समाचार
जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए बिजली के खंबो मे हल्की सामग्री लगाने के आरोप मे जिलाधिकारी के नाम शिकायती पत्र सौपा।
निकटवर्ती गांव पिनना निवासी समाजसेवी सुमित मलिक ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी के नाम सौपे गए शिकायती पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि गांव पिनना मे बिजजी के जो खंबे लगाए जा रहे हैं। उनकी इतनी बुरी हालत है कि वे लगते ही टूट जाते हैं। सुमित मलिक का आरोप है कि बिजली के खंबो मे हल्की सामग्री प्रयोग की गई है। गांव पिनना मे एक खंबा टूट कर गिर पडा। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे ग्रामीण बच गए। सुमित मलिक का कहना है कि खंबो की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए तथा नए खम्बे लगने चाहिए।
आईजी ने की बैठक
मुजफ्फरनगर। दिल्ली मे सीएए के विरोध मे हुए हंगामे के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आईजी लॉ एण्ड आर्डर ने आयाजित बैठक मे अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा हिन्दू व मुस्लिम संगठनो के जिम्मेदार लोगो के साथ भी चर्चा की। उल्लेखनीय है कि बीते दिन पश्चिमी दिल्ली मे नागरिक संशोधन विधेयक के खिलाफ हुए उपद्रव को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी संदर्भ मे लखनउ से मुजफ्फरनगर भेजी गई आईजी लक्ष्मी सिंह ने आज पुलिस लाईन स्थित सभागार मे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दिल्ली प्रकरण के बाद एक और जहां जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। वहीं दूसरी और सोशल मीडिया पर पुलिस आईटी सेल की नजर है। अधिकारियों के साथ बैठक मे आईजी लॉ एंड आर्डर लक्ष्मी चौधरी ने निर्देशित किया कि सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाए तथा किसी भी तरह की भडकाउ पोस्ट डालने वाले के खिलाफ कार्यवाही अमल मे लाई जाए। आईजी ने जनपद मे सघन चैकिंग वलाशी अभियान चलाने तथा रात्रि गश्त बढाने तथा गश्त मे तेजी लाने के निर्देश भी दिए। विदित हो कि पिछले तीन-चार दिनो से एसएसपी अभिषेक यादव स्वयं चैकिंग अभियान की कमान संभाले हुए है। एसएसपी की मौजूदगी मे जनपद की सीमा बार्डर पर चैकिंग अभियान चल रहा है। आईजी लक्ष्मी सिह ने अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के पश्चात दोनो समुदायो के जिम्मेदार लोगों के साथ मीटिंग की। पुलिस लाईन स्थित सभागार मे आईजी लक्ष्मी सिंह,डीएम सेल्वा कुमारी जे.,एसएसपी अभिषेक यादव, सीडीओ आलोक यादव, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार,सीओ लाईन व आरआई अब्दुल रहीस खॉ आदि मौजूद रहे।
चोरी का किया खुलासा
तितावी। थाना तितावी पुलिस द्वारा चौकी लालू खेडी पर बार्डर चौकिंग के दौरान ०३ चोर अभियुक्तगण चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त गोपाल पुत्र जयपाल नि० अमीरपुर बढेला थाना पिलखुआ हापुड वर्तमान पता मौहल्ला उत्तरी रामपुरी पुलिस चौकी के पीछे थाना को०नगर मु०नगर, सन्नी पुत्र घनश्याम (नाई) नि० यमुनानगर थाना यमुनानगर शहर हरियाणा हाल पता मौहल्ला जनकपुरी अनुज पुत्र शिवदत्त का मकान संगम होटल के सामने वाली गली थाना सिविल लाइन मु०नगर, हिमांशु पुत्र अमित कुमार नि० ग्राम फतेहपुर थाना सहसपुर जिला देहरादून उत्तराखण्ड बताया। जिनके कब्जे से २ तमंचा मय ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, १२ सोलर उर्जा प्लेट बरामद किया
दो को दबोचा
–जीरो ड्रग्स अभियान को मिली सफलता
बुढाना। एसएसपी द्वारा चलाए गए जीरो ड्रग्स अभियान के तहत पुलिस ने दो युवकों को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश के निर्देशन मे जनपद मे नशे के कारोबार पर शिंकजा कसने तथा नशीले पदार्थो की तस्करी से जुडे आरोपियो के खिलाफ चल रहे अभियान विशेष के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रो से पुलिस ने नशीले पदार्थो के मामले मे कई आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
इसी संदर्भ मे जीरो ड्रग्स अभियान के तहत बुढाना इंस्पैक्टर कुशलपाल सिह के निर्देशन कस्बा इंचार्ज जयवीर सिह,सब इंस्पैक्टर राकेश शर्मा,का.विपिन राणा,नितिन कुमार व अंकुर मलिक द्वारा मंडवाडा रोड से लुहसाना जाने वाले रास्ते पर चैकिंग के दौरान दो युवकों अकबर पुत्र समयदीन निवासी लुहसाना व संजय कश्यप पुत्र बृजपाल निवासी नई बस्ती बुढाना को 2 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकडे गए आरोपियो से पूछताछ कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की।
शांति समिति की ली बैठक
भोपा। दिल्ली प्रकरण सहित त्योहारों को देखते हुए भोपा सीओ राम मोहन शर्मा वह थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दलाल ने थाना क्षेत्र के अनेकों गांवों में शांति समिति की बैठक कर लोगों को अनुशासन व भाईचारे का पाठ पढ़ा हैं। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी अफवाह से दूर रहना जिससे आपसी शांति सौहार्द बिगड़ता हो। सभी त्योहार शांति सौहार्द के प्रतीक होते हैं इसलिए उन्हें आपस में मिलजुल कर मनाएं। किसी भी तरह की समस्याओं से पुलिस प्रशासन को समय से अवगत भी कराएं। जिम्मेदार लोग अपनी जिम्मेदारियों से ना बचे। उन्होंने यह भी साफ कहा है कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध पुलिस शक्ति से पेश आयेगी। नगला बुजुर्ग सहित अनेकों गांवो में मीटिंग का दौर जारी है।
हादसे में घायल
मुजफ्फरनगर। बाईक की चपेट मे आकर एक महिला घायल हो गई। जिसे डाक्टरो ने गम्भीर हालत मे मेरठ रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला कोटला निवासी पूनम पत्नि रविन्द्र अपने घर के बाहर गली मे खडी हुई थी कि इसी बीच गली मे तेजगति के साथ पहुंची बाईक की चपेट मे आकर उक्त महिला बुरी तरह घायल हो गई। बताया जाता है कि इस हादसे मे महिला के पैर मे चोट आ गई। आसपास के लोगो ने आरोपी बाईक चालक को पकडने का प्रयास भी किया। बाईक चालक अपनी बाईक छोडकर मौके से फरार हो गया। घायल महिला के परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां से डाक्टरो ने उसे मेरठ रैफर कर दिया।
टीम ने की छापामारी
पुरकाजी। विद्युत विभाग की टीम द्वारा की गई छापामारी से हडकम्प मच गया। टीम ने छापामारी कर कई स्थानो पर बिजली चोरी पकडी। जानकारी के अनुसार आला अधिकारियो के निर्देशो के चलते कस्बे के कई मौहल्लो मे पहुंची विद्युत विभाग की टीम ने कई स्थानो पर छापामारी कर करीब दर्जनभर घरो मे बिजली चोरी पकडी।
जेई आलोक कुमार व जेई राजनारायण यादव ने मय टीम के कस्बे के मौहल्ला खेडादरवाजा,नूरनगरीयान,झोझगान, जाटान पीरपुरा में छापा मारकर कई घरो मे बिजली चोरी पकडी। विद्युत विभाग की टीम से हडकंप मचा रहा। जेई का कहना है कि आरोपियो के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
बाइक सवार हादसे में घायल
शाहपुर। अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार मेरठ रोड स्थित किसी फैक्ट्री मे नौकरी करने वाला एक युवक थाना शाहपुर क्षेत्र की मीरापुर पुलिस चौकी के समीप अज्ञज्ञत वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरवी 2208 पुलिस टीम ने घायल युवक को उपचार के लिए तुरन्त ही जिला अस्पताल भिजवाया।
भाकियू अम्बावत की बैठक सम्पन्न
मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता की एक मिटिंग जिला अध्यक्ष मौ शाह आलम के नेतृत्व मे जिला कोषाध्यक्ष इन्साफ त्यागी के आवास पर हुई। मिटिंग में मौजूद किसानो को संबोधित करते हुए जिलाध्यक शाह आलम ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार ने गोशाला तो बनवाई पर इस से किसानो को कोई फायदा नहीं हुआ। आवारा पशु किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। आवारा पशुओं से किसान बहुत परेशान है। आवारा पशु किसान को बरबाद करने का काम कर रहे हैं। यही मीटिंग के बाद सभी की सहमती से संगठन का विस्तार करते हुए प्रदीप कुमार गुर्जर गांव कासमपुर को पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष व वेदपाल शर्मा को ब्लाक सचिव व कन्हैया लाल गुर्जर को ग्राम महासचिव की कमान सौपी इस मौके पर जिला अध्यक्ष मों शाह आलम कोषा अध्यक्ष इन्साफ त्यागी जिला सचिव शाहिद नेता महानगर अध्यक्ष जीशान सिद्दीकी नगर उपाध्यक्ष इस्लाम उर्फ खन्ना सूजडू ग्राम अध्यक्ष नाजिम भोलू भाई साबिर सययद आसू त्यागी फूरकान भाई बनटी भाई महिला मोर्चा जिला महामंत्री ललिता चौधरी जी आदि मौजूद रहे।
इस बार स्वदेशी गुलाल की रहेगी भरमार
मुजफ्फरनगर। बीते तीन-चार वर्षों से आयात शुल्क में बढ़ोतरी और अब कोरोना वायरस के खौफ ने जिले के कारोबारियों का मेड इन चाइना से मोह भंग कर दिया है। कभी होली के बाजार पर बुरी तरह कसा चीन का शिकंजा अब ढीला पड़ चुका है। जिले के व्यापारी अब स्वदेशी सामान की बिक्री को तरजीह देने लगे हैं।
मुजफ्फरनगर जिले में होली पर रंग और पिचकारी आदि का करीब ३० से ३५ करोड़ का कारोबार होता है। कभी इस कारोबार पर चीन का आधिपत्य था। थोक कारोबारी बताते हैं कि बीते करीब चार वर्षों से आयात शुल्क में बढ़ोतरी हो जाने से चीन निर्मित सामान का आना लगभग बंद हो गया है। जिले के थोक व्यापारी मेड इन इंडिया प्रोडक्ट ही मंगाते हैं। दाल मंडी में होली के सामान के थोक विक्रेता अंशुल गुप्ता बताते हैं कि चीन से आने वाला सामान महंगा पड़ता है। इसके साथ ही अब कोरोना का खौफ भी है। इसलिए वहां से तो सामान आने का मतलब ही नहीं बनता। जिला मुख्यालय पर रंग एवं पिचकारी के आठ-दस थोक कारोबारी हैं। सभी हिंदुस्तान की फैक्टरियों से ही सामान मंगाते हैं।
जिले में रंग और गुलाल हाथरस की फैक्टरियों से आता है। पिचकारियां दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम और मेरठ से आ रही हैं, जबकि टोपियां अमरोहा में बनती हैं। गुब्बारे भी मेरठ से ही आते हैं। स्थानीय कारोबारी बताते हैं कि सब कुछ सस्ते दामों पर भारत में ही मिल रहा है तो फिर चीन का महंगा माल क्यों मंगाएं।
होली पर प्रयोग होने वाले प्लास्टिक एवं रबड़ के मुखौटों की सप्लाई चीन से होती है। थोक विक्रेता ललित गोयल बताते हैं कि इनकी मांग पहले ही कम रहती है। कपड़े के मुखौटे हिंदुस्तान में ही तैयार होते हैं। इसलिए बाजार पर कोई असर नहीं होने वाला।
व्यापारियों का कहना है कि चीन से सामान मंगाने की आवश्यकता नहीं है। होली का सामान हिंदुस्तान की फैक्टरियों में ही तैयार हो रहा है। रंग-गुलाल एवं पिचकारी आदि सब कुछ स्वेदशी ही है जिले के व्यापारियों ने तीन-चार सालों से चीन का सामान बेचना बंद कर दिया है। होली के लिए मेड इन इंडिया का सामान सस्ता एवं बढ़िया है। हर तरह की पिचकारी अब अपने ही देश में तैयार हो रही है।
सर्राफ की पौत्रवधु की दुर्घटना में मृत्यु
मुजफ्फरनगर। शिमला से जन्मदिन पार्टी मनाकर वापस लौट रहे मुजफ्फरनगर के सर्राफ रामकुमार की पुत्रवधू का चंडीगढ में दुर्घटना में निधन हो गया।
मुजफ्फरनगर से रामकुमार सर्राफ का पौत्र राघव अपनी पत्नी 24 वर्षीय सृष्टि के साथ अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए शिमला गया हुआ था। देर रात्रि शिमला से लौटते समय चंडीगढ सैक्टर 12 में अचानक उनकी कार एक डिवाइडर से टकराकर पलट गयी। कार के पलटते ही खिड़की खुल गयी तथा सृष्टि कार से नीचे गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना होते ही हड़कम्प की स्थिति बन गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं राघव ने यह जानकारी मुजफ्फरनगर स्थित अपने परिजनों एवं आजमगढ निवासी अपने ससुराल पक्ष वालो को दी। सूचना मिलते ही मुजफ्फरनगर और आजमगढ में कोहराम मच गया। नगर के गणमान्य लोग रामकुमार सर्राफ के सि़द्धार्थ कालोनी स्थित आवास पर सांत्वना देने पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक परिजन चंडीगढ में मृतक सृष्टि का शव लेने गये हुए थे।

