News
खबरें अब तक...

समाचार

तीन घरों में चोरी से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना ककरौली क्षेत्र के गांव जडवड में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने पूर्व ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों के घरो से करीब १५-२० लाख रुपये के जेवर व नकदी चुराकर सनसनी फैला दी। आज सुबह घटना का खुलासा होने पर पूरे गांव में हडकम्प मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार ककरौली थाना क्षेत्र के गांव जडवड में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने सुभाष पुत्र धर्म सिंह, नरेश पुत्र छतरा तथा तेजपाल पुत्र करताराम के घरों को निशाना बनाया। बदमाशों ने घरों में रखे जेवर व नकदी आदि चुरा लिए और फरार हो गए। बदमाशों ने इतनी सफाई से चोरी की वारदात को अंजाम दिया कि किसी को भनक तक नहीं लगी। आज सुबह जब परिवारों के लोग जागे तो घटना का पता चला। बताया जा रहा है कि तेजपाल के दादा पूर्व में गांव के प्रधान रह चुके हैं। तीनों घर एक दूसरे से करीब ३०० मीटर की दूरी पर स्थित है। बदमाशों की इस करतूत से सब हैरान है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना ककरौली पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

पिता पुत्र सड़क हादसे में हुए घायल
मीरांपुर। जनपद के मीरापुर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक कार ने बाइक पर सवार बाप-बेटे को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।जानकारी के अनुसार गांव संभलहेडा निवासी इसरार आज सुबह अपने बेटे आफताब के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जब वह दोनों मीरापुर में वन विभाग कार्यालय के सामने मेरठ पौड़ी राजमार्ग पर पहुंचे तो एक तेज रफ्तार टवेरा कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बुरी तरह घायल पिता-पुत्र को पुलिस ने एम्बुलेंस से जानसठ अस्पताल भिजवाया।

 

राजमार्ग बेहाल, चलना हुआ मुहाल
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पानीपत-खटीमा राजमार्ग जगह-जगह से गड्ढों में तब्दील हो गया है। राजमार्ग करीब पंद्रह किलोमीटर तक उधड़ चुका है। बदहाल हुई सड़क पर यातायात संचालन भी दूभर हो गया है। बारिश के दिनों में सफर खतरे से खाली नहीं है। गड्ढों में पानी भरने से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। जानसठ से मुजफ्फरनगर तक पानीपत-खटीमा राजमार्ग की लंबाई लगभग 20 किलोमीटर है। राजमार्ग जगह-जगह से टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गया है। इससे यातायात की चाल बिगड़ गई है।
राजमार्ग पर वाहन धीमी चाल में गुजरते हैं। यात्रियों को दुश्वारियों से जूझना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में अधिक परेशानियां बढ़ गई है। गड्ढों में पानी भरने के कारण हादसे की आशंका अधिक रहती है। कई बार पीडब्ल्यूडी व अधिकारियों से शिकायत की गई है, मगर कार्रवाई नहीं हुई। इस मार्ग पर ओवरलोड वाहनों का अधिक दबाव रहता है, जिस कारण राजमार्ग जल्द टूट रहा है। जनपद से जानसठ के साथ मीरापुर व बिजनौर बाइपास तक राजमार्ग पर हिचकोलों भरा सफर करना पड़ रहा है। दुपहिया वाहन सवार कई बार हादसों का शिकार हो चुके हैं। बावजूद इसके मार्ग की हालत नहीं सुधारा जा सका है। मीरापुर में सड़क पूरी तरह से गायब हो चुकी है। राजमार्ग बिजनौर बाईपास तक दोनों ओर से सड़क टूट कर खराब चुकी है।योगी सरकार ने सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए अभियान छेड़ा था, मगर एकाध जगह कार्य होने के बाद अभियान फाइलों में सिमट कर रहा गया है।

राजमार्ग पर भी दो माह पहले कार्य किया गया, मगर मौजूदा यातायात को देखकर यह मरम्मत नाकाफी साबित हुई।मार्ग का काफी हिस्सा नया बनाया गया था जो कि बारिश के कारण टूट गया है। पूरी सड़क पर गड्ढे भरने का काम शुरू किया जाएगा।– रजनीश गुप्ता, एसडीओ, पीडब्लूडी-मुजफ्फरनगर।

जल बचाओ विषय पर विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
खतौली। जिला विज्ञान क्लब-मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में कबूल कन्या इंटर कॉलेज में जल बचाओश्विषय पर विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सैकड़ों बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल, स्लोगन, पोस्टर, नाटिका व प्रश्नोत्तरी के जरिए जल बचाने के संदेश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्रा, जिला विज्ञान क्लब डॉ. विकास कुमार व प्रधानाचार्या सीमा त्यागी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में ब्लॉक के करीब २० विद्यालयों के सैकड़ों बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया। डीआइओएस ने कहा कि जल जीवन का आधार है। जल संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए। इस मौके पर हुई क्रियाशील मॉडल प्रतियोगिता में केके जैन इंटर कॉलेज, खतौली प्रथम, हिमालय पब्लिक स्कूल द्वितीय व राजकीय कन्या इंटर कालेज-भैंसी तृतीय स्थान पर रहा। एसएफडीएवी स्कूल के बच्चों की थ्री-डी पेंङ्क्षटग को सराहा गया। पोस्टर प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय-खतौली की छात्रा शिवानी को प्रथम, निबंध के विभिन्न वर्गा में सोफिया, यशी, समीरा, आदित्य शर्मा व प्री गोसाई आदि ने प्रथम स्थान पाया। व्याख्यान में अंशिका भारद्वाज प्रथम, सबीहा, सिदरा, इलमा, विपुल, सौम्य व प्राची पाल ने द्वितीय स्थान पाया। अंशिका भारद्वाज, आंचाल व वैशाली को एक हजार के नकद पुरस्कार से नवाजा गया। प्रधानाचार्या सीमा त्यागी, प्रबंधक हरवीर ङ्क्षसह, अभिषेक गर्ग, भूपेन्द्र सिह, दिनेश कुमार व आशा सिवाच ने सहयोग किया।

छात्र-छात्राओं को किया पौधारोपण कर जागरूक
चरथावल। प्रदेश सरकार के पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत आइजी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए ५०१ पौधरोपण करने का संकल्प लिया। शिक्षाशास्त्री डॉ. कीर्तिवर्धन, एसडी इंजीनियङ्क्षरग कॉलेज-मुजफ्फरनगर के डायरेक्टर डॉ. एसएन चौहान व प्रधानाचार्य रचना ङ्क्षसह ने शिक्षकों व छात्र-छात्राओं के साथ अशोक, कदम व गुलमोहर सहित अनेक औषधीय प्रजातियों के १०१ पौधों का रोपण किया और छात्र-छात्राओं को पौधरोपण का महत्व बताते हुए पर्यावरण बचाने को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। डायरेक्टर आसिफ अली ने आह्वान किया कि सभी बच्चे कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और धरती को सुंदर बनाने में सभी योगदान दें। इस मौके पर प्रधानाचार्या रचना ङ्क्षसह, प्रबंधिका रूबी आसिफ, सरवर व अक्षिका आदि उपस्थित थे।

पालिथीन जब्त कर 4600 रूपये वसूले
खतौली। नगर पालिका परिषद अधिकारियों ने नगर में प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। पॉलिथीन जब्त करते हुए ४६०० रुपये का जुर्माना वसूल किया। नगर पालिका ईओ दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम ने नगर में जीटी रोड़, बिद्दीबाड़ा बाजार में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों तथा ठेली वालों में अफरातफरी मची रही। कुछ ठेली वाले अपनी ठेलियां लेकर चलते बने। टीम में खाद्य निरीक्षक शैशिल मलिक, संदीप अग्रवाल, राहुल कुमार, लोकेंद्र कुमार, आरआई मनोज आदि शामिल रहे। ईओ ने बताया कि पॉलिथीन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

जिला कारागार का आला अधिकारियों ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी व एसएसपी द्वारा आज देपहर अचानक जिला कारागार पहुंचकर जिला कारागार के आकस्मिक निरीक्षण से जेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। जिलाधिकारी राजीव कुमार शर्मा व एसएसपी अनन्त देव तिवारी ने जिला कारागार परिसर व बैरकों आदि का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा इस दौरान दोनों आला अधिकारियों ने जेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। डीएम, एसएसपी द्वारा किये गये आकस्मिक निरीक्षण से हड़कम्प मचा रहा। इस दौरान जेल अधीक्षक, जेलर व डिप्टी जेलर सहित जेल अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे। आला अधिकारियों द्वारा किये गये निरीक्षण में सबकुछ ठीकठाक पाये जाने पर जेल प्रशासन से जुडे अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान इन दोनों अधिकारियों के साथ भारी मात्रा में पुलिस व पीएसी बल भी मौजूद रहा।

ईद की तैयारियां जोरो पर
मुजफ्फरनगर। ईद-उल-अजहा के तहत शहर में बकरों की खरीदारी शुरू हो गई है। इस बार बकरों के दामों में बढ़ोतरी होती दिख रही है। नगर में बकरा मार्केट सहित कंपनी बाग के आसपास भी बकरे बिक रहे हैं। २२ अगस्त को ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाने की घोषणा उलेमा ने की है। त्योहार पर कुर्बानी के मद्देनजर मुस्लिम समाज के लोगों ने बकरों की खरीदारी शुरू कर दी है। नई आबादी निवासी इकरार ने बताया कि इस बार गत वर्ष के मुकाबले बकरे और भी महंगे बिक रहे हैं। बकरा व्यापारी तस्लीम ने बताया कि मार्केट में बकरों की कमी है, लेकिन खरीदार भी दाम घटने के इंतजार में हैं। फिलहाल बकरों की बिक्री में तेजी नहीं आ रही है। उम्मीद है कि रविवार से तेजी आ जाए। बकरा मार्केट के अलावा मल्हूपुरा व अंबा विहार क्षेत्र में भी बकरे बिक्री को आ रहे हैं। कुर्बानी के अन्य जानवरों की बिक्री शुरू हो चुकी है। खालापार, लद्दावाला व अन्य मुस्लिम मोहल्लों में तो कुर्बानी के लिए खरीदे गए जानवरों की अच्छी खातिरदारी की जा रही है।

स्व. अटल बिहारी जी को दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में शिक्षकों और छात्रों ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रधानाचार्या संतोष जैन व स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर गगन शर्मा ने बच्चों को अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन के बारे में जानकारी दी। कहा कि अटलजी मां भारती के सच्चे सपूत थे। उन्होंने कर्मठ राजनेता, ओजस्वी वक्ता, भावुक कवि व निडर पत्रकार के रूप में देश की सेवा की। पड़ोसी देशों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने की उनकी नीति अद्भुत रही। स्कूल कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने कहा कि देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने के लिए पोखरण विस्फोट जैसा साहसिक फैसला लेने के लिए अटलजी हमेशा याद किए जाएंगे। इस अवसर पर उनकी कविता हम जंग न होने देंगे व हार नहीं मानूंगा पढ़ी गई। वह देश के जनमानस के दिलों में हमेशा जिदा रहेंगे।
माउंट लिट्रा जी स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोकसभा हुई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। शिक्षकों ने अटलजी के जीवन पर प्रकाश डाला। उनकी कविता के अंश पढ़े। स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष नवनीत भारद्वाज ने कहा कि वाजपेयीजी का निधन राष्ट्र के लिए बड़ी क्षति है।राखी पब्लिक स्कूल-सोंहजनी तगान में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी गयी। विद्यालय प्रबंधक डॉ. आरएन त्यागी ने अटलजी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिक्षकों और छात्रों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान वाजपेयीजी की कविता भी पढ़ी गई।

 

छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
शाहपुर। कस्बे की पुलिस चौकी पर आयोजित शोकसभा में दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। विधायक उमेश मलिक, थाना प्रभारी केपी सिह, मोनू राणा, परमेश सैनी, देवराज चौधरी, पंकज शर्मा, अनुज अग्रवाल, विनोद, कुलदीप व विक्रम ङ्क्षसह मौजूद रहे। गोकुला देवी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भी श्रद्धांजलि दी गई। इससे पूर्व केंडिल मार्च भी निकाला गया। विधायक उमेश मलिक, हरबीर आर्य, सुखपाल सैनी, विजय बंसल, योगेंद्र चौधरी, अजय बंसल, राजीव व संदीप आदि मौजूद रहे।?

आम आदमी पार्टी की जन अधिकार पदयात्रा को लेकर बैठक
मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राज्यसभा सासंद संजय सिंह के नेतृत्व में जन अधिकार पदयात्रा आयोजन 28 अगस्त से 7 सितम्बर तक सहारनपुर से प्रारंभ होकर गौतमबुद्ध नगर तक किया जाएगा जिसकी तैयारी को लेकर आम आदमी पार्टी मुजफ्फरनगर की बैठक रुड़की रॉड स्थित गोयला भवन में सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता केपी सिंह सोम ने की बैठक में जन अधिकार पदयात्रा के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई तथा पदयात्रा को कुशल पूर्वक संपन्न कराने को लेकर तितावी मुजफ्फरनगर तथा खतौली में विश्राम तथा रैली को लेकर सभी पदाधिकारियों ने आपसी सहमति से पद यात्रा को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की इस मौके पर अरविंद कुमार,तस्सवुर हुसैन,शहजाद नबी जैदी,ब्रिजपाल सिंह सोम,आफताब आलम,नंद किशोर शर्मा,अंकुर शर्मा,वसी खैरी,विकासआदि मौजूद रहे। शहजाद नबी जैदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राज्यसभा सासंद संजय सिंह के नेतृत्व में जन अधिकार पदयात्रा 31 अगस्त को तितावी पहुंचेगी वहां रात्रि विश्राम के बाद पदयात्रा 1सितम्बर को मुजफ्फरनगर पहुंचेगी जहां एक जनसभा का आयोजन होगा इसके बाद यात्रा खतौली पहुंचेगी।

ब्लैकमेलर महिलाओ का गैंग सक्रिय
रेप में फंसाने की धमकी देकर मांगती है रंगदारी
मुजफ्फरनगर। जनपद के कुछ गांव देहात व कस्बो मे रहने वाली आवारा किस्म की महिलाओं ने अपना लोगों ब्लैकमेल करने का धंधा बना लिया है। इन आवारा ब्लैकमेलर महिलाओं के लिए इतना ही काफी नहीं होता यह महिलाएं कुछ ऐसे लोगों को निशाना बनाती है जिनके पास कुछ अधिक पैसा होता है कहानी यहीं पर खत्म नहीं होती यह ब्लैकमेलर महिलाएं सीधे-साधे लोगों के साथ हाईप्रोफाईल लोगो को अपने जाल में फसाकर होटलो में बैठकर मीटिंग करती है फिर दुष्कर्म जैसे संगीन मामलो में फंसाने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करके मोटी रकम लाखो रूपये एंठती है रूपये न देने पर किसी दुष्कर्म या छेडखानी जैसे संगीन मामलो में झूठा फंसा देती है। ऐसे ही मामले मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, मेरठ, रूडकी, हरिद्वार आदि जनपदो में आये दिन देखने को मिलते रहते है। अगर रेप व छेडखानी के 75 मामले दर्ज किये जाते है तो 70 मामले जांच में झूठे पाये जाते है। शासन-प्रशासन को ऐसी ब्लैकमेलर महिलाओं के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाकर सलाखों में डाल देनी चाहिए। वरना समाज के अंदर सफेद पोशाखों पर ब्लैकमेलर महिलाओं के काले बदनुमा दाग आये दिन लगते रहेंगे।

 

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति गुट की बैठक सम्पन्न12 1 |
मुजफ्फरनगर। जिला अध्यक्ष अब्दुस्सलाम टन्ढेडा के आवास पर हुई जिसमे किसान यूनियन सवित मलिक गुट छोड कर आए जिला अध्यक्ष जसविन्द्र चौधरी को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का मंडल अध्यक्ष सहारनपुर जिले सिंह जी को जिला उपाध्क्ष व राधेशयाम त्यागी जी को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। जिला अध्यक्ष अब्दुस्सलाम टन्ढेडा ने कहा आज तहसील असतर पर किसानो का सब से जयादा शोसन किया जारहा है पटवारी किसान को उस की जमीन का हिस्सा प्रमाण पत्र दे ने के लिए पंद्रसो रू तक वसूल कर रहे है जो शाषन की ओर से।निशुल्क है ये तो एक उधारण है एसे बहुत काम किसानो के है जिस किसानो का तहसील असतर पर शोषन किया जारहा है उनहो ने कहा या अधीकरी किसानो शोषन बन्द अन्था भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के सिपाही बहुत जल्द एसे अधीकरियों का धरना प्रदर्शन कर मुह काला करने का काम करें गे किसानो का शोषन भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति किसी भी कीमत पर और किसी भी विभाग मे बर्दास्त नही करेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 3 =