Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सजगता: सी.डब्लू.सी. ने घर से भागे बच्चे को सौपा

मुजफ्फरनगर। (संदीप वत्स पंडित जी द्वारा रिपोर्ट)।झारखंड से भागकर मुजफ्फरनगर आये बच्चे को सी.डब्लू.सी.द्वारा आदर्श बाल गृह गांधी कालोनी मे रखा गया। पुलिस द्वारा सी.डब्लू.सी. को सौप गए बच्चे को आज उसकी माता को सौपा गया।
नगर के महावीर चौक स्थित बाल कल्याण समिति न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायपीठ निकट राजकीय पुस्तकालय,मुजफ्फरनगर के समक्ष झारखंड के मांझी झरमा महाराजपुर साहिबगंज से लापता बालक शेख चून्नू पुत्र नूर आलम को पुलिस द्वारा सी.डब्लू.सी. को सौपा गया।

सी.डब्लू.सी. के आदेश के क्रम मे बच्चे शेख चून्नू को आदर्श बाल गृह गांधी कालोनी मे रखा गया। जिसके पश्चात बालक के परिजनो को सूचित कर आज महावीर चौक स्थ्ति बाल कल्याण समिति की न्यायिक मजिस्टै्रट प्रथम श्रीमति कमलेश वर्मा ,सदस्य राजीव बंसल, संजीव कुमार, बबीता आर्य, नीना त्यागी बाल संरक्षण अधिकारी व बाल गृह की और से अशोक शर्मा समाजसेवी, श्रीमती रेनू रानी अधीक्षिका, श्रीमति डा.मितलेश शर्मा व्यवस्थापिका आदि की मौजूदगी मे झारखंड से लापता हुए बच्चे शेख चून्नू को उसकी माता अजौली के सुपुर्द किया गया। बच्चे की माता ने बाल कल्याण समिति, सीडब्लूसी व आदर्श बाल गृह गांधी कालोनी के अधिकारियो के प्रति आभार प्रकट किया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − nine =