समाचार
आग का गोला बनी कार
मुजफ्फरनगर। खतौली बाईपास के समीप चलती कार मे आग लग गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे जानमाल का नुकसान नही हुआ। इस दौरान कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।
जानकारी के अनुसार आज दोहपर उस समय अजीबो-गरीब स्थिती बन गई कि जब खतौली बाईपास के समीप कार मे अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे कोई नुकसान नही हुआ। इस हादसे पर कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो रहे।
असंतुलित होकर पलटा गन्ने से लदा ट्रक, कई घायल 
मुजफ्फरनगर। गन्ने से लदा ट्रक हादसे के तहत असंतुलित हो गया। इस हादसे मे सवारियो से लदे टैम्पू चपेट मे आ गया। इस सडक हादसे मे तीन चार लोग घायल हो गए। इस हादसे पर अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ नई मन्डी योगेन्द्र सिह व इंस्पैक्टर र्न मन्डी कोतवाली संतोष कुमार सिह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरन्त ही एम्बूलैन्स की मदद से सभी घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। बताया जाता है कि इस हादसे मे तीन-चार लोग घायल हो गए तथा कुछ अन्य सवारी चोटिल हो गई। पुलिस सूत्रो का कहना है कि सभी घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है तथा उनके परिजनो को भी इस हादसे अवगत कराया। इस दौरान अनेक लोग मौजूद रहे।
मतदान का प्रतिशत बढाना है, मुजफ्फरनगर को देश में अव्वल बनाना है
मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी अजय शंकर पांडेय ने शनिवार को विकास भवन के सभागार में लोक सभा सामान्य निर्वाचन को शातिं व्यवस्था के साथ जनपद के मतदाताओें को जागरूक करने व जनपद का मत प्रतिशत बढाने के लिये मतदाता जागरूक सम्बन्धी मतदाताओं को जागरूक करने वाले 2 प्रभावी नारों कों ईजाद किया। ‘मतदान का प्रतिशत बढाना है, मुजफ्फरनगर को देश में अव्वल बनाना है, हमे 11 अप्रैल को मतदान के लिए जरूर जाना है। तथा ‘छुट्टी नही मनायेगें, मम्मी पापा से वोट जरूर डलवायेगे जैसे नारों के बारे में बताया गया। डीएम विकास भवन में सभी विभागों के साथ मतदाता जागरूकता के सम्बंध में बैठक कर रहे थे। उन्होने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए पूरे जनपद में कार्यक्रम आयोजित किये जाऐगे। मतदाताओं को मतदान के सम्बंध में जागृत करने के उद्देश्य से जनपद के सभी विद्यालयों में मतदाता जागरूकता सम्बंधी हैण्डबिल, पोस्टर व प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए। अभिवावकों से शपथ पत्र व संकल्प पत्र भरवाये जाए। उन्होने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी पैट्रोल पम्प, गैस एजेंसी पर पम्पलेट, पोस्टर बेनर आदि लगाये जाऐं। गैस सिलेंडर पर मतदान जागरूकता के स्टीकर चिपकाया जाना सुनिश्चत करें। उन्होने सीएमओ को निर्देश दिए कि आगंनवाडी, आशाओं द्वारा गांव-गांव में मतदाता जागरूकता का प्रचार प्रसार किया जाये। अस्पताल में जारी होने वाली पर्ची पर वोट डालने की अपील करने वाली मोहर भी लगाई जाए। उन्होंने क्रीडा अधिकारी को निर्देश दिए खिलाडियों के माध्यम से व दौड आदि के माध्यम से मतदाता जागरूकता फैलाई जाए। जीएम डीआईसी को व फेडरेशन के चेयरमैन से कहा कि फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों को मतदाता जागरूकता के बारे में बताये पोस्टर पम्पलेट बैनर आदि लगाये। उन्होने कहा कि मतदान वाले दिन पूर्णतया अवकाश रखा जाये ताकि काम करने वाले श्रमिक अपना बहुमूल्य वोट डाल सके। उन्होने बताया कि 18 मार्च को शहर में मतदाता जागरूकता के लिए एक महिला स्कूटी रैली का भी आयोजन किया जाएगा।
निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा दी
मुजफ्फरनगर। स्थानीय किदवई नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्वर्गीय तारा प्रकाश मेमोरियल निशुल्क होम्योपैथिक हेल्थ मेला लगाया गया इस शिविर में लगभग ६०० मरीजों को निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा दी गई प्रयत्न संस्था एवं ह्यूमैनिटी वेल
फेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में लगाए गए इस हेल्थ मेले में मुजफ्फरनगर होम्योपैथिक डॉक्टर्स एसोसिएशन (एमएचडीए )के लगभग १५ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। यह शिविर प्रमुख समाज सेवी श्री समर्थ प्रकाश की स्वर्गीय माता जी श्रीमती तारा प्रकाश की स्मृति में लगाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी सोमांश प्रकाश, प्रयत्न संस्था के संस्थापक श्री समर्थ प्रकाश, टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अमीर आजम एडवोकेट, पंकज अग्रवाल पूर्व चेयरमैन मुख्य अतिथि रहे। प्रयत्न संस्था के महासचिव असद फारुकी, प्रयत्न संस्था के सचिव एवं मुजफ्फरनगर होम्योपैथिक डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ विवेक कुमार ,ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ एन एच जैदी , सचिव मोहम्मद शाहवेज फैज़ुर्रहमान साहब का विशेष सहयोग रहा। इस कैंप में मुजफ्फरनगर होम्योपैथिक डॉक्टर एसोसिएशन की तरफ से डॉ विनय शर्मा ,डॉक्टर प्रवेश कुमार डॉ सी के शर्मा डॉ अमित सैनी डॉ हिमांशु चौधरी डॉ श्रुति डॉक्टर प्रमोद कश्यप डॉ कुंवर डॉक्टर संध्या डॉक्टर सुषमा डॉ आयुषी अग्रवाल डॉक्टर संजीव डॉक्टर पवन, डा. अशोक, डा. अमित ने अपनी सेवाएं दी एवं लगभग ६०० मरीजों को निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा दी।
धूमधाम से मना होली का महोत्सव
मुजफ्फरनगर। सिप अबेकस सरकुलर रोड मेंं होली का त्यौहार धूम धाम से मनाया गया। सभी स्टूडेंट्स ने गुबारों पिचकारियों से होली का खूब लुफ्त उठाया।डॉ रिंकू स गोयल ने बताया होली बसंत ऋतु में मनाया जाने वाला भारतीय त्योहार है। यह अत्यंत प्राचीन पर्व है। और साल के फाल्गुन महीने में मनाया जाता है। इस दिन सभी बड़े और युवा रंगो से खेलते है। होली रंगों का त्योहार है जिसे हर साल फागुन के महीने में (मार्च) हिन्दू धर्म के लोग बड़ी धूमधाम से मनाते है। उत्साह से भरा ये त्योहार हमारे लिये एक दूसरे के प्रति स्नेह और निकटता लाती है। इसमें लोग आपस में मिलते है, गले लगते है और एक दूसरे को रंग लगाते है। इस कार्यक्रम में, ज्योति, रजनी,विभूति,नैंसी,इशिका,प्रिया आदि मौजूद रहे।
पैदल मार्च किया
खतौली। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने के उददेश्य से तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो के अनुपालन मे सीओ खतौली अशीष प्रताप सिह व इंस्पैक्टर हरशरण शर्मा ने देहात मे पैरामिलिट्री फोर्स के साथ क्षेत्र मे पैदल मार्च किया। इस दौरान भारी मात्रा मे पुलिस फोर्स भी मौजूद रही।
विद्यार्थियों ने किया ब्रांड इफेक्ट प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन
मुजफ्फरनगर। मेरठ में विभिन्न कॉलेज के बीच आई0आई0एम0टी0 यूनिवर्सिटी में ‘बडिंग प्रोफेशनलस’ प्रतियोगिता के अर्न्तगत विभिन्न इवेंटस का आयोजन किया गया। जिसमें एस0डी0कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज की चार टीमों ने भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताओं मे भाग लिया। जिसमें से एक टीम ने ब्रांड इफेक्ट प्रस्तुतीकरण में अनोखा प्रर्दशन कर द्वितीय स्थान पाकर कॉलेज व जिले का नाम रोशन किया तथा टॉप-10 टीमों मे अपना स्थान बनाया। विजेता छात्र/छात्राओं को सम्मानित एवं उत्साह वर्धन करने के लिये एस0डी0कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य डा0 आलोक कुमार गुप्ता जी ने द्वितीय विजेता टीम एम0बी0ए0 द्वितीय सेमेस्टर की छात्रायें शगुन गोयल व आकांक्षा गर्ग के उत्कृष्ट प्रर्दशन की सराहना करते हुए बधाई दी और इनका हौंसला बढाते हुए कहा कि टॉप-10 टीमों मे स्थान बनाना गर्व की बात है तथा भविष्य में ओर मेहनत करने के लिये आर्शिवाद दिया। छात्राओं का विज्ञापन चयन व प्रस्तुतीकरण बहुत ही अद्भुत रहा, जिसमे उन्होने ‘अतुल्य भारत’ विज्ञापन के विश्लेषण में ए0आई0डी0ए0 मॉडल को शामिल किया जिससे यह अवगत होता है कि कॉलेज के छात्र/छात्राओं को विषयों का व्यवहारिक ज्ञान भी प्राप्त है। इनके अतिरिक्त अक्षय गर्ग और वरूण कुमार ने केस स्टडी प्रतियोगिता एवं अपूर्व गुप्ता, मुकुल, रजत सिंघल व शिवांशी गर्ग ने बिजनेस क्विंज प्रतियोगिता में भाग लिया। प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल जी ने बताया कि महाविद्यालय का उदद्ेश्य समय-समय पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओ के लिय छात्र/छात्राओं को तैयार करना है और सभी शिक्षकगण डा0 अवध बिहारी, रितू मित्तल, डा0 विभूति शर्मा, डा0 अंजू अरोरा, पारूल कुमार, हिमांशु गोयल व देवेश गुप्ता आदि के प्रशंसनीय योगदान के लिये बधाई दी।
कार्यशाला का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज कें कम्प्यूटर संकाय में कम्प्यूटर लैंग्वेज पायथन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि एवं वक्ता शुभम कुमार, कोड डवलपमेंट सेन्टर, नोएडा विशिष्ठ अतिथि रहें।
उन्होने बताया कि जो एप्लीकेशन पुरानी लैंग्वेज द्वारा अधिक परिश्रम करके काफी समय में विकसित की जाती थी आज पायथन की सहायता से वही एप्लीकेशन अल्प समय में तैयार की जा सकती है। इसके पश्चात शुभम कुमार ने जैंगो तकनीक से छात्रो के अवगत कराया तथा इस तकनीकी का उपयोग करके एप्लीकेशन बनाकर दिखाया। उन्होने यह भी बताया कि पायथन का प्रयोग करके वर्तमान समय की सभी एप्लीकेशन तैयार की जा सकती है। पायथन की अपनी बहुत बडी लाईब्रेरी होती है, यह लाईब्रेरी बहुत ही पोर्टेबल है। उन्होने विभिन्न प्रकार के डाटाबेस जैसे कि व्तंबसमए डलैफस्ए क्ठध्२ए ैफस् आदि के बारे में छात्रो को विस्तारपूर्वक समझाया। इसके पश्चात छात्रो कों नई-नई तकनीक से अवगत कराने के लिये कॉलेज द्वारा तकनीकी फैस्ट का अयोजन करने की घोषणा की गयी। जिसमें की आगामी दिनों में विद्यार्थियों को साईबर सॉक्योरिटी, नेटवर्किंग, डिजिटल मार्केंटंग, एन्ड्रायड आदि कें बारें में जानकारी दी जायेगी। उन्होने अपनी कम्पनी कें बारे में बताते हुए कहा कि कम्पनी द्वारा सेमिनार्स, वर्कशॉप, नवीनतम तकनीक पर प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट उपलब्ध कराया जाता है। उन्होने कहा कि श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज जैसे उच्च गुणवत्ता वाले संस्थान से जुडकर उन्हे गर्व महसूस हो रहा हैं और भविष्य में भी ऐसी कार्यशाला आयोजित कराते रहेंगे। कम्प्यूटर संकाय के डीन श्री निशांत राठी ने मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथियो का धन्यवाद करते हुये विद्यार्थियों को कार्यशाला की उपयोगिता का उल्लेख किया। अन्त में श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा. आदित्य गौतम ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस कार्यशाला में भाग लेने वालों में मुख्य रूप से श्री निशान्त राठी, डीन, कम्प्यूटर एप्लीकेशन एवं नीतू सिंह, संजय कान्त, अमित त्यागी, नीतिन त्यागी, प्रवीण कुमार, श्रीकांत सिंह, प्रमोद कुमार, हिमाशु होरा, सिंद्धांत गर्ग, अंकुर कुमार, अमित कुमार, अमित राठी, योगेन्द्र कुमार, नीरज प्रताप, सोनिया चौधरी, श्रीला पारिक, हंस कुमार, मनोज पुण्डीर, सुनील चौहान आदि उपस्थित थे।
अलग-अलग सडक हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सड़क हादसों में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सिंभावली निवासी रोकी पुत्र नरेन्द्र सिंह रामपुर चौराहे पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा मोरना निवासी सतवीर पुत्र कालूराम व उसकी पत्नी राजकली भोपा रोड बाईपास पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हुसैनिया कालोनी निवासी 4 वर्शीय आयषा पुत्री इंतजार भी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे भी उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
किसान को सर्प ने डसा
मुजफ्फरनगर। खेतों पर काम कर रहे किसान को जहरीले सर्प ने डस लिया, उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि छपार थाना क्षेत्र के गांव खुड्डा निवासी 35 वर्शीय तालिब अपने खेतों पर कार्य कर रहा था, तभी उस जहरीले सर्प ने डस लिया, उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तमंचा व कारतूसों सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने वारदात करने के इरादे से घुम रहे एक युवक को तमंचा व कारतूसों सहित गिरफ्तार करने का दावा किया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल लाइन पुलिस ने रात्रि गष्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को देखकर उसकी तलाषी ली तो उसके पास से एक तमंचा व कासरतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को ्रिगरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी लद्दावाला निवासी फुरकान पुत्र इकबाल है। पुलिस ने बताया कि आरोपी वारदात करने के इरादे से घूम रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
मारपीट कर किया घायल
मुजफ्फरनगर। स्कूटी से गिरी युवती की मदद करने गये व्यक्ति को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीडित ने पुलिस में षिकायत करते हुए कार्यवाही की गुहार लगायी है।
सिविल लाइन थाने पर दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में जसंवतपुरी निवासी हरेन्द्रपाल सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह ने बताया कि आज वह सरवट से होते हुए कहीं जा रहा था। उसने बताया कि इसी दौरान एक युवती स्कूटी से गिर गयी। जब वह उक्त युवती की मदद करने के लिये गया तो उबेर, उजेर, तनवीर व इजहार आदि ने उसे दबोच कर गाली गलौच करते हुए उसे बुरी तरह मारा पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घयल का चिकित्सालय में उपचार चल रहास है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही षुरू कर दी है।
ट्रेनों की विस्तृत जानकारी के उपरांत ही निकलना होगा यात्रा के लिए लाभकारी
मुजफ्फरनगर। यदि आप १७ व १८ मार्च को ट्रेन यात्रा की सोच रहे हैं, तो सर्वप्रथम अपनी ट्रेन की सही स्थिति का अवलोकन करें, उसके उपरांत ही यात्रा के लिए प्रस्थान करें। अन्यथा घाटे में रहेंगे। दोनों दिन मेगा ब्लॉक लेकर दोहरीकरण का कार्य किया जाएगा। कल (आज) डीआरएम के भी निरीक्षण को लेकर आने की पूरी संभावना व्यक्त की गयी है। दोनों दिन इस मार्ग की लगभग ७५ प्रतिशत ट्रेनों को रद्द किया गया है। जिसमें मार्ग परिवर्तित व अल्प संचालन भी शामिल है। मुजफ्फरनगर-खतौली के मध्य दोहरीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। इसे पूर्ण करने के लिए अभी तक छोटा ब्लॉक लेकर इंटरलोकिंग का कार्य किया जा रहा था। इस फाइनल करने को लेकर १७ व १८ मार्च को मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। १७ को चार घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। यह प्रातः ११.१० से लेकर ३.१० तक के लिए होगा। १८ को छह घंटे का प्रातः १० बजे से चार बजे तक होगा। इसे आवश्यकतानुसार बढ़ाया भी जा सकता है। ब्लॉक अवधि में संचालित होने वाली ट्रेनों को रद्द, मार्ग परिवर्तित व अल्प संचालन करके संचालित किया जाएगा। १७ व १८ को रद्द होने वाली ट्रेनों में १४५२२ अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस व १४५२१ दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस, ५४५४२ अंबाला-मेरठ पैसेंजर, ५४५४१ मेरठ-अंबाला, ५४५४० अंबाला-निजामुद्दीन, ५४५३९ निजामुद्दीन-अंबाला पैसेंजर, ५४४७२ ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर, ५४४७१ दिल्ली-ऋषिकेश पैसेंजर, ५४४७३ दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर, ६४५५७ दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर,६४५६० सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर, ५४४७४ सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर, ६४५५९ दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर, ६४५६२ अंबाला-दिल्ली पैसेंजर, ६४५६१ दिल्ली-अंबाला व ५४३०४ कालका शामिल हैं। मार्ग परिवर्तित होने वाली ट्रेनों में १४३१७ इंदौर-देहरादून (१७ मार्च), १४६८१ सुपर (१७ मार्च), १९०३१ योगा एक्सप्रेस (१७ मार्च), १२०५५ जनशताब्दी एक्सप्रेस (१८ मार्च), १४६८२ सुपर (१८ मार्च), २२६६० कोच्ची वेली एक्सप्रेस (१८ मार्च), १२६८८ देहरादून-मदुरै एक्सप्रेस (१८ मार्च), १२०५६ जनशताब्दी एक्सप्रेस (१८ मार्च) शामिल है। वहीं दूसरी ओर नौचंदी १४५११ (१७ मार्च) मेरठ-सहारनपुर के मध्य रद्द रहेगी, इसका संचालन मेरठ तक किया जाएगा। १४५१२ नौचंदी एक्सप्रेस ;१७ व १८ मार्चद्ध का संचालन मेरठ से प्रयागराज के लिए होगा। रेलवे सूत्रों का कहना था कि कल (आज) डीआरएम आरएन सिंह व परसों कमिश्नर रेलवे ऑफ सेफ्टी के आने की संभावना है।
चित्रगुप्त सभा: होली मिलन कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्पफरनगर। श्री चित्रगुप्त सभा, मुजफ्फरनगर की और से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे समाज के मेधावी छात्र-छात्राओ को सम्मानित किया गया। नई मन्डी ईलाहाबाद बैंक के समीप झंकार पैलेस मे आयोजित होली मिलन समारोह की अध्यक्षता आलोक कुलश्रेष्ठ ने की व संचालन महासचिव आशीष भटनागर द्वारा किया गया। संरक्षक मण्डल द्वारा दीप प्रज्जलवित किया गया गणपति गजाननगणेश स्तुति व भववान श्री चित्रगुप्त जी की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम मे आगंतुक परिवारो का परिचय होने के बाद सांस्क1तिक कार्यक्रम आरंभ हुए। जिसमे बालक-बालिकाओ ने बढचढ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे सभसद श्रीमति रानी सक्सैना,लेखिका मीरा भटनागर,एस पी निगम, बी डी भटनागर,आर एस भटनागर एवं निदेश चन्द्र कुलीश्रेष्ठ, मेरठ से पधारे प्रांतीय अध्यक्ष ए.के.जौहरी ने अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम मे आशीष भटनागर,अनिल भटनागर, श्रीमति विजय लक्ष्मी भटनागर, सुधीर जौहरी, उमेश श्रीवास्तव, मुकेश बिहारी माथुर, समीर कुलश्रेष्ठ, इन्द्र नारायण माथुर,पत्रकार पी.के.श्रीवास्तव,शिशिर भटनागर, हरीश कुलश्रेष्ठ आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Its like you read my mind! You seem to know a lot about this, such as you wrote the e book in it or something. I think that you simply could do with some percent to drive the message home a bit, but other than that, that is magnificent blog. A great read. I’ll definitely be back.