि संयुक्त टीम के ग्राम भ्रमण के उपरान्त न्यायालयों में विचाराधीन वादों केे अतिरिक्त भूमि सम्बन्धी अन्य कोई विवाद शेष न रहे।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनन्त देव तिवारी डीएफओ, मुख्य चिकित्साधिकारी, एस0डी0एम0 सदर तहसीलदार सहित सभी विभागो के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

उत्पीड़न का लगाया आरोप8 8 |
मुजफ्फरनगर। समाज एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद कुमार ने एक प्रेसवार्ता कर शाहपुर पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस बजधाडा गांव के एक परिवार की महिला के साथ दुर्व्यव्हार करने के साथ-साथ उसका उत्पीड़न कर रही है। वार्ता में उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाये कि महिला को इद्दत के दौरान पुलिस द्वारा उठाकर थाने में बैठाया गया तथा जब ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया तो पुलिस ने फीलगुड कर महिला को छोडा गया। प्रदेश अध्यक्ष का आरोप है कि पुलिस ने मनगढ़न्त कहानी बनाकर बजधाडा गांव की महिला को कई घंटे तक थाने में बैठाये रखा और अब पुलिस के लोग दबाव डालकर इस सारे मामले को नया मोड़ देना चाहते है। प्रेसवार्ता में आस मौहम्मद, नाजिम प्रधान, वारिस अली, कुलदीप प्रधान निजामपुर, सरताज प्रधान, एक दर्जन गांवों के ग्राम प्रधान एक दर्जन गांवों के ग्राम प्रधान व समिति से जुड़े अनेक लोग मौजूद रहे।

उद्योगों को सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जायेः जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने आज यहां कलेक्ट्रेट सभागार जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जनपद में उद्योगो को बढावा दिये जाने के लिये उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक नये उद्योगों की स्थापना की जाये। उन्होंने कहा कि मानक पूर्ण करने पर नये उद्योगो की स्थापना में सहयोग करें। उन्होने कहा कि नये उद्योगो की स्थापना से जहां एक और रोजगार के अवसर बढेगे वही क्षेत्र की आर्थिक समृद्धि भी होगी। उन्होने विधुत विभाग व लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिये कि उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारित करायें ताकि जिले में औद्योगिक वातावरण मजबूत हो सके। उन्होने कहा कि उद्योगो की समस्याओं को सम्बंधित अधिकारी समय रहते निस्तारित करें। उन्होंने महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र को निर्देश दिये कि अपने स्तर से एकल मेज व्यवस्था के माध्यम से सम्बंधितों को आमंत्रित कर उद्यमियों की समस्याओं को निपटायें। जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने बैठक में फायर स्टेशन के लिए अग्रेत्तर कार्यवाही करें उन्होंने कहा कि आज ही वरिश्ठ पुलिस अधीक्षक से सम्पर्क कर फायर स्टेषन बनवाने के संबंध में वार्ता कर अवगत करायें। उन्होने बेगराजपुर में स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था कराये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होने कहा कि एक सप्ताह के अन्दर स्टीट लाईट की व्यवस्था कराना सुनिश्चित किया जाये। इसके अतिरिक्त बेगराजपुर में सफाई का कार्य कराया जा रहा है उसका निरीक्षण आर0एम0 अद्योग एवं उद्यमी संयुक्त रूप् से कर उन्हें आज सांय तक रिपोर्ट प्रस्तुत

9 2 |

करें। रूडकी रोड पर सरकारी अस्पताल से रामपुर तिराहे तक कई छोटी ईकाइंया कार्यरत है। क्षेत्र में भारी वाहनों के अत्यधिक आवागमन के कारण होने वाली कठिनाई लाईन वार न होने तथा प्रस्तावित इण्डस्ट्रियल फिडर न होने के कारण कठिनाई का सामना करना पडता है। अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि अलग से फीडर नहीं बनाया जा सकता। उन्होने कहा कि रामपुर रोड से सहारनपुर रोड तक की इण्डस्ट्री की सूची उन्हें उपलब्ध करायी जाये। उन्होने कहा कि किसी भी दशा में सडकों पर ट्रक न खडे हो इससे आम जनता को असुविधा होती है। जिलाधिकारी ने कहा कि ओद्यौगिक संगठनों द्वारा यूपीएसआईडीसी बेगराजपुर, हरिजन ओद्यौगिक आस्थान मेरठ रोड एवं ओद्यौगिक आस्थान मेरठ रोड पर सफाई कराये जाने के सम्बन्ध मे निर्देश दिये। सफाई का कार्य कराया जा रहा है। मैसर्स सिरीमेक्स एण्ड एलाईड प्रोडक्ट द्वारा अवगत कराया गया है कि आईटीआई के पीछे अनेक छोटी बडी ईकाइयां कार्यरत है। वहां दीपक सिरेमिक्स के निकट लगभग 30 मीटर सडक का हिस्सा टूटा हुआ है छोटे बडे वाहनों को कठिनाई से गुजरना पडता है और पानी की निकासी नही हो पाती है। पथ प्रकाश पर अधेरा रहता है इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सडक निर्माण का कार्य एमडीडी कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करे। भोपा रोड एवं जौली रोड पर सूखे पेड काटने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जीएमडीआईसी वन निगम को पेड काटने के सम्बन्ध मे पत्र लिखकर पेड कटवाये और अधिशासी अभियंता से बात कर के सटडाउन कराकर कार्य पूर्ण करे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि उद्यमियों का उत्पीडन न हेने पाये सभी विधि संगत कार्य प्राथमिकता पर करने सुनिश्चित किये जाये। उन्हेने कहा कि उद्यमियो का उत्पीडन बर्दाशत नही किया जायेगा। जिलाधिकारी ने सप्ताह मे दो बार औद्योगिक आस्थानों की सफाई करने एवं एक बार नालों की सफाई कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होने औद्योगिक ऐरिया बेगराजपुर में पडे खाली प्लाटों पर इकाईयों को आवंटित किये जाने का सुझाव दिया। जिलाधिकारी ने बेगराजपुर में पूर्व से खाली प्लाटों के बारे में बताते हुए भविष्य में नये औद्योगिक एरिया विकसित करने के सम्बन्ध में प्लाटों के विक्रय हेतु नान वाईडिंग कन्सेन्ट के लिए कहा गया था जिससे औद्यागिक क्षेत्र के विकसित करने के सम्बन्ध मे मांग करने की सही जानकारी हो सकेगी। जिलाधिकारी ने विद्युत सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण के निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत को दिये। उन्होने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करे कि उद्यमियों की समस्याओं का समय से निस्तारण हो जिससे उद्योगो का विकास हो। उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं के समाधान प्राथमिकता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने मेरठ रोड मुजफ्फरनगर पर इन्डस्ट्रीयल एस्टेट के दोनों ओर नालों ढककर वृक्षारोपण कराने के संबंध में एम0डी0ए0 को प्रोजेक्ट बनाकर प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिये। अधिकांश उद्योगों में सी0एन0जी0 की उपलब्धता के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने गेल इण्डिया के अधिकारियों से वार्ता कराने के भी निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने उद्यमियों को अपनी उद्योंगों के सोलर रूफ टाप लगवाने के संबंध में भी कहा। बैठक में जीएमडीआईसी, अधिशासी अभियंता विद्यतु एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 11 =