खबरें अब तक...

समाचार

गंगनहर मार्ग पर काल बन रहे भारी वाहन
जानसठ। गंगनहर पर चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग के नवनिर्माण के बाद मार्ग पर वाहनों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। मार्ग पर टोल बचाने के लिए बड़े वाहन भी खूब दौड़ रहे हैं, जो कि हादसे का कारण बन रहे हैं।
गंगनहर पर चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग के चौड़ीकरण के बाद निर्माण होने पर मार्ग पर वाहनों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। जिसे कारण मार्ग पर हादसे बढ़ते जा रहे हैं। मार्ग पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं के कारण कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। दिल्ली-हरिद्वार मार्ग पर आए दिन लगने वाले जाम के कारण कार चालक आमतौर पर इस मार्ग को चुनने लगे हैं। साथ ही सिवाया के पास पड़ने वाले टोल को बचाने के कारण भी अक्सर चालक इस मार्ग पर चलना पसंद करते हैं। छोटे वाहन के बाद धीरे-धीरे इस मार्ग पर बड़े वाहनों का भी चलन शुरू हो गया है। जिसके चलते अक्सर मार्ग पर दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। मार्ग के नवनिर्माण के बाद अक्सर वाहन फर्राटा भरते हुए देखे जा सकते हैं। जिसके कारण अक्सर वाहन अनियंत्रित होकर एक दूसरे वाहनों से टकराते हैं।
मार्ग में कई जगह तेज मोड़ होने के कारण भी वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। गर्मी का सीजन शुरू होते ही हरिद्वार व देहरादून आदि पहाड़ी इलाकों में जाने के लिए लोग अधिकतर इस मार्ग को चुनते हैं। जिसके कारण आने वाले दिनों में मार्ग पर दुर्घटनाओं की संख्या में इजाफा होने के आसार बन सकते हैं। मोदीनगर के जाम से बचने के लिए अधिकतर दिल्ली के लोग इस मार्ग को निकलना पसंद कर रहे हैं। दिल्ली निवासी एसके अरोड़ा अपने परिवार के साथ इस मार्ग पर अपनी कार से हरिद्वार जा रहे थे। चितौड़ा झाल पर उन्होंने बताया कि मार्ग पर जाम नहीं होने के कारण सफर काफी आसान हो गया है। जिसके कारण वह इस मार्ग पर जा रहे हैं। सिखेड़ा इंस्पेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा ने बताया कि गर्मी का सीजन शुरू होने के साथ ही मार्ग पर आवागमन बढ़ने के आसार है इसके लिए कई स्थानों पर पुलिस की पिकेट तैनात की जाएगी।

सुशील मूंछ के आत्मसमर्पण से जेल प्रशासन सतर्क
मुजफ्फरनगर। सूचीबद्ध गिरोह के सरगना सुशील मूंछ के आकस्मिक सरेंडर से जेल प्रशासन सतर्क हो गया है। मूंछ गिरोह के धुर विरोधी संजीव जीवा के साथ ही विक्की त्यागी गिरोह के शातिर बदमाश पहले से जेल में बंद होने से कारागार अफसरों की मुश्किलों में इजाफा हो गया है। तीनों गिरोह के गुर्गों के बीच भिड़ंत होने की आशंका में जेल की अंदरूनी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ ही बंदीरक्षकों को भी मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
एक लाख के इनामी सुशील मूंछ ने अचानक सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, जिसे अदालत ने 12 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। सुशील मूंछ के जेल जाने के बाद जेल प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। दरअसल, मूंछ गिरोह के धुर विरोधी माने जाने वाले संजीव जीवा गैंग के शातिर शाहरुख पठान समेत कई बदमाश पहले से जेल में बंद हैं। वहीं, विक्की त्यागी की पत्नी मीनू त्यागी के साथ ही उसके गिरोह के भी कई बदमाश जेल में बंद हैं। एक साथ तीन विरोधी गिरोह के बदमाशों के जेल में होने से जेल अफसरों द्वारा जहां एक ओर जेल की अंदरूनी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है, वहीं, बंदीरक्षकों को भी मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही तीनों गिरोह के सदस्यों को एक-दूसरे से अलग बैरकों में शिफ्ट किया गया है। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि तीनों गिरोह के बदमाशों के एक साथ जेल में होने के चलते सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है।

माइनर की पटरी टूटी, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न
रतनपुरी/खतौली। गांव सठेड़ी माइनर की पटरी फिर से टूट गई। जिससे दो गांवों के किसानों की सैकड़ों बीघा गन्ने और गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। शनिवार रात में सठेड़ी माइनर की पटरी फिर से क्षतिग्रस्त होकर टूट गई। जिससे माइनर का पानी किसानों के खेतों में पहुंच गया। गांव सठेड़ी और बड़सू गांव के किसानों के गन्ने के खेतों में पानी भर गया।
जिससे गन्ने की छिलाई और बुवाई प्रभावित हुई है। इसके अलावा किसानों की गेहूं की खड़ी फसल ज्यादा पानी भरने के कारण बर्बादी के कगार पर पहुंच गई है। विदित हो सठेड़ी माइनर की पटरी 11 मार्च को भी टूट गई थी। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ था। इस माइनर की पटरी टूटने का यह सिलसिला पिछले कई वर्षों से लगातार जारी है। इससे पहले भी कई बार सठेड़ी माइनर की पटरी टूटने के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। सिंचाई विभाग द्वारा बार बार पटरी को दुरुस्त करने के बावजूद भी पटरी फिर से टूट जाती है। किसानों का आरोप है कि सिंचाई विभाग अपने कार्य को सही तरीके से नहीं कर पा रहा है। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। गांव बड़सू निवासी विजयपाल सैनी, मांगेराम, रोहिताश सिंह, कांशीराम, कुंवरपाल सैनी, राजकुमार सैनी, महावीर सिंह, ऋषिपाल, किरण सिंह आदि किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। जबकि सठेड़ी निवासी किसान ऋषिपाल, समय सिंह, धर्मसिंह, राधेलाल, बाबूराम, बालकिशन, शोभाराम, कबूल सिंह, भवानी, देवी सिंह, रामपाल आदि किसानों की गेहूं और गन्ने की फसल को नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से फसलों का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

प्रथम पुरस्कार पाकर खुशी से झूमी नन्ही मिश्रा1 |
मुजफ्फरनगर। मां शारदे ज्योति विद्या मंदिर जूनियर हाइस्कूल कम्बल वाला बाग का आज वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। उत्तीर्ण होने वाले छात्र छात्राओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने बताया कि उत्तीर्ण बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया गयां कक्षा यूकेजी में स्कूल में कु. मिश्रि कश्यप पुत्री सुरेश चंद को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उक्त नन्ही छात्रा ने यूकेजी में 1400 में से 1388 अंक प्राप्त किये जिसका प्रतिशत 99.14 प्रतिशत रहा। छात्रा की विशेष उपलब्धी पर उसके पिता सुरेश व माता दुर्गा देवी ने खुशी जाहिर की है।

निरीक्षण कर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश2 |
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष द्वारा मोहल्ला साकेत कॉलोनी के वार्ड ३ एवं वार्ड १८ का पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साथ लेकर निरीक्षण किया गया मोहल्ला धर्मपुरी में सड़क पर जल भराव की समस्या उत्पन्न थी स्थल पर पालिका अध्यक्ष द्वारा संबंधित सफाई कर्मचारियों से नालियों से सिल्क निकलवाई गई तथा रोबोट मशीन के माध्यम से से नाले की सफाई कराई गई क्षेत्रवासियों के द्वारा धर्मपुरी में २ चैनल को सही तरीके से करवा कर लगाई जाने का अनुरोध किया गया जिस पर पालिका अध्यक्ष द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए की इन चैनल को सही तरीके से लगाया जाए जिससे भविष्य में मोहल्ले में जलभराव की समस्या उत्पन्न ना हो इसके बाद साकेत मुख्य सड़क पर साकेत रोड पर पड़ रही सीवर लाइन का निरीक्षण किया तथा दूरभाष पर अधिशासी अभियंता जल निगम से वार्ता की गई समस्या के निराकरण हेतु अधिशासी अभियंता द्वारा स्थल पर सहायक अभियंता को भेजा गया पालिका अध्यक्ष द्वारा सही तरीके से घरों से सीवर लाइन में जल निकासी हो इस संबंध में सहायक अभियंता से वार्ता की गई क्षेत्रवासी इससे संतुष्ट रहें कॉलोनी के निवासियों के द्वारा यह भी मांग की गई थी इससे तालाब की सुरक्षा रहेगी कथा क्षेत्र में जलस्तर भी पानी का सही रहेगा बाद में पालिका अध्यक्ष द्वारा रुड़की से जनकपुरी तक लगभग ३०० मीटर नाले निर्माण का निरीक्षण किया इस नाले के निर्माण होने से इस पूरे क्षेत्र की समस्या का निराकरण संभव हो सकेगा इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल डॉक्टर रविंद्र सिंह राठी नगर स्वास्थ्य अधिकारी श्री उमाकांत एवं श्री संजय पुंडीर सफाई निरीक्षक गण स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एस के बिट्टू एवं अशोक सफाई नायक तथा क्षेत्रीय नागरिक के अलावा सभासद श्री लक्ष्मण सिंह एवं श्री संजय सक्सेना मौजूद रहे

गंदगी से अटी नालियां व सडकों पर फैली कीचड बनी जी का जंजाल3 |
मुजफ्फरनगर। वार्ड तीन के तहत आने वाली साकेत कालोनी में पोस्ट आफिस के आसपास के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर है गंदगी से अटी नालियां और सड़कों पर फैली कीचड़ व गंदे पानी से हालात बेहद खराब है। लोगों को कीचड से होकर गुजरना पड रहा है। करीब पांच माह से यही स्थिति झेल रहे स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से लेकर नगरपाकि तक से गुहार लगायी लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। परेशान नागरिकों ने इस ओर ध्यान देने की मांग की।

 

निःशुल्क कैम्प का हुआ आयोजन4 |
चरथावल। बधाईकलां में हेल्थ इज वेल्थ संस्था की ओर से आयोजित कैंप में विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओं के सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य प्रदर्शनी में दिल्ली और रिषीकेश एम्स के चिकित्सकों ने आसपास के गांवों के विभिन्न मरीजों का चेकअप किया। एम्स रिषीकेश की वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ शशि प्रतीक, डा. शैलजा, डा. अंकिता, डा. अर्चना मेरठ ने रोगियों की विभिन्न बीमारियां का चेकअप किया। अध्यक्षता सत्यप्रकाश त्यागी और संचालन अविनाश त्यागी प्रधानाचार्य बडकली इंटर कालेज के संचालन में नीरज मलिक, पूर्व प्रधान विजय पाल, पूर्व प्रधानाचार्या कुसम त्यागी, सुभाष मलिक, अरविंद मलिक, पिंकी मलिक आदि मौजूद रहे।

 

पुरस्कार वितरण कर की उज्जवल भविष्य की कामना5 |
मुजफ्फरनगर। जड़ौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया, इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा,वरिष्ठ डॉक्टर ईश्वर चंद्रा ,ओ पी चौहान ,महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष पंडित संजीव शंकर, अनिल आर्य, शिवकुमार ने उपस्थित होकर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रवेद्र दहिया के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप-प्रज्वलित किया। पुरस्कार समारोह में विद्यालय में सत्र २०१८-१९ में कराई गई विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसें सुलेख प्रतियोगिता, रंगोली मेकिंग ,राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, सर्वाधिक उपस्थिति इत्यादि व विभिन्न कक्षाओं में प्रथम- द्वितीय- तृतीय मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया एकैडमिक क्षेत्र में प्रथम स्थान कुशाग्र बुद्धि वाले विद्यार्थियों को रोहित सिंघल, देवेंद्र दहिया ,अशोक बालियान, संदीप मलिक ,संजीव कुमार, सुनील मलिक, रोहित प्रधान इत्यादि ने सम्मानित किया गया।कक्षा नर्सरी से ११वीं कक्षा तक कर्मशरू हामिद ,जारा ,स्नेहा,अनुश्री आरव, कनिका, कनक ,रजत, मानवी ,सार्थक ,अंशिका ,निवेदी, वंशिका ,अनु ,दिव्या ,लक्की, विमल ,प्रिया उपाध्याय, विशु, उजेर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिन्हें स्मृद्धि त्यागी ,नीरू शर्मा व नीलम शर्मा एड०द्वारा सम्मानित किया गया वहीं अनुष्का, अदिति, साहिल त्यागी, अभिजीत ,सारिका,अकक्षा समर्थ, अनोखी, शगुन ,हर्षित, मोनू ,उजरा अंतरा ,दिव्यांशी ,तनु, अनम, सोनम, पारुल, कविता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा शिवि,संतोषी, केशव सिंघल ,आफिया, वर्तिका,अंशिका, रिया ,अनन्या, वेदान्त,आयुषी, वैष्णवी, निकुंज, भावना उम्मेहबीबा,अरिका, करीना ,टीनू ,प्रेरणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण के वितरण समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम पुलवामा में शहीदों पर गीत कर हर मैदान फतेह, में तेरी मिट्टी में मिल जा मां केसरी पर शिवांग धीमान, अनुज सैनी, दुष्यंत, परवेज अली, तुषार,अजय पाल,विवेक पांचाल, विष्णु कुमार, श्वेता त्यागी, वंश उपाध्याय को सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन के माध्यम से बच्चों का उत्साह वर्धन किया। बच्चों को पुरस्कार ,प्रमाण-पत्र प्रदान कर उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दरिया द्वारा अपने समस्त स्टाफ को अतुलनीय सहयोग कर्मठता, समर्पण,लगन व अनुशासन के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान किए। समारोह का समापन अनिल शास्त्री द्वारा राष्ट्रगान के साथ किया गया।

वांरटी को दबोचा-पिता पुत्र का शांति भंग में चालान6 |
चरथावल। थाना प्रभारी के नेतृत्व में दधेडू चौकी इंचार्ज ने ग्राम दधेडू से ३०७ के एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसके अलावा बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में पिता पुत्र को भी शांतिभंग करने के आरोप में जेल भेज दिया है। एसएसपी सुधीर कुमार के आदेशानुसार एसपी सिटी सतपाल अंतिल के निर्देशन तथा चरथावल थाना प्रभारी राजीव चौधरी के नेतृत्व में दधेडू चौकी इंचार्ज संजय राघव ने सिपाही रोशन अली के साथ मिलकर ग्राम दधेडू से ३०७ में वांछित चल रहे वारंटी अरशद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसके अलावा चरथावल कस्बे में चल रहे बंटवारे के विवाद को लेकर शांतिभंग करने के आरोप में पिता हैदर रजा पुत्र मौ. रजा व उसके पुत्र सकलैन निवासी मौहल्ला इमामबाड़ा का शांतिभंग करने के आरोप में जेल भेज दिया है।

टेलेन्ट डे का आयोजन7 |
मुजफ्फरनगर। द दून वैली पब्लिक स्कूल में परीक्षा फल वितरण को ‘टेलेन्टडे’ के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें अपनी-अपनी कक्षाओं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ वर्ष भर में आयोजित विभिन्न स्पर्धाआें में विजयी छात्रों को भी पुरस्कार प्रदान किये गये तथा प्रत्येक बच्चो ने स्टेज पे विभिन्न विभिनन प्रस्तुति एवं रंग गा रंग कार्यक्रम दिए जिसने सभी अभिवावकों , अतिथियों व अधियापीकाओ का मन मोह लिया नगर के नई मंडी द दून वैली पब्लिक स्कूल में कक्षा प्ले से कक्षा दो के छात्र / छात्राओं को वर्षभर की मेहनत का परिणाम पुरस्कार के रूप मे प्रदान किया गया।पुरस्कार वितरण में सभी कक्षाओं के विभिन्न सेक्शन के प्रथम पाँच विद्यार्थियों को टॉपर घोषित कर उन्हें पिहू मित्तल , वेदांत गोयल , पिहुल बंसल, यशस्वी मदान आशी कुछल व प्लाक्श्हा गौर और कक्षा एक से समेरा गर्ग तथा कक्षा दो से सक्षम गर्ग को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इस कार्यक्रम मे इंटरनेशनल पिस्टल शूटर नेहा तोमर ,श्रीमती रेनू तोमर , , श्री मति अर्चना जैन जी , जुविनल जज श्रीमति बीना शर्मा जी , श्रीमति मोनिका सिंघल , श्रीमती संगीता जैन , रेडियंट इन के प्रबंधक श्रीमती एवं श्री दीपक सिंघल अतिथि के रूप मे शामिल हुए7 इस अवसर पर स्कूल की प्रबंधक श्रीमती सुमन सिंघल जी एवं श्रीमती रेनू गुप्ता एव ब्रांच हेड रूचि शर्मा ने कहा कि सभी छात्र/छात्राओं को कठिन परिश्रम करना चाहिए, परिश्रम का परिणाम सदैव अच्छा होता है। परिश्रम से ही कोई भी विद्यार्थी श्रेष्ठ बन सकता है, श्रेष्ठ के लिए परिश्रम के सिवाकोई शार्टकट नही होता।

पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान
चरथावल। एसएसपी सुधीर कुमार के आदेशानुसार एसपी सिटी सतपाल अंतिल के निर्देशन तथा सीओ सदर के नेतृत्व में चरथावल थाना प्रभारी राजीव चौधरी ने एसआई संजय त्यागी,हैड कास्टेबल संजीव कुमार हेड कांस्टेबल मनोज कुमार आदि के साथ मिलकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया,चरथावल पुलिस ने चेकिंग के दौरान सभी गाड़ियों की तलाशी ली,वाहन चेकिंग से वाहन स्वामियों में हड़कंप मच रहा चरथावल थाना प्रभारी ने बताया चेकिंग अभियान इसी तरह जारी रहेगा।

विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर । श्रीराम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किये। बीजेएमसी तृतीय सेमेस्टर से ७१.४ प्रतिशत अंकों के साथ शिवांग कुमार तथा एमजेएमसी प्रथम सेमेस्टर से ८२ प्रतिशत अंकों के साथ अपर्णा त्यागी एवं तृतीय सेमेस्टर से ८३.२ प्रतिशत अंकों के साथ शिवानी बरमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बीजेएमसी तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम के अनुसार ७१.४ प्रतिशत अंकों के साथ शिवांग कुमार प्रथम स्थान पर रहे। ७०.८ प्रतिशत अंकों के साथ प्रिंसी बंसल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।.

धूमधाम से निकली भगवान शनिदेव की शोभायात्रा10 |
मुजफ्फरनगर। श्री शनिधाम मंदिर के 15वें वार्षिकोत्सव के प्रथम दिवस भगवान शनिदेव की भव्य शोभायात्रा नई मंडी रामलीला ग्रांउड से शुरू होकर देर शाम श्रीशनिधाम मंदिर पर सम्पूर्ण हुई। उपरोक्त जानकारी देते हुए मंदिर समिति के प्रवक्ता पत्रकार डा. संजय अग्रवाल ने बताया कि प्रातः के समय श्री गणेश वंदना के साथ ध्वज का पूजन कराया गया। रामलीला ग्रांउड में ढोल नगाडों और विभिन्न बैण्डों ने भगवान शनिदेव की स्तुति और वंदना की। इस अवसर पर मुख्य यजमानों के रूप में अशोक तायल, अशोक गर्ग, राजीव धीमान एवं अन्यों ने हवन पूजन में उपस्थित होकर भगवान शनिदेव की आराधना की।
भगवान शनिदेव की शोभायात्रा नई मंडी के मुख्य बाजारों से होती हुई नगर में भगत िंसह रोड, हनुमान चोक, शामली रोड होते हुए चरथावल मोड स्थित श्री शनिधाम मंदिर प्रागंण में पहुंची। नगर में स्थान स्थान पर भगवान शनि के भक्तों ने बाजार मे ंस्टॉल लगाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। इसी के साथ श्री शनिधाम मेले का विधिवत शुभारम्भ हो गया। 15वें वार्षिकोत्सव/मेले का संचालन उपाध्यक्ष शरद कपूर ने किया।
मंदिर समिति के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने आये हुए सभी अतिथियों एवं शनिभक्तों का रामलीला ग्रांउड में स्वागत किया। महासचिव मुकेश चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष नरेंद्र पंवार साधु, देवेंद्र चौहान, सुरेंद्र मित्तल, शिवकुमार, अर्जुन अग्रवाल, प्रबुद्ध भारद्वाज, संदीप मित्तल, डा. संजय अग्रवाल आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम संयोजन में सहभागिता की। जिला प्रशासन की ओर से पुलिस और प्रशासन की व्यापक व्यवस्था की गयी थी। श्री शनिधाम मंदिर समिति की ओर से सभी यजमानों का यथोचित सम्मान किया गया।

हाईवे पर दो बाइकों की आमने सामने भिडन्त, चार घायल11 |
खतौली। हाईवे पर दो बाईको की भिडन्त मे बाईक सवार चार लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एनएच-58 पर दो बाईको की भिडन्त मे चार लोग घायल हो गए। इस सडक हादसे पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणो व पुलिस की मदद से घायलो को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया। जहां से डाक्टरो ने उन्हे मेरठ रैफर कर दिया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 9 =