समाचार
एसएसपी से मिलकर कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर। सूदखोरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसएसपी से मिले परिजनों ने मदद की गुहार लगाई।
मीरांपुर के मौहल्ला दक्षिणी मुश्तर्क निवासी सुनील पुत्र मांगेराम अपने परिजनों के साथ कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पर पहुंचा। जहां उसने एसएसपी के नाम सौंपे गये प्रार्थना पत्र में बताया कि प्रार्थी के भाई पर सूदखोर का कर्ज हो रहा है। प्रार्थी के भाई अनिल ने साझे के मकान का कुछ हिस्सा सूदखोरों के नाम कर दिया था। जिस संबंध में न्यायालय में मामला विचाराधीन है। सुनील ने बताया कि 17 अक्टूबर को उसके घर पर पहुंचे। अनिल पुत्र मांगेराम, अश्वनी, आशीष, अनिल आदि ने उसके परिजनो ंके साथ गाली गलौच व मारपीट कर डाली। पीडित ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
हादसों में दो की मौत, कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि कई घायल हो गये जिन्हे उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर परीक्षण हेतु भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि जानसठ थाना क्षेत्र के गांव मेहलकी निवासी इकबाल पुत्र धीर सिंह अपनी बाइक द्वारा सवार होकर मुजफ्फरनगर की ओर आ रहा था। जडौदा कट के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढी और इकबाल सडक पर गिर गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को 108 एम्बुलैंस की मदद से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय मे पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण हेतु भेज दिया है इसके अलावा शाहपुर क्षेत्र में हुए सडक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने जानकारी ेदेते हुए बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सौरम निवासी 63 वर्षीय ईश्वर सिंह पुत्र सुखपाल बीती रत्रि बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था रास्ते में एक तेज गति टै्रक्टर ट्राली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण हेतु भेज दिया है। इसके अलावा धन्धेडा जरीफ पुत्र रमजानी बाइक द्वारा चरथावल रिश्तेदारी में जाते समय चरथावल हिंडन नदी के पुल के समीप घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में ले जाया गया। वहीं, शाहपुर निवासी जुनैद पुत्र इलियास शाहपुर जानसठ रोड पर सडक हादसे में घायल हो गया। जिसे पीआरवी पुलिस टीम द्वारा उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भिजवाया गया। अन्य सडक हादसे में बडौत निवासी प्रेमो देवी पत्नी ईश्वरदास गोयल अपने बेटे प्रमोद के साथ बाइक द्वारा बडौत से मुजफ्फरनगर आते समय बाइक से गिर जाने पर घायल हो गयी जिन्हे पुलिस की मदद से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भेजा गया। प्राईवेट बस की चपेट में आकर खतौली के मौहल्ला बित्तीवाडा निवासी फैसल पुत्र अंसार स्कूटी द्वारा मेरठ जाते समय जानसठ तिराहे पर डग्गामार वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस की मदद से सीएचसी खतौली भेजा गया। जहां से डाक्टरों ने उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रैफर कर दिया।
ग्राम ककराला में खुली बैठक कर सुनी जनसमस्याएं
थानों का किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे जनसस्याओं के लेकर बहुत गम्भीर है इसका उदाहरण सितम्बर माह में चलाये गये पोषण अभियान के दौरान देखने को मिला जब गांव गांव जाकर उन्होने ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण कराया। जिलाधिकारी पोषण माह समाप्त होने के बाद भी गांव गांव जाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुन उनका निस्तारण करा रही है साथ ही केन्द्र व प्रदेश सरकार की चल रही लोक कल्याणकारी योजनाआें से ग्रामवासियों को आच्छादित भी कर रही है। इसी कडी में आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने मोरना ब्लॉक के ग्राम ककराला में जाकर खुली बैठक कर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना और सम्बन्धित अधिकारी को निस्तारण किये जाने के निर्देश भी दिये। आज ककराला के प्राथमिक विधालय में विभागों द्वारा कैम्प भी लगाये गये। जिसमें पात्रों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से फार्म भी भरवाये गये। जिसमे आयुष्मान योजना, पेशन आदि। इस अवसर पर खुली बैठक कर गांव मे कराये गये विकास कार्या को बीडीओ मोरना से ग्रामवासियों को पढकर सुनाया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाआें की गोद भराई एवं बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया। उन्होने प्राथमिक विधालय के बच्चों से गुणा भाग जोड घटा कराकर उनके शैक्षिक स्तर को भी परखा। उन्होने बच्चों से कहा कि मन लगाकर पढाई करें। इसके पश्चात उन्होने ग्राम वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनओ के लाभ दिये जाने के लिए इस बैठक का आयेजन किया गया है ताकि ग्रामवासियें को भी कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी मिल सके और वे इसका लाभ ले सके। उन्होने कहा कि गांव गांव जाकर सरकार की योजनाओ का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उनहोने ग्रामवासियों को आयुष्मान योजना, राशन कार्ड, पेशन, सामूहिक विवाह हेतु पजीकरण करोन के बारे में जानकारी दी। उनहोने ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर व आसपास में सफाई रखे सभी इसमे सहयेग करे। प्लास्टिक व पॉलिथीन का प्रयोग न करे। उन्होने बताया कि आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये कैम्प में महिलाओ, किशोरियों व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। सभी अपना अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य करा ले। उन्होने श्रमविभाग की योजनाओं, स्वच्छता ही सेवा अभियान, जलशक्ति अभियान, संचारी रेग आदि अभियानों के सम्बन्ध में जानकारी दी।
इसके पश्चात जिलाघिकारी ने आज भोपा थाना व ककरौली थाने को औचक निरीक्षण करते हुए भवन व आगन्तुक रजिस्टर, जनशिकायत रजिस्टर, सम्पूर्णसमाधान रजिस्टर, चौकीदार रजिस्टर, भूमिविवाद रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण कर थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। उन्होने कहा कि लावारिस वाहनों की नीलामी कराई जाये। उन्होने कहा कि अपराध व अपराधी पर शिकंजा कसा जाये।
इस अवसर पर सीएमओ पीएस मिश्रा, एसडीएम अजय अम्बष्ट, तहसीलदार अमित मलिक सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी, ग्राम प्रधान व ग्रामवासी उपस्थित थे।
डीजल व कैन्टर सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। चरथावल पुलिस ने हाईवे से खडे वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को मुठभेड में गिरीफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक आयशर कैन्टर, सैकडों लीटर डीजल व अवैध शस्त्र बरामद किये है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि चरथावल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि हाईवे पर खडे ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के बदमाश डीजल चोरी करने के बाद उसे बेचने जा रहे है। इस सूचना पर चरथावल पुलिस ने बताये गये बदमाशों की घेराबंदी की जिस पर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए मौके से दो बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचे, कारतूस, एक आयशर कैन्टर व सैकडों लीटर डीजल बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि पकडे गये बदमाश नसरत पुत्र इलियास निवासी सिकन्दराबाद बुलंदशहर व सद्दाम उर्फ छोटा पुत्र फखरू निवासी धौलाना जनपद गाजियाबाद है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकडे गये आरोपियों को जेल भेज दिया है।
सडक हादसे में घायल
जानसठ। सडक हादसे में कुछ लोग घायल हो गये जिन्हे उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार खतौली के गांव खांजापुर निवासी कृष्णपाल जानसठ के भलवा में फास्ट फूड का ठेला लगाता है। रोजाना की भांति आज भी वह ठेला लेकर मजदूरी करने के लिए भलवा जा रहा था कि पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। बताया जाता है कि बाइक सवारों ने सामने अचानक डीसीएम गाडी से बचने के लिए अपने बचाव हेतु पीछे से ठेली में टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक व ठेली बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची जानसठ पुलिस ने एम्बूलैंस की मदद से घायल को उपचार हेतु सीएचसी खतौली भिजवाया जहां से डाक्टरों ने उन्हे जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया। वहीं दूसरी ओर पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।
प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। झांसी के सीपरी बाजार थाना इलाके में सोमवार – मंगलवार की दरम्यानी रात रहस्यमय हालातों में हुई एक परिवार के चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा जरूर दर्ज किया जा चुका है, लेकिन पुलिस की सुई आग से हुई मौत पर ही अटकी हुई है। वहीं मुजफ्फरनगर में ४ ब्राह्मणों की निर्दयता पूर्ण तरीके से हुई हत्याओं को लेकर ब्राह्मण समाज में काफी रोष है। आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाने व निष्पक्ष जांच करवाने को लेकर ब्राह्मणों ने डीएम को ज्ञापन देकर नारेबाजी की। ज्ञापन देने वालो में पं. अनिल आनंद, पं. ध्यानचंद, पं. सुबोध शर्मा, पं. प्रमोद शर्मा, पं. शैलेंद्र गौतम, पं. अमित शर्मा, पं. अखिल शर्मा, पं. कमल शर्मा, पं. हेमन्त शर्मा, पं. हिमांशु शर्मा, अमित शास्त्री, अन्नू शर्मा, मुनेश शर्मा, अमित शर्मा, शोभा शर्मा, प्रहलाद शर्मा, अनुपम शर्मा, हिमांशु शर्मा, मनीष शर्मा, सतीश कौशिक, ब्रजबिहारी अत्री आदि मौजूद रहे।
बाइक सहित दबोचा
जानसठ। सीओ जानसठ धनंजय सिंह कुशवाह के कुशल निर्देशन में इंस्पेक्टर योगेश शर्मा की प्रभावी कार्रवाई के चलते हुए कस्बा चौकी इंचार्ज चंद्रसेन सैनी नें पुलिस टीम के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर जानसठ निवासी एक युवक को धर दबोचा। जिसके पास से पुलिस नें एक फर्जी नंबर की बाइक व एक कटी हुई मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है।
भारत विकास परिषद के कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद की उन्नति शाखा के द्वारा आज डांडिया का एक कार्यक्रम एसजे ग्रैंड प्लाजा मॉल में आयोजित किया गया करवा चौथ स्पेशल कार्यक्रम था जो महिलाओं के लिए रखा गया था जिसमें महिलाएं सोलह श्रंगार करके आई और उन्होंने डांडिया खेल कर इस कार्यक्रम का पूरा आनंद लिया इसी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि निधिश राज गर्ग(समाज सेवी),संदीप जैन, संदीप सिंघल(डिवाइन डायमंड्स), अरविंद गुप्ता, कोमल कांत जी सपना सिंगल, सपना गर्ग, काव्या कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया और इन्हीं के साथ साथ मुजफ्फरनगर के काफी परिवारों से आए लोगों ने इस डांडिया में हिस्सा लिया कुछ सरप्राइस पुरस्कार भी जीते श्रीमती-सपना-सिंगल को करवा चौथ क्वीन चुना गया।कार्यक्रम के आयोजक मोहित मेहंदीआन राधिका स्तुति स्वाति आदि के साथ-साथ शिवम् निशांत दीपक सचिन आदि ने भी हिस्सा लिया।
पीआरडी जवानों ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। पीआरडी के जवानों ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर आज पीआरडी के जवानों ने एक ज्ञापन में बताया कि वे सभी वर्ष 2014 के प्रशिक्षण प्राप्त पीआरडी जवान है जोकि 2014 से 2019 तक लोकसभा चुनाव में ड्यूटी सहित पांच साल तक विभिन्न ड्यूटी पर तैनाती कर चुके है लेकिन उक्त लोकसभा चुनाव की ड्यूटी करने का वेतन माह अप्रैल, मई 2019 का वेतन उन्हे अभी तक प्राप्त नहीं होसका है। जिसकी बाबत उन्होंने अपने विभागीय अधिकारियों से वेतन प्राप्त करने के लिए गुजारिश भी की लेकिन अभी कहीं कोई उनकी सुनवाई नहीं हो सकी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के निर्देश पर थाना मंडी समिति, गांधी पोलिटैक्निक, सैन्ट्रल वेयर हाउस, जिला चिकित्साल, कांवड ड्यूटी आदि अनेक स्थानों पर डयूटी है। उनका आरोप है कि विभाग के वरिष्ठ सहायक व पटल सहायक तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी ने अपनी शातिरता के बल पर अपने हितबद्ध तरीके से सूची तैयार की है जिसमें मतभेदता दर्शाते हुए अपनी मनमर्जी से नाम जीडी में दर्ज कर दिये तथा स्वंय के स्वार्थ स्वरूप प्रार्थीगणों से मतभेद पूर्वक सूची जीडी से नाम हटा दिये गये है। पीआरडी जवानों का कहना है कि वेतन न मिलने से उनका परिवार तंगी में चल रहा है।
अश्लील हरकत करने वालो को जेल भेजा
जानसठ। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला नें कोतवाली जानसठ में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी पुत्री दिशा शौच के लिए गई थी वहीं गांव के ही कुछ लड़कों नें उसकी पुत्री के साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी और वीडियो क्लिप भी बना ली महिला का आरोप है कि शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी आरोपियों ने दी है। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा नें ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला नें गांव के ही कुछ लड़कों पर अश्लील हरकत करने व वीडियो क्लिप बनाने की शिकायत की थी। शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए गत देर रात्रि ही पुलिस नें सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, और मेडिकल परीक्षण उपरांत जिला जेल के लिए रवाना किया जा रहा है।
टीकाकरण अभियान से वंचित बच्चों के लिए चलाया विशेष अभियान
मुजफ्फरनगर। समय-समय पर चलाए जाने वाले टीकाकरण (टिटनेस-डिफ्थीरिया) अभियान से वंचित बच्चों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्पेशल अभियान चलाया है। इसमें आशा, एएनएम को अपने एरिया में ऐसे छूटे हुए बच्चों की पहचान करने के लिए कहा है जो किसी कारण वश टीकाकरण से वंचित रह गए हों, विशेष तौर पर हाई रिस्क एरिया में, उनका इस विशेष अभियान में टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत है कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. शरण सिंह ने बताया टीडी (टिटनेस-डिफ्थीरिया) टीका लगने से छूटे गए ७ वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता कैंप भी लगाया गया। इसमें माता पिता को टीकाकरण की जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि संक्रमण रोगों को ध्यान में रखते हुए हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि ऐसे बच्चों को टीके लगवाएं जो किसी भी कारणवश टीकाकरण से छूट गए हों। इस अभियान के तहत मंगलवार तक १५ बच्चों को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर बच्चे के ६ सप्ताह पूरे होने पर पहली, १० सप्ताह होने पर दूसरी और १४ सप्ताह होने पर तीसरी डोज दी जाती है। इसके बाद १६ से २४ माह पर प्रथम बूस्टर और ५ वर्ष पर दूसरी बूस्टर डोज दी जाती है। १० वर्ष से १६ वर्ष की आयु में ये टीका लगाया जाता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को भी टीडी का टीका दिया जा रहा है। जिनको पहला टीका गर्भधारण करने के ३ माह पर एवं दूसरा टीका उसके एक माह बाद दिया जाता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पीएस मिश्रा ने कहा कि जिले में एक भी बच्चा (टिटनेस-डिफ्थीरिया) टीकाकरण से वंचित न रहे, इसके लिए विभाग द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
डिफ्थीरिया -डिफ्थीरिया को गलघोंटू नाम से भी जानाजाता है। यह कॉरीनेबैक्टेरियम डिफ्थीरिया बैक्टीरिया के इंफेक्शन से होताहै। इसके बैक्घ्टीरिया टांसिल व श्वास नली को संक्रमित करता है। इसके कारण सांस लेने में रुकावट पैदा होतीहै। यह बीमारी बड़े लोगों कीतुलना में बच्घ्चों को अधिक होती है। इस बीमारी के होने पर गला सूखने लगताहै, आवाज बदल जाती है, गले में जाल पड़ने के बाद सांस लेने में दिक्कत होती है। डिफ्थीरिया से संक्रमित बच्चे के संपर्क में आने पर अन्य बच्चों को भी इस बीमारी के होने का खतरा रहता है। इंफेक्घ्शन से फैलने वाली यह बीमारी किसी भी आयुवर्ग को हो सकती है।
टिटनेस -टिटनेस होने का कारण है क्लोसट्रिडियमटेटानी नामक बैक्टीरिया है। यह बैक्टीरिया धूल गन्दगी और जंग लगी चीजों मेंपाया जाता है। शरीर में दर्द और मांसपेशियों में जकड़न, बार बार पेशाब आना इसका लक्षण है। टिटनेस से इन्फेक्टेड मरीज की हड्डियां और मांस पेशियां कमजोर हो जाती है। इस वजह से हड्डियों के फ्रैक्चर होने कीआशंका काफी बढ़ जाती है। टिटनेस के रोग का इलाज नहीं करने पर जबड़े भी जाम होने लगते हैं। दम घुटना टिटनेस की आखिरी स्टेज होती है।

इन्डक्शन कार्यक्रम ‘प्रेरण‘ का आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज की इकाई श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ, मुजफ्फरनगर में आज बी0ए0-एलएल0बी0 एवं एलएल0बी0 प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक इन्डक्शन कार्यक्रम ‘प्रेरण‘ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजज के चैयरमेन डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ रहें।
सर्वप्रथम श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजज के चैयरमेन डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ के प्राचार्य डा0 आर0पी0 सिंह द्वारा चैयरमेन डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ जी को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजज के चैयरमेन डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ द्वारा विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन करते हुए कहा कि सामाजिक परिवर्तन के साथ-साथ कानूनी परिवर्तन भी आवश्यक है और संसद द्वारा कानून बनाने और उसे लागू करने में केवल 0.6 प्रतिशत समय ही प्रयोग किया जाता है। इसके अतिरिक्त उन्होने कहा कि विद्यार्थियों को कानून के सैद्धान्तिक ज्ञान के साथ व्यवहारिक ज्ञान का होना भी जरूरी है। विधि व्यवसाय का अर्न्तराष्ट्रीयकरण हो रहा है और अब विधि में बी0कॉम एलएल0बी0, बी0टैक एलएल0बी0, बी0बी0ए0 एलएल0बी0 सरीखे कोर्सा का आरम्भ होने के कारण इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ते जा रहे है। विद्यार्थियों को समय प्रबन्धन की आवश्यकता को समझातें हुए कहा कि सही समय प्रबन्धन से ही अपने कार्यां और उददेष्यो में सफलता प्राप्त की जा सकती है। अपने आप की कभी भी किसी के साथ तुलना नही करनी चाहिए इससे आत्मविश्वास में कमी आती है। डॉ0 कुलश्रेष्ठ द्वारा सफलता प्राप्ति के लिए स्वयं मे विश्वास रखने, नकात्मक विचारो से स्ंवय को दूर रखने, जिम्मेदार नागरिक बनने, कानूनो का पालन करने व समय का महत्व समझने जैसे महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ के प्राचार्य डॉ0 आर0पी0सिंह ने कहा कि आप अच्छे अधिवक्ता बने या नही किन्तु अच्छा इंसान बनने की कोशिश अवश्य करनी चाहिए। इसके अतिरिक्त जीवन में किसी न किसी उददेष्य का होना और उसकी प्राप्ति हेतु सही मार्ग का चयन करना अति आवश्यक है। जीवन में कैसी भी परिस्थिति आये धैर्य नही खोना चाहिए, हार नही माननी चाहिए, समस्या की जड़ तक जाकर उसका हल तलाश करना चाहिए, असफल होने पर मार्ग नही बदलने चाहिए, अन्त मे सफलता अवश्य मिलेगी।
कार्यक्रम में विभागाध्यक्षा पूनम शर्मा एवं विधि विभाग के प्रवक्तागण संजीव कुमार, सोनिया गौड, आँचल अग्रवाल, सबिया खान, राखी ढिलोर, लक्की रानी, रीतू का सराहनीय योगदान रहा एवं नेहा धीमान व सचिन भी उपस्थित रहें।
