समाचार
जब तक शिक्षा को मिशन नही बनायेगे तब तक कामयाबी मिलना मुश्किल–हाफिज फुरकान
जामिया अल हिदाया जामिया नगर नगला राई में सम्पन्न हुआ वार्षिकोत्सव
चरथावल। जामिया अल हिदाया जामिया नगर नगला राई में वार्षिक प्रोग्राम आयोजित हुआ,जिसमे छात्र और छात्राओ को रिजल्ट कार्ड के साथ प्राइज भी दिए गए,
बच्चो सांस्कृतिक प्रोग्राम,स्पीच नज्में वगैरा पेश करके अपनी तालीमी सलाहियत का प्रदर्शन किया। मुख्यातिथि के तौर पर पूर्व विधानपरिषद सदसय चौधरी मुश्ताक अली व मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के जनरल मैनेजर डॉ अरशद इकबाल ,सामाजिक कार्यकर्ता हारून ठेकेदार उपस्थित उपस्थित रहे प्रोग्राम की अध्यक्षता जामिया के अध्यक्ष हाफिज मोहम्मद फुरकान असअदी ने की ,जब के संचालन जामिया अल हिदाया के प्रबंधक मौलाना मूसा कासमी ने किया। इस अवसर पर हाफिज मोहम्मद फुरकान असअदी ने कहा कि जब तक हमारे बच्चे और बच्चियां शिक्षा के मैदान को मिशन के तौर पर अपना ओढ़ना बिछौना नहीं बनाएंगे तब तक हमें कामयाबी मिलना मुश्किल है ,उन्होंने कहा कि जमीअत की हमेशा यह कोशिश रही है कि भूखा प्यासा रहकर बच्चों की तालीम में कोई कमी बाकी ना रहे ,उन्होंने अच्छे नंबरों से कामयाब होने वाले छात्र और छात्राओं को दुआ और बधाई से नवाजते हुए कहा कि यह कामयाबी सिर्फ मंजिल को हासिल करने का एक मात्र सीढ़ी है। राष्ट्रीय लोक दल के कद्दावर नेता पूर्व एमएलसी चौधरी मुश्ताक अली ने कहा कि जामिया अल हिदाया का निजाम और डिसिप्लिन देख कर बहुत खुशी हुई इस तरह के शिक्षण संस्था का होना जिसमें दीनी तालीम के साथ आधुनिक शिक्षा और इंग्लिश का अच्छा इंतजाम हो बहुत सख्त जरूरत है,मौलाना सालिम साहब कासमी देवबंद ने अपने संबोधन में कहा कि जिस अच्छे अच्छे तरीके से शिक्षा के लिए मेहनत और कोशिश की जा रही है वह लाजमी तौर से इतिहास के सुनहरे पन्नो में दर्ज किए जाएंगे ,उन्होंने कहा के जामिया अल हिदाया से फारिग होने वाले बच्चे और बच्चियां जिस मैदान में भी जाएं, चाहे वह सियासत में जाएं इंजीनियर बने ,आईएएस आईपीएस बने लेकिन वह अपनी तहजीब और अपने तमद्दुन को बाकी रखेंगे, इस अवसर पर पत्रकार आस मोहम्मद कैफ ने कहा तालीम के जरिए अपने अंदर सलाहियत पैदा कीजिए पावर पैदा कीजिए ,जिससे अपने समाज और अपने मुल्क की बेहतर तरीके से सेवा कर सकते हैं ,उन्होंने कहा इस्लाम धर्म सिर्फ तालीम हासिल करने की ही इजाजत नहीं देता बल्कि उसकी तरगीब भी देता है।इस अवसर पर मौलाना जमालुद्दीन कासमी, हाफिज मोहम्मद फुरकान असअदी, चौधरी मुस्ताक अली पूर्व एमएलसी, डॉ अरशद इकबाल, हारून ठेकेदार, मौलाना अहसान कासमी, मौलाना मूसा कासमी, मौलाना सलीम अहमद, पत्रकार आस मोहम्मद कैफ, हाजी नफीस प्रधान बाबा, हाजी फैयाज पूर्व प्रधान, डॉ अरशद, साजिद अत्तार , मास्टर फुरकान गौर,मास्टर आजम सिद्दीकी, हाजी अब्दुल कादिर मोहम्मद अफसरून डीलर, महबूब अली मुसतकीम अहमद कारी शाहनवाज उपस्थित रहे।
पति की हत्या की साजिश में फरार चल रही पत्नी को किया गिरफ्तार
चरथावल। चरथावल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की साजिश में फरार चल रही पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
मामला जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के बलवाखेड़ी गांव का है जहाँ लगभग चार महीने पूर्व जमीन के लालच में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी जिसका चरथावल पुलिस ने खुलासा कर महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था तभी से आरोपी महिला फरार चल रही थी चरथावल थाना प्रभारी राजीव कुमार और उनकी पुलिस टीम एस आई हरिराज सिंह हेड कॉंटेबल संजीव महिला आरक्षी रेशु चौधरी रघुराज सिंह ने महिला कविता पत्नी कुंवरपाल निवासी थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर को उसके घर से गिरफ्तार किया है थाना प्रभारी राजीव कुमार द्वारा पूछताछ करने पर महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर अपने पति की हत्या का जुर्म कबूल किया है यही कल भी चरथावल पुलिस ने एक ओर गुडवर्क किया था।
अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री को पकडा-बने व अधबने तमंचे सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। खतौली पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड करते हुए दो आरोपियों को भारी मात्रा में बने व अधबने शस्त्रों, उपकरणों व कच्चे माल सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि खतौली कोतवाली प्रभारी हरशरण शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक सूचना के आधार गणेश विहार कालोनी स्थित एक खंडहर नुमा मकान में छापा मारा। एसएसपी ने बताया कि उक्त खंडहर में दो लोग अवैध शस्त्र बना रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो राइफल, दो बंदूक, आठ तमंचे, अधबने तमंचे, कच्चा मॉल, उपकरण और कारतूस बरामद हुए। एसएसपी ने बताया कि पकडे गये आरोपी नईम पुत्र अलमुद्दीन निवासी खेडीकुरैश व सालिम पुत्र नईम निवासी खेडीकुरैश है। एसएसपी ने बताया कि पकडे गये आरोपी वहां पर अवैध शस्त्र बनाकर आसपास के क्षेत्र में बेचते थे। आरोपियों को पकडने वाली पुलिस टीम में खतौली इंस्पैक्टर एसआई सुनील शर्मा, विजेंद्र सिंह, कुमेर सिंह, रविंद्र सिंह, संजीव कुमार, कां. अमित यादव, विजय मावी, नदीम व दिनेश आदि शामिल थे।
लूटी गयी नकदी, गहनों सहित दो दबोचे
मुजफ्फनगर। नई मंडी पुलिस ने लूट और चोरी की वारदातों में शामिल दो शातिर बदमाशों को लूटी गयी नकदी, चोरी किये गये गहने, शस्त्रों व बाइक सहित गिरफ्तार करने का दांवा किया है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि नई मंडी थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने एक मुठभेड में बाइक सवार दो बदमाशों को तमंचे व कारतूसों सहित गिरफ्तार किया। एसएसपी ने बताया कि पकडे गये आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम संदीप पाल पुत्र मनीपाल निवासी गांव भंडूर थाना सिखेडा व जौनी उर्फ आदित्य पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी अमित विहार कूकडा बताये। एसएसपी ने बताया कि पकडे गये बदमाशों की निशानदेही पर मंडी क्षेत्र में चोरी किये गये गहने व 17 मार्च की रात्रि कूकडा मंडी गेट पर दो लोगों को गोली मारकर लूटी गयी नकदी में से साढै चार हजार रूपये नकद बरामद हुए है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकडे गये बदमाशों को जेल भेज दिया है। इस सराहनीय गुड वर्क में शामिल टीम में संतोष कुमार सिंह प्रभारी थाना नई मंडी वरिष्ठ उप निरीक्षक मदन सिंह बिष्ट उप निरीक्षक धीरज सिंह उप निरीक्षक करण नागर हेड कांस्टेबल रतन सिंह कॉस्टेबल राहुल कॉस्टेबल रविंद्र आदि शामिल रहें’
एक शाम बांके बिहारी के नाम कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। श्री शनिधाम मंदिर के 15वें वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन श्रीशनिधाम मंदिर मेला परिसर में भजन संध्या एक शाम बांके बिहारी के नाम आयोजित की गयी। भजन संध्या से पूर्व वेदी पूजन एवं महाआरती सम्पन्न हुई। मंदिर समिति के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा मेला प्रभारी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर ने बताया कि मुख्य यजमान राकेश गर्ग उर्फ भूरू एवं राजीव गर्ग ने महाआरती में भाग लिया। टोनी गोस्वामी प्रदीप बेरागी ने एक से एक सुंदर रचनाएं प्रस्तुत की। भैया जी मयंक धीमान ने चलो वृन्दावन धाम जाना है, खाटूश्याम को मनाना है गीत प्रस्तुत किया। टोनी गोस्वामी ने भेट प्रस्तुत की जैसे श्री हनुमान ने लंका जलाया वैसे हम सबको पाकिस्तान को जालना है इस पर श्रद्धालु भक्तजन झूम उठे। सभी पूजन एवं महाआरती पंडित संतोष मिश्रा व पं. केशवानंद ने संयुक्त रूप से सम्पन्न करायी। इस अवसर पर मुकेश चौहान, नरेंद्र पंवार, राजीव धीमान, डा. संजय अग्रवाल, देवेंद्र चौहान, अनिल तोमर, अनुज चौधरी, ंसंदीप मित्तल, संजय गोयल, अमित, सतीश, आशीष, रवि, अनिल आदि की उपस्थिति व उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। शनि भक्तों की भारी भीड ने देर रात्रि तक भजन संध्या का आनंद लिया।
पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
मंसूरपुर। सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह व थाना प्रभारी संजीव कुमार ने स्पेशल कमांडोज के साथ मंसूरपुर, पुरबालियान, जड़ौदा, मौलाहेड़ी समेत कई गांव में फ्लैग मार्च किया और साथ ही संदिग्ध वाहनों की तलाशी भी ली गई। इस मौके पर बेगराजपुर चौकी इंचार्ज योगेंद्र पंवार, सौहजनी चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश सिंह, एस एस आई वासिक सिद्दीकी समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान
रोहाना। एस एच ५९ पर रोहाना चौकी इंचार्ज मनोज शर्मा ने टोल के पास चलाया जबरदस्त चेकिंग अभियान लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए मनोज शर्मा ने अपनी टीम को साथ लेकर चेकिंग के साथ साथ तलाशी अभियान भी चलाया और कितने ही वाहनों के काटे चालान।
सर्तकता व इतमिनान के साथ कार्य किया जायेः जिला निर्वाचन अधिकारी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने आज ११ अप्रैल को लोक सभा समान्य निर्वाचन के मतदान को सकुशल सम्पूर्ण कराने के उददेश्य से गुड मण्डी जाकर मतदान हेतु ईवीएम/बैलेट यूनिट में बैलेट पेपर लगाने व वीवीपेट में ईसीआईएल के इंजीनियरों द्वारा सिंबल लोडिंग के कार्य व सीलिंग के कार्य का गौर से निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वंय मॉक पोल कर बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीपीपैट को चौक किया। उन्होने बैलेट यूनिट में बैलेट लगाये जाने के उपरान्त स्वयं बटनों के चौक करके देखा। उन्होने निर्देश दिये कि जल्दबाजी में कोई कार्य न किया जाये। इस कार्य को पूरे ध्यान से किया जायें। उन्होने इजीनियरों को भी निर्देश दिये कि सिंबल लोड करते समय पूरी सर्तकता बरते और लोड होने के बाद उससे से निकली पर्ची से मिलान कर ले कि ताकि कोई दिक्कत रहे। उन्होने कहा कि वीवीपैट मे पेपर लोडिग भी करा दी जाये। आज मण्डी में विधानसभा बुढाना, चरथावल, खतौली व मुजफ्फरनगर की ईवीएम में बैलेट लोडिंग कार्य व वीवीपैट में सिंबल लोडिग व सीलिंग का कार्य चल रहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
खेतों से इंजन चोरी
चरथावल। थाना क्षेत्र के गांव नगला राई के जंगल में चोरों ने अपना तांडव मचाते हुए पांच किसानों के खेतों पर ट्यूबेलों पर रखे डीजल इंजन चोरी कर लिए। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर जांच की चोर सभी इंजनों को ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर ले गए है। पीड़ित किसानों ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। चरथावल थाना क्षेत्र में जंगल में किसानों की ट्यूबेलों पर रखे डीजल इंजनों के चोरी होने की घटनाएं बढ़ती जा रही है गांव मुथरा के चार किसानों के इंजन चोरी होने के बाद नगला राई गांव के जंगल से भी एक ही रात में पांच किसानों के इंजन चोरी कर लिए गए हैं। नगला राई निवासी किसान यूसुफ, महबूब पुत्र अब्दुर्रहमान, अफजाल पुत्र शरीफ, बाबू पुत्र प्यारा व भोपसिंह पुत्र भोरा के खेत पर ट्यूवेल चलाने के लिए डीजल इंजन रखे हुए थे। सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने अपना तांडव मचाते हुए इंजन चोरी कर ट्रेक्टर ट्राली में डालकर ले गए प्रातरू जंगल में जाने पर किसानों को चोरी का पता लगा किसानों की सूचना पर पुलिस ने पांचों घटना स्थलों की जांच की पुलिस का कहना है कि मौके पर ट्रैक्टर-ट्राली के पहियों के निशान मिले हैं। थाना प्रभारी चरथावल राजीव कुमार का कहना है कि किसानों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है चोरी का पता लगाया जा रहा है।
सडक हादसे में एक की मौत, तीन घायल
मुजफ्फरनगर। असलम पुत्र शब्बीर निवासी पक्का बाग खतौली व साकीर पुत्र शब्बीर जैन नगर खतौली बाइक द्वारा जानसठ की ओर आ रहे थे वहीं दूसरी ओर अपने गांव संभल हेड़ा से खतौली की ओर बाइक द्वारा जा रहे सूरज पुत्र जिल्ला व मिंटू पुत्र मदन निवासी संभल हेड़ा जैसे ही चारो व्यक्ति भलवा चौकी के पास भट्टे के सामने पहुंचे तो दोनों बाईको की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई बाइको की भिड़ंत में चारों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ भिजवाया जहां पर असलम पुत्र शफीक निवासी पक्का बाग खतौली को जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तथा बाकी तीनों को उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जवानों ने किया फ्लैग मार्च
खतौली। लोकसभा चुनाव प्रथम चरण के मतदान की उल्टी गिनती प्रारम्भ होते ही चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने की कवायद में जुटी कोतवाली पुलिस ने पंजाब पुलिस की ई कम्पनी के जवानों के साथ नगर व देहात क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर चुनाव में निर्भीक होकर भाग लेने का आव्हान मतदाताओं से किया। सीओ आशीष प्रताप सिंह व कोतवाल हरशरण शर्मा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च नगर व देहात के संवेदनशील क्षेत्रों से होकर निकाला गया। नगर के मुख्य चौराहों के अलावा गांव की चौपालों पर रुककर सीओ आशीष प्रताप सिंह व कोतवाल हरशरण शर्मा ने चुनाव के दिन अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने वाले असमाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की चेतावनी देते हुए कहा लोगों को डरा धमकाकर मतदान को प्रभावित करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। संवेदन व अतिसंवेदनशील क्षेत्र पुलिस की विशेष निगरानी में रहेंगे। कोतवाली पुलिस के साथ बड़ी संख्या में पंजाब पुलिस की ई कम्पनी के जवानों को सड़क पर देखकर नागरिकों में भारी उत्सुकता रही। फ्लैग मार्च में पंजाब पुलिस ई कम्पनी के टीम अधिकारी बहादुर सिंह रावए कोतवाली के एसएसआई मनोज कुमारए कस्बा इन्चार्ज सुनील कुमार शर्मा आदि शामिल रहे।
निर्वाचन ड्यूटी में शिथिलता बरतने वाले दो स्थैतिक मजिस्ट्रेटों के विरूद्ध कार्यवाही
मुजफ्फरनगर। ..जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी, अजय शंकर पाण्डेय ने बताया कि सचिन देव शर्मा, अवर अभियन्ता, कार्यालय अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, उ०प्र० जल निगम मुजफ्फरनगर एवं अवनीश कुमार गर्ग, अवर अभियन्ता, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर की तैनाती ०३-लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र मुजफ्फरनगर में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-२०१९ को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु अपने क्षेत्र में भारी मात्रा में लाई जाने वाली नगदी, अवैध शराब, कोई संदेहास्पद वस्तु या शस्त्रों की आवाजाही पर निगरानी हेतु अलग-अलग क्षेत्र में स्थैतिक मजिस्ट्रेट के रूप में लगाई गई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि औचक निरीक्षण कराये जाने पर ड्यूटी के निर्धारित समय के दौरान ये दोनों अपने-अपने ड्यूटी क्षेत्र में उपस्थित नहीं पाये गए। तदनुसार दोनो कर्मी लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, १९५१ के प्रासंगिक प्राविधानों के अन्तर्गत उपयुक्त कार्यवाही के दोषी पाये गए है। उन्होने बताया कि दोनो कर्मियों को तत्काल स्थैतिक मजिस्ट्रेट की निर्वाचन ड्यूटी से हटाते हुए इनके विरूद्ध सम्बन्धित विभाग को विभागीय कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है एवं इनके स्थान पर नए स्थैतिक मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं।
मेन नाले पर बने पुल की दोनों तरफ की दीवारे क्षतिग्रस्त
जानसठ। जानसठ-गढ़ी मार्ग पर कस्बे के मेन नाले पर बने पुल की दोनों तरफ की दीवारें सालों से क्षतिग्रस्त हालत में हैं। यह पुल घुमावदार रास्ते पर होने के कारण यहां आए दिन हादसे होते रहने के बावजूद प्रशासन ने इस ओर ध्यान देने की सुध नहीं ली है। जानसठ की तमाम नालियों और छोटे नालों का पानी तालड़ा बाईपास के पास स्थित एक बडे़ नाले में गिरता है। यह नाला तालड़ा मोड़ से शुरू होकर जानसठ व तिसंग गांव से होकर आगे जाता है। कस्बे में यह नाला जानसठ गढ़ी मार्ग पर पड़ता है और उसके ऊपर एक पुल बना हुआ है। सालों से इस पुल की दोनों तरफ की दीवारें क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। यह पुल घुमावदार रास्ते पर होने के साथ रात के समय वहां रोशनी की व्यवस्था भी नहीं है, जिसके कारण यहां आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। कुछ दिन पूर्व देर रात पुल पर दीवार नहीं होने के कारण बाइक सवार दो युवक बाइक समेत नाले में गिर गए थे। गनीमत यह रही कि इत्तेफाक से वहां से गुजर रही पुलिस जीप में बैठे पुलिस वालों की नजर उन पर पड़ गई थी और उन्होंने युवकों को सीएचसी में भर्ती कराकर उनकी जान बचाई।
मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टड्ीज के सभागार में मतदाता जागरूकता पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे सभी छात्र/छात्राओं व शिक्षकगणो को वोट देने की शपथ दिलवायी गयी। जिसका उद््ेश्य मतदाताओ को अपने मताधिकार के सद्उपयोग के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल व डा0 आलोक कुमार गुप्ता, डा0 संजीव तायल, राजीव पाल सिंह ने मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रजवल्लित करके किया। कार्यक्रम मे प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उन विद्यार्थियों को जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है तथा सभी शिक्षकों को मत देने के लिये प्रेरित किया और शपथ दिलायी कि ‘हम भारत के नागरिक लोक तंत्र मे दृढ़ निष्ठा रखते हुए अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं एवं स्वतन्त्र निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाये रखने तथा प्रत्येक निर्वाचन मे निर्भय होकर तथा धर्म, मूल वंश, जाति-समुदाय, भाषा के विचारो या किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मतदान करने की प्रतिज्ञा करते है।’ डा0 आलोक कुमार गुप्ता ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का एक मत अच्छी सरकार व अच्छे समाज के निर्माण के लिए जरूरी है उन्होंने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए आवश्यक है कि सभी वर्ग अधिक से अधिक मतदान करें। इस अवसर पर डा0 संजीव तायल ने बताया कि मतदान करना देश के विकास के लिये जरूरी है और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का एक मत अच्छी सरकार व अच्छे समाज के निर्माण के लिये जरूरी है व शपथ दिलवायी की हर विद्यार्थी एक सजक जागरूक मतदाता बनेगा व एक सही समाज के निर्माण मे अपना पूर्ण योगदान देगा। राजीव पाल सिंह ने कहा कि चुनाव हमारे देश का सबसे बडा लोकतांत्रिक पर्व है। इस दिन हम सभी को अपने सभी कार्यो को छोडकर सबसे पहले मतदान करना चाहिए क्योंकि इसका सीधा असर हमारे निजी जीवन पर पडता है। हमारा भविष्य मे विकास कैसा होगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम किस व्यक्ति को अपने जनप्रतिनिधि के रूप में चुन रहे है। मीडिया प्रभारी डा0 आलोक गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर समस्त विभाग के दीपक गर्ग, अक्षय जैन, डा0 संगीता गुप्ता, पूर्वी सिंगल, अन्जर, सोनिका वैभव वत्स, रोबिन गर्ग, चॉदना दीक्षित, नवनीत चौहान, श्वेता, मोहित गोयल, प्रतीक गर्ग, तरूण शर्मा, प्राची, शंशाक, प्रशान्त गुप्ता, विनिता चौधरी, सतीश आदि शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फैशन शो तैयारियों का लिया जायजा
मुजफ्फरनगर। श्रीराम गर्ल्स कॉलेज के ललित कला विभाग द्वारा श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ के प्रांगण में आगामी १९ अप्रैल से लेकर २१ अप्रैल तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय फैशन शो से पूर्व तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए मिनी फैशन शो का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न थीम्स पर तैयार किये जा रहे परिधानों के डिजाईन्स की बारीकियों का अवलोकन करना एवं उन परिधानों को मॉडल्स द्वारा रैंप पर प्रदर्शित कर परिधानों का सही आंकलन करना रहा। संस्था के चेयरमैन डॉ० एस० सी० कुलश्रेष्ठ एवं श्रीराम गर्ल्स कॉलेज की सचिव आभा कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए परिधानों का उत्साह और उत्सुकता के साथ अवलोकन एवं आंकलन किया।
इस अवसर पर ललित कला विभाग की विभागाध्यक्षा रूपल मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ललित कला विभाग द्वारा फैशन के विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक रूप से मंच प्रदान करने के लिए आगामी १९ अप्रैल से लेकर २१ अप्रैल तक तीन दिवसीय फैशन शो का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भाग लेने के लिए विद्यार्थियों ने युवाओं और बच्चों को ध्यान में रखते हुए अपने कलेक्शन बसंत, स्ट्रीट वियर, खादी मेरी पहचान, वेड मी गुड, हकुनामताता, वॉटर, डेनिम विद फ्लोरल, लाइंस गो वाइड आदि थीम्स पर तैयार किए हैं। इन परिधानों में भारतीय एवं पश्चिमी सभ्यताओं के विशेष गुण प्रदर्शित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज आयोजित हुए मिनी फैशन शो में फैशन डिजाइनिंग के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया एवं अपनी तैयारियों का परीक्षण किया।
इस दौरान श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ के चेयरमैन डॉ एस० सी० कुलश्रेष्ठ ने कहा कि इस आयोजन से विद्यार्थियों में आत्म विश्वास बढेगा तथा प्रस्तावित फैशन शो में सम्मलित सभी विद्यार्थियों को अपनी कमियों को दूर करने का मौका मिलेगा साथ ही अप्रैल के तीसरे सप्ताह में आयोजित होने वाले फैशन शो के प्रतिभागियों में इस आयोजन को लेकर जागरूकता बढेगी और जनपद के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली उन छिपी प्रतिभाओं को इसका लाभ प्राप्त हो सकेगा जो फैशन के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के लिए इच्छुक हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डा० मनोज धीमान ने प्रस्तावित फैशन शो को फैशन डिजाईनिंग के विद्यार्थियों के लिए एक जरूरी और सफल कडी बताया। उन्होंने कहा कि वास्तव में यह एक ट्रायल फैशन शो था, जिससे हमें प्रतिभागियों के द्वारा किए गए प्रदर्शन से इस बात के प्रति आश्वस्त होने में कोई संदेह नहीं रहा कि महाविद्यालय में जो फैशन शो होने वाला है वह कितना शानदार एवं सफल होगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विभागाध्यक्षा रूपल मलिक, बिन्नू पुण्डीर, डा० रविन्द्र धीमान, डा० आशीष, रजनीकांत, मीनाक्षी काकरान, रीना त्यागी, अनु नायक, पूनम पाल, तरूण, प्रीति और विनय तिवारी आदि मौजूद रहे।
