खबरें अब तक...

समाचार

प्रदूषण मुक्त दीपावली का दिया संदेश7 19 |
मुजफ्फरनगर। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में कक्षा दो से आठ तक रंगोली तथा कक्षा सज्जा प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संदेश दिया गया। प्रधानाचार्या हरजिंदर कौर ने निर्णायक मंडल के साथ रंगोलियों का निरीक्षण किया। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा ४अ, ८ब तथा ४ब क्रमशरू प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा सज्जा में कक्षा ४ब तथा ७अ प्रथम स्थान एवं कक्षा ४अ और ८ब ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कक्षा दो के निर्भय गोयल तथा नित्या प्रथम स्थान पर रहे। आराध्या त्यागी द्वितीय तथा प्लाक्षी चैधरी तृतीय स्थान पर रहे।
इसके अतिरिक्त विद्यालय में यह सप्ताह जॉय ऑफ गिविंग वीक (दान सप्ताह) के रूप मनाया गया। विद्यालय के छात्रों ने अपनी प्रिय वस्तुएं जरूरतमंदों को दान करके समाज को मानवता का संदेश दिया। छात्रों ने दिव्यांग बच्चों के विद्यालय आशादीप जाकर उन्हें खिलौने, वस्त्र आदि प्रदान किए।

 

बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। भारतीय विकास पार्टी की बैठक मे उपचुनाव मे भाजपा की शानदार जीत पर खुशी जाहिर की गई। भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि पार्टी की एक बैठक मौहल्ला कृष्णापुरी मे अनुज कश्यप के निवास पर सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता हाजी नवैद खान ने की तथा संचालन इकबाल अहमद ने किया।भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश मे 11 अक्टुबरको उप चुनाव हुआ। जिसका 24 अक्टुबर को परिणाम आया। जिसमे उपचुनाव मे 11 सीटो मे 8 सीटे भाजपा को मिली व अन्य 3 सीटैं समाजवादी पार्टी को मिली। जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि उत्तर प्रदेश की जनता आज भी भाजपा मे विश्वास रखती है। श्री कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश उपचुनाव मे भाजपा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी बधाई के पात्र हैं। बैठक मे आरिफ जैदी, अजय बाठला, संजीव शर्मा, अनुराग ठाकुर, इरफान खान, नीरज गुप्ता, अंशक त्यागी, अमन वर्मा, दीपक सैनी, नासिर खान, आदिब खान आदि मौजूद रहे।

दो मजदूर करंट से घायल1 17 |
मोरना। ट्राली से रोड़ी उतारते समय ऊपर से गुज़र रही ११ हज़ार की हाईटेंशन लाईन का करंट लगने से दो मज़दूर घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेन्स द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना लाया गया। जहां करंट से झुलसे दोनों मज़दूरों का प्राथमिक उपचार किया गया। अस्पताल पहुंचे क्षेत्राधिकारी भोपा राम मोहन शर्मा ने दोनों मज़दूरों से घटना की जानकारी कर उनका इलाज कराया। थाना व ग्राम ककरौली में ट्रॉली से रोड़ी उतारते समय हुई घटना।

 

साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारियो ने सौंपा ज्ञापन2 16 |
मुजफ्फरनगर। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारियो ने एसएसपी कार्यालय पहंुच कर कुछ लोगो पर झूठे मामले मे फंसवाने की धमकी का अरोप लगाते हुए मामले की छानबीन कराते हुए आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मंाग की।
साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष क्रान्तिकारी शालू सैनी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहंुचे कार्यकर्ताओ ने एसएसपी के नाम सौपे गए शिकायती पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि वह सामाजिक कार्यकर्ता है। तथा साक्षी वेलफेयर की राष्ट्रीय अध्यक्ष है। शिकायती पत्र मे बताया कि गौशाला नदी रोड पर मदनानन्द वानप्रस्थ वृध आश्रम है। आरोप है कि पिछले दिनो आश्रम से जुडे पदाधिकारियो ने वृध महिलाओ का सामान निकाल कर बाहर फैक दिया था तथा उन्होने वृध महिलाओ को बाहर निकल जाने के लिए कहा था। जिसकी शिकायत उन्होने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी को ज्ञापन देते हुए मामले की जांच कराने की मंाग की थी। आरोेप है कि बीते दिन आश्रम के पदाधिकारियो द्वारा वृध महिलाओ से दुव्र्यवहार र व गाली गलौच का आरोप लगाते हुए उन सभी को फोन द्वारा आश्रम पर आने के लिए कहा। जहंा पहंुचने पर महिलाओ ने बताया कि प्रबन्ध समिति के लोग उनके साथ अभद्रता करके गए हैं। शालू सैनी व अन्य पदाधिकारियो ने मामले की जांच कराकर आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मंाग की।

 

पात्रों को मिलेगा योजना का लाभ3 21 |
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में जारी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्ति लाभान्वित हो रहे है। योगी सरकार द्वारा कन्या सुमंगला योजना की शुरूआत से प्रदेशभर में अनेकों पात्रों को लाभ मिल सकेगा। कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत बच्ची के जन्म से लेकर पढाई तक बच्चियों को सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ मिल सकेगा। जिला पंचायत सभागार में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर आज दोपहर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का बतौर मुख्य अतिथि शुभारम्भ करते हुए मंत्री होमगार्डस, सैनिक कल्याण, नागरिक सुरक्षा एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग तथा जनपद के प्रभारी मंत्री चेतन चैहान ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उद्गार व्यक्त किये। मुख्यमंत्री द्वारा दीप प्रज्जवलन के बाद कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री चेतन चैहान द्वारा पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया। प्रभारी मंत्री चेतन चैहान ने कहा कि योगी सरकार द्वारा प्रदेशभर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यो द्वारा प्रदेश का समग्र विकास कराया जा रहा है तथा सरकार द्वारा जनहित में जारी उक्त योजनाओं से प्रदेश की जनता लाभान्वित हो रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आंचल तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, डीएम सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ आलोक यादव, एसएसपी अभिषेक यादव, वरिष्ठ नेता अशोक बाटला, श्रीमोहन तायल, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित विभिन्न पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

प्र्रस्तुति ने मोहा मन
मुजफ्फरनगर। सर्कुलर रोड स्थित मर्द्स प्राइड प्ले स्कूल में छात्र-छात्राएं रंग-बिरंगे आकर्षक कपड़े पहनकर पहुंचे। उन्होंने सुंदर रंगोली बनाई तथा कंदील सजाए। इस अवसर पर आतिशबाजी भी की गई। सभी ने मिलकर माता लक्ष्मी एवं श्रीगणेश का पूजन किया। शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में एमडी रिंकू एस गोयल, गरिमा, प्रिया, सोनम, अभिका, विधि, महक, चेष्ठा, साक्षी, ऐश आदि का सहयोग रहा।

 

अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन4 18 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में आये दिन हो रही अधिवक्ताओं की निर्मम हत्या एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ कराने को लेकर अधिवक्ताओं ने जनपद के प्रभारी मंत्री को मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा। जिला व सिविल बार संघ के संयुक्त तत्वाधान में जिला बार संघ अध्यक्ष सैयद नसीर हैदर काजमी व महासचिव प्रदीप कुमार मलिक व सिविल बार संघ के अध्यक्ष अनिल दीक्षित व सचिव बिजेंद्र मलिक की मौजूदगी में कचहरी स्थित फैंथम हाल में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का शुभारम्भ करने के लिए बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश के मंत्री होमगार्डस, सैनिक कल्याण, नागरिक सुरक्षा एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग तथा जनपद के प्रभारी मंत्री चेतन चैहान को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें अवगत कराया गया कि अधिवक्ता समाज का एक बुद्धिजीवि वर्ग है जो न्याय प्रशासन में एक स्तम्भ की भूमिका निभाता है। बिना अधिवक्ता समाज में न्याय व्यवस्था की कल्पना नहीं की जा सकती है। आजकल अधिवक्ता समाज बहुत ही दुखद स्थिति में है आये दिन अधिवक्ताओं की मामूली कारणों से हत्याएं हो रही है। जनपद मुजफ्फरनगर में 15 अक्टूबर 2019 को 23 वर्षीय नौजवान अधिवक्ता समीर सैफी की पैसों के लेनदेन के कारण निर्मम हत्या कर दी गयी। अभी यह दुख कम भी नहीं हुआ था कि 23 अक्टूबर 2019 को एक अन्य नौजवान अधिवक्ता गुलजार अहमद निवासी सिक्का जनपद शामली की कचहरी से घर जाते समय रास्ते में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गयी जिनके छोटे छोटे बच्चे है। वहीं 18 अक्टूबर 2019 को मेरठ में मुकेश शर्मा एडवोकेट की हत्या हुई। इससे पूर्व बागपत में जाहिद नामक एडवोकेट की भी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गयी थी। इस दौरान सुगन्ध जैन एडवोेकेट, सुनील मित्तल, गौरव गोयल, श्यामाचरण पंवार, यशपाल सिंह राठौर, प्रमोद त्यागी, राजेंद्र प्रसाद भारद्वाज, हरिओम गोयल, आंचल अग्रवाल, सुनील शर्मा, कमलकांत आदि सैकडों अधिवक्तागण मौजूद रहे।

 

समारोह का आयोजन
मुजफ्फरनगर। युवा कल्याण संस्था एवं उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन द्वारा चिकित्सा शिविर एव डॉ राजेश सिंह (सेवानिवृत्त चिकित्साधिकारी) के अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, विशिष्ट अतिथि राकेश टिकैत,राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन ,विशिष्ट अतिथि अभिषेक चैधरी गुर्जर प्रवक्ता राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे।

हर्षोल्लास से मनाया दीपों का पर्व6 18 |
मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी पी.आर.पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में दीपो का पर्व दीपावली बड़े ही हर्षाेउल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर एक सांस्कृतिक नाटिका का आयोजन भी किया गया जो कि भगवान रामचंद्र जी के पूर्ण जीवन को कक्षा प्रथम के द्वितीय के नन्हे मुन्हे बच्चो द्वारा दर्शाया गया जो वास्तव मे प्रशंसनीय था। सांस्कृतिक पर्व का शुभारंभ विभिन्न कक्षाओं के दीपावली से सम्बंधित सजावट के सामान की विभिन्न प्रतियोगिताओं द्वारा किया गया सभी विद्यार्थियों का पूर्ण रूप से पूरे विद्यालय का कैण्दील,बन्दनवार,पोस्टर, पेपर झालर द्वारा ऐसे सजाया गया जैसे किसी नयी दुल्हन को सजाया गया हो। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्री मति मीना सिंघल जी ने सभी विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी को प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संदेश दिया अंत मे सभी विद्यार्थियों को मिठाईयाँ वितरित करके कार्यक्रम का समाप

 

रजत पदक जीता
मुजफ्फरनगर। गोयला की बेटी ज्योति बालियान ने बैंकॉक में चल रही थर्ड पैरा तीरंदाजी एशियन चैंपियनशिप में चाइना की खिलाड़ी को पछाड़ कर स्वर्ण पदक जीता है।
शाहपुर ब्लाक के गांव गोयला निवासी ज्योति बालियान श्री माता वैष्णो देवी साइन बोर्ड कटरा की ओर से तीरंदाजी करती है। इन दिनों थाईलैंड के बैंकॉक में चल थर्ड पैरा तीरंदाजी एशियन चैंपियनशिप में वह खेलने गई हुई है। १९ से शुरु हुई यह प्रतियोगिता २६ अक्तूबर तक चलेगी। ज्योति के कोच कुलदीप वेदवान ने बताया कि ज्योति ने कंपाउंड ओपन मिक्स टीम इवेंट में रजत पदक जीता है। उसने चाइना की खिलाड़ी को हराया है। कोच वेदवान ने बताया कि भारतीय टीम की ओर से विवेक चिकारा ने व्यक्तिगत स्पर्धा में चाइना के खिलाड़ी को ७-१ से हरा कर गोल्ड मेडल जीता है।

चैंपियनशिप में चयन
मुजफ्फरनगर। मेरठ के करण पब्लिक स्कूल मे हुई रोलर स्केटिग चैंपियनशिप में खतौली की मेपल्स एकेडमी की कक्षा नौ की छात्रा अंशू सहरावत ने एक रजत और दो कांस्य पदक जीते। उसका पांच से नौ नवंबर के बीच ग्रेटर नोएडा में होने वाली ग्रेनो स्केटिग क्लब की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है। इस प्रतियोगिता में कई जिलों के स्कूलों के पांच से १७ वर्ष तक के करीब २०० स्केटरों ने भाग लिया। मेपल्स एकेडमी के कई अन्य बच्चों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रबंधक मुकेश संगल व विपिन संगल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्या ममता दत्त शर्मा ने आगे प्रतियोगिताओं में सफलता के लिए प्रेरित किया।

दीपावली पर्व पर कार्यक्रम आयोजित
मुुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित बचपन प्ले स्कूल में दिवाली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। अतिथियों, शिक्षकों एवं बच्चों ने दीपक एवं मोमबत्तियां जलाकर धन की देवी लक्ष्मी एवं गणेश जी का पूजन किया। विद्यार्थियों ने नृत्य एवं गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। डायरेक्टर अचिंत जैन ने दिवाली का महत्व बताते कहा कि श्रीराम के वनवास से अयोध्या लौटने की खुशी में दिवाली का पर्व मनाया जाता है। जैन धर्म के अनुयायी इस दिवस को भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण दिवस के रूप में मनाते हैं। मुख्य अतिथि स्कूल के संचालक प्रवीण जैन ने कहा कि दिवाली का त्योहार ज्ञान की रोशनी से अज्ञान के अंधकार को दूर करने का संदेश देता है। कार्यक्रम में अगम, अथर्व, ओजस्व, कनक, नव्या, अरमान, यज्ञश्री, आध्या, आरव, आदित, आद्विक, सिदिक्षा आदि ने आकर्षक वेशभूषा से सभी का मन मोह लिया।

अलग अलग स्थानों पर जहरीले पदार्थ का किया सेवन
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानो पर तीन लोगों ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तीनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला खालापार निवासी गुलशाना पत्नी हाजी शफीक ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।हालत बिगडने पर उपचार हेतु उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा मोहल्ला पटेलनगर निवासी राजवीर पुत्र सुखराम और भरतीया कालोनी निवासी सुनील पुत्र मांगेराम ने भी अलग अलग मामलों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उन्हे भी उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पर उ0नि0 राधेश्याम यादव मय हमराहीगणों द्वारा अभियुक्त 1-जाकिर पुत्र मौ0 अली 2-राशिद पुत्र यासीन नि0गण ग्राम दीदाहेडी थाना को0नगर मु0नगर को माल रेशू विहार तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 01 खोखा कारतूस 12 बोर व 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।

नशीला पदार्थ के साथ पकडा
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर उ0नि0 विनय शर्मा मय हमराहीगणों द्वारा अभियुक्त शमीम पुत्र अब्दुल वहीद निवासी 900/4 खालापार थाना को0नगर मु0नगर को 40 फुटा रोड मुगल गार्डन के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 04 किग्रा डोडा पोस्त बरामद किया गया। वहीं थाना सिविल लाइन पर उ0नि0 सचिन त्यागी मय हमराहीगणों द्वारा अभियुक्त परवेज पुत्र एहजाज पुत्र ग्राम सरवट थाना सिविल लाइन मु0नगर को माल रोड मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 500 नशे की गोलियां बरामद किया गया।

3 जुआरी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना मीरापुर पर उ0नि0 अमर पाल सिंह मय हमराहीगणों द्वारा अभियुक्त 1-ओमवीर सिंह पुत्र तोता राम 2-सोनू पुत्र ओमवीर निवासीगण कासमपुर भुम्मा थाना मीरापुर मु0नगर 3-इकबाल पुत्र अब्दुल रहमान निवासी बहसुमा मेरठ को कासमपुर भुम्मा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20700 रूपये व 52 ताश के पत्ते बरामद किया गया। वहीं थाना मीरापुर पर प्र0नि0 पंकज कुमार त्यागी मय हमराहीगणों द्वारा वांछित अभियुक्त नौशाद पुत्र सरफराज नि0 कोटला थाना मीरापुर मु0नगर को मोण्टी तिराहा से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त दबोचा
छपार। थाना छपार पर उ0नि0 इन्तजार अहमद मय हमराहीगणों द्वारा वन अधि0 मंे अभियुक्त मौसम पुत्र मन्जूर निवासी कस्बा व थाना छपार मु0नगर को कब्रिस्तान के पास ग्राम छपार से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना खतौली पर उ0नि0 श्री धर्मवीर कर्दम मय हमराहीगणों द्वारा विद्युत अधि0 मंे वारंटी अभियुक्त शहजाद पुत्र सलेमान निवासी पक्काबाग कस्बा व थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

पैदल गश्त की
मुजफ्फरनगर। एस एस पी अभिषेक यादव के निर्देशानुसार चैकी प्रभारी सजंय त्यागी ने त्योहारो को लेकर रोहाना के बाजार में अपनी टीम के साथ पैदल मार्च किया । चैकी प्रभारी की क्षेत्र की जनता उनके कुशल नेतृत्व को लेकर प्रशन्सा कर रही है तो वहीं कह रहे है की जिस दिन से चैकी इंचार्ज ने चैकी का कार्यभार सम्भाला है उसी दिन से आलाधिकारियों के दिशा निर्देशन में दिन रात क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS.जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 15094 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk