समाचार
नहीं दिखा कांग्रेस के बंद का खास असर

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस के आह्वान पर आज आहूत किए गए भारत बंद का मुजफ्फरनगर में कोई विशेष असर नहीं दिखाई दिया। पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक के नेत्तृव में कांग्रेस ने अपनी ताकत दिखाई, जिसमें उसे रालोद का भी सहारा मिला।
कांग्रस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने आज भारत बंद का आह्वान किया था। पार्टी के आह्वान पर आज सुबह पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कम्पनी बाग पर एकत्र हुए। इस दौरान घोडा-गाडी आदि लगाकर कंपनी बाग के बराबर में स्थित पेट्रोल पंप के बाहर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कांग्रेसी एकत्रित होकर शिवचौक पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष तारिक कुरैशी, हरेन्द्र त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह वर्मा, सलीम मलिक आदि सहित बडी संख्या में कांग्रेसियों को यहां राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व मंत्री योगराज सिंह, जिलाध्यक्ष अजीत राठी तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर आदि का साथ मिला। कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। बाद में कांग्रेस व रालोद कार्यकर्ताओं ने सडक पर बैठकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, सीओ नई मंडी पुलिस अधिकारियों व भारी फोर्स के साथ मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खुद को बेकसूर बताते हुए ग्रामीणो ने एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर एसएसपी को सम्बोध्ति ज्ञापन सौपते हुए मामले की छानबीन कराकर मदद की गुहार लगाई।
शहर कोतवाली क्षेत्रा के रूडकी रोड स्थित निकटवर्ती गांव शेरपुर निवासी ताहिर हसन पुत्रा सराजुददीन व अब्दुल कादिर पुत्रा कादिर हसन आज कुछ ग्रामीणो व परिजनो के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होने एसएसपी के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्रा मे आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस द्वारा उन्हे 25 आर्म्स एक्ट मे निरू( किया गया है जो कि न्यायालय मे विचाराध्ीन है। प्रार्थी ताहिर हसन मदरसे मे बच्चो को पढाता है तथा प्रार्थी अब्दुल कादिर गाडी चलाकर अपनी गुजर बसर कर रहा है। इन दोनो का आरोप है कि पुलिस ने मुखबीर की गलत सूचना पर उनके खिलापफ मुकदमा दर्ज कर दिया। अतः उक्त मामले की छानबीन कराकर उनकी मदद की जाए। इस दौरान ताहिर व कादिर के साथ कुछ ग्रामीण भी मौजूद रहे।
भारत विकास परिषद संगम का सांस्कृतिक माह का समापन
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद संगम द्वारा सांस्क्रतिक माह का समापन गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के कार्य क्रम के भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ ।कार्य क्रम मे ४ शिक्षको हरि ओम गणपति सहस्त्रबुद्धे(सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशव पुरी), अनिल कुमार(सनातन धर्म इंटर कॉलेज), नीलम महाना(द एस डी पब्लिक स्कूल द्वारका सिटी), हरेंद्र कुमार (न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल) को माला पहनाकर शॉल ओढ़ाकर तथा प्रशिक्षित पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं ५ मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया ।संगम शाखा परिवार के उन सभी सदस्यों को भी सम्मानित किया गया जो शिक्षा क्षेत्र से संबंधित हैं । इसके अतिरिक्त सांस्क्रतिक माह को सफल बनाने में सभी सदस्यो सदस्याओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया जिन्होंने तन मन धन से इसमे सहयोग किया ।कार्यक्रम में न्यू होराइजन स्कूल के बच्चों ने राष्ट्र भक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तूत किया ।एक छोटी बालिका ने मूविंग रिंग के अंदर नृत्य प्रस्तूत कर सभी का मन मोह लिया ।शाखा सचिव ने सांस्क्रतिक माह के कार्यक्रमो पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तूति की ।सदन में उपस्थित सभी सदस्यों अतिथियों मातृशक्ति ने करतल ध्वनि से शाखा द्वारा किये गए कार्य की प्रशंसा की ।शाखा के ३ सदस्य सर्वश्री एल के मित्तल , विपिन गुप्ता,अनुराग सिंघल को उनको विकास मित्र बनाये जाने पर सम्मानित किया गया इसके अतिरिक्त शशि कांत मित्तल को परिषद के डायग्नोस्टिक सेंटर मेरठ का सदस्य बनाये जाने पर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश चंद गोयल (प्रांतीय अध्यक्ष) ने की । विशिष्ट अतिथि के रूप में रीजनल मंत्री अनुराग दुबलिश तथा प्रांतीय संरक्षक मेजर सत्य प्रकाश गौड़ तथा विशेष अतिथि नवीन सिंघल (प्रांतीय वित्त सचिव) उपस्थित रहे । जय प्रकाश गर्ग जिला अध्यक्ष शशि कांत मित्तल ज़िला सचिव प्रांतीय कार्यकारिणी ,ज़िला कार्यकारिणी ,अन्य स्थानीय शाखाओं के अनेक दायित्वधारी गण सभा मे उपस्थित हुए । उन सभी का चंदन तिलक लगाकर तथा पटका एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया ।कार्यक्रम का संचालन श्री अजय गुप्ता ने किया तथा प्रवीण गुप्ता ने उनका सहयोग किया ।
भजन संध्या का आयोजन
मुजफ्फरनगर। वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर द्वारा राजवंश सभा भवन लक्ष्मण विहार मुजफ्फरनगर में भगवान श्री कृष्ण की छठी का आयोजन अध्यक्ष श्री राज कुमार गोयल वह महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि आदित्य प्रताप राजवंशी व दीपक गर्ग रहे !
कार्यक्रम के मुख्य रतन नरेश चंद गुप्ता एडवोकेट संरक्षक, जगमोहन एडवोकेट संरक्षक , देवेंद्र गर्ग उद्योगपति , राहुल गोयल के संस , दीप कुमार गर्ग, प्रशांत एडवोकेट ,रंजन मित्तल एडवोकेट , राजेंद्र गुप्ता आलू वाले , आलोक कुमार एडवोकेट, कुलदीप कंसल रहे कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण को अमित गुप्ता एडवोकेट एवं शलभ गुप्ता एडवोकेट की माताजी श्रीमती गीता रानी की ओर से छप्पन भोग लगाया गया मुख्य अतिथि आदित्य प्रताप ने व दीपक गर्ग ने कार्यक्रम में सहयोग किया महिला सभा द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया महिला सभा के पदाधिकारी द्वारा भगवान कृष्ण के गीतों पर जमकर नृत्य किया गया फूलों की होली खेली गई श्रीमती अनुराधा जी, श्रीमती दीपाली जी ,श्रीमती अदिति, जी श्रीमती अनीता गुप्ता जी अध्यक्ष महिला सभा, व श्रीमती विनीता गोयल द्वारा अद्भुत प्रस्तुतियां दी गई कार्यक्रम का पूर्ण आयोजन मैं विशेष सहयोग उपाध्यक्ष वीनू एरन ,उपाध्यक्ष महेश गुप्ता ,कोषाध्यक्ष श्री कुलदीप कुमार गुप्ता ,सभा भवन प्रबंधक पंकज राजवंशी ,संगठन मंत्री नवनीत गोयल वअमित गुप्ता एडवोकेट विशेष सहयोगी रहे कार्यक्रम में सुशील राजवंशी, सुशील सिंघल पूर्व सभासद, प्रवीण गुप्ता जी ,मुकेश प्रधान जी, नवनीत गुप्ता जी मुकेश गोयल जी ,अंकित गुप्ता ,श्री मधुकर आर्किटेक्ट ,श्री कन्हैयालाल जी , अखिलेंद्र प्रताप, श्री अमित मोहन ,सुनील गोयल जी ,ध्रुव कंसल जी ,विदित गुप्ता, जी विजय कुमार गर्ग सुधीर एरन ,सुबोध एरन, श्रीमती निशा गर्ग ,श्रीमती बिंदिया मित्तल श्रीमती मधु गोयल ,श्रीमती चारु गर्ग ,प्रियांशु गर्ग ,आनंद स्वरूप गुप्ता ,श्रीमती बीना कुमार, श्रीमती रेनू गर्ग ,श्रीमती प्रभा गुप्ता ,श्रीमती भावना गुप्ता, श्रीमती मंजू गर्ग , श्रीमती वंदना, कुकू आलू वाले ,सुशील गोयल कुकड़ा ,संजीव कंसल, रजनी गोयल कुकड़ा आर पी गोयल , आर के गर्ग ,श्रीमती नेहा गुप्ता, श्रीमती एकता ,श्रीमती सुनीता ,संजीव गोयल ,श्रीमती शुभ्रा गुप्ता, विशाल सिंघल , श्रीमती सोनिया सिंगल ,डॉक्टर ममता श्याम ,अतुल गोयल, आदि सैकड़ों की तादाद में राजवंशी बंधु मौजूद रहे कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रसाद व भोजन ग्रहण किया!
पैट्रोल व डीजल के बढते दामों पर किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। सपा हाईकमान के निर्देश पर सपाईयो ने जनपद की सभी तहसीलो पर एकत्रित हो सरकार की जन विरोध्ी नीतियो के खिलापफ ध्रना प्रदर्शन किया। सपा हाईकमान के निर्देशो के चलते सपाईयो ने प्रदेशभर मे तहसील स्तर पर सरकार के खिलापफ ध्रना प्रदर्शन कर अपना विरोध् व्यक्त किया। बढती मंहगाई, भ्रष्टाचार, किसानो की समस्या, छात्रो की समस्या आदि विभिन्न मुददो को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्तओ ने तहसील पर एकत्रित हो ध्रना प्रदर्शन किया। सपाईयो ने जनपद की चारो तहसीलो पर एकत्रित हो प्रदर्शन किया। इसी संदर्भ मे तहसील सदर मे जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप के नेतृत्व मे एकत्रित सपा कार्यकर्ताओ ने ध्रन दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, महानगर अध्यक्ष वसी अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेन्द्र सैनी, महानगर उपाध्यक्ष निध्शि राज गर्ग,शलभ गुप्ता, वरिष्ठ नेत्रा नीलम शर्मा, राहुल वर्मा, वरिष्ठ नेता गौरव जैन आदि अनेक कार्यकर्ता व पदाध्किरी मौजूद रहे।
मेधावियों को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। नामदेव जन सेवा मंच मुजफ्फरनगर द्वारा छात्र-छात्रा प्रतिभा एवं जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन आशीर्वाद बैंकट हॉल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर श्रीराम वर्मा हरिद्वार ने की। संचालन समिति अध्यक्ष अनिल नामदेव व योगेश कुमार द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि नामदेव समाज सभ्य समाज है जो श्री नामदेव जी की उपासना करता हुआ सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेता रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने नामदेव समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज की राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाना अति आवश्यक है। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल सिंह पाल में कहा कि श्री नामदेव जन सेवा मंच द्वारा समाज को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है। यूपी अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार सुदर्शन बेदी, भाजपा नेता शिवराज त्यागी व जगदीश पांचाल ने कहा कि नामदेव समाज का आज पूरे समाज में विशेष स्थान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर श्रीराम वर्मा ने कहा किसी का भी अपने समाज के बिना अकेले कुछ भी अस्तित्व नहीं है। समिति अध्यक्ष अनिल नामदेव ने कहा कि मंच द्वारा नगर का यह प्रथम कार्यक्रम किया गया है इसका उद्देश्य मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करना है। समिति सचिव अजय नामदेव, अमरदीप वर्मा ने आगामी योजनाओं जैसे युवक-युवती परिचय सम्मेलन, कैरियर काउंसलिंग आदि पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में इंजीनियर रमेशचंद, सुरेंद्र कुमार, मन्नू लाल, अजय नामदेव, गोपाल सिंह, तिलकराम, रक्षित नामदेव, सोमपाल नामदेव, गोपाल सिंहवाल, अमरदीप वर्मा, अश्वनी वर्मा, मनोज वर्मा सभासद, रीता नामदेव, मधु सिंहवाल, छाया नामदेव, डॉक्टर श्रुति बेदी, सँजय कुमार बिट्टू, सँजय सिंह, योगेश नामदेव, प्रमोद नामदेव, विजय नामदेव टोनी, प्रमोद, अमरदीप वर्मा, श्रीमती चंद्रलेखा, दीपक नामदेव, संदीप नामदेव, विवेक अग्रवाल, मोहित नामदेव, लोकेश कुमार, हिमांशु नामदेव, नितिन नामदेव आदि का सहयोग रहा। इस अवसर पर विभिन्न परीक्षाओं में उच्चतम अंक हासिल करने पर कुमारी अंशिका नामदेव, कुमारी रिनिशा, कुमारी कनिका कुमार, इशिका कुमारी, भूमिका वर्मा, हर्ष नामदेव, काजल नामदेव, आकांक्षा नामदेव,तुषार नामदेव, श्रेया, श्रुति नामदेव, कुमारी अदिति, यशस्वी सिंह, काजल, निकिता, दिव्यांश जागरवाल, तेजस्वी नामदेव, विशाल, मोहन, राजश्री वर्मा, कृतिका वर्मा, शुभम नामदेव, शिवम नामदेव, कुमारी उर्वशी, अक्षिता व पीएचडी करने पर ज्योति रानी व डॉक्टर लक्ष्मण सिंह को सम्मानित किया गया।
दो विभागों की रार में फिर अटका 168 साल पुराना पुल
जानसठ/मुजफ्फरनगर। सालों से नए पुल निर्माण की मांग कर रहे लोगों को मायूसी हाथ लगी। पुल बनाने का सामान आ गया, लेकिन अनुमति न होने पर वन विभाग ने निर्माण रोक दिया। फिलहाल मामला अधर में होने के कारण पुल बनने का काम बंद पड़ा है। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर सिखेड़ा क्षेत्र की गंगनहर पर पुल अग्रेजों के जमाने का पुल है। इस पुल को सन 1850 में जानसन नाम की कंपनी ने बनाया था। तब से लेकर अब तक इस पुल की मियाद खत्म होने के बाद भी इसे बनाने के लिए क्षेत्र के लोग काफी समय से इसे बनने की मांग कर रहे हैं। पुल का एक हिस्सा गंगनहर में समा चुका है। फिलहाल करीब तीन साल से पुल पर वनवे ट्रैफिक चलाया जा रहा है। ट्रैफिक के वनवे होने के कारण इस पर आए दिन जाम लगा रहता है। कुछ समय पहले सरकार ने क्षेत्र के लोगों की मांग पर इस पुल के निर्माण के लिए हरी झंडी देते सेतू निगम को इस पुल के बनाने के आदेश आने से लोग खुश थे। पुल के निमार्ण के लिए सामान भी आना शुरू हो गया। लेकिन वन विभाग की टीम ने वहां पर जाकर पुल के निमार्ण के लिए अनुमति पत्र दिखाने को कहा गया। अनुमति न होने के कारण उन्होंने पुल के निर्माण पर फिलहाल रोक लगा दी है। वन विभाग का कहना है कि वन क्षेत्र में केवल पौधरोपण को छोड़कर किसी भी निर्माण कार्य करने के लिए केंद्र सरकार की अनुमति की आवश्यकता होती है। उस अनुमति के बिना कोई भी निर्माण नहीं किया जा सकता है। इसके चलते पुल का निर्माण एक बार फिर से लटक गया है।
बिना केंद्र सरकार की अनुमति के वन क्षेत्र में कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है। इस क्षेत्र में बिना अनुमति के पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसी कारण से पुल का निर्माण कार्य रोका गया है। – मनोज कुमार, बलोधी रेंजर, वन क्षेत्र मीरापुर।
जनपद में मानकों के अनुरूप 53183 शौचालय नहीं बनाने का लगाया आरोप
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष सुमित मलिक ने बताया कि मुजफ्फरनगर में 53183 शौचालय को ओडीएफ कर दिया गया, जो मानक के अंतर्गत शौचालय नहीं बनाये है, फिर भी जिला मुजफ्फरनगर के 53183 शौचालय का ओडीएफ होना सोचने का विषय है। कई अपात्रों के खातों में कई-कई बार पैसा भेजा जा चुका है। बहुत से गरीबों को शौचालय तक नहीं मिल पाया है। गलत तरीकों से खातों में कई बार पैसा भेजना, कर्मचारियों के खिलाफ आज कोई कार्यवाही नहीं हुई। पीनना गांव में एक पात्र महिला से 1000 रूपये लेने के बावजूद भी जांच टीम पर अधिकारियों द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया। अधिकारियों के अनुसार पीनना गांव में 196 शौचालय बनाये गये, जांच हुई। जांच में 154 शौचालय बनाये हुए है, 42 शौचालय अभी अधूरे है। पात्रा एवं अपात्र का कोई पता नहीं लगा सके, न ही रिकवरी करा सके। एक घर पर तो 6 शौचालय बने है, गरीबों के 60-65 घरों में शौचालय तक नहीं है। ये कैसी अंधेरनगरी है। योगी आदित्यनाथ को उनके द्वारा शिकायत की गई थी, उसके बाद जिलाधिकारी द्वारा 9 ब्लाकों के लिये एक-एक टीम बनाई गई थी। उसके बावजूद भी पात्र लोगों को शौचालय नहीं मिल पाये, जो सामान हम सब बाजार से खरीदते है, उसका टैक्स भी देते है। टैक्स के पैसे से सरकारी योजना आम जनता के लिये निकलती है, लेकिन मुख्यमंत्री की योजना पर पलीता लगाया जा रहा है। ये सोची समझी साजिश है, यदि शौचालय की जांच ईमानदारी से नहीं हुई, तो वह मुजफ्फरनगर से लखनउ तक पैदल यात्रा करते हुए मुख्यमंत्री से जाकर शौचालय के सन्दर्भ में वार्ता करूंगा।
युवती को बंधक बनाकर रातभर गैंगरेप, तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव निवासी युवती ने तीन लोगों पर घर में घुसकर बंधक बनाने के बाद रातभर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शहर से सटे गांव निवासी युवती ने बताया कि 30 जून को वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि शाम करीब सात बजे राकिब पुत्र सनव्वर, नसीम पुत्र मनव्वर निवासीगण काटका व रहकडा निवासी नफीस पुत्र रफीक जबरन घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों ने उसे घर में ही बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी देते हुए रात भर उसके साथ गैंगरेप किया। अगले दिन सुबह तीनों उसे हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। वहीं पीड़िता के अनुसार, तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
