News
खबरें अब तक...

समाचार

खतौली के हॉटस्पॉट किये गये क्षेत्र का भ्रमण किया
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के दृष्टिगत थाना क्षेत्र खतौली के हॉटस्पॉट किये गये क्षेत्र का भ्रमण किया गया है तथा हॉटस्पॉट क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात अधि०/कर्म०गणों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गये। कोरोना वायरस(कोविड-१९) से बचाव हेतु हॉटस्पॉट किये क्षेत्र में थाना खतौली पुलिस द्वारा की गयी सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अधि०/कर्मचारीगण को अपने अपने पास सेनेटाइजर, साबुन तथा मास्क की उपलब्धता को बनाये रखने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंस के साथ डियूटी करने व हाथों को समय-समय पर साबुन से धोनेध्सेनिटाईज करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

 

प्रशासन ने हॉट स्पॉट एरिया को सील कराया1 Min 16 |
मुजफ्फरनगर। सुबह अचानक प्रशासनिक अमला खतौली पहुंचा और हॉट स्पॉट एरिया को सील कराया। इस दौरान डीएम सेल्वा कुमारी जे भी निरीक्षण के लिए पहुंची और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि खतौली में गत दिवस तीन और कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद आज प्रशासनिक अमला दिन निकलते ही खतौली पहुंचा। जहां प्रशासनिक अमले ने हॉट स्पॉट किये गए स्थानों के आस पास का एरिया सील कराया। तो वहीं अब कस्बे में सख्ती बरती जा रही है। मौके पर खुद सीओ आशीष प्रताप सिंह एंव थाना प्रभारी मोटर साइकिलों पर सवार होकर गलियों सहित कस्बे का निरीक्षण कर रहे हैं। एसडीएम खतौली अधीनस्थों के साथ चिन्हित हॉट स्पॉट जगहों की सीलिंग करा रहे हैं।
तो वहीं जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे भी सुबह सवेरे खतौली पहुंचीं जहां उन्होंने चिन्हित जगहों का निरीक्षण किया वहीं साथ ही साथ अधीनस्थों की जरुरी दिशा निर्देश भी दिए।

खतौली के सभी बैंक बन्द 3 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। खतौली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होने के दृष्टिगत जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी के अगले आदेश तक कस्बा खतौली के सभी बैंक बन्द कर दिए गए हैं। बैंकों के बाहर बैंक बन्द का नोटिस चस्पा करके सभी कर्मचारी घर को लौटे गए। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जिसके चलते डीएम ने ये आदेश जारी किया है।

व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया 4 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी द्वारा लॉकडाउन के दृष्टिगत थाना क्षेत्र पुरकाजी के हॉटस्पॉट किये गये क्षेत्र का भ्रमण किया गया है तथा हॉटस्पॉट क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात अधि०/कर्म०गणों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गये। कोरोना वायरस(कोविड-१९) से बचाव हेतु हॉटस्पॉट किये क्षेत्र में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा की गयी सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अधि०/कर्मचारीगण को अपने अपने पास सेनेटाइजर, साबुन तथा मास्क की उपलब्धता को बनाये रखने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंस के साथ डियूटी करने व हाथों को समय-समय पर साबुन से धोने/सेनिटाईज करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

करोना के संबंध में जानकारी लें
मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर ने जारी पे्रस विज्ञप्ति में बताया कि जनपद में करोना के संबंध में व मानसिक तनाव के बारे मे टेली काउसलिग जानकारी सुझाव लेने वह कोई भी किसी तरह का परामर्श लेने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने मुजफ्फरनगर जनपद स्तरीय काउंसलर मनोज कुमार को तैनात किया है। मनोज कुमार का दूरभाष नंबर ७४१७५३२३८६ है ।
सभी नागरिक परामर्श काउसलिग के लिए इसी नंबर(७४१७५३२३८६ )
पर ही फोन करें ओर इनके परामशॅ का लाभ लेकर काउसलिग कराये।

नए केस पॉजिटिव मिलने से लोगों में बनी दहशत 5 Min 2 |
जानसठ। कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन को लगभग एक माह का समय गुजर चुका है। लोगों को आने वाली ३ मई का बेतहाशा इंतजार है और क्षेत्रा में लोग लॉकडाउन का पूरा पालन सही ढंग से करते दिखाई दे रहे हैं, परंतु जिले में और नए केस पॉजिटिव मिलने से लोगों में दहशत बनी हुई है कि कहीं ऐसा न हो जिले में पॉजिटिव केस की संख्या बढने पर लॉकडाउन का समय आगे न बढ़ जाए।
जानकारी के अनुसार कस्बे में भी लोग सुबह के समय ही अपने घरों से अपने जरूरी काम के लिए ही बाहर निकलते हुए दिखाई देते हैं, परंतु उसके बाद पूरे दिन सन्नाटा सा छाया रहता है स्थानीय पुलिस द्वारा भी बार-बार कस्बे व गांव में कष्ट करके लोगों को समझा जाता है कि लॉकडाउन का पूर्णतया पालन किया जाए और घर में रहे सुरक्षित रहे सिर्फ जरूरी काम से ही बाहर जाया जाए और अनावश्यक रूप से कहीं भी भीड़ इकटठी न होने दें और सोशल डिस्टेंस का पूर्ण रूप से पालन किया जाए।

रमजान के मद्देनजर शहर कोतवाली में बैठक7 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस से सुरक्षा/लॉकडाउन के पूर्णतः पालन तथा आगामी त्यौहार रमजान के दृष्टिगत हेतु थाना शहर कोतवाली में संभ्रांत व्यक्तियों के साथ की मीटिंग। मुजफ्फरनगर में एसपी सिटी सतपाल अंतिल तथा सीओ सिटी हरीश भदौरिया द्वारा लॉकडाउन के दृष्टिगत व कोरोना वायरस(कोविड-१९) से सुरक्षा हेतु व लॉकडाउन के पूर्णतः पालन कराने हेतु आगामी रमजान के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने उद्देश्य से थाना क्षेत्र कोतवाली नगर के समस्त संभ्रांत व्यक्तियों के साथ थाना कोतवाली नगर प्रांगण में मीटिंग का आयोजन किया गया। तथा सभी को निम्न अग्रलिखित दिशा निर्देशों से अवगत करते हुए पालन करने व कराने हेतु निर्देशित किया गया है । लाँकडाउन का पूर्ण रूप से पालन किया जाना चाहिए। किसी भी हाल में लॉक डाउन का उल्लघन नहीं होना चाहिए अन्यथा उसके विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की जाएगी । आगामी त्यौहार रमजान को लॉकडाउन का पालन कराते हुए सकुशल सम्पन्न कराने हेतु भी निर्देशित किया गया । थाना क्षेत्र के समस्त संभ्रांत व्यक्तियों को कोरोना वायरस से सुरक्षा व बचाव हेतु आवश्यक महत्वपूर्ण तथ्यों से भी अवगत कराया गया है ।।

पुलिस ने विभिन्न चैराहों पर की चेकिंग 8 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के दौरान बिना कारण सड़कों पर निकल रहे लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में जुटी है। विभिन्न स्थानों और चैराहों पर चेकिंग की गई। एडीएम प्रशासन अमित सिंह व एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद ने चेकिंग की। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों ने वाहनों की जांच कर सीज किया। मुजफ्फरनगर पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान वाहन लेकर बाहर निकलने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। शहर के अहिल्याबाई चैक, मालवीय चैक, शिवचैक सहित महावीर चैक आदि स्थानों पर वाहन लेकर घूम रहे लोगों की चेकिंग की। इसके साथ ही देहात क्षेत्रों में भी पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग कर बिना वजह घूमने वालों पर कार्रवाई करते हुए उनके वाहन भी सीज कर दिए। इस कार्रवाई के तहत अभी तक २९०५ व्यक्तियों के खिलाफ कोरोना वायरस के सम्बन्ध में दिए गए निर्देशों का पालन न करने पर कुल ६३९ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार १६००८ वाहनों का चालान किया गया। चालान किए गए वाहनों से ३७ लाख ९१ हजार ८०० रुपए का शमन शुल्क वसूला जा चुका है। चेकिंग के दौरान १२५६ वाहनों को अभी तक सीज किया जा चुका है।

जिलाधिकारी ने राशन वितरण व्यवस्था एवं गेहूं क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया9 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने राशन वितरण व्यवस्था एवं गेहूं क्रय केन्द्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कोविड 19 के प्रभाव के कारण देश संकट के दौर से गुजर रहा है। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस के खिलाफ जारी मुहिम के अन्र्तगत प्रशासन ने नागरिको को घर मे ही रहने तथा बिना किसी जरूरी कार्य के घर से बाहर ना निकलने की हिदायत दी है। कोरोना के प्रभाव को निष्फल करने के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिग का ख्याल रख कार्य करने के निर्देश दे रखे हैं। शासन द्वारा कोविड 19 के मददेनजर प्रदेश के सभी जनपदो मे विगत 15 अप्रैल से 26 अप्रैल तक नागरिको को राशन की दुकान से 5 किलोग्राम चावल प्रति यूनिट के हिसाब से उपलब्धता कराई है। दोपहर के वक्त अचानक चरथावल क्षेत्र मे पहुंची डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने राशन की दुकानो पर हो रहे खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था को देखा तथा मौके पर मौजूद अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए कि सभी कार्ड धारक सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए सामग्री प्राप्त करें। राशन वितरण मे किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाए। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने चरथावल खाद्य गोदाम का निरीक्षण किया। राशन उठान का जायजा लिया और अधिकारियों को शासनादेश के अनुसार वितरण कराने के आदेश दिए। गोदाम के निरीक्षण के दौरान डीएम ने बिरालसी सोसायटी गोदाम का भी निरिक्षण किया व आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीएम ने निर्देश दिया कि खाद्यान्न उठान एवं वितरण कार्यक्रम को समय से सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कार्यालय निरीक्षण के दौरान विभाग के गोदामों की स्थिति, एफसीआई को खाद्यान्न की डिलवरी सहित अन्य बदुओं पर प्रगति की समीक्षा की।

एसपी सिटी विभिन्न स्थानो का भ्रमण किया
मुजफ्फरनगर। एडीएम व एसपी सिटी की मौजूदगी मे नगर के विभिन्न चैराहो पर पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान वाहन चालको को रोक कर वाहन के कागजात चैक किए तथा कई वाहनो के चालान भी काटे।
लाॅक डाउन के अनुपालन मे तथा कोविड 19 के मददेनजर एडीएम प्रशासन अमित कुमार व एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने नगर के विभिन्न स्थानो का भ्रमण किया। इन दोनो अधिकारियो के निर्देशन मे पुलिस ने अस्पताल चैराहा, मिनाक्षी चैक, शामली बस स्टैण्ड आदि विभिन्न स्थानो पर चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान वाहन चालको को रोककर उनके वाहनो की तलाशी ली तथा वाहन के कागजात चैक किए तथा कई वाहनो के चालान काटे।

इधर-उधर घूम रहे लोगो को जमकर हडकाया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने लाॅक डाउन का सख्ती से अनुपालन कराते हुए बिना किसी जरूरी कार्य के इधर-उधर घूम रहे लोगो को जमकर हडकाया तथा चेतावनी दी। पुलिस की सख्ताई से बेवजहा घूम रहे लोगो मे हडकम्प मचा रहा।
ज्ञात हो कि बीते दिन जनपद मे कोरोना पाॅजिटिव के 7 नए सामने आ जाने से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस ने सख्ताई बरतते हुए लाॅक डाउन का अनुपालन कराया। पुलिस ने सुबह 6 बजे से 9 बजे तक दी गई ढील के समय के बावजूद बिना किसी जरूरी कार्य के घूमने का प्रयास कर रहे व्यक्तियो को जमकर हडकाया एवं घर पर ही रहने की हिदायत दी। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के चालान भी काटे। पुलिस की इस सख्ताई से वाहन चालको खास तौर पर युवाओ मे हडकम्प मचा रहा।

आवारा घूम रहे लोगो की सख्ती से खबर ली10 Min 2 |
खतौली। सीओ व इंस्पैक्टर ने बुलेट पर भ्रमण कर अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगो की सख्ती से खबर ली। इस कार्यवाही से बिना किसी जरूरी कार्य के इधर उधर घूम रहे लोगो मे हडकम्प मचा रहा। पुलिस ने बिना वजह घूम रहे तत्वो की जमकर क्लास ली।
उल्लेखनीय है कि बीते दिन ही खतौली क्षेत्र मे तीन कोरोना पाॅजिटिव पाये गए है। तथा पुरकाजी मे चार कोरोना पाॅजिटिव रिर्पोट आने के बाद प्रशासन मे हडकम्प मच गया। डीएम सेल्वा कुमारी जे. एवं एसएसपी अभिषेक यादव ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि लाॅक डाउन का उल्लंघन करने वालो से सख्ती से निपटा जाए तथा बिना किसी जरूरी कार्य के इधर उधर घूमने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही की जाए। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते सीओ आशीष प्रताप सिह व इंस्पैक्टर संतोष कुमार त्यागी ने दोपहर के वक्त बुलेट पर सवार होकर क्षेत्र मे भ्रमण किया तथा बिना किसी काम से घूम रहे लोगो को जमकर हडकाते हुए वापिस घर भेजा।

साफ-सफाई अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के निर्देश पर चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में आज वार्ड संख्या २५ सुनील शर्मा के वार्ड में परिक्रमा मार्ग के मुख्य नाले तथा वार्ड संख्या ८ आबिद अली के वार्ड में मदीना चैक से सरवट फाटक की ओर जाने वाले मुख्य नाले की सफाई कराई गई स्थानीय सभासद एवं वार्ड की जनता का कहना था की यह नाला गत २० वर्षों से तली झाड़ साफ ही नहीं हुआ था नालो की सफाई होने से जल निकासी सुचारू हुई है। शाम के समय वार्ड संख्या ४४ श्रीमती नवाब जहां एवं वार्ड संख्या ८ श्री आबिद अली के वाडो में फागिंग का कार्य कराया गया। इसके अतिरिक्त वार्ड संख्या ३१ श्रीमती पूनम शर्मा के वार्ड में एवं आंशिक रूप से वार्ड संख्या १३ अरविंद धनकर मान्य सभासद के वार्ड में भी सैनिटाइजर का कार्य दूसरे राउंड में कराया गया है। अभियान में डॉ रविंद्र सिंह राठी नगर स्वास्थ्य अधिकारी शरद गुप्ता प्रभारी जलकल अभियंता, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर राजीव कुमार, संजय पुंडीर एवं उमाकांत शर्मा सेनेटरी इंस्पेक्टर के अलावा क्षेत्रीय वार्ड सभासद गण तथा पालिका के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे द्य श्रीमती अंजू अग्रवाल माननीय पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा अभियान निर्बाध रूप से रखने के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए।

छात्र-छात्राओं ने आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड किया11 Min |
मुजफ्फरनगर। सी सी आर डी कॉलेज, मुज्फरनगर एन एन एस के सभी स्वयं सेवक/स्वयं सेविकाओं ने जिले में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करवाने का, साथ ही साथ आई गोट दीक्षा एप, डाउनलोड करवाने का कार्य बड़े ही मेहनत के साथ किया, उसके बाद मास्क एवम् सनेटाइजर, बांटे और अपने अपने मोहल्ले में सोशल सोशल डिस्टेन्सिग का ध्यान रखते हुए बाटे,मास्क एवम् सैनिटाइजर राष्ट्रीय सेवा योजना के १५० छात्र-छात्राओं ने पूरे जिले में बांटे, कोविद -१९ की रोकथाम के लिए अपने अपने निकट संबंधियों में जागरूकता फैलाकर अपने कॉलेज का नाम रोशन किया साथ ही साथ वैश्विक महामारी कोरमा से बचाव के उपाय बताकर लोगों को किया जागरूक सबसे पहले हमारे स्वयंसेवक एवं स्वयंसेवीकाओ ने एक ही पाठ पढ़ाते हैं कि घर में रहकर ही इस बीमारी से लड़ा जा सकता है अगर किसी विशेष कार्य से आप बाहर भी निकलते हैं तो मुंह पर मास्क या गमछा जरूर बांधे किसी व्यक्ति से हाथ ना मिलाएं अगर बाजार में कोई सामान लेने गए हैं तो सबसे पहले आप हैंडवाश करें अपने कपड़ों को, तत्काल निकाल के साबुन से धोएं क्योंकि आप बाहर मार्केट में घूम के आए हैं हो सकता है कोई संक्रमित व्यक्ति आपके कपड़ो पर अपना हाथ लगा गया हो, उसका एक मात्र उपाय है कि घर आते ही आप अपने कपड़ों को सभी कपड़ो से अलग गर्म पानी से साबुन में धोकर डाल दे और आप , २० सेकंड तक साबुन से हर हाथ धोए उसके बाद अपने घरेलू काम में लग जाए। इस कार्य में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर नरेश कुमार मलिक का निर्देशन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर गिरिराज किशोर के मार्गदर्शन में यह कार्य हमारे स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं बखूबी कर रहे हैं, निहारिका, अंकित कुमार, शिविका चैधरी, आकांक्षा, रितिका, मानसी एवं मीशा सिंगल , सारंधा ने पूरे मनोयोग से किया डॉक्टर गिरिराज किशोर, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला कोऑर्डिनेटर एनएसएस, सीसीआर डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर

गरीब मजदूरों को वितरण किया
रोहाना। चरथावल ब्लॉक के बेहडी ग्राम प्रधान चंद्रशेखर त्यागी पूर्व चेयरमैन व बसपा नेता विकास बेहडी कोऑर्डिनेटर सहारनपुर मंडल वे उनकी पूरी टीम में बेहडी गांव में गरीब मजदूरों को दोपहर का खाना वितरण किया दिन प्रतिदिन ग्राम प्रधान बेहडी व बसपा नेता स्वम के खर्चे से खाना बनाकर वितरण कर रहे हैं बेहडी ग्राम प्रधान चंद्रशेखर त्यागी पूर्व चेयरमैन कहना है की सभी लोग लॉक डाउन का पालन करें किसी आवश्यक काम के लिए घर से बाहर निकले घरों में जाकर खाना वितरण कर रहे हैं ग्राम सचिव अशरफ अंसारी सुशील भाटिया बेहडी बसपा नेता मिंटू बेहडी इसतकार बेहडी बेहडी युवा भाजपा नेता गौरव त्यागी बेहडी आदि

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =