खबरें अब तक...

समाचार

गर्मी से जीना हुआ मुहाल1 1 |
मुजफ्फरनगर। गर्मी का सितम जरा भी कम नहीं पडा है इसका मुख्य कारण यह भी है कि मानसून अबकी बार देरी से बताया जा रहा है जिस कारण उमस दिन प्रतिदिन बढ रही है हैरत की बात तो यह है कि दिन के साथ रात्रि का भी तापमान कम नहीं हो रहा है। इससे उमस बढ़ने के साथ हवाएं गर्म महसूस हो रही है। तापमान में बढ़ोतरी के कारण बिजली के भी नखरे हो गए हैं। लो-वोल्टेज आने के कारण कूलर, पंखे नहीं चल पा रहे हैं। मंगलवार को भी उमसभरी गर्मी रही, इसके चलते हाल-बेहाल हो गया। दोपहरी में चिलचिलाती धूप रहने के कारण लोग पसीने से तर हो गए। गर्मी के आगे सड़क, बाजारों के साथ प्रमुख चौराहों पर सन्नाटा पसर गया। गर्मी से राहत के लिए इंतजामों पर बिजली कटौती भारी पड़ रही है। भीषण तापमान में ट्रांसफार्मर ओवरलोड़ हो गए हैं। ऐसे में विद्युत निगम अघोषित कटौती कर बिजली आपूर्ति कर रहा है। दिन और रात्रि के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं चल रहा है। रात्रि का तापमान भी औसत से अधिक बना है, इससे दिन में अधिक गर्मी महसूस हो रही है। गर्म हवाएं और आसमान पूरी तरह से साफ है। जिस कारण धूप चटक दिख रही है। उतीन से चार जुलाई तक तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। उसके बाद बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी के आसार है। दिन तो जैसे-तैसे कर गुजर रहा है, लेकिन रात्रि अधिक घातक हो रही है। रात्रि में विद्युत आपूर्ति अधिक परेशान कर रही है। शहरी क्षेत्रों के साथ गांवों में भी विद्युत लोड़ बढ़ रहा है। इससे हालात बेकाबू हैं। रात को भी करीब तीन बार एक-एक घंटे का कट लेकर आपूर्ति की गई है। भीषण गर्मी का असर सड़क और रेल यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। दोपहर में रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर सन्नाटा पसरा रहा। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि गर्मी के चलते यात्रियों की संख्या सामान्य स्तर पर नहीं है।

पालिकाध्यक्ष ने जिला चिकित्सालय में किया फल और ओआरएस का वितरण2 |
मुजफ्फरनगर। आज पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा अपने कुछ सभासदों के साथ बड़े अस्पताल में डायरिया एवं अन्य बीमारियों के मरीजों को फल एवं ओआरएस के घोल का वितरण किया गया। सभी मरीजों को पालिका अध्यक्ष द्वारा अपने हाथों से सामान दिया और सभी मरीजों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना भगवान से की। डायरिया के एक बच्चे को पालिकाध्यक्ष ने अपने गोद में लेकर अपने हाथों से जब घोल पिलाया तो सभी मरीज पालिकाध्यक्ष की इस सादगी को देखकर बहुत खुश नजर आए। ठेकेदार सहित चार के खिलाफ जानसठ कोतवाली में मुकदमा दर्ज ज्यादातर मरीजों ने पालिका अध्यक्ष को देखकर ही पहचान लिया कि आप चेयरमैन अंजू अग्रवाल जी है इसके बाद पालिका अध्यक्ष अपने सभी सभासदों के साथ अहिल्याबाई चौक पर हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया संबंधित ठेकेदार को मानक एवं गुणवत्ता के साथ काम करने के लिए कहा ।इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल पालिकाध्यक्ष की पुत्र वधू श्रीमती वंशिका अग्रवाल, क्षेत्रीय सभासद अरविंद धनगर, श्रीमती पूनम शर्मा श्रीमती रानी सक्सेना श्रीमती कुसुम लता श्रीमती साक्षी चूग सक्सेना, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी, एसके बिट्टू एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

