News
खबरें अब तक...

समाचार

टायर फटने से पलटा ट्रक1 Min 6 |
मंसूरपुर। नेशलन हाईवे पर टायर फटन के कारण अनियंत्रित होकर रददी से भरा ट्रक हाईवे के बीचों बीच पलट गया। ट्रक ड्राईवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे किसी को कोई गंभीर चोट नही आई।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त हाईवे पर ट्रक पलट जाने से जाम लगने की सूचना पर मौके पर पहंुची पुलिस और हाईवे एम्बुलैन्स व टोल कर्मी। बताया जाता है कि ट्रक चालक सतीश दिल्ली से रददी भरकर भोपा रोड स्थित एक पेपर मिल मे आ रहा था।

नारी शक्ति का सम्मान जरूरीः एसएसपी2 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। नारी शक्ति का सम्मान बेहद जरूरी है जिस समाज मे महिलाओं का उचित सम्मान होता है। वह देश व समाज निश्चित की सफलता की और अग्रसर होता है। महिलाओं के सम्मान व आत्मरक्षा के लिए भी कानून है। घरेलू हिंसा वे पीडित महिला अपनी शिकायत यूपी-112 पर काल करके कर सकती हैं। उन्हें त्वरित मदद की जाएगी।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर घरेलू हिंसा के विरूद्ध अभियान के शुभारम्भ अवसर पर पुलिस लाईम मे आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने उक्त उदगार व्यक्त किए। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हितेश चन्द अवस्थी के निर्देशो के चलते आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर घरेलू हिंसा से पीडित महिलाओं की मदद के लिए अभियान चलाया गया। इस अवसर पर एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाईन मे जनपद के समस्त पीआरवी स्टाफ को ब्रीफ किया। इस अवसर पर एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू ंिहंसा की शिकायत पर यूपी-112 त्वरित कार्यवाही करगी तथा तत्काल मौके पहंुचेगी। उन्होने कहा कि पीडित महिलाएं 112 पर काॅल करके अपना रजिस्टेªशन करा सकती हैं। इसमंे महिलाओं द्वारा रजिस्टेªशन के बाद महिला युक्त पीआरवी संबंधित महिला के घर जाकर विस्तृत जानकारी लेग। इसके साथ ही होली पर्व के मददेनजर समस्त पीआरवी स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एसपी क्राईम बी.बी.सिह, सीओ सिटी हरीश भदौरिया,आर आई अब्दुल रहीस खाॅं आदि मौजूद रहे।

हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी खालापार निवासी साजिद पुत्र ईनाम इलाही बाईक द्वारा रामपुर तिराहे पर जाते वक्त प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे कुछ लोगो ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। खतौली के मौहल्ला बिददीवाडा निवासी नीरज सिंघल पुत्र रामनायण स्कूटी द्वारा जानसठ तिराहे से लौटते वक्त प्राईवेट जीप की क चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया। शाहपुर के गांव सौरम निवासी नीरज अपने खेतो से पशुओ के लिए चारा लाते वक्त टैªक्टर-ट्राली से गिरकर घायल हो गया। घायल युवक को उसके परिजनो ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। बुढाना के गंाव विज्ञाना निवासी शौकिन्द्र पुत्र इसमपाल कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।

नई मन्डी उद्योग व्यापार मण्डल ने मनाया होली मिलन कार्यक्रम3 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी उद्योग व्यापार मण्डल की और से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जिसमें संगठन से जुडे कई व्यापारियो को सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल से सम्बद्ध नई मन्डी उद्योग व्यापार मण्डल के तत्वाधान मे हर वर्ष की भांति वकील रोड मेहता क्लब मे होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम हुए तथा नई मन्डी उद्योग व्यापार मण्डल की और से टेलीफोन डायरेक्टरी का विमोचन किया गया। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचने पर पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश,मनमोहन जैन,राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्त स.सुखदर्शन सिह बेदी,सपा नेता गौरव स्वरूप,वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय मित्तल,समाजसेवी भीमसैन कंसल,नई मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष इन्द्रसैन बिन्दल आदि का संगठन के पदाधिकारियो की और से चन्दन का टीका लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की सफलता मे नई मन्डी उद्योग व्यापार मंडल के महासचिव मुदित जैन का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर व्यापारी नेता अनुराग सिंघल,नवीन जैन,दिनेश गोयल आदि का विशेष सहयोग रहा।

बसों को रात्रि के समय शहर के बीच से होकर संचालित किये जाने के लिए  निर्देशित किया
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर से लखनऊ आने-जाने के लिए स्कैनिया बस चलाने और दिल्ली-देहरादून मार्ग पर अनुबंधित बसों को रात्रि के समय शहर के बीच से होकर संचालित किये जाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देशित किया है। पूर्व में मुजफ्फरनगर से लखनऊ आने-जाने के लिए यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर स्कैनिया/एसी बसों को चलाया गया था किंतु कारणवश उनका संचालन बंद कर दिया गया है। ट्रेन से यात्रा करना भी सुविधाजनक नहीं है क्योंकि मुजफ्फरनगर से होकर लखनऊ को जाने वाली एकमात्र ट्रेन नौचंदी एक्सप्रेस, जो फिलहाल २१ अप्रैल तक रद्द कर दी गई है, में भी एक ही एसी कोच है। प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने राज्य सडक परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सहारनपुर को संबोधित पत्र में यात्रियों के आवागमन में सुविधा के दृष्टिगत मुजफ्फरनगर डिपो को आबंटित नई एसी बसों में से एक बस प्रतिदिन संचालित किये जाने की अपेक्षा की है।इसके साथ ही मंत्री कपिल देव ने क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखकर दिल्ली-देहरादून मार्ग पर अनुबंधित बसों का संचालन रात्रि के समय शहर के बीच, शिव चैक से होकर कराये जाने के निर्देश दिये हैं ताकि शहरवासियों को असुविधा ना हो।

अलग से प्रदेश बनाए बिना पश्चिमी उत्तर प्रदेश का विकास संभव नही
मुजफ्फरनगर। अलग से प्रदेश बनाए बिना पश्चिमी उत्तर प्रदेश का विकास संभव नही है। अतः जल्द से जल्द प्रथक प्रदेश निर्माण होना चाहिए। गुर्जर छात्रावास, रामपुर तिराहा पर आयोजित होली मिलन समारोह एवं प्रेस कांप्रेस के दौरान उत्तर प्रदेश निर्माण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पंवार ने उक्त उदगार व्यक्त किए। प्रेसवार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पंवार ने कहा कि वे संगठन की और से अलग से प्रदेश के गठन की मांग करते हैं। क्योंकि प्रथक प्रदेश बनने पर ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश का विकास संभव है। प्रदेश अध्यक्ष डा.सतेन्द्र सिह ने बताया कि संसार का सबसे मंहगा न्याय हमारे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मिलताहै। संगठन के महासचिव अजय शर्मा ने बताया कि 15 यूनिवर्सिटियांे मे से मात्र 3 यूनिवर्सिटि ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे हैं। साथ ही 30 मैडिकल कालेज मे से मात्र 3 मैडिकल काॅलेज ही हम पश्चिमी उत्तर प्रदेश वालो को दिए गए हैं। प्रेसवार्ता के दौरान संगठन सचिव हाजी वरीश अहमद ने बताया कि हमारे पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे ना तो एन.आई.टी.,है ना आई.आई.टी और ना ही एम्स है। शिक्षक विजय वर्मा ने बताया कि आज जनसंख्या के मामले मे उत्तर प्रदेश संसार के पांचवे बडे देश के बराबर है। इतने बडे प्रदेश मे कानून एवं प्रशासन व्यवस्था करना लगभग असंभव है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पंवार ने कहा कि पंजाब से अलग हुए हरियाणा,हिमाचल प्रदेश हो या महाराष्ट्र से अलग हुआ गुजरात राज्य हो आज से विकसित राज्यो मे शुमार है। प्रदेश अध्यक्ष डा.सतेन्द्र सिह ने कहा कि जब एक करोड की जनसंख्या का उत्तराखण्ड और ढाई करोड की जनसंख्या का हरियाणा बन सकता है तो 25 करोड की जनसंख्या को विभाजित करके आठ करोड की जनसंख्या का उत्तम प्रेदश क्यांे नही बन सकता। प्रेसवार्ता के दौरान राजवीर सिह मुण्डेट,अजय पंवार,डा.सतेन्द्र सिह,सुरेश राठी, रामपाल सिह, राजेन्द्र सिह,संजीव मासूम आदि मौजूद रहे।

मारपीट की
मुजफ्फरनगर। नाली विवाद मे दो पडौसियो के बीच हुई आपसी कहासुनी मारपीट मे तब्दील हांे गई। जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाईन क्षेत्र के मौहल्ला जनकपुरी निवासी राकेश का अपने पडौसी ब्रजमोहन से नाली विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि आज सुबह इन दोनो के बीच कहासुनी व मारपीट हो गई। शोर शराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहंुचे पडौसियो ने दोनो को समझा-बुझाकर शान्त कराया तथा मौहल्ले के जिम्मेदार व्यक्तियो ने इन दोनो के बीच समझौता करा दिया।

शांति समिति की मीटिंग का आयोजन
मुजफ्फरनगर।शहर कोतवाली में आज होली के त्यौहार को देखते हुए शांति समिति की मीटिंग हुई जिसमें लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील होली का त्यौहार को सभी मिलजुल कर मनाएं आपस में भाईचारा बढ़ाएं और एक दूसरे के गले मिलकर मनाए और झूठी अफवाह पर ध्यान ना दें शांति समिति की मीटिंग बहुत अच्छी रही मीटिंग में उपस्थित नगर सी ओ सिटी, शहर कोतवाल अनिल कपरवान, रामलीला टील्ला चैकी इंचार्ज प्रभारी जितेंद्र सिंह, किदवई नगर चैकी प्रभारी सतीश शर्मा,खालापार चैकी प्रभारी सुनील शर्मा व समस्त चैकी प्रभारी मौजूद रहे और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कारोना के प्रति किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। हिन्दू संघर्ष समिति लक्ष्मीनगर की और से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसे कोरोना वायरस के बढते हुए खतरे को देखते हुए दर कर दिया गया था। और आम जनता के स्वास्थ्य, सुरक्षा के मददेनजर कोरोेेेेेना वायरस को लेकर आज शिव चैक पर जनजागरण कैम्प लगाकर कोरोना वायरस कोलेकर आज शिव चैक पर जनजागरण कैम्प लगाकर, मास्क, हैण्ड सेनेटाईजर बांटे गए एवं पप्लेट जिन पर कोराना वायरस से बचने के उपाय छपवाकर एवं बंाटकर आम जनमानस को जागरूक किया गया। इस दौरान संरक्षक सुभाष चैहान, मनीष चैधरी, अमित गफप्ता, अरूण प्रताप सिंह, प्रमोद मलिक, पं. ब्रज बिहारी अत्री, पं. रामानुज दूबे, संजय धीमान, चमन लाल कुक्की, बागेश अग्रवाल, देशराज चैहान, पवन मित्तल, मनोज पाटिल, हरीश पालीवाल, संजय मिश्रा, सतेंद्र एडवोकेट, अतुल त्यागी, अनुज चैधरी, विक्की चावला, मनोज कंसल, राजीव धीमान, अनुज गुर्जर, नाथीराम धीमान, अनुज विश्वकर्मा, वैभव यादव, बंटी चैधरी, जितेंद्र गोस्वामी, शैंकी शर्मा, अखिलेश पुरी, संजय वाल्मी,िक शिवेश दत्त शर्मा, सीताराम त्यागी, मनीष कुमार घोलू, हरे राम, ब्रिजेंद्र धीमान,टीटू गुर्जर, अंजेश गुर्जर, अभिषेक गर्ग, अनिल त्यागी, गिरीश पहाुजा, सतीश मलिक, अनमोल छाबडा, हेमन्त ग्रोवर, सुनील सिंघल, संदीप कौशिक, आशुतोष खन्ना आदि मौजूद रहे।

होली मिलन समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर। श्री चित्रगुप्त सभा,मुजफ्फरनगर की और से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चो ने सुन्दर प्रस्तुति दी।
नई मन्डी पटेल नगर स्थित बैंकट हाल मे श्री चित्रगुप्त सभा,मु.नगर की और से होली मिलन समारोह 2020 बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे डा.एस.सी.कुलश्रेष्ठ रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जलवन,भगवान गणेश,देवी सरस्वती की वंदना एवं भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पूजन के साथ हुआ।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव आशीष भटनागर इलाहाबाद बैंक व कु.रूचि श्रीवास्तस ने संयुक्त रूप से किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कायस्त परिवार के नवागंतुक परिवारों के परिचय के पश्चात संास्कृतिक कार्यक्रम हुए। इनमें छोटे बच्चों,किशोरों के साथ बुजुर्गो ने भी बढचढ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आलोक कुलश्रेष्ठ ने की तथा संचालन महासचिव आशीष भटनागर ने किया। कार्यक्रम मे उपाध्यक्ष अनिल भटनागर,श्री इन्द्र नारायण माथुर, अमिताभ श्रीवास्तव, विजय कुलश्रेष्ठ,योगेश सक्सेना,प्रवीण भटनागर,आदित्य आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम मे लक्की ड्रा का भी आयोजन किया गया। मेरठ से पधारे प्रान्तीय अध्यक्ष ए.के.जौहरी, डा.सुभाष कुलश्रेष्ठ ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। लेखन मे उल्लेखनीय उपलब्धियो के लिए श्रीमति विजय भटनागर एवं श्रीमति वंदना भटनागर का भी सभा की और से सम्मान किया गया।

गुलाल उडाकर मनाया होली पर्व
मुजफ्फरनगर। शहर के स्कूलों में होली पर्व पर विद्यार्थियों ने जमकर फूलों की होली खेली। इंटर और डिग्री कॉलेजों के बाहर भी छात्र-छात्रा होली के रंग में रंगे नजर आए। स्कूलों में होली पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। होली के उल्लास में खूब रंग और गुलाल भी उड़े।
नई मंडी स्थित किड्जी स्कूल में विद्यार्थियों ने होली पर्व धूमधाम से मनाया। हर्षाेल्लास के साथ फूलों की होली खेली। टीका लगाकर एक-दूसरे के गले मिले। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से होली का महत्व बताया गया। डायरेक्टर चारू भारद्वाज और कोआर्डिनेटर शालिनी जैन ने होली के बारे में विस्तार से बताया। द दून वैली पब्लिक स्कूल की नई मंडी ब्रांच में विद्यार्थियों ने फूलों की होली खेली। स्कूल की साज सज्जा भी होली को ध्यान में रखकर की गई। स्कूली विद्यार्थी रंग-बिरंगी वेशभूषा में आए तथा होली के गानों पर जमकर धूम मचाई। सभी छात्रों को चंदन का तिलक लगाया एवं फूलों की वर्षा से बच्चों ने होली का आनंद उठाया। ब्रांच कोआर्डिनेटर फरहा बतूल ने बच्चों कों बताया कि हमें रंगों से दूर रहना चाहिए व फूलो और साफ पानी से ही होली खेलनी चाहिए। डायरेक्टर रीटा गोयल ने बच्चो कों होली की बधाई दी।
लीडा किड्स गार्डन में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। होली का पूजन हुआ और मिठाई का वितरण भी किया गया। गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। होली उत्सव पर भक्त प्रहलाद पर लघु नाटिका का मंचन किया गया। प्रबंधक अनूप सिंह वर्मा और प्रधानाचार्या विनीता चैधरी ने सभी बच्चों को होली की शुभकामनाएं दी। पोदार जम्बो किड्स स्कूल में वार्षिक उत्सव में होली के पर्व की धूम रही। शुभारंभ चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल एवं डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक वीर सिंह ने किया। बच्चों के विभिन्न खेलों का आयोजन भी हुआ। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। बेबी शो का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम में अशोक अग्रवाल, राधेश्याम शर्मा आदि का सहयोग रहा।

होली मिलन समारोह का आयोजन
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में संस्कार भारती ने होली मिलन का आयोजन किया। कवियों ने यहां अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। डॉ ए कीर्तिवर्धन ने काव्य रचना में कहा- इंद्रधनुष के रंगों जैसा मुझको रंग दो, होली के रंगों को सतरंगी कर दो। प्रतिभा त्रिपाठी ने पढा-फूल गेंदा से खेरूंगी होरी-होरी ओ रे पिया गेंदा से खेरूंगी होरी। रूपा चैधरी ने पढ़ा- वहां हाउडी मोदी गूंजे, यहां नमस्ते ट्रंप, स्वागत में उछले मोदी जी, ट्रंप लगाए जंप। सुशीला जोशी, इंदू राठी, डॉ प्रगति शर्मा, राजेश दुलारा, डॉ एके गौतम ने काव्य पाठ किया। अध्यक्षता महेंद्र आचार्य ने की। एसपी ट्रैफिक बीबी चैरसिया, डॉ एसएन चैहान मौजूद रहे।

होली मिलन समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर। श्री गणपति धाम मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उद्योगपति भीमसैन कंसल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। मीडिया क्लब के अध्यक्ष रविन्द्र चैधरी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी सद्भाव बढ़ता है उन्होंने उद्योगपति भीमसैन कंसल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इतने सफल आयोजन करना एक अच्छा कार्य है। वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज ने कहा कि भीमसैन कंसल पत्रकारों को साथ इकट्ठा बैठाकर जो आयोजन करते है भविष्य में भी वे इसी तरह का आयोजन करते रहे। भीमसैन कंसल ने कहा कि प्रभु की कृपा से होली के अवसर पर हम सबको एक साथ बैठकर होली मिलन करने का जो कार्य किया है इसके लिए मीडिया के सभी साथी बधाई के पात्र है। उनके आगमन से ही यह आयोजन प्रतिवर्ष ऊंचाईयों को छू रहा है कार्यक्रम के दौरान पत्रकार रिषीराज राही, वशिष्ठ भारद्वाज, संजीव चैधरी गोल्डी, तंजीम आमीर, लोकेश भारद्वाज, संदीप वत्स पंडित जी, श्यामाचरण पंवार, संजय अग्रवाल, सतपाल, अमित पाल, तरूण पाल, अमित पुंडीर, मिर्जा गुलजार बेग आदि ने भी होली से संबंधित अपनी गुदगुदिया छोडी। रिषीराज राही द्वारा प्रस्तुत कविता ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। कार्यक्रम में कैलाशचंद ज्ञानी, गणपति धाम मंदिर के प्रधान अशोक अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसः बेटी के हौसले को सलाम, गृहस्थी का भी निभाया फर्ज, मेहनत से बन गईं जज
मुजफ्फरनगर। जीवन के हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिभा और हौसले से कामयाबी की बेमिसाल उपलब्धियों का आसमां छू रही हैं। घर-गृहस्थी के फर्ज निभाने के साथ उच्च शिक्षा हासिल करने का जज्बा हो या मातृत्व की जिम्मेदारी। सिविल जज बनी मुजफ्फरनगर जिले की पारुल चैधरी की दास्तां इसलिए प्रेरक है, क्योंकि उन्होंने शादी के 16 साल बाद पीसीएस जे की परीक्षा उत्तीर्ण की। बघरा ब्लाक में कम आबादी का एक गांव है खेड़ी दूधाधारी। 14 बीघा जमीन के किसान साधू सिंह और उनकी पत्नी विमलेश देवी ने बेटी पारुल को पढ़ाने की ठानी। जागाहेड़ी के कल्याणकारी कन्या इंटर कॉलेज से पारुल ने बारहवीं पास की। आर्थिक दिक्कतों के बावजूद पारुल ने पढ़ाई के जुनून को कम नहीं होने दिया। शिक्षा मित्र बन कर ग्रामीण बच्चों को पढ़ाया। माता-पिता ने गांव के परिवेश के अनुरूप जल्दी ही उनकी शादी वर्ष 2004 में कर दी। बघरा क्षेत्र के ही धोलरी गांव निवासी विनोद चिकारा से विवाह के उपरांत वे दिल्ली के खजूरी इलाके में किराये के मकान में रही। पति हार्डवेयर सप्लाई का बिजनेस करते हैं। पारुल ने उच्च शिक्षा पाने के लक्ष्य को सदैव याद रखा। इसके बाद घरेलू जिम्मेदारी का दायित्व निभाने के साथ बीए और एमए की शिक्षा पूरी की। मेरठ कॉलेज मेरठ से एलएलबी और एलएलएम किया। बीएड भी की। निरंतर पढ़ाई ने उनके हौसले को बनाए रखा। पीसीएस जे की परीक्षा दी, मगर दो प्रयास में कामयाबी नहीं मिली। वर्ष 2019 में तीसरे प्रयास में पारुल पीसीएस जे की परीक्षा में सफल हुई। उनका जज बनने का सपना पूरा हो गया। उनकी सफलता का जिक्र इसलिए भी खास है, क्योंकि जब वह जज बनी तब उनका बड़ा बेटा नमन कक्षा 11 और छोटा पुत्र प्रांजल कक्षा सात में पढ़ रहे हैं। पारुल चैधरी कहती हैं कि पढ़ाई के हौसले और कुछ पाने के जुनून ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है। पति के प्रोत्साहन से भी यह संभव हो पाया।
बरेली में बनी सिविल जज-किसान की यह बेटी बरेली जिले में सिविल जज के पद पर नियुक्त हो गई है। तीन माह पहले 17 दिसंबर 2019 को उन्होंने ज्वॉइनिंग की। फिलहाल उनकी ट्रेनिंग चल रही है। पिता साधू सिंह कहते हैं कि बेटी ने बचपन में ही उच्च पद पाने का सपना देखा था। मां बिमलेश देवी बघरा सीएचसी पर एएनएम है, जबकि भाई शॉलेंद्र खेती बाड़ी संभालते है।

दबंगो ने बच्चो को गन पाॅइंट पर लेकर विवाहिता के साथ गैंगरेप कर बनाई वीडियो क्लिप
मुजफ्फरनगर। दबंगो ने बच्चो को गन पॉइंट पर लेकर विवाहिता के साथ गैंग रेप कर बनाई वीडियो क्लिप, क्लिप वाइरल करने की धमकी देकर पिछले कई माह से करते आ रहे है दबंग रेप, किसी तरह परेशान होकर पीड़ित युवती ने परिजनों को सुनाई आप बीती, पीड़ित के परिजनों ने आरोपियों के विरुद्ध उठाई कार्यवाही की मांग। दरअसल पूरा मामला थानां पुरकाजी क्षेत्र के पुरकाजी कस्बे के मोहल्ला मुस्तफा कालोनी का है जहां तस्लीम अपनी पत्नी व दो बच्चो को साथ लेकर किराए के मकान में रह रहा है,तस्लीम मजदूरी का कार्य कर अपने घर का गुजर बसर करता है,घटना बीते 3 माह पूर्व की है जब पीड़ित महिला का पति जलसे में 3 दिनों के लिए कही बाहर गया था उक्त बात का फायदा उठाते हुए मोहल्ले के दबंग युवक मोइन व साजिद ने अपने दो दोस्तों के साथ रात्रि में घर मे जबरदस्ती घुसकर पीड़ित महिला के बच्चो को गन प्वाइंट पर लेकर चारो दबंगो ने पीड़ित महिला के साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम देते हुए वीडियो क्लिप बना ली, जिसके पश्चात चारो युवक उक्त क्लिप की धमकी देकर पीड़ित महिला के साथ जबरदस्ती रेप करते आ रहे है।उक्त घटना के पश्चात चारो दबंग युवक पीड़ित युवती को ब्लैकमेल करते हुए घर से बाहर ले जाने की कोशिश करने लगे, जिसका पीड़ित महिला ने विरोध किया तो उसके साथ दबंगो ने मारपीट की। उक्त घटना से परेशान होकर पीड़ित महिला ने पूरा घटनाक्रम अपने पति को बताया तो महिला का पति दबंगो की दबंगई के कारण घर मे खामोश बैठ गया।वही पीड़ित महिला ने उक्त घटनाक्रम अपने घर पहुँच अपनी माँ को बताया तो पीड़ित महिला व उसकी माँ ने आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही के लिए थानां पुरकाजी पर प्रार्थना पत्र दिया, जहाँ पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन कुछ समय पश्चात बिना कार्यवाही के ही उस युवक को छोड़ दिया।वही अब पीड़ित महिला ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर आज एसएसपी से मिली, जहां पर एसएसपी अभिषेक यादव ने उक्त पीड़ित महिला कार्यवाही का आश्वाशन दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21314 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =