खबरें अब तक...

समाचार

रन फार यूनिटी दौड का हुआ आयोजन10 9 |
मोरना। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर इण्टर कॉलिज भोकरहेड़ी की ओर से रन फ़ॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन मोरना-भोकरहेड़ी मार्ग पर किया गया जिसमें कॉलिज के छात्र छात्राओं ने भाग लिया इस मौके पर प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चैधरी व कॉलिज के स्टाफ़ सहित उपनिरीक्षक लेखराज सिंह,उपनिरीक्षक जगपाल सिंह,उपनिरीक्षक बीर सिंह,उपनिरीक्षक जय प्रकाश कॉलिज प्रबन्धक डॉ. करणवीर सिंह पं.रामकुमार शर्मा भोकरहेड़ी क्कघ्ष्ट पर तैनात डॉ. इन्द्रपाल देशवाल,डॉ. सतेन्द्र कुमार दुबे आदि मौजूद रहे दौड़ में अच्छा प्रदर्शन करने वाले दस छात्र व दस छात्रओं को पुरुष्कार स्वरूप ट्रेक सूट भेंट किये गये दौड़ को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में भोपा पुलिस का विशेष सहयोग रहा

 

फांसी लगाकर की आत्महत्या
रतनपुरी। विवाहिता द्वारा खुद को फंासी लगाकर आत्म हत्या कर लेने से सनसनी फैल गई। हादसे की जानकारी मिलते ही दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव धनायन निवासी सोनम पुत्री रामकिशन का विवाह रतनपुरी के गंाव घनश्यामपुरा निवासी मनोज के साथ हुआ था। बताया जाता है कि विवाहिता सोनम ने अज्ञात कारणो के चलते खुद को फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। पंखे पर महिला का फंासी लगा शव लटका होने की खबर पूरे गंाव मे जंगल की आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते पडौसियो सहित दर्जनो ग्रामीण मनोज के घर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इस घटना की सूचना पुलिस व परिजनो को दी। जैसे ही मृतका के परिवारजनो को यह खबर मिली तो घर मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन व कुछ अन्य लोग तुरन्त ही अपनी बेटी की ससुराल के लिए चल दिए। महिला की मौत की खबर मिलने के कुछ ही देर मे पुलिस घनश्यामपुरा पहंुच गई। इस दौरान मृतका के परिजनो ने अपनी बेटी की ससुराल वालो ने अपनी बेटी के उत्पीडन व हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामे का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियो के आश्वासन के पश्चात मामला शान्त हो पाया। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। परिजनो का आरोप है कि सोनम के ससुराल वाले उनकी बेटी का उत्पीडन करते थे। सोनम का पति मनोज शराबी किस्म का व्यक्ति है जो आए दिन उनकी बेटी के साथ मारपीट व झगडा करता था। पुलिस ने परिजनो की तहरीर पर मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। फिलहान पुलिस जांच मे जुट गई है। इस दुखद हादसे से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन1 23 | 2 22 |
मुज़फ्फरनगर। लोह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष में जहां पूरे देश में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है वहीं जनपद मु० नगर में भी सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर शहर के मेरठ रोड पर स्थित पी डब्ल्यू डी डाक बंगले से इस दौड़ का आयोजन किया गया । यह दौड़ मेरठ रोड से प्रारम्भ होकर मीनाक्षी चैक होते हुए आर्यसमाज रोड से महावीर चैक होकर जी आई सी मैदान में समाप्त हुई जहां एस एस पी अभिषेक यादव द्वारा सभी को राष्ट्र की एकता,अखंडता ,और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए शपत दिलाई गई। रन फॉर यूनिटी दौड़ को केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान , जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव , ऐ डी एम अमित कुमार सिंह सहित जिले के पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारीयों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । रन फॉर यूनिटी की अध्यक्ष्ता केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने की इस दौड़ में सैंकड़ों स्कूली बच्चों सहित शहर वासियों एंव जिले के पुलिस व् प्रशासनिक अधिकारीयों ने प्रतिभाग किया जिनमे केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, पूर्व विधायक अशोक कंसल , बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव , एस पी सिटी सतपाल अंतिल, एस पी देहात नेपाल सिह ,सीओ सिटी( आई पी एस) दीक्षा शर्मा , जिला पंचायत सदस्य हरेन्द्र शर्मा ,अनिल त्यागी आदि शामिल रहे । वहीं दौड़ की सुरक्षा व्यवस्था में थाना प्रभारी कोतवाली अनिल कपरर्वान् , थानाध्यक्ष सिविल लाईन समयपाल अत्री मय फ़ोर्स सहित टी एस आई राजेश कुमार सिंह भारी फ़ोर्स के साथ उपस्थित रहे ।।

सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर दिलाई शपथ3 25 |
मुज़फ्फरनगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर जनपद मु० नगर के अग्निशमन कार्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर ष्राष्ट्रीय एकता दिवसष् की शपथ ली। ३१ अक्टूबर २०१९ लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर देशभर में जहां एक और ष्राष्ट्रीय एकता दिवसष् मनाया जा रहा है वहीं जनपद मु० नगर में सुबह सवेरे सबसे पहले रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया जिसमे स्कूली बच्चों और गणमान्यों के साथ ही जिला पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारीयों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तो वहीं दूसरी तरफ जनपद के जिला अग्निशमन कार्यालय पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी कुमार रमाशंकर तिवारी के निर्देशन में अग्निशमन विभाग के अधिकारीयों और कर्मचारियों ने लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई यहां सर्वप्रथम सरदार साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात रास्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई इस अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी कुमार रमाशंकर तिवारी, अंत राम सिंह प्रभारी अग्निशमन अधिकारी , भवि राम , जयकिशोर सैनी, मुन्ने लाल, तीरथ सिंह ,अरविन्द राणा, सुधीर राणा कैसर अब्बास, अमित कुमार सहित अग्निशमन विभाग के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

युवक की मौत6 21 |
खतौली। टेªन की चपेट मे आकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस हादसे पर आसपास के दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।
जानकारी के अनुसार खतौली कोतवाली क्षेत्र के अन्र्तगत रेलवे स्टेशन से कुछ पहले तिलकराम इंटर काॅलेज के समीप देहरादून-इंदौर टेªन की चपेट मे आकर एक युवक की मौत हो गई। हादसे मे युवक की मौत की खबर पर दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं दूसरी और नागरिको की सूचना पर थाना जीआरपी पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। मौके पर पहंुची थाना जीआरपी पुलिस ने उक्त क्षेत्र खतौली थाने से जुडा होने पर खतौली कोतवाली पुलिस को इस हादसे से अवगत कराया। युवक की मौत की खबर मिलते ही मौके पर पहंुची खतौली पुलिस ने वहंा मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नही हो पाई। अन्ततः पुलिस ने नागरिको की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि हुलिये के आधार पर शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है ताकि परिवारजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया जा सके।

नगर में निकला फ्लैगमार्च
मुज़फ्फरनगर। कस्बों और देहात क्षेत्रों में पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारीयों ने जिले के आलाधिकारियों के दिशा निर्देशनो के अनुपालन में अर्धसैनिक बलों और भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकालकर किया पैदल गश्त। आगामी त्यौहारों और अन्य मामलों को लेकर जनता में सुरक्षा के प्रति विश्वास स्थापित करने के उद्देश्य से पैदल मार्च निकाला गया खतौली में सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह, और एस डी एम खतौली की अगुवाई में थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कस्बे के मुख्य बाजारों में अर्धसैनिक बलों और भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ किया पैदल गश्त।।

हवन व यज्ञ का आयोजन
मुजफ्फरनगर। ग्रीन लैंड माॅडर्न जू०हाई स्कूल मुजफ्फर नगर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर वेद मन्त्रो से यज्ञ में आहुति देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। यज्ञ के ब्रह्मा सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि आज सम्पूर्ण भारत लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहा है।सरदार पटेल ने ५६५रियासतो को एक कर अखंड भारत की नींव रखी थी।वे एक दृढ़ इच्छाशक्ति,निर्भीक,देशभक्त व स्वच्छ छवि के व्यक्ति थे ।उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।हमें बच्चों को देशभक्तो व महापुरुषों के जीवन परिचय के बारे में बताना चाहिए ताकि बच्चे भी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देशभक्त व नेक इंसान बन सके।इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने सभी छात्रों व अध्यापक/अध्यापिकाओ को देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए देशहित में कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।सभी बच्चों व समस्त स्टाफ ने यज्ञ में आहुति लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन किया तथा उनके गुणों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

 

गौकशी के आरोप में दबोचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने गौकशी मे संलिप्त पति-पत्नि को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते एसपी सिटी सतपाल अंतिल के निर्देशन मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चल रहे अभियान विशेष के तहत शहर कोतवाली पुलिस ने गंाव सूजडू निवासी महताब व उसकी पत्नि को गौकशी के आरोप मे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस सम्बन्ध मे मुकादमा कायम कर कार्यवाही सुनिश्चित की।