डाक्टर्स डे का आयोजन3 1 |
मुजफ्फरनगर। किड्जी जानसठ रोड प्रीस्कूल में डॉक्टर्स डे पर बच्चों के लिए शिक्षिकाओं द्वारा रोल प्ले किया गया। रोल प्ले का मुख्य उद्देश्य बच्चों को समझना था कि डॉक्टर्स हमे स्वस्थ रहने में मददगार होते हैं। डॉक्टर भगवान के स्वरूप माने जाते है क्योंकि वे मानव व अन्य जीव जंतुओ की रक्षा करते है व विभिन्न असहाय बीमारियो का उचित सलाह देकर इलाज करते है। स्कूल की शिक्षिकाओं के द्वारा बच्चों को रोल प्ले करके डॉक्टर का कार्य बताया गया तथा उनके द्वारा इस्तेमाल की जानेवाले विभिन्न उपकरण जैसे थर्मामीटर, स्टेथोस्कोप, हैमर, पल्स ऑक्सीमेटर आदि की पहचान कराई। बच्चों को डॉक्टर्स के पास जा कर कैसा आचरण करना चाहिए यह भी बताया गया। बच्चों को उनका कहना सदा मानने की सलाह दी गयी। बच्चों को बताया गया कि डॉक्टर्स के पास नियमित रूप से अपना परीक्षण कराते रहना चाहिए जिससे कोई भी बीमारी हमे जकड़ न सके। कार्यक्रम में स्कूल की सभी शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।

 

नवनियुक्त एसएसपी ने सम्भाला चार्ज4 1 |
मुजफ्फरनगर। नवनियुक्त एसएसपी अभिषेक यादव ने लिया चाज पुलिस लाइन प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से वार्ता की। २०१२ बेच के है आईपीएस मूलरूप से गुड़गांव हरियाणा के रहने वाले मुज़फ्फरनगर चार्ज से पहले जीआरपी रेलवे आगरा एसपी रहे है अभिषेक यादव।

 

 

हादसे में दो घायल
खतौली। सुबह नेशनल हाईवे-५८ पर नावला कोठी से आगे स्विफ्ट कार और बाइक की टक्कर हुई। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल पहुंचाया। बाइक सवार को गंभीर हालत के चलते रेफर किया है। जनपद गोरखपुर हाल पटेलनगर दिल्ली निवासी जयप्रकाश पुत्र अलगू सोमवार सुबह मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहा था। हाईवे पर नावला कोठी से आगे स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में जयप्रकाश समेत दो लोग घायल हो गए। राहगीर मौके पर दौड़े। पुलिस को सूचना दी। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जयप्रकाश को गंभीर चोट लगी। चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया है। घटना की थाने पर सूचना दी है। उधर, गंगनहर पटरी मार्ग पर कार की टक्कर से गाजियाबाद निवासी सुरेश घायल हो गया।

पैदल गश्त कर चलाया चैकिंग अभियान
मुज़फ्फरनगर। नगर में पुलिस ने पैदल गश्त कर चैकिंग अभियान चलाया इस दौरान वाहन स्वामियों में भी हड़कम्प मचा रहा। नगर के विभिन्न चौराहों पर पुलिस ने पैदल गश्त कर जायजा लिया जहां थाना सिविल लाईन क्षेत्र के कच्ची सड़क, गाजा वाली पुलिया, अंसारी रोड , सर्वट पीर , सुजड़ु चुंगी सहित महावीर चौक पर पैदल गश्त कर चैकिंग अभियान भी चलाया।

बदमाश को छुड़ाकर ले गए बदमाश व एस आई को मारी गोली6 1 |
मुजफ्फरनगर । पेशी पर लाये गए बदमाश रोहित सांडू को कस्टडी से छुड़ाकर ले गए बदमाश तो वही एस आई को मारी गोली। थानां जानसठ क्षेत्र के गाँव सलारपुर के एक ढाबे पर खाना खा रहे एक दरोगा पर वरना गाड़ी में सवार बदमशों ने जान से मारने की नीयत से चलाई गोली, बताया जा रहा हैं कि बदमाश तोहित को आज मिर्जापुर से किसी मुक़दमे पर पेशी पर लाया गया था वापसी में एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके हुए थे,एस आई व पेशी पर लाया मुजरिम के साथ खाना खा रहे थे कि तभी वरना गाड़ी में बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली चलाकर बदमाश रोहित को छुड़ा कर एस आई को लगी गोली,एस आई को जिला चिकित्सालय कराया भर्ती कराया गया।

गोमांस व उपकरण सहित किया गिरफ्तार7 1 |
मुजफ्फरनगर। थानाप्रभारी नवरत्न गौतम को मुखबिर की सूचना मिली कि मल्लूहुपुरा में एक लाईसेंस मांस की दुकान पर गोवंश का मांस बेच रहा हैं जिसपर थानाप्रभारी नवरत्न गोतम ने एक टीम गठित कर एस आई राकेश गौतम व हेड कोस्टेबल अरविंद कुमार,कोस्टेबल पंकज कुमार को मुखबिर की बताई जगह महोल्ला मल्लूहुपुरा चौकी क्षेत्र साकेत में दबिश दी तो वहां मांस बेच रहे नोमान निवासी खालापर थानां कोतवाली को गिरफ्तार किया और मौके पर डॉक्टर को बुलाकर मांस की जांच कराई तो डॉक्टर ने बताया कि यह गोमांस है जिसपर एस आई राकेश गौतम व हेड कॉस्टेबल अरविंद कुमार व कोस्टेबल पंकज कुमार ने मौके से करीब डेढ़ कुंतल गोवंश का मांस व मांस काटने के उपकरण भी मौके से बरामद किए पकड़े गये आरोपी नोमान को थानां सिविल लाइन पुलिस ने जेल भेज दिया।

विशाल भंडारे का आयोजन8 1 |
मुजफ्फरनगर। प्रसिद्ध उद्योगपति भीमसैन कंसल ने कढी, चावल, हलवा पूरी का विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमें सैकडों राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। भीषण गर्मी के चलते प्रसिद्ध उद्य़ोगपति व समाजसेवी भीमसैन कंसल ने विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें राहगीरां ने कढी, चावल, हलवा पूरी आदि का प्रसाद ग्रहण किया।

 

 

पालिकाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। नगर में आगामी दिनों में कांवड यात्रा शुरू हो जायेगी इसी के मद्देनजर नगर के डिवाईडरों आदि की मरम्मत, पेन्ट, नालों की सफाई आदि का कार्य चल रहा है जिसके मद्देनजर आज पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने नगर के अस्पताल चौक पर निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान नगरपालिका ने निर्माण कार्यो को समय से पूर्ण करने व साफ सफाई के निर्देश दिये।

आरओ का किया शुभारम्भ
जानसठ। एक ओर जहां क्षेत्र के कई गांवों में शुद्ध पेयजल समस्या बना है, वहीं शीघ्र ही राजपुर कलां गांव के निवासियों को आरओ को पानी मुहैय्या होगा। इसके लिए ग्राम प्रधान पुत्र रवि चौधरी ने गांव के बीच में एक आरओ लगवाया है। रामू पहलवान, संजय, धर्मपाल, राजकुमार, राजपाल, ब्रजवीर, जयवीर व नरेंद्र आदि गांव के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में आरओ का शुभारंभ किया गया। प्रधान पुत्र ने बताया कि आरओ लगवाने में करीब ६५ हजार रुपये खर्च आया है। फिलहाल यह पैसा उन्होंने अपने पास से खर्च किया है।

आग से हजारों का नुकसान
मुजफ्फरनगर। अज्ञात कारणों से शहर के गांव बझेड़ी के जंगल में आग लग गई। आग के चलते खेत में खड़ी सैकड़ों बीघा की ज्वार और बाजरा की फसल स्वाहा हो गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक भूसे के कूप व बिटौड़े भी जलकर खाक हो चुके थे। खेत मालिक ने फायर ब्रिगेड पर विलंब से पहुंचने का आरोप लगाया। गांव बङोड़ी निवासी इरफान ने रेल फाटक के पास ठेके पर सैकड़ों बीघा जमीन ली हुई है। इरफान ने जमीन में ज्वार व बाजरा की फसल बोई हुई थी। सुबह करीब १० बजे अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई। आग के कारण ज्वार व बाजरा की फसल धू-धूकर जलने लगी। किसी ने जानकारी दी तो इरफान भी मौके पर पहुंच गया। उसने फायर ब्रिगेड को आग के बारे में सूचित करते हुए अन्य लोगों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया। बावजूद आग ने विकराल रूप धारण कर करीब ही स्थित भूसे के कूप व उपलों के बिटौड़े को भी अपनी चपेट में ले लिया। आरोप है कि सूचना दिए जाने के कई घंटे बाद मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची, जिसके बाद खेत के पास स्थित ट्यूबवेल से पानी लेकर आग पर काबू पाया गया। इस दौरान मौके पर स्थित कोठे से कबूतरों का िंपजरा व खड़ी साइकिल भी आग की चपेट में आ गए। वहां खड़े ट्रैक्टर को लोगों ने खींचकर आग से दूर किया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 3 =