धूमधाम से निकली भगवान शनिदेव की शोभायात्रा


भगवान शनिदेव की शोभायात्रा नई मंडी के मुख्य बाजारों से होती हुई नगर में भगत िंसह रोड, हनुमान चोक, शामली रोड होते हुए चरथावल मोड स्थित श्री शनिधाम मंदिर प्रागंण में पहुंची। नगर में स्थान स्थान पर भगवान शनि के भक्तों ने बाजार मे ंस्टॉल लगाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। इसी के साथ श्री शनिधाम मेले का विधिवत शुभारम्भ हो गया। 15वें वार्षिकोत्सव/मेले का संचालन उपाध्यक्ष शरद कपूर ने किया।
मंदिर समिति के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने आये हुए सभी अतिथियों एवं शनिभक्तों का रामलीला ग्रांउड में स्वागत किया। महासचिव मुकेश चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष नरेंद्र पंवार साधु, देवेंद्र चौहान, सुरेंद्र मित्तल, शिवकुमार, अर्जुन अग्रवाल, प्रबुद्ध भारद्वाज, संदीप मित्तल, डा. संजय अग्रवाल आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम संयोजन में सहभागिता की। जिला प्रशासन की ओर से पुलिस और प्रशासन की व्यापक व्यवस्था की गयी थी। श्री शनिधाम मंदिर समिति की ओर से सभी यजमानों का यथोचित सम्मान किया गया।