नशीले पदार्थ के साथ दबोचा
मुजफ्फरनगर। कोतवाली पुलिस ने एक आरोप को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की। एसपी सिटी सतपाल अंतिल के निर्देशो के चलते शहर कोतवाली पुलिस शंाति व्यवस्था के मददेनजर की गई गश्त व चैकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर लधावाला निवासी युवक मुजम्मिल को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार कर कार्यवाही सुनिश्चित की।

रक्तदान शिविर आयोजित13 3 |
मुजफ्फरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी एवं पूर्व गृह मंत्री स्वर्गीय वल्लभ भाई पटेल जी को कांग्रेसियों द्वारा आज बड़े अस्पताल में ब्लड डोनेट कर श्रद्धांजलि दी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी रही और उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला कैसे उन्होंने सत्ता जाने के बाद संघर्ष करते हुए दोबारा कांग्रेस को सत्ता के शिखर पर पहुंचाया था आज हम कांग्रेसियों को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए आगे बोलते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा जब भाजपा २ सीटों से आज पूरे बहुमत की सरकार बना सकती है तो हम लोग दोबारा सत्ता में क्यों नहीं आ सकते मगर यह सब करने के लिए हम लोगों को बहुत ही परिश्रम करना पड़ेगा इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल इंजीनियर अशोक अग्रवाल, श्रीमती समीना सैफी, अकील राणा, हरेंद्र त्यागी, जुनेद, आयोजक सतीश कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष सेवादल आदि मौजूद रहे।

जहरीले पदार्थ का सेवन
भौराकला। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। परिजनो ने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार कस्बा सिसौली निवासी मनोज नामक युवक ने अज्ञात कारणो के चलते घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई और उसके मुंह से झांग निकलने लगे। इस हादसे से घबराए परिजनो ने आनन-फानन मे उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहंा डाक्टरो ने उक्त युवक को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया।

फ्रेशर ब्लास्ट 2019 का हुआ आयोजन7 22 | 8 19 |
मुजफ्फरनगर। एस0डी0काॅलेज आॅफ काॅमर्स, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में कला विभाग द्वारा महाविद्यालय में नावागंुतक छात्राओं के लिए फ्रेशर ब्लास्ट 2019 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्राचार्य डा0 सचिन गोयल, डा0 दीपक मलिक, श्रीमति एकता मित्तल, डा0 मोहिनी पंवार, आदि के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके संयुक्त रूप से किया गया तथा सभी ने छात्राओं को कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के आरम्भ में विशाखा, नेहा, रिया, मानसी, सौरभ, इन्द्रजीत, सुमित व भावना आदि छात्राओं द्वारा विभिन्न मनोंरजन प्रस्तुतियों की गयी। बी0ए0 प्रथम वर्ष के परिणामों के अनुसार मिस्टर फ्रेशर मोहित मिस फ्रेशर आयुषी अरोरा को और मिस्टर चार्मिंग मौ0 नाजिम व महिमा सिंह को मिस चार्मिंग घोषित किया गया। निर्णायक की भूमिका में श्रीमति मानसी अरोरा, डा0 मोहिनी पंवार रहे। समापन अवसर पर प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी छात्राओं और महाविद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया और यह बताया की आज के समय मंे कन्याआंे को पढाना इसलिए जरूरी है ताकि उन्हे अपने अच्छे व बुरे की पहचान हो सके वो समझदार बने गतिशील, रोजगार व व्यवसाय में नितनई ऊचाई को प्राप्त करे और सबसे ज्यादा अपने परिवार व अपनी आने वाली पीढियों को स्वावलम्बी बनाने में अपना उत्कृष्ट योगदान प्रदान करें। कार्यक्रम का संचालन रश्मि सिंहवाल व सना अय्यूब ने किया इस अवसर पर नीतु गुप्ता, सिया, स्वाति, गीतिका, शिवानी, मनीष गर्ग, अकांक्षा, नपूर, गौरव, प्रियंका, रूखसार, रेणु, अंकित धामा, सौरभ शर्मा, मासूमा, विंशु, विपाशा, कमर रजा, कृष्ण कुमार, कुशलवीर, संकेत जैन, प्रिंस, आशीष पाल, दीपक गुप्ता आदि ने सहयोग किया एवं सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

युवक की मौत से शोक14 |
शाहपुर। युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाते हुए मामले की छानबीन शुरू की। जानकारी के अनुसार कस्बे के मेन रोड स्थित रामानंदी एकेडमी के स्वामी मुकेश वर्मा के इकलौते बेटे करीब 18 वर्षीय रितिक की संदिग्ध परिस्थितियो मे गोली लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि परिजनो ने कमरे का दरवाजा तोड कर देखा तो परिजनो के होश फाख्ता हो गए। इस हादसे पर पडौसियो सहित कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं दूसरी और नागरिको की सूचना पर मौके पर पहंुचे एसडीएम बुढाना दीपक कुमार, सीओ बुढाना विजय प्रकाश सहित पुलिस बल मौके पर पहंुच गया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। इस दुखद हादसे से कस्बे मे शोक छा गया।

 

थानाध्यक्ष ने किया श्रमदान
चरथावल। थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में चरथावल पुलिस का अभियान जारी है। गुरुवार को दिन निकलते ही थानाध्यक्ष सूबे सिंह एसएसआई गिरी, सिपाही राहुल आदि ने रेहड़ा में ईंट ढोकर श्रमदान किया।

कोल्हू संचालकों को गैस या बिजली भट्ठियां दे निःशुल्क
मुजफ्फरनगर। दी गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन नवीन मंडल स्थल के अध्यक्ष संजय मित्तल एवं मंत्री श्याम सिंह सैनी ने कोल्हुओं के लिए गैस, डीजल या बिजली से चलने वाली भट्टियां निशुल्क देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चीनी मिल मालिकों के दबाव में गन्ने से गुड़ बनाने वाले कुटीर उद्योग कोल्हू को प्रदूषण फैलाने के नाम पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रयासरत हैं। अध्यक्ष एवं मंत्री की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि कोल्हू से गुड़ बनाने का प्राचीन कुटीर उद्योग है। इसमें अति पिछड़े व गरीब तबके के लाखों परिवार पूरे प्रदेश में जुड़े हुए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों का कुल उत्पादन का ४५ प्रतिशत गन्ना कोल्हू ही पेरते हैं तथा चीनी मिल केवल ५५ प्रतिशत गन्ने की पेराई कर पाती हैं। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों पर कोल्हू वालों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया। कोल्हू उद्योग ट्यूबवेल कनेक्शन पर कोल्हू न चलने देने जैसे संकट से पहले से ही जूझ रहा है। अब प्रदूषण के नाम पर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कोल्हू संचालकों को नोटिस जारी कर रहा है। यदि सरकार ने कोल्हू संचालकों को रियायत नहीं दी तो यह उद्योग बंद हो जाएगा।

चीनी मिल का शुभारंभ
मीरापुर। क्षेत्र के टिकौला चीनी मिल का पेराई सत्र हवन-पूजन के साथ शुरू किया गया। मुख्य अतिथि शुक्रतीर्थ से पधारे स्वामी ओमानंद सरस्वती, धामपुर से रामचरण दास तथा मिल के अधिशासी अध्यक्ष एमसी शर्मा ने पूजा-अर्चना के बाद संयुक्त रूप से मिल की चेन में गन्ने डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
स्वामी ओमानंद सरस्वती के शिष्य पंडित उपरेती महाराज ने मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कराया। मिल के अधिशासी अध्यक्ष एमसी शर्मा ने बताया कि मिल की पेराई क्षमता को बढ़ा दिया गया है। उन्होंने किसानों से मिल में साफ सुथरा जड़, पत्ती व मिट्टी रहित गन्ने की आपूर्ति करने की अपील की। स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि क्षेत्र के किसानों की आर्थिक उन्नति में चीनी मिल का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने पेराई सत्र में किसानों से पूर्ण सहयोग की अपील की। उन्होंने मिल द्वारा गन्ना भुगतान समय से करने की सराहना की। मिल प्रबंधन ने वर्तमान पेराई सत्र के लिये सबसे पहले गन्ना लेकर आने वाले किसान कैथोड़ा निवासी मोहसिन पुत्र ईद्दू को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर अधिशासी उपाध्यक्ष तकनीकी राजबीर सिंह, महाप्रबंधक गन्ना ऋषिराज शर्मा, पवन जैनर, केजे शर्मा, एनके जैन आदि मौजूद रहे।

 

 

नाम रोशन किया
शाहपुर। कस्बा निवासी मोहित सिंघल ने यूपीएससी ईएस (इंजीनियरिंग सर्विसेज) में ऑल इंडिया ९८वी रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। मोहल्ला मालदाबाग निवासी लालबहादुर सिंघल के पुत्र मोहित सिंघल ने आईआईटी रुड़की से बीटेक करने के बाद दिल्ली में कोचिंग की। इसके बाद उसने यूपीएससीईएस का एग्जाम दिया। हाल ही में आए परिणाम में मोहित सिंघल ने ऑल इंडिया में ९८वीं रैंक हासिल की। मोहित की इस सफलता से उसके परिवार में खुशी का माहौल है। मोहित ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व परिवार को दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk