खबरें अब तक...

समाचार

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर1 2 |
खतौली। बाईक चोर सीसी कैमरे की नजर मे कैद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस सीसी कैमरे की पफुटेज के आधार पर चोर को पकडने की जुगत मे लग गई।
सूत्रो के अनुसार कस्बा स्थित सैनी विहार कालोनी मे एक व्यक्ति के घर के बाहर खडी बाईक को अज्ञात वाहन चोर चोरी कर ले गया। बताया जाता है कि यह मामला मकान के बाहर लगे सीसी कैमरे मे कैद हो गया। बाईक स्वामी ने पुलिस को तहरीर देते हुए पूरे मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस सीसी कैमरे की मदद से बाईक चोरी के खुलासे के प्रयास मे जुट गई है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।

 

योग सूत्र व वेदों के बारे बताया
मुज़फ्फरनगर / रोहना। जिला योगा एसोसिएशन मुजफ्फरनगर द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम योगा एवं वैल्यू एजूकेशन के क्रम में अ को गैलेक्सी कान्वेंट स्कूल रोहाना ,मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को श्री तेजस मुनि जी व स्वामी केवलानंद जी द्वारा योग व योगा के बारे में अंतर,महर्षि पतंजलि के योग सूत्र व वेदों के बारे बताया,। इस अवसर पर डॉ अमित द्वारा योगा अभ्यास, सुश्री सम्रद्धि त्यागी द्वारा योगा में कॅरियर बनाने व योगा के महत्व को समझाया तथा योगा में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।।

देर रात्रि एसएसपी ने किया क्षेत्र का भ्रमण

3 1 |

मुजफ्फरनगर। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बीती रात शहर में घूमकर शहर कीसड़कों पर भ्रमण किया तथा विभिन्न चौराहों पर पुलिस पिकेट की सक्रियता परखी। जानकारी के अनुसार एसएसपी सुधीर सिंह ने शहर के चौराहों पर भ्रमण किया जिसमें मदीन चौक, अलमासपुर तिराहा, मीनाक्षी चौक, हनुमान चौक, भगत सिंह रोड, अस्पताल चौराहा, महावीर चौक, कोतवाली, रामपुर तिराहा पर पहुंचकर शहर में लगी पुलिस पिकेट की सक्रियता का जायजा लिया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियो ंसे कई सवाल किये तथा उन्होंने ड्यूटी के दौरान ओन वाली परेशानियें के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान आम लोग भी एसएसपी को देर रात्रि देखकर चौंक गये और उनकी प्रशंसा की।

निषाद पार्टी ने पुतला फूंककर जताया रोष
मुजफ्फरनगर। निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंककर रोष व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि बीते दिन भाकियू कार्यकर्ताओं के दिल्ली की सीमा पर धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किये गये लाठीचार्ज में कुछ किसान घायल हो गये थे जिसकी विभिन्न संगठन व राजनीतिक दलों ने निंदा भी की थी। इसी संदर्भ में आज कचहरी स्थित डीएम कार्यालय के बाहर एकत्रित निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसानें पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंककर रोष व्यक्त किया तथा राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया।

सट्टा के दो आरोपियें को दबोचा
तितावी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे जेल भेजने की तैयारी की। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देशों के चलते विभिन्न मामलों में शामिल/वांछित आरोपियों तथा जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत तितावी थाना प्रभारी सूबे सिंह के निर्देशन में तितावी पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था के मद्देनजर की गयी गश्त व चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के गांव धनसनी निवासी दो युवकों को सट्टे के आरोप में हिरासत में लेते हुए उनसे पूछताछ शुरू कर दी।

एसएसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन
मुज़फ्फरनगर। हत्या की घटना के खुलासे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर एसएसपी को सम्बोधित शिकायती पत्र सौंपा।चरथावल क्षेत्र के गांव सैदपुर कला निवासी ममता पत्नी स्व. दीपक आज अपने परिजनें व कई ग्रामीणों के साथ एसएसपी कार्यालय पर पहुंची जहां उसने अब्बासी समाज युवा एकता समिति के अध्यक्ष इश्तकार अब्बासी के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर अपने बेटे की हत्या के जल्द से जल्द खुलासे की मांग को लेकर एसएसपी को सम्बोधित एक शिकायती पत्र भी सौंपा जिसमें चरथावल पुलिस पर इस मामले को लेकर ढील बरतने का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द घटना के खुलासे की मांग की गयी। इस दौरान अब्बासी समाज युवा एकता समिति से जुडे पदाधिकारी व अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

अशोभनीय टिप्पणी पर जताया रोष
मुजफ्फरनगर। २ अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा १३१ फुट ऊंचे तिरंगा झंडा लहराए जाने के प्रोग्राम के बाद एक शाम तिरंगे के नाम कार्यक्रम के दौरान गायक उत्तम कुमार धाकड़ छोरा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर की गयी अशोभनीय टिप्पणी का आरोप लगाते हुए विभिन्न संगठनों तथा राजनीतिक दलों से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा इस मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की जा रही है तथा उन लोगों में टिप्पणी को लेकर नाराजगी है। उल्लेखनीय है कि किसान नेता सुमित मलिक द्वारा दी गयी तहरीर के बाद अब सपा नेता साजिद हसन भी इस मामले में कूद पड़े हैं । सपा नेता साजिद हसन ने आरोप लगाया है कि भाजपा द्वारा आयोजित प्रोग्राम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गयी अशोभनीय टिप्पणी की निंदा की है। सपा यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष शौकत अंसारी युवा सपा नेता डॉक्टर इसरार शुजात राणा डॉ नौशाद सिद्दीकी अकलीम अहमद एडवोकेट साजिद सुल्तान के साथ थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर पर पहुंचकर तहरीर देते हुए राष्ट्रपिता का अपमान करने वाले उत्तर कुमार धाकड़ छोरा के खिलाफ तहरीर देते हुए मामले की छानबीन कराकर कार्यवाही की मांग की।

कार्यवाही की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
मुजपफरनगर। लोन दिलाने के नाम पर पैसे ऐंठने वाले हिन्दू संगठन के नेता के खिलाफ थाने पर एकत्रित दर्जनो महिलाओ ने प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
शिवसेना नेता लोकेश सैनी के नेतृत्व मे थाना सिविल लाईन पर एकत्रित महिलाओ ने थाना प्रभारी को सम्बोधित शिकायती पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि हिन्दू संगठन के एक नेता ने बैंक से लोन दिलाने के नाम पर उन सब से एक-एक हजार रूपये ले रखे है। जिसके सम्बन्ध मे थाना सिविल लाईन मे पूर्व मे भी तहरीर दी गई थी। थाना परिसर मे एकत्रित महिलाओ का आरोप है कि इस मामले के कई दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक आरोपी के खिलापफ कोई कार्यवाही नही हुई है। अतः आरोपी के खिलापफ जांच-पडताल कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इस दौरान अनेक महिलाओ ने आरोपी के खिलापफ कार्य वाही की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

चोरी का सिलसिला जारी, लगातार हो रही चोरी से व्यापारियों में रोष9 |
मुजफ्फरनगर/शाहपुर। नगर के बुढ़ाना रोड़ पर पुराने पेट्रोल पंप के सामने स्थित सैनी सबमर्सिबल की दुकान का शटर उखाड़कर अज्ञात चोरों ने दुकान के गल्ले में रखी 20 हजार रुपये की नकदी साफ कर दी। सुबह होने पर आसपास के दुकानदारों ने व्यापारी सचिन सैनी को सूचना दी, जब व्यापारी सचिन सैनी दुकान पर पहुंचे, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। व्यापारी सचिन सैनी ने थाने पर चोरी की तहरीर दी है। नगर में हो रही लगातार चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। अखिल भारतीय व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिला उपाध्यक्ष अनुज अग्रवाल ने चोरी की घटनाओं पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारी राजेश सैनी के यहां दो माह पूर्व हुई लाखों रुपये के सामान की चोरी का पुलिस राजफाश करने में नाकाम साबित हो रही है। सचिन सैनी के यहां हुई चोरी की घटना पुलिस की नाकामयाबी साबित कर रही है, जबकि थाने में दो जीप, दो चीता मोटरसाइकिल, व तीन 100 न. डायल की गाड़ियां गश्त पर रहती है। उन्होंने चोरी की घटनाओं के शीघ्र खुलासे की मांग की है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =