Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सपा कार्यालय पर जयप्रकाश नारायण जी की सपाईयों ने मनाई जयंती

मुजफ्फरनगर। सपा कार्यालय महावीर चौक मुजफ्फरनगर पर आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण जयंती मनाते हुए सपा नेताओं ने उनके लोकतंत्र के लिए सँघर्ष पर विचार व्यक्त किये।

सपा जिला महासचिव जिया चौधरी ने कार्यक्रम का संचालन किया। मुख्य वक्ता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि जयप्रकाश नारायण जी पूरे भारत मे सबसे लोकप्रिय नेता लोकनायक थे।

उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण जी को आजादी की लड़ाई का सबसे निडर नेता के साथ आजाद भारत की राजनीति का भी सबसे बड़ा नेता माना जाता हैं। प्रमोद त्यागी ने कहा कि उनको २ बार पूरे देश की जनता की इच्छा पर प्रधानमंत्री बनने का मौका था

लेकिन उन्होंने राजनैतिक त्याग की इतनी बड़ी मिसाल पेश की, उन्होंने यह कहकर की मैं प्रधानमंत्री बनना नही चाहता बल्कि प्रधानमंत्री बनाने में यकीन करता हूं।

प्रोग्राम में मुख्य रूप से सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, जिला महासचिव जिया चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा नेता महेश बंसल, सपा नेता बॉबी त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, अरशद मलिक

नासिर राणा, डॉ इसरार अल्वी, गुफरान तेवड़ा, दिलशाद क़ुरैशी, शमशेर मलिक, टीटू पाल रमन, यूसुफ गौर हनी, सलमान त्यागी, वसीम राणा, डॉ हनीफ अंसारी, राव सलीम, फरमान सोनू, जावेद अली, नवेद अली आदि मौजूद रहे।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + thirteen =