खबरें अब तक...

समाचार

दो फर्जी दरोगा अवैध असलाह सहित दबोचे1 1 |
मुजफ्फरनगर। मीरांपुर पुलिस ने अवैध हथियारों सहित दो तस्करों को भारी मात्रा में शस्त्रों व पुलिस के दो आईकार्डो के साथ गिरफ्तार करने का दांवा किया है। एसएसपी सुधीर कुमार िंसह ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मीरांपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी को सूचना मिली थी कि अवैध हथियारों के दो तस्कर हथियारों की डिलीवरी देने के लिए जा रहे है। इस सूचना पर थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ बताये गये स्थान की घ्ेरबांदी कर मौके से दो लोगों को दबोच लिया। उनके पास से सात मस्कट बारह बोर, दो तस्कर 315 बोर, 5 तमंचे और दो पुलिस के परिचय पत्र बरामद हुए। एसएसपी ने बताया कि पकडे गये आरोपी दिलशाद पुत्र रईसू व सनव्वर पुत्र मुनफैद निवासीगण जौला थाना बुढ़ाना हे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

 

अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाते दबोचा
मुजफ्फरनगर। तितावी पुलिस ने जसोई के जंगल में चल रही अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड करते हुए भारी मात्रा में बने व अधबने शस्त्र बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा पुलिस पर गोली चलाता हुआ मौके से फरार हो गयां पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि तितावी थाना प्रभारी क्षितिज कुमार को सूचना मिली थी कि जसोई के जंगल में कुछ लोग अवैध शस्त्र बना रहे है। इस सूचना पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ बताये गये स्थान की घेराबंदी कर ली। पुलिस के अनुसार वहां पर शस्त्र बना रहे लोगों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए मौके से एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि दूसरा मौके से फरार हो गयां पुलिस ने बताया कि मौके से भारी मात्रा में बने अधबने तमंचे, कच्चा माल व उपकरण बरामद हुए है। एसएसपी ने बताया कि पकडा गया आरोपी जौला निवासी अफजाल पुत्र खचेडू है जबकि उसका फरार साथी जौला निवासी मारूफ है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

दो नील गाय की मौत3 1 |
रोहाना। अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर दो नील गायो की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रोहाना क्षेत्र के मलीरा के समीप स्टेट हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बीती देर रात दो नील गायो की मौत हो गई। आज सुंबह उक्त नील गायो को सडक किनारे मृत अवस्था पडा देख गई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।

 

मामूली विवाद में मारपीट
मुजफ्फरनगर। ई-रिक्शा चालक और बाईक चालक मामली सी बात मे आपस मे भिड गए। मौके पर पहुंची पुलिस आपस मे झगड रहे इन दोनो युवको को पूछताछ के लिए थाने ले आई।
जानकारी के अनुसार नगर के अस्पताल चौराहे के समीप ई रिक्शा व बाईक के बीच हुई भिडन्त के बाद ये दोनो आपस मे भिड गए। इस दौरान कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आपसी झगडे की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना सिविल लाईन पुलिस इन दोनो को आरोपियो को अपने साथ थाने ले आई। जहां उनसे पूछताछ की गई।

जहरीले पदार्थ का किया सेवन
भोपा। अज्ञात कारणो के चलते पति-पत्नि ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी हालत बिगड गई। सूत्रो के अनुसार कस्बा भोकरहेडी क्षेत्र के गांव हाजीपुर बस्ती निवासी दम्पत्ति ने आज दोपहर अज्ञात कारणो के चलते घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजनो ने उन्हे आनन-फानन मे उपचार के लिए निजी अस्पताल मे भर्ती कराया।

रामपुरीवासियों ने कराया समस्या से अवगत4 1 |
मुजफ्फरनगर। रामपुरी निवासियो ने जिलाधिकारी के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे जनसमस्या से अवगत कराया। नगर के रूडकी रोड स्थित मौहल्ला रामपुरी के निवासियो ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय को सम्बोधित प्रार्थना पत्र मे अवगत कराया कि रामपुरी मे जर्जर हालत मे बिजली के तार कुछ स्थानो पर लटके हुए हैं जो हादसे का सबब बन सकते हैं। तथा कुछ गलियो मे नाली खडंजा निर्माण भी होना है। क्योंकि बरसात के दिनो मे उक्त गलियो मे जल भराव हो जाता है। अतः जल्द से जल्द उक्त समस्याओ का निराकरण कराया जाए।

 

पैदल मार्च निकाला
बुढ़ाना। शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर प्रशासन नें कस्बा व संवेदनशील गांवों की गलियों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान ग्रामीणों का आचार संहिता की जानकारी दी। कमजोर वर्ग के लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। सोमवार को इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तथा रेलवे सुरक्षा स्पेशल फोर्स के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। कस्बे के नई बस्ती, मुख्य बाजार आदि फ्लैग मार्च करने के बाद पुलिस बल क्षेत्र के गांव उमरपुर, अटेरना आदि गांव में पहुंचा। गांवों की गलियों में टीम नें फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों को आचार संहिता के बारे में जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वाले और असामाजिक तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों और कमजोर वर्ग के लोगों से उनकी समस्याओं की भी जानकारी ली। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील भी की। इस दौरान कंपनी कमांडर एनएस भाटी, एसआई सोबीर नागर, देवासिंह आदि मौजूद रहे।

पीआर पब्लिक स्कूल में नये शैक्षिक सत्र का शुभारम्भ7 1 |
मुजफ्फरनगर। पी.आर.पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी मे नये शैक्षिक सत्र २०१९-२० का शुभारंभ माँ गायत्री के यज्ञ द्वारा किया गया। जिसे विद्वान पंडित श्री अतुलेश मिश्रा द्वारा सम्पन्न कराया गया। हवन मे मुख्य यजमान प्रबंधक श्री अशोक सिंघल जी एवं प्रधानाचार्या श्री मति मीना सिंघल जी रहे।यज्ञ मे विद्यालय के समस्त स्टाफ जिनमे मंजूषा कालरा,सुनीता आहूजा,सोनिया अनेजा,अंशु सपरा,निशा अरोरा,मनोज नागपाल व विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों ने भाग लिया।यज्ञ मे समस्त स्टाफ व समस्त विद्यार्थियों ने आहूति प्रदान की। अंत मे भगवान की आरती सभी उपस्थित स्टाफ व विद्यार्थियों द्वारा की गयी ।यज्ञ भगवान को भोग लगाकर सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।

 


ग्रीन लैंड स्कूल में होनहारों का किया सम्मान
मुजफ्फरनगर। ग्रीन लैंड माडर्न जू० हाई स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पवन सिंह बालियान रहे। संचालन प्रधानाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने किया। अतिथियों के द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अभिभावक प्रवेन्द्र शर्मा, नीरज राणा, रजनी सैनी, जुबैदा आदि काफी संख्या में मौजूद रहे। अंकुर मान, संगीता, रीचा शर्मा, पारूल आदि का सहयोग रहा। दूसरी ओर एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कालेज में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह में प्रधानाचार्या सारिका राठी व अनिल शास्त्री ने यज्ञ किया। इसके पश्चात मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। .

आवारा कुत्तों से नागरिक परेशान, बच्चे भयभीत9 |
मुजफ्फरनगर। आवारा कुत्तों पर नगर पालिका की लापरवाही और पशु प्रेमियों की नरमी इंसानी जिदगी के लिए मुसीबत का सबब बन रही है। शहर कस्बे और गांव में बढ़ रही आवारा जानवरों की फौज लोगों की आजादी के लिए खतरा बन चुकी है। गली मोहल्लों में कुत्तों का और छतों पर बंदरों का राज कायम है। नगर की अधिकाशं गलियों में आवारा कुत्तों का आतंक कायम है जहां किसी भी व्यक्ति द्वारा बाइक या साईकिल द्वारा आने पर तो उक्त कुत्ते भोंकर उनके पीछे दौड़ते है वहीं छोटे बच्चों को भी आये दिन काट लेते है। कब किस कोने से आकर कोई आवारा कुत्ता या बंदर किसी को काटकर गायब हो जाता है, किसी को कुछ पता नहीं चलता। इसके बाद शुरू होता है हाईड्रोफोबिया का खौफ और एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने की मारामारी का दौर।
आवारा कुत्ते और बंदरों के साथ अन्य आवारा जानवरों की संख्या बढ़ने के पीछे अगर नगर पालिका दोषी है तो पशु प्रेमी भी कम जिम्मेदार नहीं। एक तो आवारा कुत्तों को पकड़ने का कोई अभियान नहीं चलता। यदि चलता भी है तो पशु प्रेमी उस अभियान में रोड़ा बन जाते हैं। छह वर्ष पूर्व नगर पालिका में मथुरा से विशेषज्ञ बुलाकर बंदर पकड़वाए गए थे। बंदरों को जंगलों में छोड़ दिया गया, जो दूसरे क्षेत्र के लोगों के लिए समस्या बन गए। आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया, लेकिन गली-मोहल्लों के लोगों ने उसका विरोध शुरू कर दिया।
कुत्ता काटने से होने वाली बीमारी को हाईड्रोफोबिया कहा जाता है। इस बीमारी का सबसे बड़ा व अंतिम लक्षण पानी के प्रति दहशत और उससे दूर भागना होता है। लेकिन जब तक ये लक्षण किसी पीड़ित में नजर आना शुरू होते हैं, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। चिकित्सकों के मुताबिक हाईड्रोफोबिया की पहचान यदि शुरू में हो जाए तो उपचार की उम्मीद रहती है, लेकिन यदि इसके लक्षण शुरुआती दौर में न पहचाने जा सके तो उपचार की दिक्कत आती है।इसलिए किसी भी संक्रमित कुत्ते के काटते ही बिना लक्षणों का इंतजार किये एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाना शुरू कर दिया जाना चाहिए।

अस्पतालों में एआरवी को मारामारी- जिला अस्पताल में प्रतिदिन ४० से ५० लोग ऐसे आते हैं जिनमें अधिकतर को आवारा कुत्ते या बंदर आदि ने काटा हो। हमला करने वाले ये जानवर कहीं रेबीज वायरस से तो संक्रमित नहीं है, इसलिए एहतियातन पीड़ित को एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाना जरूरी होता है। इसे देखते हुए जिला अस्पताल में एक माह में औसतन ८०० से १००० लोग एआरवी लगवाने आते हैं।
संक्रमित कुत्ता, बंदर आदि के काटने या चाटने या उनका थूक घाव आदि पर लगने से रेबीज का संक्रमण संभव है। रेबीज का संक्रमण सीधे तंत्रिका तंत्र पर प्रभाव डालता है। इसलिए सिर आदि के करीब संक्रमित जीव के काटने से वायरस के शरीर में फैलने का खतरा रहता है। जबकि हाथ-पैर में काटने से संक्रमण थोड़ा देर से फैलता है। आम तौर से रेबीज संक्रमण की स्थिति में कोई उपचार कारगर नहीं। इसलिए आवश्यक है कि संक्रमित कुत्ता, चमगादड़ आदि के काटने के साथ ही उपचार कराना चाहिए। इसलिए एंटी रेबीज तुरंत लगवाने के साथ संबंधित जानवर पर भी नजर रखनी चाहिए। कुत्ता या बंदर काट ले तो घाव को ताजे पानी से धोना चाहिए। यदि किसी पशु को संक्रमित कुत्ते ने काटा है तो उससे भी दूर रहना चाहिए। नई मुसीबत बन रहा आवारा गोवंश
हाल के वर्षा में शहर व देहात क्षेत्र में आवारा गोवंश की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। सड़को व संपर्क मार्गा पर आवारा घूमते गोवंश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। रात और दिन के समय सड़क पर चलते वाहनों से आवारा गोवंश का टकराना आम बात बन गया है। आए दिन एसी घटनाएं हो रही हैं जब ये आवारा गोवंश एक-दूसरे से लड़ते सड़क पर चलते वाहनों को अपनी चपेट में ले लेते हैं। गांव में खेती-किसानी के लिए भी आवारा पशु चुनौती बन गए हैं। खेतों में खड़ी फसल भी आवारा पशु उजाड़ रहे हैं। आवारा पशुओं का झुंड खेतों में घुस जाता है और फसलों को बीमार कर देता है।

साईबर सिक्योरिटी पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के कम्प्यूटर संकाय द्वारा साईबर सिक्योरिटी पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के प्रारम्भ में कोड डवलपमेंट सेंटर से आये साईबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट नितिन कुमार ने छात्रो को बताया कि साईबर सिक्योरिटी डिजिटल हमलो से सिस्टम, नेटवर्क और प्रोग्राम की रक्षा करने का अभ्यास है। ये हमले संवेदनशील जानकारी तक पहुचने, बदलने या नष्ट करने के उददेश्य से होते है। साईबर सिक्योरिटी से अवगत कराते हुये छात्रो को समझाया कि आज के आधुनिक युग में हमें अपने डेटा, प्रोग्राम, फाईल तथा नेटवर्क को किसी घुसपैठियो से बचाने की आवश्यकता होती है। उन्होने बताया कि साईबर सिक्योरिटी के साथ-साथ नेटवर्क, एप, डाटा, डेटाबेस, क्लाउड, मोबाईल आदि को भी घुसपैठियो से सुरक्षित करने की आवश्यकता है। साइबर सुरक्षा में खतरा इसीलिये है क्योकि नेटवर्क कनैक्शन और इंटरनेट काफी तेजी से बदलता जा रहा है इसी वजह से सुरक्षा काफी महत्वपूर्ण हो गयी है। बदलती तकनीक की वजह से सुरक्षा एक चुनौती भरा काम हो गया है। साइबर धमकियो से बचने के लिये हमे हमारी जानकारी को सुरक्षित रखना काफी जरूरी है। साइबर सुरक्षा हमले कई प्रकार से किये जा सकते है जैसे कि रेनसमवेयर वाइरस द्वारा लोगो के कम्प्यूटर और सिस्टमों मे हमला किया जाता है व वहां पडी फाइलो को नुकसान पहुंचाता है। अपराधी इस तरीके से किसी के खराब सिस्टम को रिश्वत लेकर छोडता है। मालवेयर द्वारा किसी फाइल या प्रोग्राम को नुकसान पहुंचाया जाता है तथा फिशिंग कर लोगो को फ्रोड ई-मेल किये जाते है जिसका मकसद जरूरी डाटा को चुराना होता है जैसे कि क्रेडिट कार्ड या लॉगिन जानकारी। उन्होने बताया कि जिस तरीके से साईबर खतरो की गति बढती जा रही है उसी तरह से लोगो को इन हमलो से बचाने के लिये हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की आवश्यकता भी बढती जा रही है तथा आई टी प्रोफेशनल और कम्प्यूटर विशेषज्ञो के लिये लगभग 1 मिलियन नौकरियां विश्वभर में खाली है। विद्यार्थियों द्वारा इस क्षेत्र में एक सुरक्षित भविष्य बनाया जा सकता है। साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थी चीफ इन्फोर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर, सिक्योरिटी इंजीनियर, सिक्यारिटी ऑर्किटेक्ट एवं सिक्योरिटी ऐनलिस्ट जैसे पदो पर कार्य कर सकता है। कार्यक्रम के अन्त में विभागाध्यक्ष निशांत राठी द्वारा कोड डवलपमेंट सैंटर नोएडा से आये शुभम कुमार व नीतिन कुमार को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होने कहा कि अगामी सप्ताह में भी नई तकनीको की जानकारी के लिये विभाग द्वारा कार्यशाला का निरंतर आयोजन किया जायेगा। इस कार्यशाला में भाग लेने वालों में मुख्य रूप से श्री निशान्त राठी, डीन, कम्प्यूटर एप्लीकेशन एवं नीतू सिंह, संजय कान्त, अमित त्यागी, नीतिन त्यागी, प्रवीण कुमार, श्रीकांत सिंह, प्रमोद कुमार, हिमाशु होरा, सिंद्धांत गर्ग, अंकुर कुमार, अमित कुमार, अमित राठी, योगेन्द्र कुमार, नीरज प्रताप, सोनिया चौधरी, श्रीला पारिक, हंस कुमार, मनोज पुण्डीर, सुनील चौहान आदि उपस्थित थे।

छात्र/छात्राओं ने किया जिले का नाम रोशन
मुजफ्फरनगर। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बी0बी0ए0 तृतीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित होने के उपलक्ष में कॉलेज सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल व विभागाध्यक्ष मि0 राजीव पाल सिंह ने तीनों छात्र/छात्राओं को प्रमाणपत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनको इसी क्रम में भविष्य में निरन्तर आगे बढने का आर्शीवाद दिया। प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल ने इस अवसर पर कहा कि बच्चों की मेहनत व शिक्षको का सही मार्ग दर्शन ही बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाता हैं। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे कॉलेज का परीक्षाफल इस वर्ष भी पिछले वर्ष की ही तरह बहुत अच्छा रहा व उन्होने बी0बी0ए0 विभाग के विभागाध्यक्ष व सभी शिक्षकगणों को बधाई दी। बी0बी0ए0 विभाग के विभागाध्यक्ष मि0 राजीव पाल सिंह ने बताया कि परीक्षाफल में प्रथम स्थान पर आने वाली मनीषा जिसने 73ण्17ः प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर आने वाले नमन भार्गव जिसने 72ण्17ः प्रतिशत व तृतीय स्थान पर आने वाली इवा जिसने 70ण्50ः प्रतिशत अंक प्राप्त किये, उन्होने सभी छात्र/छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि मुझे अत्यन्त खुशी है कि हमारे कॉलेज की तीनो छात्र/छात्राओं ने जिले में कॉलेज का नाम रोशन कर अपना व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया व सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। प्रथम स्थान पर आने वाले मनीषा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व बी0बी0ए0 विभाग के सभी शिक्षक गणां को दिया। मनीषा ने कहा कि वह बैंक मेनेंजर बनना चाहती है। द्वितीय स्थान पर आने वाले नमन भार्गव ने अपनी सफलता का श्रेय भगवान को व कॉलेज में अच्छा अनुशासन को दिया। नमन ने कहा कि एस.डी. मैनेजमेंन्ट में पढाई का अच्छा माहौल है और इसी कारण मै बी0बी0ए0 के बाद एम0बी0ए0 भी इसी कॉलेज से करना चाहता हूँ। तृतीय स्थान पर आने वाली इवा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों व अपने माता-पिता को दिया। इवा ने कहा कि मै और मेहनत से पढाई कर अगले वर्ष बी0बी0ए0 फाइनल में प्रथम स्थान पर आने की पूरी कोशिश करुँगी। मीडिया प्रभारी डा0 आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर बी0बी0ए0 विभाग के डा0 संगीता गुप्ता, अन्जर, प्राची, दीपक गर्ग, अक्षय जैन, पूर्वी जैन, सोनिका, उमेश मलिक, शंशाक, प्रशान्त गुप्ता, सतीश व विनिता चौधरी आदि शिक्षकगण व स्टॉफ उपस्थित रहे।

शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
शाहपुर । प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने शातिर अभियुक्त को दबोचने में कामयाबी हासिल की। उक्त शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचे व एक जिंदा कारतूसबरामद किया गया। थाना शाहपुर क्षेत्र के सोरम गेट से शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 16 =