फिल्मी चक्कर

एवेंजर्स एंडगेम -मिलेगा आयरन मैन का साथ

एवेंजर्स एंडगेम के ट्रेलर का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर आई है. मार्वल स्टूडियोज़ ने आज फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है. इससे पहले पिछले साल रिलीज़ हुई ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ ने भारत में शानदार प्रदर्शन किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई हिंदी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया था. भारतीय फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.पृथ्वी पर करीब साढ़े सात अरब लोग रहते हैं, क्या हो अचानक एक साथ आधे लोग गायब हो जाएं? और क्या हो कि अगर पूरे यूनिवर्स में ऐसा ही हो. एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर में ऐसा ही दिखाया गया था जब थैनॉस ने चुटकी बजाई थी. उसके ऐसा करते ही यूनिवर्स की आधी आबादी राख में तब्दील हो गई थी. आधे एवेंजर्स भी राख बन गए थे. अब जो बच गए हैं वो बदला लेने के लिए उतावले हैं.

एवेंजर्स एंडगेम के नए ट्रेलर में दिखाया गया है कि बचे हुए एवेंजर्स बदले की आग में झुलस रहे हैं. साफ साफ दिख रहा है कि बचे हुए एवेंजर्स तैयारी कर रहे हैं. अब उनके साथ कैप्टन मार्वल भी है. एंटमैन के दिखाए रास्ते पर चल कर वो सब कुछ ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं.बीते कल की हार को आने वाले कल की जीत बनाने के लिए वो चल पड़े हैं. आर-पार की जंग के लिए वो चल पड़े हैं, उनके कदम बढ़े हैं उनके शहीद साथियों के लिए और दुनिया की आधी आबादी के खात्मे का बदला लेने के लिए. उनके दिल में प्रतिशोध की ज्वाला जल रही है और अब थैनॉस को इस आग से टकराना होगा.ट्रेलर में प्रतिशोध की भावना से जलते एवेंजर्स दिख रहे हैं, क्वांटम रिलैम से बाहर निकला

हैरान एंट मैन दिख रहा है, आक्रोश में हॉक आई दिख रहा है, और सब एक ही बात बोल रहे हैं कि वो लड़ेंगे, आखिरी सांस तक. खास बात ये है कि ट्रेलर में टोनी स्टार्क यानि आयरन मैन भी एवेंजर्स के साथ नज़र आ रहा है. आखिरी बार जब हमने आयरन मैन को देखा था तो वो गार्जियन्स के जहाज़ में अंतरिक्ष में फंसा हुआ था.

इस ट्रेलर से ये साफ है कि आयरन मैन और नेबुला दोनों ही पृथ्वी पर वापस आ चुके हैं और थैनोस से बदला लेने के लिए तैयार हैं. इसके बाद सभी सफेद सूट में दिखाई देते हैं. वही सफेद सूट जिसके बारे में कहा जा रहा है कि ये टाइम ट्रैवल कराएगा.ट्रेलर के आखिर में एक हल्का-फुल्का सीन है जब थॉर, कैप्टन मार्वल के बारे में कहता है कि लड़की में दम है. हाल ही में कैप्टन मार्वल की सोलो फिल्म में हम देख ही चुके हैं कि उसमें कितना दम है. बस अब तो इंतजार है फिल्म के रिलीज होने का और एवेंजर्स का दम देखने का.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =