समाचार
परिजनों में मिल कर्मचारी की मौत से शोक-रालोद ने किया प्रदर्शन
बुढ़ाना। हादसे में चीनी मिल कर्मचारी की मौत हो गयी। कर्मचारी की मौत से उसके साथियों व परिजनों में शोक छा गया। रालोद कार्यकर्ताओं ने मृतक के परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी व आर्थिक सहायता की मांग को लेकर मिल के बाहर धरना प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार निकटवर्ती जनपद मेरठ के गांव रोहटा निवासी सतीश चौधरी बुढ़ाना थाना क्षेत्र के भैसाना चीनी मिल में कार्यरत थे। रोजाना की भांति बीती रात्रि चीनी मिल में ड्यूटी के दौरान हादसे के तहत मशीन पर काम करते समय गिर जाने से सतीश चौधरी की मौत हो गयी इस दुखद हादसे से ड्यूटी पर मोजूद अन्य साथी कर्मचारियों में हडकम्प मच गया। मिल कर्मचारियों ने मिल अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मोके पर पहुंच गयी। पुलिस व कर्मचारियों की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया तथा रोहटा निवासी परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण देर रात्रि ही बुढ़ाना के लिए रवाना हो गये। वहीं दूसरी ओर, मिल कर्मचारी की मौत की मौत की खबर मिलने पर चीनी मिल पर पहुंचे रालोद नेताओं ने मृतक के परिवार के किसी एक व्यक्ति को नौकरी व आर्थिक सहायता दिलाये जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी, रालोद संगठन मंत्री राजकुमार सांगवान, हसंराज चजावला, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, आदेश त्यागी रालोद नेता पराग चौधरी, अंकित सहरावत, बाली त्यागी आदि रालोद कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। मिल प्रशासन के िअधकारियों द्वारा इस संबंध में मृतक के परिजनों को सहायता व नौकरी का आश्वासन दिये जाने के बाद मामला शांत हो गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने परिजनों व मिल कर्मचारियों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
बस की चपेट में आने से बाइक सवार गम्भीर घायल
मुजफ्फरनगर। बस की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए मेरठ रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार आज दोपहर थाना सिविल लाईन स्थित शहीद बचन सिह चौक के नजदीक बस की चपेट मे आकर बाईक सवार एक युवक घायल हो गया। इस हादसे पर अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने घायल युवक को तुरन्त ही एम्बूलैन्स की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां डाक्टरो ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रैफर कर दिया।
मौहल्लेवासियों की समस्या जानने पहुंचे सांसद व विधायक
मुजफ्फरनगर। सांसद व विधायक ने मौहल्ला रामपुरी पहुंच कर जलभराव व अन्य समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुन उनके यथाशीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। नगर के मौहल्ला उत्तरी रामपुरी मे पिछले काफी समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जिसके चलते रामपुरी निवासी पूर्व मे कई बार इस समस्या को प्रमुखता से उठा चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि नगर के रूडकी रोड स्थित दक्षिणी रामपुरी मे जलभराव के कारण नागरिको को काफी समस्या बनी हुई है। रामपुरी मे उचित साफ-सफाई व्यवस्था,सडक निर्माण व सबसे महत्वपूर्ण जलभराव की समस्या के निजात की मांग को लेकर रामपुरी निवासी पूर्व मे भी कई बाद धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। बीते दिन टाउन हॉल मैदान मे आयोजित भाजपा के कार्यक्रम के दौरान रामपुरी निवासियो ने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर जलभराव की समस्या के समाधान की मांग की थी। कार्यक्रम के दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद डा.संजीव बालियान ने पालिका प्रशासन को आढे हाथो लिया था।
बीते दिन हुई किरकिरी के बाद आज रामपुरी पहुंचे पालिका व प्रशासन से जुडे अधिकारियो ने सांसद डा.संजीव बालियान तथा नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल की मौजूदगी मे रामपुरी निवासियो की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुना। इस दौरान सांसद डा.संजीव बालियान व विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने मौहल्लावासियो का आश्वस्त किया कि जल्द ही जलभराव की समस्या का समाधान करा दिया जायेगा तथा अन्य समस्याओ का भी निस्तारण होगा। इस दौरान डीएम राजीव शर्मा, एसएसपी सुधीर कुमार सिह,नगर मजिस्टै्रट/ईओ पालिका अतुल कुमार,नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.आर.पी.राठी,स्टैनो गोपाल त्यागी, राजीव गर्ग, डूडा अधिकारी सहित पालिका प्रशासन से जुडे अधिकारी मौजूद रहे। वहीं दूसरी और मौहल्लवासियों में सपा नेता दर्शन सिंह, कुलदीप सिंह, अरविंद धनगर, नरेश कुमार, संजय आदि मौजूद रहे।
मजदूर की हादसे में मौत
ककरौली। गुड तैयार करते वक्त पटटे की चपेट मे आकर मजदूर की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा ग्रामीणो मे शोक की लहर दौड गई। इस दुखद हादसे पर अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।
जानकारी के अनुसार ककरौली थाना क्षेत्र के निकटतर्वी गांव कम्हेडा स्थित गुड कोल्हू पर मजदूरी कर रहे करीब 35 वर्षीय मजदूर मिथलेश यादव की पटटे की चपेट मे आ जाने से मौत हो गई। इस दुखद हादसे पर अनेक ग्रामीण मौक पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर गांव कम्हेडा पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया तथा शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दुखद हादसे से परिजनो व ग्रामीणो मे शोक छा गया। यह हादसा आज ग्रामीणो के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
शव मिलने से फैली सनसनी
तितावी। गांव बुढीना खुर्द के जंगल मे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से ग्रामीणो मे सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस को कुछ ग्रामीणो से सूचना मिली की थाना क्षेत्र के गांव बुढीना खुर्द के जंगल मे किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पडा हुआ हैं। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।
5 दिवसीय योग शिविर का हुआ समापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के निशुलक योग साधना केंद्र ग्रीन लैंड माडर्न जू० हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में चल रहे ५दिवसीय निःशुल्क जोड़ दर्द निवारण योग शिविर का समापन धूमधाम से हुआ जिसके मुख्य अतिथि वार्ड २७ की सभासद श्रीमती सपना मलिक जी रही।संचालन कू० ईशा अरोरा ने किया । सर्वप्रथम केंद्र प्रमुख श्रीमती अर्चना सिंह ने ओउम् ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू कराई।योग साधना उपरांत सभी जोड़ दर्द रोगियों ने शिविर में हुए अनुभव बांटे।श्रीमती सविता सैनी ने बताया कि मेरे घूटनो और कमर में बहुत दर्द था,योग शिविर में आने से मुझे बहुत लाभ हुआ।श्रीमती छवि तोमर एडवोकेट,बेबी सैनी,सविता सैनी व अर्चना सिंह आदि महिलाओ ने आधुनिक जीवन में योग के महत्व पर लघु नाटिका पेश की।कु० कनिष्का व कु० ईशा अरोरा ने तथा सविता सैनी ने योग गीत प्रस्तुत किए। केंद्र प्रमुख अर्चना सिंह ने कहा कि योग साधना एक ऐसी अनूठी विद्या है जिससे व्यक्ति का शारीरिक,मानसिक व बौद्धिक विकास होता है।आत्म बल बढ़ता है।शरीर में रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। मुख्य अतिथि बहन सपना मलिक ने कहा कि महिलाओं के लिए आज योग की अत्यधिक आवश्यकता है।आज महिलाए पुरुषो से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।योग से महिलाओ का आत्मबल में वृद्धि होगी और वे समाज में और अधिक मजबूती से कार्य करने में सक्षम होगी। इस अवसर पर छवि तोमर एडवोकेट ने अपने विचार रखे।योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने भारतीय योग संस्थान का परिचय देते हुए कहा है कि संस्थान एक ऐसी अनूठी संस्था है जो देश और विदेश में लगभग ३५०० से अधिक निःशुल्क योग साधना केंद्र चलाकर समाज को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण योगदान निभा रही हैं।इस अवसर पर जिला प्रधान पवन सिंह बालियान,मुनेश राणा, अपूर्वा वर्मा आदि का सहयोग रहा।
बैठक में किया समस्याओं पर विचार विमर्श
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा समाजवादी विजन कार्यक्रम के तहत महिला सभा अध्यक्ष श्रीमती बबली मेनवाल द्वारा श्रीमती पिंकी उपाध्यक्ष महिला सभा के सहयोग द्वारा अमित विहार में कविता पाल के निवास पर महिलाओं की मीटिंग की गई जिसकी अध्यक्षता सपा नेता पूर्व जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता शलभ गुप्ता एडवोकेट ने की सभा का संचालन महिला सभा महामंत्री कुमारी रेशमा ने किया सभा को महिला सभा अध्यक्ष बबली जी उपाध्यक्ष श्रीमती पिंकी जी महासचिव कुमारी रेशमा द्वारा भी संबोधित किया गया वहां के व्यक्तियों से बातचीत की उनकी समस्या जानी और उनके विचार जाने अंत में सभा को संबोधित किया गया उनकी समस्याओं को हल करवाने का कोशिश की वादा किया गया समाजवादी पार्टी सदैव पिछड़े वर्ग के साथ हैं उन लोगों ने भी समाजवादी पार्टी के साथ का आशीर्वाद दिया साथ में युवा नेता अश्वनी सिंगल , विनीत मेहरा रहे वह मुख्य रूप से रामेश्वरी देवी प्रकाशो देवी सुधारानी गीता रानी ओमवती रीना रानी बिजेंदर पाल ओमपाल सेंदरी देवी आदि रही अंत में बबली जी और उनकी टीम को बहुत-बहुत बधाई दी गई सफल कार्यक्रम की!
बच्चे हमारे देश का भविष्य
मुजफ्फरनगर। वी वन फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे शिक्षण संस्थान मे फाउंडेशन द्वारा बच्चों को कॉपी आदि का वितरण किया गया। वी वन फाउंडेशन द्वारा जानसठ के गांव नूनीखेड़ा के शिक्षण संस्थान में बच्चों को कॉपी व किताबे आदि समान वितरण किया गया। बच्चों को मिले समान को देख बच्चों के अभिभावक व बच्चे खुस दिखाई दिए। इस दौरान फाउंडेशन के संस्थापक जय राम ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है हमारा प्रयास है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले और यह कामयाब हो यह हमारा प्रयास है और प्रयास रहेगा यह बढ़ाने के लिए हम सब एक हैं दायित्व बनता है । हमारी संस्था गरीब बच्चों को स्कूली काफी व किताबें के अलावा ड्रेस गर्म कपड़े भी वितरण करती है। हमारी संस्था गांव के स्कूली बच्चों के अलावा शहरी स्कूली बच्चों को भी समान वितरण करती आई है और करती रहेगी। इस मौके पर शिक्षिकाये पूजा व आरती तथा फॉउंडेशन के संस्थापक जय राम और दिल्ली से आये युवा समाजसेवी आशीष बंसल और फाउंडेशन के मुख्य कार्यकर्ता श्री भगवान दास और गांव के गणमान्य लोग़ मौजुद रहे।
वार्षिकोत्सव आयोजित
मुजफ्फरनगर। जैन मिलन मुजफ्फरनगर मेन के वार्षिकोत्सव में देशभक्ति एवं संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। इस मौके पर दिन में शादी करने वाले जैन समाज के युवाओं के अलावा बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जैन मुनि १०८ शिव भूषण महाराज के सानिध्य में जैन मिलन विहार में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नेमचंद जैन रहे। रमेश चंद जैन ने भगवान के चित्र का अनावरण किया। मुकेश कुमार और अक्षत जैन ने दीप प्रज्वलित किया। नरेंद्र कुमार, संजय कुमार ने झंडारोहण तथा देशभूषण जैन ने पाद प्रक्षालन एवं डा. यशपाल जैन ने शास्त्र भेंट किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महावीर प्रार्थना से हुआ। बच्चों ने देशभक्ति एवं संस्कृति पर आधारित अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य एवं गायन कार्यक्रमों ने सबको झूमने पर विवश कर दिया। दिन में विवाह समारोह करने वाले जैन बंधुओं के अलावा समाज के बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। विशिष्ट संरक्षक जयचंद जैन ने कहा कि जैन मिलन मेन शाखा पूरे वर्ष सेवा कार्य करती है। सर्दी के मौसम में २०० जरूरतमंदों को रजाई वितरित की गई हैं। राष्ट्रीय प्रचार मंत्री मनोज कुमार जैन ने कहा कि भारतीय जैन मिलन द्वारा यह वर्ष जैन गौरव स्मृति वर्ष के रूप में मनाया गया है। कार्यक्रम में राजेश जैन, रविंद्र जैन, सुनील कुमार जैन, नीरज जैन, हर्ष कुमार जैन, प्रमोद कुमार जैन, शाखा अध्यक्ष दिनेश कुमार जैन, वीरेंद्र कुमार जैन, राकेश कुमार जैन, पंकज जैन, अनिल कुमार जैन, अजय कुमार जैन, आदीश जैन आदि का सहयोग रहा। संचालन राजकुमार जैन तथा महेंद्र कुमार जैन ने किया।
प्रशस्ति पत्र दिया
जानसठ। जिला ग्राम विकास संस्थान में मासिक धर्म प्रबंध पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ब्लाक परिसर में स्थित जिला ग्राम विकास संस्थान में मासिक धर्म प्रबंध प्रशिक्षण का पांच दिवसीय शिविर के समापन मौके पर मास्टर ट्रेनर शालिनी त्यागी ने शिविर में महिलाओं को मासिक धर्म के समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, बीमारियों से कैसे बचा जाए आदि के विषय में बताया। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. विजय प्रताप यादव ने मासिक धर्म प्रबंध के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पहली बार महिलाओं के लिए इस तरह का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। महिलाओं में फैल रही बीमारियों की रोकथाम के लिए जानकारी दी। शिविर के समापन पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी विजय प्रताप यादव व शालिनी त्यागी, जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा प्रतिभागी पुरुष व महिलाओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए। समापन पर अमित कौशिक, अनुज कुमार, अभिनव कुमार, डा. लोकेश कुमार, सुभाष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
आचरण के बिना धन और ज्ञान व्यर्थः आर्य
तितावी। वैदिक आश्रम अलीपुर कलां में वेद मंत्रों से यज्ञ में आहुतियां दी गई। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि आचरण के बिना धन, संपत्ति और ज्ञान व्यर्थ है। मनुष्य का आचरण ही परम धर्म है। लालूखेड़ी स्थित वैदिक आश्रम में वैदिक संस्कृति के प्रचार कार्यों में जुटे व्यायाम शिक्षक राजकुमार आर्य को सम्मान राशि और शाल भेंट कर आचार्य गुरुदत्त आर्य ने सम्मानित किया। यज्ञ सभा मे आर्य ने कहा कि मनुष्य की पहचान उसके गुण, कर्म, चरित्र, पवित्र आचरण और स्वभाव से होती है, जाति, धर्म , पद या धन से नहीं। संस्कार और संस्कृति केवल वाणी में नहीं, बल्कि आचरण में झलकनी चाहिए। व्यवहार, शिष्टाचार और मर्यादित आचरण जीवन के आभूषण है। विनम्रता से परोपकार करें, सच्चे सुख की अनुभूति होगी। वानप्रस्थी सत्यमुनि ने कहा कि ऋषि दयानंद के सिद्धांतों से ही समाज सुधार होगा। युवा यज्ञ एवं आर्य समाज से जुड़े। धन प्रकाश आर्य, ओमबीर सिंह, तेज सिंह आर्य, अमित कुमार आर्य, नारायण सिंह आर्य, जयप्रकाश आर्य, डॉ. नरेश आर्य, राजीव आर्य आदि मौजूद रहे।
किदवईनगर में वक्रांगी केंद्र का फीता काटकर किया उद्धघाटन
मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला किदवईनगर में हुआ वक्रांगी केंद्र एटीएम का उद्धघाटन। जिसमे मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा गांधी कॉलोनी ब्रांच के मैनेजर सुभाष कुमार ने फीता काटकर किया उद्धघाटन। विशिष्ट अतिथि के रूप में अबरार अहमद एडवोकेट, एस .सादिया एडवोकेट (सभासद वार्ड 46 ), राहत फरीदी (सभासदपति वार्ड 47 ) आदि मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह का संचालन सयुक्त रूप से शाहिद मंसूरी व आशु अंसारी ने किया। मुख्यातिथि सुभाष कुमार ने कहा कि नागरिको को एटीएम के लिए काफी दूर जाना पड़ता था जो अब सभी सुविधाओं का लाभ नागरिको को अपने ही क्षेत्र में ही मिलेगा। एस . सादिया एडवोकेट (सभासद वार्ड 46 ) , व राहत फरीदी (सभासदपति वार्ड 47 ) ने सयुक्त रूप से कहा कि हमे गर्व हैं कि हमारे वार्ड में जो एटीएम लगा है , ओर उसकी जो सुविधा हैं जिसमे वार्ड वासियो में काफी सुविधाएं मिलेंगी । हमे काफी वार्ड के जिम्मेदार व्यक्ति एटीएम के लिए कहते थे लेकिन मो.हारून के अथक प्रयास से इस सपने को भी पूरा कर दिया । वक्रांगी एटीएम का उद्घाटन होने पर वार्डवासियों में खुशी का मोहोल हैं। वक्रांगी केंद्र संचालक मो. हारून ने बताया कि हमारे वक्रांगी केंद्र पर सुविधाए उबलब्ध हैं। सब सेवाएं अब पड़ोस में, सब काम एक दुकान में एटीएम सभी डेबिट कार्ड्स ओर रुपये क्रेडिट कार्ड्स से केश विड्रॉल सुविधा। बैंकिग खाता खोलना, कैश जमा करना, कैश विड्रॉल ऑनलाइन खरीदारी , इलोक्ट्रॉनिक्स , किराना , दवाइयां , गहने और कपड़े खरीदे। रिचार्ज अपने मोबाइल फोन और डीटीएच कनेक्शन का तुरन्त रिचार्ज। टिकट बुकिंग भारत भर की जगहो के लिए ट्रेन और बस टिकट की सुविधाजनक बुकिंग।बिल भुगतान- डीटीएच, पानी, गैस , बिजली टेलीकॉम -पोस्टपेड का वन स्टॉप बिल भुगतान ।बीमा सेवाएं-जीवन ,स्वास्थ्य , मोटर सहित सामान्य बीमा ।कुरियर- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्थानों के लिए सुपर -फास्ट कुरियर सेवाए ।लॉन- होम लोन ओर प्रॉपर्टी के बदले लोन के लिए आवेदन करें। मनी ट्रांसफर आसानी से पैसे भेजे ओर प्राप्त करे। मुख्य रूप से अर्श अहमद, नईम अहमद विकास अरोरा, नफीस एडवोकेट , नदीम राणा , आशु अंसारी , राशिद सैफी, साहिबे आलम, नोशाद मंसूरी, फैजान अंसारी, इनाम कुरेशी , शाहिद मंसूरी (डब्ल्यू . एस .एम. न्यूज सह सम्पादक), डब्ल्यू . एस. एम न्यूज के डारेक्टर व गांधीगिरी अखबार के समाचार सम्पादक वसीम मंसूरी, दानिश जट, डॉक्टर नोशाद , फरमान अंसारी गुलजार अहमद अमजद खान आदि गणमान्य लोग रहे।
लोहडी व मकर संक्रांति पर्व मनाया
मुजफ्फरनगर। तेजी से उभरते हुए नये इन्हरव्हील क्लब मेरीगोल्ड ने इस वर्ष बालाजी चौक पर लोहडी व मकर संक्रांति के अवसर पर एक कैम्प लगाकर जलेबी, मूंगफली एवं खिंचडी के प्रसाद का वितरण किया। क्लब की सदस्याओं ने अध्यक्ष बरखा सिंघल, सचिव शालिनी अग्रवाल के नेतृत्व में लोगों को लोहडी व मकर संक्रांति का प्रसाद वितरित किया और सर्दी के इस मौसम में श्रद्धालुओं को गर्मा गर्म चाय वितरित की। जिसका रसासवादन हजारों श्रद्धालुओं ने किया।
खिचडी का प्रसाद वितरण कर मनाया मकर संक्राति पर्व
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में महावीर चौक पर अग्रवाल मार्किट के सामने मकर संक्रांति के अवसर पर खिचडी के प्रसाद का वितरण किया गया। डा. एम.एल गर्ग, प्रमुख समाजसेवी निधिषराज गर्ग एवं रोटरी क्लब के अन्य सदस्यों ने उपस्थित होकर श्रद्धालुओं को खिचडी प्रसाद का वितरण किया और सभी को लोहडी व मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।
मोदी का किया समर्थन
मुजफ्फरनगर। भारतीय विकास पार्टी की एक बैठक गौशाला नदी रोड पर अतर सिंह कश्यप के निवास स्थान पर आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता भगवत सिंह कश्यप एडवोकेट व संचालन अजय बाटला ने किया। बैठक में बोलते हुए अध्यक्ष विजय कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में सभी क्षेत्रों में चहुंमुखी विकास किया है मुद्दा चाहे नोटबंदी का हो या जीएसटी कानून लागू करने का अथवा तीन तलाक का सभी में उन्होंने बडी जीदारी के साथ निर्णय लेकर देश को उन्नति के मार्ग पर पहुंचाया है। बैठक में सोनू चुघ, प्रदीप उत्तरेजा, मांगेराम प्रजापति, मोहित रघुवंशी, ईश्वर लाल, आदेश प्रजापति, किशनलाल, राधेश्याम, राजवीर, कैलाश, अमर, शुभम, अमित वर्मा, राज वर्मा, विवेक मित्तल, स्वाति गोयल, आरती शर्मा आदि मौजूद रहे।
प्रयागराज में सम्पन्न होगा 16 से 18 जनवरी तक वार्षिक किसान कुम्भ
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के वार्षिक अधिवेशन किसान कुम्भ का आयोजन इस वर्ष भी १६ से १८ जनवरी तक किया जा रहा है। जिसमें उत्तर भारत के किसान प्रतिनिधि व किसान भाग लेंगे। किसान कुम्भ में लाखों किसानों के भाग लेने की सम्भावना है। किसान कुम्भ के पहले दिन १६ जनवरी को संगठन पर चर्चा की जायेगी। दूसरे दिन भाकियू द्वारा आयोजित किसान क्रान्ति यात्रा की समीक्षा व सरकार द्वारा वार्ता में किसानों से किये गये वादों को लागू करने की समीक्षा एवं किसान मुद्दों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किये जायेंगे। १८ जनवरी को राष्ट्रीय पंचायत का आयोजन किया जायेगा। जिसमें पारित प्रस्ताव एवं आगे की संगठन की रणनीति की चर्चा की जायेगी। सम्मेलन में मुख्य रूप से न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून का दर्जा दिये जाने, डा० स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को पूरी तरह से लागू करने, गन्ना भुगतान, कर्जमाफी, १० साल पुराने ट्रैक्टर पर लगी रोक, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा, किसानों को बिजली मुफ्त दिये जाने, मनरेगा को खेती से जोड़ना, खेती पर हो रहे मुक्त व्यापार समझौते, फसलों की खरीद आदि विषयों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किये जायेंगे। किसान कुम्भ में पारित प्रस्ताव को लागू कराने हेतु संगठन की नीति एवं आन्दोलन आदि कार्यक्रम की घोषणा १८ जनवरी को राष्ट्रीय पंचायत में की जायेगी। पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ० नरेश टिकैत सहित सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेशों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

I used to be recommended this web site through my cousin. I am not certain whether this publish is written via him as nobody else realize such exact about my trouble. You’re wonderful! Thanks!