खबरें अब तक...

समाचार

भीषण गर्मी से पशुओं को निजात दिलाने के लिए पुलिस कर्मियों एंव ग्रामीणों ने की गौशाला में जन सेवा1 29 | 2 22 |
गोवंशों को नहलाया और उन्हें चारा भी खिलाया
मुज़फ्फरनगर /मंसूरपुर। जनपद मु नगर के थाना मंसूरपुर पुलिस ने आज शासन की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जो गौशाला चलाई जा रही है उनमें से ग्राम निजामपुर की गौशाला में थाना प्रभारी मंसूरपुर एंव उनकी टीम ने ग्राम घासीपुरा व ग्राम निजामपुर के मंसूरपुर पुलिस एंव चौकी सौजनी तगान पुलिस द्वारा मिलकर किया सराहनीय कार्य। यहां सभी ने गौशाला में साफ-सफाई की उसके बाद गौशाला के चारों तरफ तारबंदी की गई उस तारबंदी को ठीक किया गया। इसके बाद सभी गौवंशो को नहलाया गया और वहां की साफ सफाई की गई । उसके बाद पूरी टीम द्वारा वहीं पर लस्सी दूध गुड़ पेठे की मिठाई एक दूसरे को खिलाई गई।

मुठभेड़ के बाद गौकशी करते 2 गौतस्कर गिरफ्तार,भारी मात्रा में गोमांश, उपकरण व तमंचे बरामद3 20 |
चरथावल। क्षेत्र ग्राम निर्धना के जंगल मे गौकशी करते 2 गौतस्करों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जबकि एक गौतस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया पकड़े गए गौतस्करों के पास से 1 कुंतल गोमांश,काटने के उपकरण,2 तमंचा व कारतूस बरामद हुए है सीओ सदर धनंजय सिंह कुशवाहा ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। थाना चरथावल पुलिस को सुबह मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम निर्धना के जंगल में गोकशी हो रही है सूचना पर चरथावल थाना प्रभारी सुबे सिंह यादव,एसएसआई प्रेम सिंह,एसआई बीरबल ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी की पुलिस को देखते ही गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो गौतस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया पकड़े गए गौ तस्करों ने अपने नाम सरताज पुत्र सगीर व शमीम पुत्र शेरदीन निवासी ग्राम निर्धना थाना चरथावल बताया सदर धनंजय सिंह कुशवाहा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गया एक गौतस्कर थाने का हिस्ट्रीशीटर है इनके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक गोकशी व चोरी के मुकदमे दर्ज है मौके से एक कुंतल गोमांश,दो छुरी व अन्य उपकरण शहीत दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए है पकड़े गए दोनो गौतस्करों को जेल भेजा जा रहा है।

मारपीट का आरोप
मोरना। थाना ककरौली क्षेत्र के ग्राम खेडी फिरोजाबाद निवासी धर्मबीरी ने तहरीर देकर बताया कि उसके गांव के ही शन्नू व उसके पुत्र आकाश ने अकारण ही गाली गलौच करते हुए घर में घुसकर मारपीट की, जिसमें सचिन व रेखा घायल हो गये।.

जिला कारागार का किया निरीक्षण5 14 |
मुजफ्फरनगर। आला अधिकारियो द्वारा जिला कारागार के औचक निरीक्षण से जेल प्रशासन मे हडकम्प मच गया। दोपहर के समय जिला कारागार का निरीक्षण करने पहुंचे जिला जज संजय कुमार पचौरी, शामली जिला जज व डीएम अजय शंकर पाण्डेय, एसएसपी सुधीर कुमार सिह , एडीएम प्रशासन अमित सिह आदि उच्चाधिकारियो ने जिला कारागार परिसर, बैरकों, मैस आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जेल प्रशासन मे हडकम्प मचा रहा।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की जेलो मे मिल रही खामियों को लेकर व बदमाशो के वीडियो वायरल के मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन के निर्देशो के चलते आज उच्चाधिकारियो ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार निरीक्षक व जेलर सहित जेल प्रशासन से जुडे अधिकारी मौजूद रहे।

मदद की गुहार
मुजफ्फरनगर। बुजुर्ग माता-पिता व विधवा भाभी के साथ मारपीट करने तथा विधवा भाभी के बचे को जान से मारने की धमकी देने के मामले मे पीडित पिता ने एसपी सिटी से मिल कर मदद की गुहार लगाई।
नगर के मौहल्ला जसवन्तपुरी निवासी महीचन्द पुत्र खुशी राम भारतीय अति पिछडा वर्ग संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामपाल सिह पाल व परिजनो के साथ कचहरी स्थित एसपी सिटी कार्यालय पहुंचा। जहां महीचन्द ने एसपी सिटी सतपाल अंतिल से मिल कर उन्हे सौपे गए प्रार्थना पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि वह थाना सिविल लाईन के मौहल्ला जनकपुरी का निवासी है। उसके तीन पुत्र थे। बडे पुत्र पप्पू का करीब 15 वर्ष पूर्व देहांत हो गया था। वही ंदूसरा सतीश व तीसरा छोटा बेटा सतीश है। प्रार्थी के पास एक दादालाही मकान है। जिसको उसने बराबर-बराबर तीनो बेटो मे बांट दिया। वही सबसे छोटा सुमित जिसने अपनी मेहनत के बल पर हरिद्वार मे एकमकान बना रखा है। अब उसका दूसरे नम्बर का बेटा सतीश जो नशेडी, झगडालु व नकारा किस्म का है। जो आए दिन अपने माता-पिता व विधवा भाभी के साथ मारपीट करता है। दूसरे नम्बर के सतीश ने ही अपने छोटे भाई सुमित के हिस्से पर जबरदस्ती कब्जा कर मकान भी तोड दिया है। और अपनी विधवा भाभी को धमकी देता है कि अगर तुमने इनका साथ दिया तो वह उसके बच्चो को मरवा देगा।
पीडित महीचन्द ने पुलिस प्रशासन से जान माल की रक्षा कराने व आरोपी सतीश से सुमित के हिस्से को कब्जा मुक्त करवा कर सतीश के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की।

मासिक बैठक व ध्वज वन्दन का कार्यक्रम आयोजित6 18 |
मुजफ्फरनगर। जिला कांग्रेस सेवा दल मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराते हुए बताया कि कांग्रेस सेवा दल व महिला कांग्रेस तथा यूथ कांग्रेस आदि ने संयुक्त रूप से टाउन हॉल प्रागण मे मासिक बैठक व ध्वज वन्दन का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसके पश्चात विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक को कांग्रेस सेवा दल के जिला प्रभारी जगदीश अरोरा, वरिष्ठ नेता पंडित उमादत्त शर्मा आदि ने सम्बोधित करते हुए कांग्रेस सेवा दल को कांग्रेस पार्टी की रीढ की हडडी बताया। बैठक मे सामाजिक मुददे पर चर्चा की गई। बैठक मे शहर अध्यक्ष सतीश गर्ग, बी.बी.गर्ग, उषा त्यागी,वरिष्ठ नेत्री विनोद रानी चौहान, हाकिम अली एड.,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिलकिस चौधरी, अकील राणा, वारिस राजा, राजीव, रजत सिंघल, शेख मौहम्मद फिरोज,नीरज माहेश्वरी,मौ.शौकीन आदि अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री ने समस्याओं को सुन कई का किया निस्तारण7 16 |
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान ने अपने आवास पर जन समस्यायें सुनी तथा कई समस्याओ का निस्तारण कराया तथा शेष समस्याओ के निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया।
केन्द्रीयराज्य मंत्री व सांसद डा.संजीव बालियान ने आज अपने आवास पर पहुंचे नागरिको की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनकर उनमे से अधिकतर समस्याओ का मौके पर समाधान कराया। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल सहित व कुछ अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

सम्मान समारोह आयोजित9 13 |
मुजफ्फरनगर। विद्युत नगरीय वितरण मंडल के एस सी ए के आत्रेय ने अपने स्थानांतरण पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि हमने हमेशा गरीब, मजदूर और किसान की समस्याओं को प्राथमिकता दी ।हमेशा अपने विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को हिदायत दी और उन्हें समझाया कि जो भी किसान, मजदूर भाई आपके द्वार पर आए उसे निराश ने लौटाए। उसकी समस्या का निराकरण अविलंब करें। इसी के बलबूते पर हम पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बनाए हुए ।
आत्रेय के गौतमबुद्धनगर मैं स्थानांतरण पर आयोजित विदाई पार्टी सॉलिटेयर इन में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत जी के प्रतिनिधि के रूप में समाजसेवी कमल मित्तल ने कहा कि जब कोई गरीब मजदूर, किसान भाई अपनी समस्या को लेकर किसी अधिकारी के पास पहुंचता है ,वह उससे बहुत अधिक आशा करता है । लेकिन जब उक्त अधिकारी द्वारा उस मजदूर या किसान भाई को दुत्कारा जाता है तो वह बहुत निराश हो होता है। आत्रेय एक ऐसे अधिकारी थे जो किसान और मजदूर भाई उनके पास अपनी समस्या के निराकरण के लिए पहुंचता था वे हर समय समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहते थे। विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारियों ,अधिकारियों को उनकी इस कार्यशैली से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिस प्रकार वे किसी भी समस्या को लेकर आने वाले व्यक्ति को संतुष्ट कर भेजते थे ,यह अपने आप में मिसाल है। कमल मित्तल ने आत्रेय को जनपद में किसान और मजदूरों की विद्युत समस्याओं के शीघ्र निराकरण कराने के लिए उन्हें एक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एस सी ग्रामीण दीपक कुमार अग्रवाल और एस सी नगरीय रवि कुमार अग्रवाल एक्शन पंकज कुमार एक्शन सोमदत्त शर्मा एक्शन विनोद कुमार एक्शन शशांक शेखर एवं जनपद के सभी विद्युत अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

विश्व परिषद बजरंग दल की बैठक सम्पन्न10 11 |
मुजफ्फरनगर। विश्व परिषद बजरंग दल की बघरा प्रखंड के कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन जूनियर हाई स्कूल तितावी में किया गया जिसमें जिले के विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता ने कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए बताया कि विश्व हिन्दू परिषद् एक अराजनीतिक हिन्दू संगठन है तथा विहिप का एक मात्र उद्देश्य संपूर्ण हिंदू समाज को एकत्रित करना तथा धर्म की रक्षा करना है उन्होंने बताया विहिप की आज हिन्दू समाज और धर्म को क्यों आवश्यकता है तथा विहिप समाज में कितने प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्य कर रहा है ! उन्होंने बताया कि पूर्व में हिंदुओं को जिस प्रकार से मुगलो के अत्यचारो द्वारा प्रताड़ित किया गया था, उससे सीख लेनी की जरुरत है तथा किसी भी प्रकार के अत्याचार से निपटने में कोई भी कोम तभी सक्षम होती है जब वह अपने समाज को संगठित रखती है उन्होंने बताया कि अखंड भारत के रहने वाले लोगों को विदेशी आक्रमणकारी मुगलों ने कई शतकों तक अपने अधीन करके रखा ! इन्ही विदेशी मुगलों ने हिन्दुओ में जबरदस्ती कार्य विभाजन के आधार पर जाती विभाजन प्रारंभ करा दिया तथा हिन्दुओ को आपस में ही विभक्त कराकर शतको तक हिन्दुओ पर राज किया ! इसलिए आज आवश्यकता है कि सभी हिन्दू जाति, ऊँच दृनीच, अमीर गरीब का भेदभाव मिटाकर एकजुट होकर अपने धर्म की रक्षा करने के लिए तत्पर रहे ! बैठक में बजरंग दल जिला संयोजक पीयूष राणा जी ने कार्यकर्ताओं से स्वंय का विकास ना करके, समाज के प्रत्येक वर्ग का विकास व जागरण करने को कहा, जिससे सम्पूर्ण हिन्दू समाज की विचारधारा जाति आधारित न होकर राष्ट्र के विकास में पोषक बन सके ! तथा धर्म की रक्षा के लिए प्रत्येक क्षण समाज के प्रत्येक वर्ग के नागरिकों से तैयार रहने को कहा ! जिला संयोजक ने लैंड जेहाद की विकराल समस्या का भी कार्यकर्ताओं के सामने जिक्र किया तथा अपने पूर्वजों से अद्भ्य साहस एवं बलिदान के कार्य को याद करने को कहा ! इस कड़ी में लव जिहाद का भी जिकर किया गया तथा इन दोनों समस्यओं से निपटने के लिए समाज को संगठित होने को कहा। बैठक में कुछ कार्यकर्ताओं को संगठन की नवीन जिम्मेदारियों भी दी गयी जिसमे अंकित कुमार को ग्राम अध्यक्ष धोलरा, दीपक कुमार ग्राम संयोजक धोलरा, आदित्य कुमार ग्राम मंत्री धोलरा, सचिन कुमार सत्संग प्रमुख धोलरा, विनय मित्तल ग्राम अध्यक्ष जसोई, बिन्टू कश्यप ग्राम संयोजक सैदपुरा, विकास मालिक सह संयोजक काजीखेडा, मोनू जी ग्राम संयोजक बरवाला, हर्षित जी ग्राम संयोजक बघरा, मांगेराम जी ग्राम संयोजक तिर्पड़ी, आदेश जी ग्राम संयोजक सैदपुरा खुर्द, अर्जुन मालिक ग्राम संयोजक अमीर नगर, शेखर जी ग्राम संयोजक काजीखेदा इत्यादि नवीन दायित्वों की घोषणा का गयी ! इस बैठक में जिला सह मंत्री अतुल त्यागी , जसवीर जी, प्रखण्ड अध्यक्ष गुलवीर सिंह, प्रखड़ सह संयोजक सागर बजरंगी, अर्जुन मालिक राहुल, मोहित, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कश्यप, सुमित,मोनू आदेश सुरेश, विजय गिरी आदि कार्यकर्ता रहे।

भाकियू अम्बावत की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अमबावता की एक सभा ब्लाक मोरना के गांव दरयापूर में नीरज कुमार के आवास पर जिला अध्यक्ष मौ शाह आलम के नेतृत्व में हुई जिसकी अध्यक्षता धीर सिंह ने की और संचालन मोरना ब्लाक महासचिव मौ अमजद जी ने किया सभा में मौजूद राष्ट्रीय महासचिव योगेंद्र राठी ने किसानों को संगठन की ताकत से अवगत कराया वहीं मौजूद राष्ट्रीय सचिव शमशाद अहमद जी ने किसानों को समभोदित करते कहा कोई भी सरकारी विभाग किसानों वह मजदूर का शोषण करे तो संगठन उसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष मौ शाह आलम ने सभी किसान भाईयों से अपील की। 1 जुलाई को सभी किसान भाई ज्यादा से ज्यादा संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे सभा मौजूद किसानों ने भाकियु अमबावता की ईमानदारी में अपनी आस्था जताई और संगठन में सदस्यता ग्रहण की सभी की सहमती से जिला अध्यक्ष मौ शाह आलम ने निरज कुमार को मोरना ब्लाक अध्यक्ष की कमान सोपी और शुभम जी को दरयापूर ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव यौगिंदर राठी राष्ट्रीय सचिव शमशाद अहमद जिला अध्यक्ष मौ शाह आलम जिला उपाध्यक्ष जावेद अख्तर जिला महासचिव शाह आलम जिला सचिव साजिद जांनसट तहसील अध्यक्ष चौधरी रविंद्र तोमर मोरना ब्लाक उपाध्यक्ष फकरूदीन मोरना ब्लाक महासचिव मौ अमजद पूरकाजी ब्लाक उपाध्यक्ष सालिम तियागी मोरना ब्लाक उपाध्यक्ष डा रहीस बेहडा ग्राम अध्यक्ष नवाबूदीन टडेडा ग्राम अध्यक्ष भिरमपाल जी निराना ग्राम अध्यक्ष मसरूर सिकेडा ग्राम अध्यक्ष चौधरी कालू पवार हाजी इरफान इन्साफ तियागी फूरकान वह सैकडों की संख्या में किसान मौजूद रहे।

गोली मारकर की आत्महत्या
मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना क्षेत्र के गांव उमरपुर में आज दोपहर एक ४५ वर्षीय युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरु कर दी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना बुढाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव उमरपुर में आज दोपहर करीब ११.३० बजे गांव के ही ४५ वर्षीय मुकेश सैनी पुत्र भुल्लन ने अपने ही घर में खुद को गोली मार ली। गोली लगने के कारण बुरी तरह लहूलुहान मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मुकेश के परिजनों के साथ ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना बुढाना पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरु कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि मुकेश नशे का आदी था।

बालियान खाप के थाम्बा चौ. लेखप्रताप िंसह के निधन से छाया शोक
सिसौली। बालियान खाप के लेपरान थाम्बा चौधरी प्रताप सिह का बीती रात निधन हो गया। प्रख्यात वक्ता, अपनी बात को मजबूती से रखने वाले चौधरी प्रताप सिह के निधन से जनपद मे शोक की लहर दौड गई। विविन्न खापो से जुडे चौधरियो, अनेक राजनैतिक दलो से जुडे राजनीतिज्ञो, सामाजिक व स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियो, क्षेत्र के गणमान्य लोगो ने शोक संतप्त परिजनो से मिल कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की तथा समाज के उत्थान व बालियान खाप के लि चौधरी प्रताप सिह द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यो की सराहना की गई।
बालियान खाप के लेपरान थाम्बा चौधरी प्रताप सिह के निधन से आसपास के गांवो मे दुख का माहौल है। भाकियू सुप्रीमो चौ.नरेश टिकैत, केन्द्रीय राज्य मंत्री डा.संजीव बालियान, बुढाना विधायक उमेश मलिक,विरेन्द्र प्रमुख, भाजपा नेता यशपाल पंवार, रामकुमार सहरावत आदि समाज के अनेक गणमान्य लोगो ने शोक संतप्त परिजनो से मिल कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए स्व.प्रताप सिह के निधन को समाज की अपूरणीय क्षति बताया।

तमंचे से गोली मारकर शख्स ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
मुजफ्फरनगर। एक अधेड़ उम्र के शख्स द्वारा गोली मारकर आत्महत्या करने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बुढ़ाना कस्बे के गांव उमरपुर में मुकेश सैनी (40 )पुत्र भुल्लन ने रविवार दोपहर देशी तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। व्यक्ति का खून से लथपथ शव कमरे में पड़ा देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार व्यक्ति ने देशी तमंचे से अपने सिर से सटाकर गोली मार ली। मामले में पूछताछ की जा रही है। व्यक्ति के शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 15 =