खबरें अब तक...

समाचार

सुंदर झाकियों के साथ धूमधाम से निकाली भव्य शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर। श्री गणेश महोत्सव के अवसर पर नगर के  श्री गणपति धम मंदिर 1 12 | 2 8 |से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमे अनेक सुन्दर-सुन्दर झंाकिया व बैण्ड-बाजे शामिल रहे। यह शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई देर शाम मंदिर प्रागण पर पहंुच कर सम्पन्न हुई।
नई मडी के भरतिया कालोनी स्थित श्री गणपति धम मंदिर समिति के तत्वाधान मे श्री गणेश जनमोत्सव के अवसर पर हर वर्ष की भंाति इस वर्ष भी एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। आज से शुरू हुए दस दिवसीय श्री गणेश महोत्सव की श्रृंखला में श्री गणपति धाम मंदिर प्रागंण से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा से पूर्व हवन, पूजन एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए। इस अवसर पर अतिथियों के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित सांसद डा. संजीव बालियान, जिलाध्किारी राजीव शर्मा, एसएसपी सुध्ीर कुमार, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल, सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, पूर्व विधयक अशोक कंसल, सीओ सिटी हरीश भदौरिया वरिष्ठ चिकित्सक डा. एमएल गर्ग आदि अतिथियों का कार्यक्रम में पहुंचने पर श्री गणपति धम मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी भीमसैन कंसल व अन्य पदाध्किारियों द्वारा पटका पहनाकरस्वागत किया गया। जिसके पश्चात ये सभी अतिथिगण हवन पूजन आदि में सम्मिलित हुए। हवन पूजन के पश्चात विघ्न विनायक भगवान री गणपति महाराज की विशाल शोभायात्रा शुरू हुई इस अवसर पर भगवान श्रीगणेश जी महाराज की नयनाभिराम स्वर्ण श्रृंगार से सुसज्जित मूर्ति रथ पर स्थापित की गयी।
इस शोभा यात्रा मे करीब 25 सुन्दर-सुन्दर झंाकिया जिनमे माता अन्नपूर्णा की रसोई, माता पार्वती की डोली, श्री राध-कृष्ण की मनमोहक झाकियंा, शिवजी, भगवान बालाजी,सालासर भगवान की झंाकिया, श्री गणपति महाराज का नयनभिराम स्वर्ण श्रृगार, श्री खाटू श्याम जी की रथ यात्रा आदि शामिल रहे। शोभा यात्रा मे छह बैण्ड, ढोल, ताशे व आतिशबाजी मुख्य आकर्षक रहे। इस अवसर पर श्री गणेशधम मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी भीमसैन कंसल, नरेश अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, लक्की, बिजेन्द्र, हरिओम आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। यह शोभा यात्रा नई मन्डी व शहर के विभिन्न बाजारो से होती हुई देर शाम मंदिर प्रागण पर पहंुची। जिसका रास्ते मे अनेक स्थानो पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पुलिस व पीएसी बल तथा महिला पुलिसकर्मी शोभायात्रा मे शामिल रही।

बाइक सवार की हादसे में मौत
मंसूरपुर। सडक हादसे मे पत्राकर के चचेरे भाई का निध्न हो गया। इस दुखद खबर से मीडिया जगत मे शोक छा गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने के साथ आरोपी कार चालक की गिरफ्रतारी के लिए भागदौड शुरू की।
जानकारी के अनुसार पत्राकार रमेश बालियान का चेचेरा भाई प्रकाश पुत्रा जगपाल आज सुबह बाईक पर सवार होकर मंसूरपुर से अपने गंाव पुरबालियान जा रहा था कि बाईक सवार प्रकाश जैसे ही हाईवे स्थित स्प्रिंगडेल्स पब्लिक स्कूल के पास पहुचा कि इसी बीच पीछे ही और से तेजगति व लापरवाही के साथ आ रहे एक कार चालक ने उनकी बाईक मे टक्कर मार दी और इस घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से पफरार हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे मे बाईक सवार प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।
हाईवे पर हुए सडक हादसे हुई मौत पर कई लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। नागरिको की सूचना मिलते ही मंसूरपुर पुलिस तुरन्त ही मौके पर पहंुची । मौके पर पहंुची पुलिस वहंा मौजूद भीड व मृतक की जेब से मिले कागजात के आधर पर जब उसकी पहचान की तो मृतक की पहचान गंाव पुरबालियान निवासी प्रकाश पुत्रा जगपाल सिह के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। जैसे ही यह दुखद समाचार परिजनो को मिला तो घर मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन व कुछ अन्य ट्रैक्टर-ट्रालियो मे सवार होकर घटना स्थल पर पहंुचे। बताया जाता है कि इस हादसे से गुस्साये परिजनो ने आरोपी कार चालक की गिरफ्रतारी की मांग को लेकर हंगामे का प्रयास किया। लेकिन पुलिस अध्किारियो द्वारा समझाने पर गुस्साये परिजन शान्त हुए। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
पुलिस ने मृतक के परिजनो की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलापफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्रतारी के लिए भागदौड शुरू की। इस दुखद हादसे से परिजनेा व ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

केरल बाढ पीडित़्ाों की सहायता को सौंपा चैक3 8 |
मुजफ्फरनगर। व्यापारियो ने केरल बाढ पीडितो की सहायता के लिए संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल की और से राहत राशि का ड्राफ्रट मुख्यमंत्राी राहत कोष के नाम से जिलाध्किारी को सौपा गया। संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल के संयोजक रेवतीनन्दन सिंघल के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहंुचे व्यापारियो ने केरल प्रदेश में बाढ पीडितो की मदद के लिए संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल की और से एकत्रित एक लाख ग्यारह हजार रूपये की ध्नराशि का एक ड्राफ्रट मुख्यमंत्राी राहत कोष के लिए जिलाध्किारी राजीव शर्मा को सौपा। इस दौरान वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय मित्तल, कृष्ण गोपाल मित्तल, श्याम सिह सैनी, पूर्व विधयक अशोक कंसल, श्री मोहन तायल, अमित गर्ग, राहुल वर्मा, राकेश त्यागी, राजेन्द्र काटी आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे।

निरीक्षण किया
मुजफ्फनगर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ तथा जिलाधिकारी महोदय, मुजफ्फरनगर के आदेश के क्रम मंे सम्पूर्ण जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थ के विरूद्ध सघन अभियान चलाये जाने हेतु अभिहित अधिकारी, मुजफ्फरनगर द्वारा टीम गठित कर मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरूद्ध विभिन्न स्थानो पर कई जगह छापेमारी की गई। टीम द्वारा खतौली से संजू, अंकित व सलीम से तीन मावे के नमूनंे षामली रोड पर दीपक से दूध का एक नमूना, नवीन मण्डी स्थल कूकडा मण्डी में अषोक कुमार की फर्म से चना तथा अरहर की दाल का नमूना, चत्रसैन की फर्म से उडद दाल का नमूना एवं कृश्णा फर्म से चने की दाल व अरहर की दाल का नमूना संग्रहित किया गया। टीम द्वारा संग्रहित खाद्य पदार्थों के सभी नमूनें राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, वाराणसी को जांच हेतु प्रेशित कर दिए गए है, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के तद्उपरान्त एफ0एस0एस0एक्ट 2006 के अन्तर्गत दिए गए प्रावधान अनुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। खाद्य कारोबारकर्ताओं को खेसारी दाल, रंगीन दाल व पाॅलिष दाल के विक्रय के सम्बंध में चेतावनी देते हुए शुद्ध दालों के विक्रय के निर्देष दिए गए इस क्रम में उपभोक्ताओं को भी खेसारी दाल, रंगीन दाल व पाॅलिष दाल के विशय में जन-जागरूक किया गया। टीम में विनीत कुमार, अभिहित अधिकारी, सुशील कुमार मिश्र, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी व श्री राजीव कुमार, डाॅ0 अनिल कुमार कौषल, डाॅ0 विकास कुमार, श्री पी0के0 त्रिपाठी, श्री मोहित कुमार, श्री प्रेम चन्द, श्री अषोक कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी और श्री कृश्ण कुमार, सेनेटरी सुपरवाईजर, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, मुजफ्फरनगर ने प्रभावी कार्यवाही की।

कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा4 |
मुजफ्फरनगर। श्री शिव परशुराम मन्दिर रामपुरी के तत्वाधन मे श्री गणेश उत्सव के अवसर पर बैण्ड बाजो के साथ मन्दिर प्रागण से कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान 101 श्रृ(ालु महिलाए अपने सिर पर कलश लेकर चल रही थी। कलश यात्रा मे ढोल नंगाडे भी शामिल रहे। श्री गणेश उत्सवर के दौरान मंदिर मे विभिन्न धर्मिक अनुष्ठान, हवन-पूजन भगवान श्री गणेश का सुन्दर श्रृगार एवं संकीर्तन आदि किया जा रहा है। मंदिर के आचार्य पंडित जगदीश प्रसाद शर्मा ने बताया कि 21 सितम्बर को हवन पूजन एवं विशाल भण्डारे के साथ श्री गणेश उत्सव का विध्वित समापन होगा। इस धर्मिक आयोजन मे क्षेत्रा के अनेक गणमान्य लोगो व श्रृ(ालूओ ने हिस्सा लिया। इस दौरान राजेश सोनी, प्रीतम शर्मा, दुष्यन्त ठाकुर, अनिरू( शर्मा, विनेश जिन्दल, पंडित मुकेश शर्मा, पंडित श्रृवण शर्मा, पंडित पंकज शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
मुजफ्रपफरनगर। श्रीमद भगवत कथा के बीच हुए संकीर्तन मे जमकर झूमे श्रद्धालु | कथा के दौरान कथा व्यास द्वारा अनेक सुन्दर-सुन्दर वृतान्त प्रस्तुत किए गए। कथा के दौरान अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाले मन्दिर मे श्री राध वाध्व भागवत मण्डल के तत्वाधन मे 11 सितम्बर से 18 सितम्बर 2018 तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह कथा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक सुनाई जा रही है।
कथा व्यास किसण वैष्णव जी के मुखारबिन्द से श्रीमद भागवत कथा का श्रृवण कराया जा रहा है। कथा के सपफल आयोजन मे श्री वल्लभ कृपा सत्संग मण्डल से जुडे पदाध्किारियो सुनील कुमार मित्तल, श्रीमति किरण मित्तल, श्रीमति राकेश गर्ग, श्रीमति लतिका, पल्लवी जी, श्रीमति अलका,श्रीमति श्रीमति मिनाक्षी,श्रीमति सन्तोष रानी, श्रीमति अंजना कालरा, श्रीमति पूर्णिमा काम्बोज,अरविन्द भारद्वाज;रिटा.हैल्थ आपिफसरद्ध, डा.आशा बजाज, श्रीमति नीलिमा अग्रवाल, सन्तू पंडित, सुरेन्द्र अग्रवाल, श्रीमति पल्लवी अग्रवाल आदि संस्था से जुडे पदाध्किारी  मौजूद रहे।

मामूली विवाद में हुई मारपीट
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाईन क्षेत्र के अंतर्गत आर्य समाज रोड पर आज दोपहर साईकिल खडी करने को लेकर दो दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो लोगां के घायल होने की सूचना है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई। जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाईन क्षेत्र में आर्य समाज रोड पर डीएवी कॉलेज के सामने आज दोपहर दो दुकानदारों के बीच साईकिल खडी करने को लेकर जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों से ओर भी लोग मारपीट में शामिल हो गए। घटना में दो युवकों को चोट आने का समाचार है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई।

हुसैन की याद में जार-जार रोए सोगवार
जानसठ/मुजफ्फरनगर। स्थानीय इमामबाड़े में शिया समाज की मजलिस संपन्न हुई। मजलिस के दौरान शिया सोगवारों ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातम मनाया। कुछ दिन से इमामबाड़े की कुछ भूमि को लेकर कुरैशी समाज के कुछ लोगों व शिया समाज में चल रहे विवाद के चलते प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए। कस्बे के मोहल्ला चैक स्थित इमामबाड़े में शिया समाज द्वारा मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस में मौलाना समर अब्बास चांदपुरी ने तकरीर करते हुए कहा कि इसी महीने में हजरत इमाम हुसैन ने दीन की रक्षा करने को करबला में भूखे-प्यासे संघर्ष करते हुए शहादत फरमाई थी और समाज में सच्चाई, नमाज व नेकी को कायम रखा था। उनकी शहादत किसी एक खास कौम के लिए नहीं, बल्कि तमाम इंसानियत के लिए थी। इस दौरान शिया सोगवार हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातम करते रहे। अब्बास अली खां, दानिश अली खां, मास्टर अजहर अब्बास, शफी अहमद, अरशद अब्बास व हसन अली खां आदि मौजूद रहे। कुछ दिन से इमामबाड़े की कुछ भूमि को लेकर शिया समाज के लोगों का कुरैशी समाज के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। पहली बार प्रशासन ने मजलिस के दौरान इमामबाड़े के बाहर फोर्स तैनात रखी, वहीं खुफिया विभाग के अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेते रहे।

रहम की हिदायत देता है इस्लामः मौलाना कुमैल
मुजफ्फरनगर। मौलाना कुमैल असगर गाजीपुरी ने फरमाया कि इस्लाम लोगों पर रहम करने की हिदायत देता है। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन ने करबला के मैदान में विपरीत हालात में भी सब्र और इंसानियत का परिचय देकर लोगों को जीने के सही तरीके के बारे में बताया।किदवईनगर स्थित जाहिद हाल पर मुहर्रम की दूसरी मजलिस को खिताब फरमाते हुए मौलाना कुमैल असगर गाजीपुरी ने कहा कि इस्लाम में नमाज को दर्जा-ए-अव्वल पर रखा गया है। मौलाना ने फरमाया कि दीन-ए-इस्लाम मानने वालों को हिदायत की गई है कि वे अपने अेमल में रहम और हक का ध्यान रखें। कमजोर पर रहम करें और अमल में किसी के भी साथ नाइंसाफी पेश नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस्लाम में जो हिदायत पेश की गईं हैं, उनको सिर्फ मुसलमान पर ही नहीं बल्कि गैर मुस्लिमों के मामले में भी अमल में लाना लाजमी है। उन्होंने समझाया कि अगर कोई मुसलमान नहीं है तो इसका मतलब नहीं कि आप उन पर रहम न करो और इंसाफ से पेश न आओ। मौलाना ने कहा कि इस्लाम सब के साथ बराबरी के सुलूक का हुक्म देता है। दुनिया जहां में जितने भी इंसान हैं, वह एक ही खुदा की मखलूक हैं। इसलिए किसी भी कोने पर इंसान का खून बहे तो वह खुदा को नागवार गुजरता है। दीन के मानने वालों का फर्ज है कि वे वो काम करे जिससे खुदा राजी होता हो। उन्होंने नवासाए रसूल हजरत इमाम हुसैन व उनके जांनिसारों द्वारा मैदान-ए-करबला में पेश कुर्बानियों का जिक्र किया। कहा कि इमाम हुसैन की कुर्बानियों के बूते ही उनके नाना का दीन फिर से जिंदा हो गया। मजलिस में मौजूदा लोगों से मौलाना कुमैल असगर ने दरख्वास्त की कि वे अपने बच्चों की परवरिश अच्छा इल्म और तहजीब देकर करें। उन्होंने कहा कि इल्म एक ऐसी दौलत है जिसका न तो खोने का डर है और न ही किसी के लूटने का। उन्होंने कहा कि जिंदगी और आखिरत के लिए इल्म जरूरी है। इल्म से जिंदगी के साथ आखिरत भी संवरती है। इससे पूर्व मर्सियाख्वानी से मजलिस की शुरुआत हुई। बानिये मजिलस स्व. विरासत हुसैन का परिवार रहा। मुतवल्ली बाबर जैदी, मुस्तजाब हुसैन, कुमैल अब्बास आदि शामिल रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

5 thoughts on “समाचार

  • Avatar Of Allaboutlocksmithssitesblogs allaboutlocksmithssitesblogs

    Hi there, You have done an excellent job. I’ll certainly digg it and for my part suggest to my friends.
    I’m confident they will bbe benefited from this website.

    Reply
  • Avatar Of Allaboutlocksmithssitesblogs allaboutlocksmithssitesblogs

    Excellent pieces. Keep writing such kind of inbfo on your page. Im reallky impressed by your blog.Hi there, You have done an excellent job. I’ll certainly digg it aand for my part suggest to my friends.I’m confident they will be benefited from this website.

    Reply
  • Avatar Of Joannedalrymple JoanneDalrymple

    It’s OK if have to have have the page ranking yet. you are able to always build that with quality content creation.

    Reply
  • Avatar Of Paulscheffert paulscheffert

    It’s OK if have to have have the page ranking yet. you are able to always build that with quality content creation. After all, what is page rank exactly why should you cherish it? Strategic Internet marketing has many forms.

    Reply
  • Avatar Of Nicolialia Pizzeria Nicolialia Pizzeria

    Woah! I’m really loving the template/theme of this website.
    It’s simple, yet effective. A lot of times
    it’s very hard to get that “perfect balance” between superb usability and appearance.
    I must say that you’ve done a excellent job with this.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − one =