समाचार
खाद्य सामग्री का वितरण किया
मुजफ्फरनगर। सम्पूर्ण विश्व में वैश्विक महामारी का रूप ले चुके कोविड-19 या कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए 14 अप्रैल तक पूरे देश में लॉकडाउन घोषित किया हुआ है। ऐसे में उन लोगो के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है जिनकी गुजर बसर का सहारा दैनिक मजूदरी है। इस विकट परिस्थिति से निपटने के लिए आज माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल के सुझाव पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के द्वारा जरूरतमंद लोगो के लिए खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता, जिला महामंत्री निशांक जैन एवं अन्य सदस्यों द्वारा करीब 100 गरीब परिवारों को आटा, दाल, चावल एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। माननीय मंत्री जी ने शुभकामनाएं एवं साधुवाद दिया तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि देश जल्द ही इस संकट से उबरे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंत्र के महामंत्री निशांक जैन ने बताया कि खाद्य सामग्री का वितरण आगे भी जारी रहेगा।
भाजपा नेताओं ने ही तोड़ा योगी, मोदी का लॉकडाउन..शोक सभा में हुए थे शामिल
मुजफ्फरनगर। कस्बा सिसौली में महिला कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद क्षेत्रीय नागरिक दहशत में हैं। भौराकलां पुलिस द्वारा लगभग सौ घरों के दरवाजे पर क्वॉरंटाइन के नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं, जिसमें लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने घर से बाहर ना निकलें। भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि यह हमारे क्षेत्र के लिए दुर्भाग्य की बात है कि सिसौली में एक महिला कोरोना पॉजीटिव मिली है। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि मैं इस महिला के घर के पास 6 अप्रैल को एक शोक सभा में गया था, जहां इस महिला का पति भी मौजूद था। इसलिए मैंने खुद को क्वॉरंटाइन कर लिया है और मैं कस्बा वासियों से अपील करता हूं कि जो लोग इस महिला के पति या 6 अप्रैल को ही शोक सभा में मौजूद रहे हो वह स्वयं ही अपने आपको क्वॉरंटाइन कर लें।
कोरोना पॉजीटिव महिला के घर के सामने वाले घेर में ही छः अप्रैल को शोक सभा हुई थी और पांच अप्रैल को बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक अपने साथियों के साथ दुख व्यक्त करने सिसौली पहुंचे थे। इससे पूर्व विधायक उमेश मलिक भौरां कला गांव में जिन तीन बच्चों की मृत्यु होने के कारण हुई थी उन्हें मुख्यमंत्री को से मिले 1200000 आरटीजीएस की सूचना देने के लिए साथियों सहित पहुंचे थे । अब विधायक और अन्य भाजपा नेता जो पांच अप्रैल या छःअप्रैल को शोक सभा में या उससे पहले दुख व्यक्त करने पहुंचे थे भी चपेट में आ सकते हैं। बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक , भाजपा नेता बाबूराम मालिक , बिजेंद्र मास्टर नितिन, अनुज हडौली, मंडलाध्यक्ष यशपाल, बिट्टू पटवारी,संघी पुरषोत्तम , भाजपा नेता रजनीश सावटू , भाजपाई रिषीपाल मास्टर, करण सिंह आदि शामिल हैं उन्हें भी क्वॉरंटाइन किया जाना जनहित में आवश्यक है।
भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत भी क्वॉरंटाइन किए गए, एक विधायक का भी आइसोलेशन संभव…!
मुजफ्फरनगर। सिसौली में महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप की स्थिति है। स्थानीय नागरिक सहमे हुए हैंघ्। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कस्बे की महिला के संक्रमित मिलने के बाद खुद को क्वॉरंटाइन कर लिया है। साथ ही उनके परिवार समेत सौ से ज्यादा परिवार क्वॉरंटाइन किए गए हैं। चौधरी नरेश टिकैत सिसौली की कोरोना पीड़ित महिला समेत उसके पति के साथ एक तेहरवी में शामिल हुए थे। विधायक के नजदीकी के बाबा की तेहरवीं थी। इस कारण विधायक को भी आइसोलेट किया जा सकता है।
जनपद का भ्रमण किया
मुजफ्फरनगर। डीएम श्रीमती सेल्वा कुमारी जे० व एसएसपी अभिषेक यादव ने सम्पूर्ण देश में लागू लॉक डाउन व शब-ए-बारात के पर्व के दृष्टिगत जनपद का भ्रमण किया तथा ड्यूटी पर तैनात अधि०/कर्म०गणों की ड्यूटी हेतु सतर्कता व सजगता का भी निरीक्षण करते हुए, सभी अधि०/कर्म०गणों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए है ।
क्षेत्रों का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर । सेक्टर मजिस्ट्रेट राम सागर पति त्रिपाठी ने किया अपने सेक्टर मोती महल, सर्राफा बाजार, भगतसिंह रॉड आदि क्षेत्रों का निरीक्षण गली मोहल्लों में घूम रहे बेवजह फालतू लोगो को जमकर हड़काया कहा लॉक डाउन का करे पूर्णतया पालन नही तो होगी कड़ी कार्यवाही वही सुबह ६ से ९ बजे तक खुलने वाली दुकानों को ९ के बाद दुकानों को बंद कराया।
द्वारकापुरी एवं शिवपुरी में फागिंग कराई
मुजफ्फरनगर। शहर में निरीक्षण एवं पालिका स्तर की व्यवस्थाओं को देखने के बाद पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल ने वार्ड संख्या ९ एवं २९ गांधी कॉलोनी द्वारकापुरी एवं शिवपुरी में अपने सामने फागिंग कराई। सर्वप्रथम अपने सामने मशीन में दवाई डलवाने के बाद रोज की भांति खुद एवं स्थानीय सभासदों के साथ गाड़ी के आगे आगे चलती रही रास्ते में कुछ लोगों से पालिकाध्यक्ष की भेंट हुई जो की अलग-अलग पार्टी से ताल्लुक रखते थे उन लोगों ने भी पालिका अध्यक्ष द्वारा किए जा रहे कार्यों की दिल खोलकर प्रशंसा की पालिका अध्यक्ष ने भी अपनी सदाबहार मुस्कान के साथ उनका अभिनंदन किया और उन लोगों से कहा मैंने तो जब से अपना कार्यकाल संभाला है तब से मैं एक समाज सेविका के रूप में ही खुद को देखती हूं और कार्य करते हैं और इतना कहकर अपने सफर के लिए आगे चल पड़ी इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाली सभासद प्रेमी छाबड़ा सभासद पति विवेक नगर, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रविंद्र राठी, सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजेश ऊंटवाल, महामंत्री राजू वैद्य, लिपिक अशोक ढींगरा, पारुल गोयल, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी, एसके बिट्टू एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
शेरनगर क्षेत्र को सील कर दिया गया
मुजफ्फरनगर। जनपद मे कोरोना के मामले की कन्फर्म रिर्पोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मे हडकम्प मचा हुआ है बीते दिन तीन जमाती पॉजिटिव पाए थे,जिन्हे उपचार आइसोलेशन वार्ड मे भर्ती कराया गया था। इनमे से एक जमाती शेरनगर क्षेत्र मे रह रहा था। जिसके चलते आज जिला प्रशासन द्वा उस क्षेत्र को सील कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि वद्यैश्विक संकट कोरोना को लेकर शांत चल रहे जिले मे तीन मामलो की कन्फर्म रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग मे हडकम्प मचा हुआ है। प्रशासन द्वारा उक्त तीनो जमातियो को बीआईटी मीरापुर के क्रारंटाइन सेंटर मे रखा गया है। इनमे से दो रांची झारखंड सें के रहने वाले हैं और एक केरल का निवासी है। यह सब रिजामुददीन मरकज से होते हुए मुजफ्फरनगर मे जमात मे भेजे गए थे। रांची के जिन दो जमातियों का सैंपल पॉजिटिव होने पर उन्हे पुरकाजी की एक मस्जिद मे ठहराया गया था।
ज्ञात हो कि इन तीन जमातियो मे से एक अन्य जमाती थाना नई मन्डी क्षेत्र की शेरनगर क्षेत्र मे रह रहा था। जिसके चलते आज मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन द्वारा उस क्षेत्र को सील कर दिया है। डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव ने गांव शेरनगर पहुंच कर अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।तथा ग्रामीणो को अपने घरो मे रहने की अपील की। ग्राम शेरनगर के सभी रास्ते बंद कर दिए गए है। इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित सिह,एसडीएम सदर, सीओ नई मन्डी धनंजय मिश्रा, इंस्पैक्टर नई मन्डी दीपक चतुर्वेदी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
एडीएम वित्त एवं राजस्व को 51000 रूपये का चैक सौपा
मुजफ्फरनगर। आयुष बोर्ड के चेयरमैन ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत पीएम केयर फंड के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व को 51000 रूपये का चैक सौपा। उल्लेखनीय है कि इस समय देश वैश्विक आपदा कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण संकट के दौर से गुजर रहा है। जिस कारण शासन प्रशासन की और से कोविड 19 के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। वहीं दूसरी और विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाए तथा स्वयंसेवी संस्थाए राष्ट्रहित मे आगे आ रही है। तथा उक्त संस्थाओ द्वारा पीएम केयर फंड मे राहत राशि के चैक भेजे जा रहे हैं। इसी संदर्भ मे दोपहर के वक्त कचहरी स्थित एडीएम कार्यालय पहुंचे आयुर्वेदिक तथा युनानी तिब्बी चिकित्सा बोर्ड, उ.प्र. के अध्यक्ष डा.सुभाष चन्द्र शर्मा ने अपने व्यक्ति गत खाते से एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार को 51 हजार रूपये धनराशि का राहत राशि चैक सौपा।
मारपीट व फायरिंग मे दो युवक घायल हो गए
मंसूरपुर। क्रिकेट खेलते वक्त हुए आपसी विवाद मे हुई मारपीट व फायरिंग मे दो युवक घायल हो गए। मौके पर पंहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। जानकारी के अनुसार बीते दिन क्षेत्र के गांव अभीपुरा व सिखेडा के गांव दौलतपुर के कुछ युवको मे क्रिकेट मैच खेलते वक्त आपसी विवाद हो गया था। जिसके चलते आज फिर से इन दोनो पक्षो के बीच कहासुनी व मारपीट हो गई। आरोप है सिखेडा के गांव दौलतपुर निवासी युवको ने अभीपुरा निवासी युवको पर फायरिंग कर दी। जिसमे रविन्द्र व अजय नामक दो युवक घायल हो गए। आपसी झगडे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।
अस्पताल मे भर्ती कराया गया।
भौराकला। अचेत अवस्था मे मिले युवक युवती को उपचार क लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार भौराकला क्षेत्र मे पशु चिकित्सालय मे एक युवक-युवती के अचेत अवस्था मे मिलने की सूचना पर कुछ लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त युवक युवती को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया। सम्भवतः उक्त युवक युवती ने अज्ञात कारणो के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।
पन्द्रह ग्राम प्रधानों को राशन किट दिये
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने दौराला क्षेत्र के ग्राम नंगली में निर्धनों के लिए वहां आये पन्द्रह ग्राम प्रधानों को राशन किट दिये। कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते सरकार का प्रयास है कि कहीं भी कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जगह जगह गांव में जाकर मंदिर से लेकर ग्राम पंचायत सदस्य तक गरीबों को राशन निःशुल्क वितरित करा रहे है इसी कडी में आज यहां गांव नंगली में दौराला क्षेत्र के पन्द्रह गांव प्रधानों को बुलाकर उन्हे दिशा निर्देश दिये गये तथा उन्हे खाने के 1100 पैकेट देते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्र में ऐसे लोग जिनके राशन कार्ड नहीं बन पाये है उन्हे एवं अन्य गरीबों को राशन वितरित कराये ताकि वे भी सुख चैन से रह सके।
500 व्यक्तियो क के लिए प्रशासन भोजन बनवाकर प्रशासन को सौपा
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी मु.नगर के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने वरिष्ठ नेता सोमपाल बालियान एवं राजीव बालियान एड.,भौराकला की पूर्व प्रधान श्रीमति सरोज बालियान, संदीप चौधरी,रमेश कुमार, ब्रजवीर सिह तथा जिला पंचायत सदस्य बालेन्द्र आर्य ने आज लगभग 500 व्यक्तियो क के लिए प्रशासन भोजन बनवाकर प्रशासन को सौपा। और उन्हे आश्वस्त किया कि संकट के समय मे समाजवादी पार्टी हर जरूरतमंद व्यक्ति के साथ है। ताकि संकट के इस दौर मे कोई भी निराश्रित व्यक्ति भूखा ना रहे।
एक लाख रूपये की खाद्यान्न सामग्री वितरण हेतु प्रशासन को सौपी
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर ईट निर्माता समिति के महामंत्री शमशाद अली ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि कोरोना संक्रमण मे हुए लॉक डाउन मे जरूरत मंद नागरिको को भोजन/खाद्यान्न की आपूर्ति हेतु आज दूसरी बार समिति द्वारा एक लाख रूपये की खाद्यान्न सामग्री वितरण हेतु प्रशासन को सौपी। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिह तोमर, महामंत्री शमशाद अली,प्रदेश सहमंत्री लेखराज सिह, सरदार रणधीर सिह,प्रमेन्द्र आदि मौजूद रहे।
आर्थिक सहायता के रूप में सरकार ने जनधन-खातों में रकम पहुंचाई
मुजफ्फरनगर। लॉक डाउन में आर्थिक सहायता के रूप में सरकार ने जनधन-खातों में रकम पहुंचाई है। हालांकि यह राहत की बात थी, मगर अब जिस तरह बैंकों पर यह पैसा निकालने के लिए महिलाओं की भीड लगी है, उससे पुलिस-प्रशासन की चिंता बढना लाजमी है। आज भी जनपद में अनेक बैंकों के बाहर पैसे निकालने के लिए महिलाओं की भारी भीड उमडी।
जनधन खातों से पैसा निकालने के लिए अनेक स्थानों पर महिलाओं की भीड लगी रही। पुलिस के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को कायम करना बडी चुनौती रहा। केंद्र व राज्य सरकार की ओर से खातों में अनुदान राशि यानी मदद भेजी जा रही है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत महिलाओं के जनधन खाता योजना के खातों में ५०० रुपये की मासिक धनराशि ३ महीने तक दी जा रही है। जिन भी महिलाओं के बैंक खातों की संख्या लास्ट में ०१ एक है उनमें २ तारीख को अनुदान दिया गया है। बैंक अधिकारियों का निवेदन है कि बैंक में अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए अन्य विकल्प का प्रयोग करें। अगर आपको आवश्यकता ना हो तो यह पैसा निकालने के लिए बैंक शाखा ना जाए यह धनराशि आपके खाते में ही रहेगी।

