समाचार
हाईटेंशन लाईन की चपेट में आने से गम्भीर झुलसे युवक की दिल्ली इलाज के दौरान मौत
मुज़फ्फरनगर। बता दें अभी बीते दिनों थाना नई मंडी क्षेत्र के जानसठ रोड पर स्थित सहावली नाले के पास एक कोचिंग की बिल्डिंग पर चढ़े युवक को ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाईन ने अपनी चपेट में ले लिया था। युवक के घम्भीर घायल होने पर कोचिंग संचालक उसे पहले शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए थे जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत घम्भीर देखते हुए उसे दिल्ली रैफर कर दिया था जहां आज उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । युवक की मौत की सूचना से जहां उसके परिजनों में कोहराम मचा है वहीं ग्रामीण भी उक्त घटना से स्तम्भ है । युवक के कई छोटे छोटे बच्चे भी बताए जा रहे है वहीं युवक की माली हालत भी ठीक नही थी तथा युवक घर में इकलौता ही कमाने वाला था । बता दें इस मामले की सूचना मिलते ही उसी दिन थाना प्रभारी नई मंडी सन्तोष कुमार सिंह भी दल बल के साथ मोके पर पहुंचे थे और उन्होंने ग्रामीणों के सामने ही कोचिंग संचालक को युवक के इलाज कराने की बात कही थी । बता दें कोचिंग की बिल्डिंग् के ऊपर से गुजर रही है कई हजारी हाईटेंशन की लाईन ह जिसकी चपेट में आने से युवक गम्भीर रूप से झुलस गया था । घायल युवक अजय कुमार पुत्र राम प्रकाश उम्र २८,२९ वर्ष निवासी गांव अल्मासपुर बताया जा रहा है । थाना नई मंडी क्षेत्र के जानसठ रोड की घटना।
खेतों में चल रही थी तमंचा फैक्ट्री पुलिस ने किया भांडा फोड़ मोके से एक आरोपी सहित बने अधबने हथियारों का ज़खीरा किया बरामद
मुज़फ्फरनगर / बुढ़ाना । जनपद मुज़फ्फरनगर की बुढ़ाना पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता पुलिस का लगातार अवैध शस्त्र कारोबारियों पर पड़ रहा है बड़ा शिंकजा जिसके तहत पुलिस ने कोतवाली बुढ़ाना अंतर्गत खेत मे चल रही अवैध तमंचा फैक्टरी पर की छापेमारी। बता दें लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जहां एक तरफ आचार संहिता लगी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने भी अपना शिकंजा कस दिया है जिसके चलते पुलिस अवैध हथियार और इसमें संलिप्त लोगों की धर पकड़ अभियान में जुट गई है। एस पी देहात ने जानकारी देते हुए बताया की बुढ़ाना के जंगलों में तश्करी के लिये तैयार किये जा रहे थे अवैध हथियार,। जिसका पुलिस ने भांडा फोड़ किया है और मोके से ९ बन्दूक,७ तमंचे,विभिन्न प्रकार के बने अधबने हथियार और भारी मात्रा में कारतूस सहित एक आरोपी गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से बने अर्धबने हथियार व हथियार बनाने के उपकरण भी पुलिस ने बरामद किये हैं। एस पी ने बताया की बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के भसाना गांव के जंगलो से पकड़ी गई है अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी प्रेस वार्ता के दौरान एस पी देहात आलोक कुमार ने पकड़े गए बदमाश के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने इस दौरान तमंचा फैक्ट्री चला रहे आरोपी लताफत पुत्र नफीस निवासी नई बस्ती नील भसाना को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी हफीज पुत्र समतुल्ला निवासी हुसेनपुर पुलिस को देख मौके से फरार हो गया। तो वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने अवैध हथियार बनाने वाले बदमाश को पकड़ने वाली पुलिस टीम को रुपये १० हजार के इनाम देने की घोषणा की है ।
पुलिस द्वारा चलाया वाहन चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर थानाप्रभारी सिविल लाइन प्रभारी नव रत्न गौतम ने सुजड़ू चुंगी पर जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया तथा चौपहिया गाडियों की भी तलाशी ली। इस अभियान में स्वंय थानाप्रभारी सिविल लाइन नवरत्न गौतम व उड़नदस्ता प्रभारी वीरेंद्र त्यागी व चोकी इंचार्ज सुजड़ू गेटवे राधेश्याम एवं एस आई मुनेश शर्मा के द्वारा गाड़ियों के कागजात व डिग्गियां भी चेक की वहीं इसी के साथ दो पहिया वाहन चालकों की चैकिंग व तलाशी ली व इस दौरान कई वाहनों का चालान भी काटा।
