समाचार
बाहरी लोगों को हिंसा के दौरान गिरफ्तार किया
थाना सिविल लाइन पुलिस ने जिन बाहरी लोगों को हिंसा के दौरान गिरफ्तार किया उनमें हुसैन अली निवासी जयहिंद नगर, थाना बरखेड़ा भोपाल, मध्यप्रदेश, मोहम्मद अली निवासी मोहल्ला थंग शांकू, कारगिल, लेह-लद्दाख, महमूद उल हसन निवासी डीबा थाना शाहगंज, जनपद सुल्तानपुर, अब्बास रजा निवासी हुसैनाबाद, थाना कोतवाली गंज, जिला मऊ, शुएब निवासी मोहल्ला अली, जिला सहारनपुर, कुमैल अब्बास निवासी गांव हुसैनपुरा, थाना गंगोह, सहारनपुर, शमीम अब्बास निवासी हलवाना, थाना गंगोह, सहारनपुर, अदनान निवासी मोहल्ला उमर नगर, लिसाड़ी गेट, जनपद मेरठ, जव्वाद अली निवासी जैदी फार्म, थाना नौचंदी, मेरठ, मिल्हाल निवासी धौलड़ी, थाना जानी, जिला मेरठ, मारूफ निवासी हर्रा खिवाई, थाना सरधना, मेरठ, सैयद कमर अब्बास निवासी गंगेरू, थाना कांधला, जनपद शामली हैं।सिविल लाइन मुजफ्फरनगर के जिन 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें उरूज मेंहदी मोहल्ला मल्हूपुरा, रहबर अली मोहल्ला मल्हूपुरा, उवेश भोकरहेड़ी, थाना भोपा, शकील खेड़ा पट्टी, सुजडू, आदिल बघरा, थाना तितावी, अबूजर निवासी मोहल्ला रहमतनगर, उम्मेद गहराबाग, सालिम जहांगीर पट्टी, सुजडू, वाहिद मोहल्ला खालापार, जहीर खालापार, गुड्डू निवासी दाल मंडी, आसिफ खान खालापार, दानिश खान योगेंद्रपुरी, शौकीन मिमलाना रोड, शमीम निवासी मोहल्ला जनकपुरी, आसिफ निवासी मोहल्ला जनकपुरी, सुक्का निवासी अंबा विहार, फारूख निवासी मोहल्ला जसवंतपुरी, सुआलेहिन निवासी मोहल्ला जसवंतपुरी, साजिद निवासी मोहल्ला जसवंतपुरी शामिल हैं।
चार परिवारों को नए कानून से मिलेगी भारत की नागरिकता
मुजफ्फरनगर। पाकिस्तान के स्वाद मिंगोरा जिले के ख्वाजा खेड़ा से आकर 1979 से शहर में रह रहे चार परिवारों को नए कानून से नागरिकता मिलने का भरोसा हो गया है। इन परिवारों के सदस्यों ने केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान सहित भाजपा नेताओं का आभार जताया है। जिले में आठ परिवार ऐसे हैं, जिन्हें नागरिकता संशोधन कानून का लाभ होगा। इनमें दो जानसठ और दो मीरापुर में रह रहे हैं।
सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान से मिलने पहुंचे अमरनाथ ने बताया कि वह 1979 में भारत में आ गए थे।
पाकिस्तान के स्वाद जिले के ख्वाजा खेड़ा में रह रही उनकी मां मिंदर कौर और बहन मीना को वहां के लोग जबरन उठाकर ले गए। दोनों का धर्म परिवर्तन करा दिया। इसी गम में पिता ने दो साल बाद ही दम तोड़ दिया। मां की मौत हो चुकी है, बहन जीवित है, उसके पांच बच्चे हैं, लेकिन वह सही से बात नहीं पाती।
यहां तीन बार आवेदन किया, लेकिन नागरिकता नहीं मिली। अब नए कानून से आसानी से नागरिकता मिल जाएगी। इन्हीं के साथ हेमंत सिंह उर्फ अमत सिंह कहते हैं कि ख्वाजा खेड़ा की घटना उसके चाचा के परिवार में हुई, इसके बाद पूरा परिवार पाकिस्तान छोड़कर भारत आ गया। वह अपनी माता जीतन कौर के साथ 1979 में, मां के पासपोर्ट पर ही यहां आ पाए थे
मां की मौत हो चुकी है। अपना पासपोर्ट भी नहीं है। बिना नागरिकता के परेशानी हो रही थी, अब राहत मिलेगी। 1979 में शहर में आए जगेंद्र सिंह और शरण सिंह कहते हैं कि वह भी ख्वाजा खेड़ा से आए थे। उन्हें भी आज तक नागरिकता नहीं मिली।
हम सब लोगों ने नए कानून पर राहत महसूस की है। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान का आभार जताया है। पीएम मोदी ने उनकी सुनी है। उन्होंने प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, राज्यमंत्री विजय कश्यप, विधायक प्रमोद ऊटवाल, उमेश मलिक का भी आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा नेता हरीश अहलावत, अचिंत मित्तल आदि मौजूद रहे।
बाहरी लोगों को हिंसा के दौरान गिरफ्तार किया
थाना सिविल लाइन पुलिस ने जिन बाहरी लोगों को हिंसा के दौरान गिरफ्तार किया उनमें हुसैन अली निवासी जयहिंद नगर, थाना बरखेड़ा भोपाल, मध्यप्रदेश, मोहम्मद अली निवासी मोहल्ला थंग शांकू, कारगिल, लेह-लद्दाख, महमूद उल हसन निवासी डीबा थाना शाहगंज, जनपद सुल्तानपुर, अब्बास रजा निवासी हुसैनाबाद, थाना कोतवाली गंज, जिला मऊ, शुएब निवासी मोहल्ला अली, जिला सहारनपुर, कुमैल अब्बास निवासी गांव हुसैनपुरा, थाना गंगोह, सहारनपुर, शमीम अब्बास निवासी हलवाना, थाना गंगोह, सहारनपुर, अदनान निवासी मोहल्ला उमर नगर, लिसाड़ी गेट, जनपद मेरठ, जव्वाद अली निवासी जैदी फार्म, थाना नौचंदी, मेरठ, मिल्हाल निवासी धौलड़ी, थाना जानी, जिला मेरठ, मारूफ निवासी हर्रा खिवाई, थाना सरधना, मेरठ, सैयद कमर अब्बास निवासी गंगेरू, थाना कांधला, जनपद शामली हैं।सिविल लाइन मुजफ्फरनगर के जिन 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें उरूज मेंहदी मोहल्ला मल्हूपुरा, रहबर अली मोहल्ला मल्हूपुरा, उवेश भोकरहेड़ी, थाना भोपा, शकील खेड़ा पट्टी, सुजडू, आदिल बघरा, थाना तितावी, अबूजर निवासी मोहल्ला रहमतनगर, उम्मेद गहराबाग, सालिम जहांगीर पट्टी, सुजडू, वाहिद मोहल्ला खालापार, जहीर खालापार, गुड्डू निवासी दाल मंडी, आसिफ खान खालापार, दानिश खान योगेंद्रपुरी, शौकीन मिमलाना रोड, शमीम निवासी मोहल्ला जनकपुरी, आसिफ निवासी मोहल्ला जनकपुरी, सुक्का निवासी अंबा विहार, फारूख निवासी मोहल्ला जसवंतपुरी, सुआलेहिन निवासी मोहल्ला जसवंतपुरी, साजिद निवासी मोहल्ला जसवंतपुरी शामिल हैं।
शांति व्यवस्था में सहयोग करने वालों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन ने शांति व्यवस्था कायम रखने की जिम्मेदारी जिन लोगों को सौंपी थी। पुलिस ने शांति व्यवस्था में सहयोग करने वालों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर लिया।
जिला प्रशासन ने शहर में हुए उपद्रव का ठीकरा उन लोगों के सिर भी फोड़ना शुरू कर दिया है, जिन्हें शांति स्थापित करने में अपना सहयोगी बना रखा था। पैगाम-ए-इंसानियत के अध्यक्ष आसिफ राही पर मुकदमा दर्ज होने से हर कोई अचंभित है। शुक्रवार को एडीएम प्रशासन अमित सिंह सुबह दस बजे आसिफ राही को अपने साथ गांव बागोवाली में कुछ लोगों को समझाने के लिए ले गए थे। यहीं से सीओ मंडी हरीश भदौरिया ने शेरनगर में उनका सहयोग लिया।
अधिकारी न्याजुपुरा में भी लोगों को समझाने के लिए उन्हें अपने साथ लेकर गए। मदीना चौक पर जब हंगामा हुआ तो लोगों की भीड़ को शांत करने के लिए एसएसपी अभिषेक यादव ने राही को बुलाया। एसपी सिटी सतपाल आंतिल और सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने मीनाक्षी चौक पर प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए उनसे कहा। राही ने एक माइक मंगवाकर यहां लोगों से अपील की, भीड़ में से कुछ लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। इसी के साथ कच्ची सड़क क्षेत्र से पांचवीं बार सभासद वाजिद भी खुलकर प्रशासन के साथ रहे। पुलिस की कार्रवाई में पुलिस के साथ खड़े रहे। लोगों को शांत करने का पूरा प्रयास किया। भीड़ का निशाना भी बने। आसिफ राही का कहना है कि सुबह दस बजे से शाम तक आई अफसरों की समस्त कॉल उनके पास रिकार्ड हैं।
ग्रीन लैंड मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल में मधुमेह रोग निवारण शिविर
मुजफ्फरनगर। ग्रीन लैंड मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल में भारतीय योग संस्थान की ओर से चल रहे योग शिविर में मधुमेह रोग निवारण शिविर लगाया गया।
योगाचार्य सुरेंद्रपाल सिंह आर्य ने मधुमेह रोग निवारण में सहायक आसन ,प्राणायाम तथा ध्यान की क्रिया कराई गई। बताया कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान द्वारा मधुमेह को जीवन पर्यंत चलने वाला रोग माना जाता है, परंतु यौगिक जीवनशैली एवं प्राकृतिक आहार विहार अपनाकर इसको पूर्णत: नियंत्रण में लाया जा सकता है। मधुमेह एक ऐसा रोग है, जिसे प्रारंभ में पहचानना कठिन है। यह रोग तब पकड़ में आता है, जब व्यक्ति किसी अन्य बीमारी को लेकर चिकित्सक के पास जाता है। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान केवल आहार नियंत्रण, नियमित रूप से एंटीबायटिक पील्स, इन्सुलिन तथा अन्य दवा के प्रयोग तक ही सीमित रह गया है। इससे मधुमेह को समूल नष्ट नहीं किया जा सकता, बल्कि इन दवाओं के दुष्परिणाम ही सामने आने लगते हैं। योग एक ऐसी प्राचीन विद्या है जो आध्यात्मिक उत्थान के साथ -साथ जीवन के प्रत्येक आयाम अर्थात शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य के लिए भी कारगर है। योग शिक्षक यज्ञ दत्त आर्य ने कहा कि मधुमेह एक असाध्य रोग है, किंतु नियमित योगाभ्यास एवं प्राकृतिक जीवनशैली से इसको नियंत्रित करके इससे छुटकारा पाया जा सकता है। इस मौके पर अमित कुमार, श्रीपाल, राजपाल, वीर सिंह, कुलदीप अरोरा, दिनेश कुमार, राजीव रघुवंशी, नीरज बंसल, नीलम, दामिनी, रजनी, रीतू, रेखा शर्मा, रेनू आदि मौजूद रहे।
तीसरे दिन सिविल लाइंस थाने में 16 मुकदमे दर्ज
मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के मामले में तीसरे दिन सिविल लाइंस थाने में 16 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इन्हें मिलाकर रविवार शाम तक कुल मुकदमों की संख्या 25 तक पहुंच गई है। वहीं, छह और लोगों की धरपकड़ के बाद गिरफ्तार आरोपियों की संख्या भी बढ़कर 48 हो गई है।
सिविल लाइंस थाने में रविवार शाम तक 16 और मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें पांच मुकदमे पथराव-फायरिंग, हमला व बाइक फूंकने के जनशिकायत प्रकोष्ठ में तैनात कांस्टेबल रविकांत, कांस्टेबल भूपेंद्र कुमार, एलआईयू में तैनात कांस्टेबल सचिन वर्मा, कांस्टेबल अभिषेक त्यागी और होमगार्ड प्रवीण कुमार ने दर्ज कराए हैं। कांस्टेबल अभिषेक त्यागी ने टियर गैस के छह कारतूस लूटने का भी आरोप लगाया है। दो मुकदमे जानलेवा हमला करने और कार फूंकने के कांस्टेबल सचिन राघव और जनपद बिजनौर के महादेवपुरम निवासी संजय त्यागी ने दर्ज कराए हैं। पीड़ित संजय त्यागी का कहना है कि वह कार से रिश्तेदारों के साथ मुजफ्फरनगर आ रहे थे। मदीना चौक पर उग्र भीड़ ने उन पर हमला कर कार फूूंक डाली। दो मुकदमे फायर ब्रिगेड कर्मियों की ओर से दर्ज कराए गए हैं। इनमें फायरमैन जयकिशोर सैनी ने मदीना चौक पर फायर सर्विस यूनिट पर पथराव करने और गाड़ी तोड़ने के आरोप में और मनोज शर्मा ने मीनाक्षी चौक से आगे सिटी सेंटर मार्केट के सामने गाड़ी पर पथराव कर साथियों को घायल करने के आरोप में दर्ज कराया है। यूपी-112 के एसआई धीरज सिंह ने एक मुकदमा मदीना चौक पर पीआरवी-2203 इनोवा पर पथराव कर उसमें आग लगाने का प्रयास करने और हेड कांस्टेबल ओमवीर सिंह व कांस्टेबल निजामुलहक पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में दर्ज कराया है। सीओ नई मंडी के गाड़ी चालक कांस्टेबल श्याम सिंह ने मदीना चौक पर पथराव व फायरिंग कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
इंटरनेट सेवाएं जल्द ही बहाल कर दी जाएंगी,हालात सामान्य: मंडलायुक्त संजय कुमार
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर के मंडलायुक्त संजय कुमार ने कहा कि जिले में हालात सामान्य हो रहे हैं। जनता से संवाद कर प्रशासनिक अधिकारी शांति स्थापित करेंगे। आम जनता में सुरक्षा का विश्वास पैदा किया जाएगा। इंटरनेट सेवाएं जल्द ही बहाल कर दी जाएंगी।
डीएम ऑफिस पर पत्रकारों से वार्ता में कमिश्नर ने कहा कि जिले में हालात सामान्य हैं। माहौल पूरी तरह शांत है। बाजार खुल गए हैं और आम आदमी बाजार में खरीदारी भी कर रहा है।
अधिकतम दुकानें खुल चुकी हैं। प्रशासन शहर की जनता से संवाद स्थापित करेगा। इसके लिए सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा। जनता में विश्वास पैदा किया जाएगा कि प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए है। किसी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, जिन दुकानों पर सील लगाई गई है, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
इन दुकानदारों से बलवाइयों के संबंध में जानकारी ली जाएगी। जल्द ही दुकानों की सील भी खोली जाएगी। दुकानदारों से प्रशासन को सहयोग की अपेक्षा है। कमिश्नर ने बताया कि जल्द ही इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। स्कूल-कॉलेज की 25 दिसंबर तक छ्ट्टी है। अधिकारियों से कहा गया है कि वे गली मोहल्लों में बैठकें कर लोगों के मन से भय को समाप्त करें।
