खबरें अब तक...

समाचार

बसंत महोत्सव मनाया4 Min 14 |
मुजफ्फरनगर। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी महोत्सव बडी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में मां सरस्वती की विशेष पूजा-अर्चना की गई। स्कूली बच्चों ने भी हवन यज्ञ में आहुति दी।कस्बे की शिक्षण संस्था ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में मां सरस्वती के जन्म दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय में हवन-पूजन किया गया। कार्यक्रम के यजमान निदेशक बीपी सिंह एवं प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान रहे। इस दौरान शिक्षाविद् पंडित सुरेन्द्र शर्मा ने मंत्रोचारण कर माँ सरस्वती की विशेष पूजा अर्चना की। मंत्रोचार से विद्यालय का वातावरण भक्तिपूर्ण बन गया। उन्होंने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिन माँ सरस्वती की आराधना करने से विद्या एवं बुद्धि की वृद्धि होती है। हवन यज्ञ में स्कूली बच्चों ने भी आहूति दी। वहीं इस दौरान गंगा यात्रा के दौरान गंगा बैराज पर रंगोली बनाने वाले छात्र-छात्राओं को भी विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

 

केक काटकर मनाया जन्म्दिन1 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओ ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के 65 वें जन्मदिन पर केक काटकर अपनी खुशी का इजहार किया तथा मरीजां को फल वितरित किए।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवा के जिलाध्यक्ष अभिजीत पाराशर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष शिवपाल यादव के 65 वें जन्मदिन पर कैम्प कार्यालय पर एकत्रित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो ने एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी मनाई तथा अपने प्रिय नेता के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने जिला चिकित्सालय पहुंच कर मरीजो को फल वितरित किए। इस दौरान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवा के जिलाध्यक्ष अभिजीत पाराशर, जिला महामंत्री रविकान्त त्यागी,जिला उपाध्यक्ष अमित चौरसिया,शुभम, नितिन कुमार,पप्पू, कुणाल, गुडडू आदि दर्जनो कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

सडक हादसे में मौत
मंसूरपुर। सडक हादसे मे फार्मेसिस्ट की मौत हो गई। दुखद खबर से चिकित्सा विभाग मे शोक छा गया तथा परिजनो मे कोहमराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एनएच 58 के समीप शाहपुर रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर बुढाना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर फार्मेसिस्ट के पद पर तैनात डा.दिलशाद प की मौत हो गई। सडक हादसे मे मौत हो गई। डा.दिलशाद कुछ समय पूर्व मंसूरपुर सरकारी अस्पताल मे तैनात थे तथा वे मूलरूप से जनपद अमरोहा के निवासी थे। चिकित्सक की मौत की खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया। इस दुखद हादसे से मृतक के परिजनो मे कोहराम मच गया। स्वास्थ्य विभाग मे चिकित्सक की मौत से शोक छाया हुआ है।

आत्महत्या की
मीरापुर। अज्ञात कारणो के चलते एक व्यक्ति ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया।
जानकारी के अनुसार कस्बे के मौहल्ला कोटला दरबार निवासी करीब 45 वर्षीय नौशाद पुत्र ईकबाल ने अज्ञात कारणो के चलते अपने कमरे मे खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। इस दुखद हादसे से मृतक के परिजनो मे कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही दर्जनो मौहल्लावासी नौशाद के घर एकत्रित हो गए। नागरिको ने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक की मौत की खबर पर मौहल्ला कोटला पहुंची पुलिस ने परिजनो व मौहल्लावासियो की मौजूदगी मे शव को फांसी से उतरवाया तथा पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दुखद हादसे से मौहल्लावासियो मे शोक छाया हुआ है। बताया जाता है कि नौशाद पिछले कुछ दिनो से तनावग्रस्त चल रहा था। वहीं दूसरी ओर पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।

व्यापारियों ने निकाला मार्च2 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश रेडीमैड वस्त्र व्यापार एसोसिएशन ने व्यापारियों में जागृति लाने के लिए झांसी की रानी से हनुमान मंदिर, शिवचौक, नावल्टी चौक, मालवीय चौक से रोड मार्च करते हुए नगरपालिका तक प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र गोयल ने कहा कि कोई व्यापारी किसी भी सभासद और चेयरमेन के लिए अपशब्द नहीं बोलेगा। संयुक्त व्यापार मंडल के व्यापारियों ने कहा कि हमारा आंदोलन बढे हुए टैकसों को कम करने के लिए है जिस प्रकार सभासदों व चेयरमैन ने मिलकर इस टैक्स को लगवाया है इसी प्रकार वह पुनः मीटिंग कर इस टैक्स को कम कराने का काम करे। यदि हमारा सहयोग नही किया जायेगा तो हम उनके विरूद्ध वार्डा में जाकर लोगों से बातचीत करेंगे उन्होने कहा कि हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक टैक्स नहीं हट जायेगा। रेवतीनंदन सिंघल, राजेंद्र काटी व प्रमोद मित्तल ने कहा कि हम इसे कानूनी रूप से इलाहाबाद हाईकोर्ट मे एक जनहित याचिका भी डाल रहे है और इसका पूरा विरोध करेंगे। इस दौरान विजेंद्र गोयल, ओमप्रकाश बजाज, पवन छाबडा, नीरज बंसल, मन्नू लाल, वाजिद अली, विशाल तायल, गुलफाम, नीटू रहेजा, अशोक छाबडा, राजकुमार, अनिल नामदेव, अजय सिंघल, दिनेश, यश, विश्वदीप, प्रवीन खेडा, सुनील तायल, विभाकर गोयल, सुधीर गोयल आदि क्षेत्र के व्यापारी मौजूद रहे।

अनेक नेताओं ने शिवसेना छोडी3 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। 27 सालों तक शिवसेना का दामन थामे रहने वाले ललित मोहन शर्मा ने हिन्दूत्व के मुद्दे पर पार्टी के बड़े नेताओं के साथ चलते मतभेदों के कारण शिवसेना से त्यागपत्र दे दिया हे और जिलेभर के पदाधिकारियों के साथ नये हिंदूवादी संगठन क्रांति शिवसेना के गठन की घोषणा की। प्रकाश चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए ललित मोहन शर्मा ने कहा कि हिंन्दूत्व के कारण ही वे लम्बे समय तक शिवसेना से जुड़े रहे परंतु उद्व ठाकरे समर्थित शिवसेना ने सत्ता की प्राप्ति के लिए जिस प्रकार हिंदूवादी विचारों को तिलांजलि दे दी उससे उन्हे बेहद नाराजगी है। इसी के कारण उन्होंने शिवसेना से त्यागपत्र दिया है। पश्चिमी उत्तर के महासचिव मनोज सैनी ने कहा कि हिंदूत्व को जीवित रखने और क्षेत्रीय मुद्दों पर जनता की आवाज बुलंद करने के लिए क्रांति शिवसेना का गठन किया गया है। जिले के महासचिव शरद कपूर ने कहा कि नई क्रांति शिवसेना जनसमस्याओं और भ्रष्टाचार के विरूद्ध अपनी आवाज उठायेगी और अगले तीन माह में इसका विस्तार किया जायेगा। शीघ्र ही मुजफ्फरनगर में एक विशाल अधिवेशन आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर हिंदूओं की अनदेखी नहीं की जायेगी। नई क्रांति शिवसेना का पहला अधिवेशन सम्भवतः हिंदू नववर्ष पर 25 मार्च को आयोजित होगा जिसमें भारी संख्या में क्रांति शिवसैनिक शामिल होंगे। इस अवसर पर डा. योगेंद्र शर्मा, नरेंद्र पंवार, मुकेश त्यागी, देवेद्र चौहान, आनंद प्रकाश, राजेश कश्यप, वैभव एडवोकेट, राजेश शर्मा, लोकेश सैनी, ओमकार पंडित, चमन लाल कुक्की, आलोक अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, आशीष मिश्रा, गौरव गर्ग, अखिलेशपुरी, जोनी पंडित, लोकेश पंडित, राजन वर्मा, जितेद्र गोस्वामी, रविंद्र कलसानिया, ललित रूहेला, सुरेश पेंटर, अनुज चौधरी, संजय चौधरी, भुवन मिश्रा, मनीष चौधरी, वेदप्रकाश विश्वकर्मा, सचिन प्रजापति, कमलदीप, मंगतराम, बंटी चौधरी, सुनील सैनी, प्रेमपाल कश्यप, डा. प्रवीन, अनिल कुमार, चंद्रमोहन शर्मा, दिग्विजय पंवार, अभय वर्मा, पुष्पेंद्र सैनी, प्रभात, नरेंद्र ठाकुर, मोनी संधावली अंकित सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मां शारदे का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया परिसर में रितुराज बंसत का महोत्सव और मां शारदे का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। एसएस दास चैरिटेबल मैमो. ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पं. होतीलाल शर्मा ने श्री गणेश वंदना एवं विद्य़ा की अधिष्ठात्री व गीत संगीत की देवी मां शारदे के जन्मोत्सव पर पूजा अर्चना सम्पन्न करायी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक डाक्टर्स एसो. के अध्यक्ष डा. विवेक गुलाटी, सचिव डा. अमित कुमार सैनी उपस्थित हुए। अध्यक्षता स्टेट बैंक आफ इंडिया के शाखा नागमणि ने की। सर्वप्रथम लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के पूर्व अध्यक्ष सुभाष ने स्व. एसएस दास के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात संदीप दास एडवोकेट एवं श्रीमती सीमा दास ने ताहरी व मीठे चावलों का प्रसाद वितरित किया। सैकडों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम मे भारत विकास परिषद संकल्प के महासचिव विष्णु स्वरूप अग्रवाल इलाहाबाद बैंक वाले डा. राकेश अग्रवाल, अनिल गोयल गर्ग, एडवोकेट विजय गोयल, विजय सिंघल, रविन्द्र कुमार, विनय अग्रवाल, अजय गुप्ता, डा. अजय गर्ग, कमल गोयल सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। बसंत महोत्सव में आमंत्रित अतिथियों का स्वागत संदीप दास एडवोकेट व श्रीमती सीमा दास एवं उनके परिजनों ने किया।

बसंत पंचमी महोत्सव मनाया
मुजफ्फरनगर। बसंत पंचमी महोत्सव सरकुलर रोड स्थित मदर्स प्राइड स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गयां इस दिन माता सरस्वती की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन ज्ञान और बुद्धि की देवी माता सरस्वती की पूजा की जाती है। स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर डा. रिंकू एस गोयल ने बच्चों को बताया कि इस दिन सरस्वती पूजा का विशेष महत्व होता है उन्हे बताया देवी सरस्वती को पीले और सफेद रंग के फूल पसंद है और उन्हे बूंदी का प्रसाद भी बहुत प्रिय है। इसके बाद सब बच्चों ने बारी बारी पीले रंग के फूल चढाकर पूजा अर्चना की और बच्चों के साथ मिलकर टीचर्स ने पंतग उडाई और बसंत पचंमी का आंनद लिया। इस उत्सव में मदर्स प्राइड की टीचर्स प्रिया, अभिका, गरिमा, सोनम, विधि, महक, दिव्या, शगुफ्ता, ऐश का सहयोग रहा।

बसंतोत्सव पर पीले वस्त्र पहनकर उडाई पतंग
मुजफ्फरनगर। शहर के स्कूलों में वसंतोत्सव की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने पीले वस्त्र पहनकर रंगी बिरंगी पतंग का आनंद लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया।
नईमंडी स्थित किडजी स्कूल में वसंत पंचमी की धूम मची। छह ऋतुओं में वसंत का महत्व सबसे अलग है। वसंत चारो ओर हरियाली, खुशहाली, फुलवारी के रंगों की छटा बिखेरता है। वसंत पंचमी को लेकर स्कूल में मॉ सरस्वती की पूजा हुई। किडजी स्कूल में हवन, दीप, पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न कविताओं का गायन किया व नृत्य प्रस्तुत किए। विद्यालय की डायरेक्टर चारु भारद्वाज ने हवन पूजन में बच्चों के साथ भाग लिया एवं हवन में आहुतियां दी। प्रिंसिपल शालिनी जैन ने बच्चों को तिलक लगा कर उनसे हवन सामग्री अर्पित कराई।
नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में वसंत पंचमी का पर्व हर्षाल्लास से मनाया गया। निदेशक पीके जैन ने कहा कि वसंत ऋतु का आगमन होते ही कोहरा छटना शुरू हो जाता है। बच्चों ने सरस्वती वंदना के बाद रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति से सभी के मन में वसंत की उमंग का संचार किया। पीले रंग की वेशभूषा में अलंकृत बच्चे प्रकृति में वसंत ऋतु के आगमन का संकेत कर रहे थे। इंचार्ज नीता अग्रवाल ने बच्चों को वसंत का परिचय कराया।
दून वैली के प्रांगण में वसंतोत्सव का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल की ब्रांच हेड रीटा गोयल व समस्त स्टाफ ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विद्या की देवी सरस्वती की अर्चना की। सभी बच्चों ने पीले रंग की वेशभूषा धारण कर पीले रंग के पुष्प अर्पित करते हुए मां सरस्वती की वंदना की तथा कुछ बच्चों ने अपनी खुद की लिखी हुई कहानी व कविताओं की पुस्तिकाओं को स्कूल में प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने विचार रखे।

 

मां सरस्वती की पूजा अर्चना की5 Min 12 |
खतौली। मोहल्ला दुर्गापुरी स्थित डेफोडिल्स किड्स पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में इन बच्चों में भविका श्री, मानवी, द्रविन, आगम, सानवी, आनया, परी, विहान, आयंश, माधव, शिवम, माही, आरना, अनंत, तैश, रुद्रांश आदि बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में अध्यापिका आशु जैन व ज्योति का योगदान रहा। सभी बच्चों को प्रधानाचार्या कोमल चौधरी ने वसंत पंचमी का महत्व बताया।

 

 

जागरूकता अभियान चलाया6 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवें दिन स्वयं सेवकों और सेविकाओं ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। महाविद्यालय में चल रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता बीए प्रथम वर्ष के छात्र मो. मुस्तफा ने करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना देश का सबसे बड़ा मंच है। इसमें सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। हमें किसी के प्रति ईर्ष्या नहीं रखनी चाहिए। कार्यवाहक प्राचार्या सत्या वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र की युवा शक्ति के व्यक्तित्व विकास के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित एक सक्रिय कार्यक्रम है। इसकी गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी समाज के लोगों के साथ मिलकर कार्य करते हैं। विद्यार्थी जीवन से ही समाज उपयोगी कार्यों में लगे रहने से उनमें समाज व देश सेवा के गुणों का विकास होता है। एनएसएस शिविर का संचालन स्वयं शिविर में प्रतिभाग करने वाले बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा आरजू व बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा विजयलक्ष्मी पुंडीर ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सत्या वर्मा, मांगेराम शर्मा, विनीत कुमार, पिकी आदि का सहयोग रहा।

बुखार-खांसी और सांस लेने में दिक्कत पर तुरंत पहुंचे अस्पताल
मुजफ्फरनगर। चीन में फैल रहे कोरोना वायरस को लेकर जिले में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सीएमओ की ओर से इस रोग के लक्षण एवं बचाव की जानकारी देते हुए लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। अचानक खांसी, बुखार तथा सांस लेने में दिक्कत हो तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें और अस्पताल पहुंचकर उपचार कराएं।
सीएमओ डॉ. प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि कोरोना वायरस सर्वप्रथम चीन के वुहान शहर में निमोनिया के रोगियों में अचानक वृद्धि के रूप में सामने आया। उन्होंने बताया कि यदि अचानक बुखार, खांसी अथवा सांस लेने में परेशानी हो तो तुरंत नजदीकी जिला अस्पताल में पहुंचकर सूचित करें और उपचार कराएं। उन्होंने बताया कि चीन से लौटे व्यक्ति 28 दिनों तक घर के बाहर अपना आवागमन यथासंभव सीमित रखें। यदि ऐसे व्यक्तियों में भारत आने के 28 दिनों के भीतर कोई लक्षण विकसित होते हैं, तो तुरंत उपचार कराएं। उन्होंने बताया कि इस रोग की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 18001805145 पर संपर्क करें।
इस तरह करें कोरोना से बचाव- खांसते व छींकते समय रुमाल या कोई कपड़ा मुंह पर रखें।
– भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
– वार्तालाप के समय एक-दूसरे से एक हाथ या उससे अधिक दूरी बनाए रखें।
– जुकाम, खांसी, बुखार से पीड़ित के संपर्क में बिना मॉस्क या रुमाल के न जाएं।
– कम से कम लोगों से हाथ मिलाएं।
– रुमाल एवं टिशु पेपर का पुनरू प्रयोग न करें।
– साबुन और पानी से हाथों को नियमित रूप से धोएं।
– चिकित्सक की सलाह के बिना औषधि न लें।

औषधि विभाग ने दो मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा
मुजफ्फरनगर। जिला औषधि विभाग की टीम ने जिला परिषद के साथ ही चरथावल के गांव दधेड़ू में स्थित दो मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर दवाओं के तीन सैंपल लिए। तीनों नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। जिला औषधि विभाग की टीम ने इंस्पेक्टर वैभव बब्बर के नेतृत्व में जिला परिषद मार्केट स्थित जगदीश मेडिसिन कंपनी पर छापा मारा। वैभव बब्बर ने बताया कि जनपद बिजनौर में कुछ समय पूर्व बड़ी तादाद में नकली दवा पकड़ी गईं थीं।
इसी क्रम में जगदीश मेडिसिन पर छापा मारकर टेबलेट के नमूने लिए गए हैं। इसके बाद बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलने की सूचना पर चरथावल के गांव दधेड़ू स्थित सैफी मेडिकल स्टोर पर भी छापा मारा गया। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में मेडिकल स्टोर संचालक के पास वैध लाइसेंस पाया गया, लेकिन उसके मेडिकल स्टोर पर मौजूद कुछ दवाओं के बिल नहीं मिले। इस पर जांच के लिए एंटीबायोटिक दवाओं के दो नमूने लिए गए। तीनों नमूनों को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेज दिया गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वेतन नहीं मिलने पर कूड़ा वाहन थमे, प्लांट पर कार्य प्रभावित
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका में वेतन के लाले पड़ गए हैं। ठेका और किराए पर रखे गए वाहनों के चालकों को वेतन नहीं मिल रहा है। इन वाहनों के पहिए थम गए। चालकों ने वेतन भुगतान नहीं मिलने तक वाहन चलाने से इन्कार कर दिया। कूड़ा वाहनों का संचालन नहीं होने से प्लांट पर काम प्रभावित हो गया। अधिकारियों ने भुगतान के लिए पालिकाध्यक्ष के पाले में गेंद डाली है। पालिका में डलावघरों से कूड़ा उठाने के लिए तीन डंपर और एक पोकलेन मशीन किराए पर ली गई थी। तीन हजार रुपये रोज एक डंपर का किराया है, जिसके चलते हर माह दो लाख 70 हजार रुपये पालिका पर बनते हैं। पालिका करीब छह माह से पैसा जारी नहीं कर सकी है। ऐसे में मंगलवार को किराए के इन वाहनों के पहिए थम गए। इन वाहनों के जरिए किदवईनगर के कूड़ा प्लांट पर कार्य होता है। पोकलेन मशीन से कूड़े के पहाड़ों को समतल किया जाता है। वाहनों का संचालन रुकने के कारण कूड़ा प्लांट पर भी कार्य प्रभावित हो गया है। प्लांट पर लगभग 77 हजार मीट्रिक टन कूड़ा पड़ा हुआ है, जिसका निस्तारण करने में परेशानियां हो गई हैं।
ठेका चालकों को दस माह से नहीं मिला वेतन-पालिका में कूड़ा वाहन चलाने के लिए ठेके पर चालक रखे गए हैं। इनमें शमशाद, शहजाद, रोबीपाल, रविद्र, मुदस्सिर, फहीम, विकास, राजेश, मतलूब, राजेश डलावघरों से कूड़ा उठाने का कार्य करते हैं। यह पालिका के भारी वाहनों को चलाने के साथ कूड़ा ले जाकर किदवईनगर में डालते हैं। इन लोगों को अप्रैल से वेतन नहीं मिल सका है। इस कारण कार्य करने में परेशानियां हो गई हैं। इसको लेकर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश उटवाल ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी से मिलकर भुगतान की मांग रखी है, लेकिन फिलहाल पालिका अधिकारी इस मुद्दे पर कुछ कहने को तैयार नहीं हैं।
बोर्ड बैठक में रखा गया था मुद्दा-ठेका और किराए के वाहनों का पैसा देने के लिए बोर्ड बैठक का अनुमोदन चाहिए। इसको लेकर मुद्दा बोर्ड बैठक में भी रखा गया, लेकिन बैठक विवादित हो गई। हालांकि मंडलायुक्त के यहां से बैठक का पटाक्षेप भी हो गया है। पालिका भुगतान के लिए नहीं चेत रही है। कुछ ठेका वाहन चालकों और किराए पर लिए गए वाहनों का भुगतान नहीं हो सका है। तीन डंपर और पोकलेन मशीन का संचालन रुक गया। इस कारण किदवईनगर के प्लांट पर कार्य प्रभावित हो गया। भुगतान के लिए फाइल तैयार कराई जा रही है।-डा. आरएस राठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर पालिका।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

3 thoughts on “समाचार

  • Avatar Of Terryjax TerryJax

    Very interesting to read you
    Good luck to you

    Reply
  • Avatar Of Vinayak Vinayak

    Thank you very much for the information provided
    I’m very impressed

    Reply
  • Avatar Of Anita anita

    I truly love your website.. Pleasant colors & theme.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + three =