विदित हो कि चुनाव आचार सहिंता लगने के बाद पुलिस महकमा कानून व्यवस्था बनाने के लिए यह चेकिंग अभियान चला रही हैं और शातिर अपराधियों को उनके द्वारा कोई घटना ना कर पाए और पुलिस का ख़ौफ़ चौकिंग के जरिये उनपर बना रहे तो वही कुछ बुलेट मोटरसाइकिल गोली की आवाज निकाल कर आंतक सा फैलाने का काम करती हैं’ ’उनके खिलाफ भी यह अभियान चल रहा है वैसे भी चुनाव आचार संहिता लगने के बाद अब पुलिस पूरी तरह जबरदस्त फॉर्म में आ गई है’ तथा अपराधियों अराजक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है शहर में इस तरह के चेकिंग अभियान चलते रहने से अपराधियों में खलबली मची रहती है इस अभियान के दौरान कॉन्स्टेबल राहुल,कॉस्टेबल विष्णु कुमार, कॉस्टेबल सचिन,कॉस्टेबल अनिल कुमार कॉस्टेबल कृष्ण कुमार, कॉस्टेबल हिमांशु मलिक आदि पुलिस जन आदि ने इस वाहन चेकिंग की।
अवैध शराब सहित पकडा
मुज़फ्फरनगर। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के प्रभावी निर्देशन के चलते मुजफ्फरनगर पुलिस होली के त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने में व्यस्त है हैं तो वही मुजफ्फरनगर पुलिस अपराधियों पर अपनी पैनी नजर भी बनाए हुए हैं और शराब के कारोबारियों को उनके अंजाम तक पहुंचा रही हैं आज थाना नई मंडी प्रभारी संतोष कुमार सिंह को मुखबिर की सूचना मिली की अवैध शराब लिए एक आदमी ग्राम पचेन्डा कला गाँव के बहार खड़ा है जिसपर तेजतर्रार चौकी इंचार्ज टी पी नगर सुखबीर सिंह ने मुखबिर की बताई जगह पर दबिश देकर किया गिरफ्तार। पकड़े गए आरोपी अरविंद उर्फ लाला पुत्र बाल्मीकि निवासी पंचड़ा कलाँ थाना नई मंडी के पास से ५ पेटी हरयाणा मार्का शराब बरामद कर जेल भेजा।
एसडी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल ने पुलवामा शहीदों के परिवारों के लिए डीएम को सौंपा धनराशि का ड्राफ्ट
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर एसडी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती चंचल सक्सेना और श्रीमति नीलम महाना ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद सैनिकों के परिवारों की आर्थिक सहायता के लिए जिलाधिकारी को ३,५१०००/- और ५१०००/- की धनराशि का ड्राफ्ट सौंपा। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही पुलवामा आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निदा की।
विद्यार्थियों को बताया इग्नू के संबंध में
मुजफ्फरनगर। इग्नू अध्ययन केन्द्र-2749 एस.डी.कॉलेज मे इग्नू के जनवरी 2019 के सत्र के सम्बन्ध मे बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिसकी अध्यक्षता डा. विकास वर्मा, विशेष अतिथि डा. एससी वार्ष्णेय प्राचार्य एसडी कालेज तथा डा. प्रवीन कुमार सह समन्वयक ने की। इग्नू अध्ययन केंद्र के को आर्डिनेटर डा. विकास वर्मा ने सभी विद्यार्थियों को इग्नू के संबंध में विस्तार से बताया तथा अपने संबोधन में बताया कि इग्नू संचालित पाठयक्रम विश्व विख्यात एवं विश्वमानय है। मीटिंग में डा. निशा अग्रवाल, विभागाध्यक्ष वाणिज्य डा. सुधीर पुण्डीर, विभागध्यक्ष गणित डा. राजकुमार आदि मौजूद रहे। इस दौरान अंजुल भूषण, डीके जेन, राहुल मिश्रा, नरेंद्र कुमार, ब्रजपाल, राजेंद्र कुमार का सहयोग रहा।
गिरफ्तारी न होने पर दी प्रदर्शन की चेतावनी
मुजफ्फरनगर। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष मौ. कामिल ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि खतौली में दूधिया की हत्या हुई थी इस मामले में अपने छोटे भाई नवाब व शाहिद की हत्या के वादी व गवाह वाहब उफ असबाब को पिछले तीन माह से धमकियां मिल रही थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की और आखिर में उसके भाई के हत्यारों ने वाहब उर्फ असबाब की भी हत्या कर दी। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि हत्या को हुए चार दिन गुजर गये है और हत्यारे आजाद गुजर रहे है। पुलिस ने अज्ञात नाम से रिपोर्ट दर्ज की है जबकि पुलिस जानती है कि असली हत्यारे कौन है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने हत्यारों को नहीं पकडा तो वे कचहरी में धरने प्रदर्शन पर बैठ जायेंगे। प्रेसवार्ता में फरमान अली, सैयद अली, सोमेंद्र एडवोकेट, राशिद, आमिर, आबिद आदि मौजूद रहे।
आदर्श आचार संहिता का हो शत प्रतिशत अनुपालन
मुजफ्फरनगर। निर्वाचन कार्यो में किसी भी प्रकार की शिथिलता व गलती माफ नहीं की जायेगी। मतदान में बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों से सख्ती के साथ निपटा जायेगा। आदर्श आचार संहिता के निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करे। कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार में लोकसभा चुनाव 2019 के परिपेक्ष्य में निर्वाचन कार्यो संबंधी आवश्यक बैठक की अध्यक्षता कर रहे सहारनपुर मंडलायुक्त डा. चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी ने व्यक्त किये। मंडलायुक्त चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी ने बैठक के दौरान कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये तथा निर्वाचन संबंधी सभी कार्यो/तैयारियों को समय से पूर्ण कराया जाये। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के चलते शांतिपूर्ण माहौल के बीच पारदर्शिता के साथ चुनाव सम्पन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है अतः अधिकारीगण टीम वर्ग में कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह करे। उन्होंने कहा कि फ्लाइंग स्कवायड टीम व एक्सपो टीम पूरी तरह अलर्ट रहे तथा चुनाव के दौरान पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध एवं सभी मतदान केंद्रों एवं उनके आसपास भी पर्याप्त मात्रा में सुरक्षाबलों की तैनाती को सुनिश्चित किया जाये। मंडलायुक्त ने कहा कि समस्त अधिकारियों को ईवीएम व वीपीपेट संबंधी ट्रेनिंग दिलायी जाये इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोई कोताही न बरती जाये।
पिछले लोकसभा चुनाव में जनपद में मतदान का प्रतिशत 66 रहा जिसके इस बार ओर अधिक बढ़ाने का प्रयास किया जायेगा ताकि इस जनपद का गौरव बना रहे। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत पूरी पारदर्शिता जनसहयोग और सख्ती के साथ चुनाव सम्पन्न कराये जायेंगे और किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड नहीं करने दिया जायेगा। मंडलायुक्त ने कहा कि सभी बूथों पर वीवीपेट मशीनों का प्रयोग किया जायेगा। निर्वाचन बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अजय शंकर पाण्डेय, आईजी शरद सचान, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार, एसपी सिटी सतपाल अंतिल आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
बाइक सवार दम्पत्ति घायल
मोरना। थाना भोपा क्षेत्र के जोली गंगनहर पुल के पास तेजी से आ रही मारुति कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे सुरेश कुमार व उनकी पत्नी सरेशो निवासी नावला घायल हो गये। घायलों को जोली प्रधान पति शाहरज़ा नकवी द्वारा भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। सुरेश कुमार अपनी रिश्तेदारी में भोकरहेडी़ जा रहे थे। पीड़ित ने लापरवाह कार चालक के विरुद्ध थाने पर तहरीर दे कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
जिले के विभिन्न विद्यालयो में एन्टी टोबेको कैम्पेन किया गया 
मुजफ्फरनगर। नैशनल तम्बाकू कन्ट्रोल बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंव सर्व सेवा निकेतन दिल्ली के नेतृत्व में चलाये जा रहे एन्टी टोवेको कैम्पेन के चोथे दिन का आयोजन लिटिल ऐन्जेल पब्लिक स्कूल, उच्च प्राथमिक विद्यालय खालसा पट्टी, प्राथमिक विद्यालय सुजडू में किया गया। आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य डॉ विनय कुमार शर्मा, प्रधानाचार्या शाहिदा परविन मोजूद रहे। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियो ने वक्ताओ के रूप में छात्र-छात्राओ ने बातचीत की और उन्हे तंबाकू, धुम्रपान, शराब और अन्य नशीले पदार्थो से होने वाले गंभीर परिणामो के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान शराफत अली ने अपने संबोधन मे कहा कि नशा मौत की जड है। इसे इस अभियान के द्वारा जड से मिटाना होगा। उन्होने कहा कि तम्बाकू के सेवन करने वाले व्यक्ति मानसिक रोग का शिकार हो जाते है और यह कभी-कभी उनके द्वारा आत्महत्या करने का कारण भी बन जाता है। इस दौरान उन्होने उपस्थित छात्र-छात्राओ को तम्बाकू छोडने और उससे बचने के उपाय बताये तथा तम्बाकू छोडने की शपथ भी दिलाई ओर साथ ही पीले रगं से ’नो टोवेको जोन‘ भी बनाया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उन्हे तम्बाकू छोड़ने तथा उससे बचने के उपाय बताये गये तथा तम्बाकू छोड़ने की शपथ दिलाई गई और साथ ही साथ युवाओं के बीच तम्बाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में व्यापक जागरूकता फैलाई गई। इस अवसर पर श्री रजब, श्री खुशहाम कमर, श्री राहुल कुमार, तरन्नुम जहॉ, आदि उपस्थित रहे।
टूर के दौरान छात्र छात्राओं ने ली उपकरणों की जानकारी
मुजफ्फरनगर। एसडी कालेज ऑफ कामर्स मुजफ्फरनगर द्वारा बीएससी गृहविज्ञान व बीएफए के छात्र छात्राओं का एक इंडस्ट्रीयल विजिट गाजियाबाद में स्थित नार्थन इण्डिया टैक्सटाईल रिसर्च एसोसिएशन गया। महाविद्य़ालय प्राचार्य डा. सचिन गोयल ने सभी शिक्ष्कां एवं छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं सहित टूर के लिए रवाना किया। छात्र छात्राओं ने अपने पाठयक्रम की आवश्यकता के अनुरूप वहां पर टैक्सटाईल में प्रयोग होने वाले अनेक प्रकार के उपकरणों की जानकारी ली। टूर के संचालन में मुख्य यप से विभागाध्यक्ष डा. मोहिनी पंवार, गौरव शमा्र, शिया, अंकित धामा, कुलशवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
बाउंड्री वाल कराने की मांग
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका क्षेत्र की सभी कालोनियों में जहां तहां पडे खाली प्लाट वहां के निवासियों के लिए जी का जंजाल बने हुए है। इन प्लाटों की बाउंड्री वाल न होने से इनमे गंदगी का साम्राज्य बना रहता है और इनमे भरा बदबूदार गंदा पानी तो इन कालोनियों में संक्रामक रोग फैलाने में बहुत ही सहायक होता है अतः नगरपालिका परिषद की जनप्रिय चेयरमैन एवं पालिका के उच्च अधिकारियों से आशा की जाती है कि वो प्रत्येक कालोनी में सर्वे कराकर खाली पडे ऐसे प्लाटों के मालिकों को नेटिस देकर उनसे अपने अपने प्लाट की बाउंड्री वाल कराने का आदेश दे और यदि फिर भी कोई ऐसा नहीं करता तो उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जाये ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। यह जनहित में बहुत ही जरूरी है अतः आशा की जाती है कि पालिका अति शीघ्र इस ओर अवश्य ही ध्यान देकर उचित कार्यवाही अमल में लाये।
मुजफ्फरनगरः 70 एनकाउंटर और नौ बदमाश ढेर, अब अपराधियों में है दहशत का माहौल
मुजफ्फरनगर। बीते डेढ़ साल में जिले में 70 से अधिक एनकाउंटर हुए हैं। इनमें नौ बड़े व इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर हुए। पुलिस की गोलियों का निशाना बनें बदमाशों में नितिन पबरसा, नदीम, जान मोहम्मद, फुरकान, शमीम उर्फ मोटा, इंद्रपाल, विकास जाट, रिहान और रमेश उर्फ नानू शामिल हैं। यह सभी मुठभेड़ें यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद में हुई है।
19 लोगों को रासुका में निरुद्ध किया-डेढ़ साल में जनपद में पांच बड़े बवाल हुए, जिनमें शहर के मोहल्ला कस्सावान, गांव शेरपुर व जानसठ में गोकशी को लेकर पुलिस पर हमला भी किया गया। वहीं, गांव नसीरपुर में पानी के पतनाले को लेकर हुए बवाल में युवक की हत्या कर दी गई, जबकि दो अप्रैल के दलित आंदोलन संबंधी बवाल में पुलिस थाना ही फूंक डाला था। पुलिस ने कस्सावान बवाल में आठ, नसीरपुर बवाल में पांच, जानसठ और दलित बवाल में तीन-तीन लोगों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की गई। बड़े पैमाने पर गैंगेस्टर व गुंडा एक्ट के तहत भी बलवाइयों व अपराधियों को निरुद्ध किया गया, जिससे बदमाशों के हौसले पस्त हुए। इसके चलते लूट, हत्या व डकैती की बड़ी घटनाओं में कमी आई है।
एंटी रोमियो स्क्वॉड ने तोड़ा मनचलों का मनोबल-छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया, जिसके चलते जनपद में स्क्वॉड का गठन कर मनचले व शोहदों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई। इसके चलते महिलाओं व युवतियों के साथ ही छात्राओं में भी पूर्ववर्ती सरकारों के मुकाबले अकेले सड़कों पर निकलने का हौसला बना।
अब सुरक्षा सीधे तौर पर महसूस होती है-शहर के शिवचौक के निकट गुप्ता शूज के मालिक व कारोबारी आलोक गुप्ता कहते हैं कि अब कानून व्यवस्था की स्थिति में काफी सुधार है। पहले के मुकाबले अब देर रात तक बेहिचक दुकान खोल सकते हैं। सरकार के प्रति निष्ठा बनी है-शहर के वरिष्ठ आयकर अधिवक्ता मांगेराम सैनी कहते हैं कि अपराधियों के खिलाफ की गई कड़ी कार्रवाई से सरकार के प्रति निष्ठा बढ़ी है। अहसास हुआ है कि अब रात में खुले किवाड़ भी घर में सो सकते हैं। एंटी रोमियो स्क्वॉड की गतिविधियों से मनचलों के हौसले पस्त हुए हैं, हालांकि अभी भी एंटी रोमियो स्क्वॉड में सुधार की आवश्यकता है।
अपराधियों में है दहशत का माहौल-शहर के समाजसेवी असद फारुकी का कहना है कि सरकार के कठोर कदम से अपराधियों में दहशत का माहौल है। अपराध नियंत्रण हुआ है, लेकिन अभी ओर कदम उठाए जाने की जरूरत है। एंटी रोमियो स्क्वॉड से छेड़छाड़ की घटनाओं में भी कमी आई है।
देर रात तक मिली घूमने की आजादी-भोपा रोड पर गॉर्जियस ब्यूटी पॉर्लर चलाने वाली महिला कारोबारी सायमा कहती हैं कि अपराधियों के खिलाफ की गई कड़ी कार्रवाई से क्राइम कंट्रोल हुआ है। महिलाओं के साथ होने वाले अपराध भी काफी कम हुए हैं। एंटी रोमियो स्क्वॉड की कार्रवाई से कामकाजी लड़कियां व महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रहीं हैं।
लोकसभा चुनाव को लेकर एक्टिव मोड पर आयी पुलिस
नगर में विभिन्न स्थानों पर चलाया वाहन चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने व्यापक चैकिंग अभियान चलाया है, जिस कारण वाहन चालकों में हडकम्प मचा रहा। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शिवचौक पर आज पुलिस ने दुपहिया वाहन चालकों के चालान काटे और किसी भी सिफारिशी फोन को नहीं सुना। एसएसआई अक्षय शर्मा ने पुलिस टीम के साथ शिवचौक से भगत सिंह रोड तक चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने वाहन चौकिंग भी की और दुपहिया वाहन चालकों के चालान भी काटे। कई वाहन चालकों ने सिफारिशी फोन मिलाकर पुलिस को दिये, लेकिन पुलिस ने कोई फोन नहीं सुना और वाहनों के चालान काटने के साथ ही कई वाहन सीज भी कर दिये। इसी प्रकार सिविल लाईन थाना पुलिस ने भी प्रकाश चौक, कचहरी परिसर व सोल्जर्स बोर्ड के आसपास वाहन चौकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने सदर बाजार में शाम के समय पैदल गश्त भी की। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस कडी चौकसी बरत रही है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही पुलिस पूरे एक्टिव मोड में आ गयी है। आगामी 11 अपै्रल को होने वाले मतदान के मद्देनजर पुलिस ने अपराधियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया। नई मण्डी पुलिस ने भी शान्ति समिति की बैठक आयोजित कर क्षेत्र के लोगों से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। इसके अलावा नई मण्डी क्षेत्र के बाजारों में भी पुलिस टीम ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर थाना नई मण्डी, शहर कोतवाली व सिविल लाईन पुलिस ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए शस्त्र लाईसेंस जमा कराने के निर्देश भी लोगों को दिये है। पुलिस ने कहा है कि तत्काल शस्त्र जमा करा दें।
