भाजपा का पूर्ण बहिष्कार
२०१९ के चुनाव में होगा भाजपा का पूर्ण बहिष्कार’! भाजपा नेताओं के खिलाफ लामबंद हुए मौहल्ला वासी
मुज़फ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर के मौहल्ला उत्तरी रामपुरी के रहने वाले लोगों ने पानी की निकासी न होने और सड़कों के निर्माण को लेकर लगाया जाम किया धरना प्रदर्शन लोगों का आरोप की पानी की निकासी व् सड़कों के निर्माण की समस्या को लेकर जिलाधिकारी से लेकर ग्राम प्रधान , वार्ड मेंबर ,नगरपालिकाध्यक्ष, नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल सहित सांसद संजीव बालियान तक से लगा चुके गुहार, गलियों में भरा है पानी दूसरी कॉलोनियों का भी आता है गन्दा पानी जिसमे से होकर छोटे छोटे बच्चों को मज़बूरी वश गोद में लेकर जाना पड़ता है स्कूल, लोगों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा की जम्कर नारे बाजी लगाए भाजपा मुर्दाबाद के नारे, मौहल्ले वासियों ने एक स्वर में कहा की अगर जल्द नही हुआ समस्या का समाधान तो एक तरफ जहां तमाम नेताओं के फूंके जायेंगे पुतले वहीं आगामी २०१९ के चुनाव का पूर्ण रूप से करेंगे बहिष्कार।।। धरना प्रदर्शन करने वालों में शिव शंकर, अरविन्द पाल, गौरव शर्मा, अनिल शर्मा, राजू शर्मा, विष्णु धीमान, ब्रिजपाल मनोज पंचाल, मुकुल कुमार , नितिन शर्मा, सन्नी रुहेला , विनोद चौधरी, अंकित समित्रा पाल, संतोष शर्मा पिंकी, सविता सैनी, सुनीता वर्मा सुदेश संयोगिता आदि मौहल्ला वासी उपस्थित रहे ।।।
