News
खबरें अब तक...

समाचार

अवैध शराब सहित दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर उ0नि0 नेत्रपाल सिंह एवं उ0नि0 हरीश राघव द्वारा अभियुक्त शहनवाज पुत्र रफीक शहजाद पुत्र कल्लू नि0गण मौ0 किदवईनगर थाना को0नगर मु0नगर को क्रमशः गहराबाग व मछली बाजार किदवईनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त शहनवाज के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब दिल से मार्का एवं अभि0 शहजाद उपरोक्त के कब्जे से 25 पव्वे क्रेजी रोमियों व्हिस्की अवैध शराब बरामद किया गया। वहीं थाना को0नगर पर उ0नि0 नेत्रपाल सिंह द्वारा अभियुक्त समा जावेद पुत्र अब्दुल लतीफ नि0 मौ0 खालापार थाना को0नगर मु0नगर को शहीद चौक से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब दिल से मार्का अवैध बरामद किया गया। वहीं थाना छपार पर उ0नि0 राकेश कुमार गौतम द्वारा अभियुक्त लीलू पुत्र जसपाल नि0 ग्राम तेजलहेडा थाना छपार मु0नगर को प्राथमिक विद्यालय ग्राम तेजलहेडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब नाजायज बरामद किया गया। इसके अलावा थाना जानसठ पर का0 कुलदीप द्वारा अभियुक्त इरफान उर्फ बिटटू पुत्र मेहरबान नि0 मौ0 बेरियान कस्बा व थाना जानसठ मु0नगर को गढी नाले की पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर शराब खाम बरामद किया गया।

 

Uu Min |मुजफ्फरनगर में राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद का अंतिम संस्कार, पंचतत्व में विलीन हुए प्रशांत शर्मा, कई मंत्री और पूरा प्रशासनिक अमला रहा मौजूद
मुजफ्फरनगर। कश्मीर में आतंकियों मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए प्रशांत शर्मा का पार्थिव शरीर आज जिले के बुढ़ाना मोड़ उनके आवास पहुंचा. जहां शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए साथ ही नम आखों से शहीद को अंतिम विदाई दी। शहीद प्रशांत शर्मा को सेना की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, उत्तरप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एडीएम प्रशासन अमित कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। पंचतत्व में विलीन हुए शहीद प्रशांत शर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे राज्य सरकार के प्रतिनिधि कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा की मैं शहीद प्रशांत शर्मा को उत्तर प्रदेश सरकार, माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व स्वयं की ओर से विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत माता के ऐसे वीर सपूतों की शहादत पर इस पूरे देश को गर्व है। भूतपूर्व सैनिक शहीद प्रशांत शर्मा के पिता ने कहा की मुझे अपने बेटे की शहादत पर गर्व है। हजारों नौजवानों द्वारा लगाए जा रहे भारत माता की जय के नारे इस बात का संकेत है की जो कायराना हमला करते हैं, जिनके नापाक इरादे हैं उनके नापाक इरादों को प्रशांत शर्मा जैसे नौजवान कभी भी पूरा नही होने देंगे।
मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि शहादत की कोई कीमत नहीं होती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहीद के साथ खड़े हैं और उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से ५० लाख रुपये की सहयोग राशि परिवार के लिए दी है। मैं हजारों की भीड़ व पूरे देश की ओर से प्रशांत शर्मा जैसे बहादुर के चरणों मे नमन करता हूं।

पुलिस ने लॉकडाउन का पालन कराने को सख्ती दिखाई
मुजफ्फरनगर। लाकडाउन के दूसरे दिन पुलिस लाकडाउन का पालन कराने को सख्त नजर आयी। शिवचौक के पास पुलिस ने वाहनों का आवागमन रोक दिया और बेरिकेटिंग लगा दी। सडक पर निकले लोगों को वापस उनके घरों पर भेज दिया गया।
इसके अलावा पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया और अकारण ही सड़कों पर निकले लोगों का चालान किया। पुलिस ने मास्क न लगाने वाले लोगों के भी चालान किये।

तीन लोगों ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर विवाहिता व युवती सहित तीन लोगों ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तीनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिणी खालापार निवासी 19 वर्षीय तरन्नुम पुत्री तौकीन ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मक्कीनगर निवासी नफीसा पत्नी खुर्शीद ने भी संदिग्ध हालातों जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एक अन्य मामले में बच्चन सिंह कालोनी निवासी 55 वर्षीय चरण दास ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

पुलिस कई वांछितों को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर उ0नि0 नीरज सिंह द्वारावांछित अभियुक्त शाहवेज पुत्र आस मौहम्मद नि0 गली नं0 3 लददावाला थाना को0नगर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा थाना शाहपुर पर उ0नि0 अजय बालियान द्वारापोक्सों अधि0 में वांछित अभियुक्त बादल पुत्र बाबूराम नि0 किनौनी थाना शाहपुर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर उ0नि0 ज्ञानेन्द्र नागर द्वारा अभियुक्त अरूण उर्फ भीम पुत्र सुरेन्द्र नि0 बचन सिंह कालोनी थाना नई मण्डी मु0नगर को पचेण्डा पुलिया से गिरफ्तार किया गया।

तमंचा, कारतूस सहित दबोचा
जानसठ। थाना जानसठ पर उ0नि0 भोपाल सिंह द्वारा अभियुक्त उस्मान उर्फ सुक्का पुत्र शाहिद नि0 राजपुरकलां थाना जानसठ मु0नगर को दौराने पुलिस कार्यवाही नये गांव से मेहलकी की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 01 खोखा कारतूस 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।इसके अलावा थाना ककरौली पर उ0नि0 ओमेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त फिरोज पुत्र इकबाल नि0 ग्राम व थाना ककरौली मु0नगर को खोकनी चौराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर उ0नि0 रविन्द्र कुमार द्वारा अभियुक्त मुस्तकीम पुत्र यामीन नि0 ग्राम पुठठी इब्राहिमपुर थाना रामराज मु0नगर, गुफरान पुत्र उस्मान नि0 किथौडा थाना मीरापुर मु0नगर को दौराने पुलिस कार्यवाही टूटी पुलिया थाना मीरापुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 01 खोखा कारतूस 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं 10 लीटर अपमिश्रित शराब बरामद किया गया।

बिना किसी जरूरी कार्य के वाहन लेकर घूम रहे लोगो को पुलिस ने जमकर हडकाया4 Min 16 |
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन मे बिना किसी जरूरी कार्य के वाहन लेकर घूम रहे लोगो को पुलिस ने जमकर हडकाया। पुलिस ने कई वाहनो के ई-चालान भी काटे। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस ने आज लॉक डाउन के प्रथम दिन जनपद सहित नगर के विभिन्न चौराहो पर सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान बिना किसी जरूरी कार्य के घूमने वालो की जमकर क्लास ली तथा बिना मास्क लगाए घूमने वालो को भी फटकारा। शहर कोतवाल अनिल कप्परवान की मौजूदगी मे पुलिस ने अस्पातल चौराहे के समीप व शिवचौक पर चैकिंग की। वहीं दूसरी और इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी के निर्देशन मे पुलिस ने कच्ची सडक व आबकारी रोड पर वाहन चैकिंग की। नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने भोपा रोड व गांधी कालोनी मे वाहन चैकिंग की।

योग के बारे मं समझाया5 Min 18 |
मुजफ्फरनगर। योगश्चितवृत्तिनिरोधः अर्थात चित्त की वृत्तियों का निरोध करना ही योग है , क्योंकि हमारे चित्त में कर्म जनित संस्कार संचित रहते है जिनके आधार पर वृत्तियाँ बनकर चलती हैं जो कर्म कराती है।इन्हीं वृत्तियों पर मन संकल्प विकल्प करता है,जिन पर अहंकार को आधार बनाकर बुद्धि निर्णय लेती हैं ,तब इन्द्रियो और शरीर से कर्म होता है ।महर्षि पतंजलि ने इन वृत्तियों का निरोध करना ही योग है।बाह्य पदार्थ असंख्य है उनसे उत्पन्न होने वाली वृत्तियाँ भी असंख्य है। सुगमता के लिए उन्हें पाँच भागों में बाँटा गया है।सत्व प्रधान वृत्तियाँ अक्लिष्ट और तम व रजनी प्रधान वृत्तियाँ क्लिष्ट होती हैं अर्थात ऐसी चित्त वृत्तियाँ जो हमें ईश्वर की ओर ले जाती हैं वे अक्लिष्ट और जो वृत्तियाँ हमें ईश्वर से दूर करती हैं वे क्लिष्ट होती हैं।उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में संचालित निःशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीन लैंड माडर्न जू०हाई स्कूल मुजफ्फर नगर में योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने दिए ।उन्होंने बताया कि वृत्तियाँ पाँच प्रकार की होती है-प्रमाणवृत्ति,विपर्यय वृत्ति,विकल्पवृत्ति,निन्द्रा वृत्ति व स्मृति वृत्ति।अभ्यास और वैराग्य के द्वारा चित्त में उठने वाली वृत्तियों को रोका जा सकता है। योग शिक्षक यज्ञ दत्त आर्य ने कहा कि प्रमाण वृत्ति भी तीन प्रकार की होती हैं-प्रत्यक्ष, अनुमान और आगम वृत्ति।इन्द्रियो द्वारा अपने विषय का उचित ज्ञान कराना प्रत्यक्ष प्रमाण कहलाता है।किसी विषय के बारे अनुमान लगाना जैसे धुआं देखकर अग्नि का अनुमान करना अनुमान प्रमाण इसी प्रकार वेद आदि सत्य ग्रन्थो को पढ़कर व सुनकर तथा आप्त पुरूषो के वचनो को सुनकर चित्त में जो परिणाम होता है और उससे जो ईश्वरीय ज्ञान होता है उसे आगम प्रमाण कहते हैं। केंद्र प्रमुख राजसिह पुण्डीर ने कहा कि विपर्यय वृत्ति मतलब उल्टा ज्ञान जैसे जड़ को चेतन और चेतन को जड़ मानना।उन्होंने बताया कि यह उल्टा ज्ञान ही मनुष्य के भटकने का मुख्य कारण बनता हैं।
योग शिक्षिका सुमन गर्ग ने कहा कि शब्द से उत्पन्न ज्ञान जो वस्तु की सत्ता की अपेक्षा नहीं रखता विकल्प ज्ञान कहलाता है।
इसी प्रकार से उन्होंने निन्द्रा वृत्ति और स्मृति वृत्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सर्वप्रथम केंद्र प्रमुख राजसिह पुण्डीर ने ओउम् ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू कराई और उन्होंने हाथों, पैरों, व कमर दर्द रोग निवारण में सहायक सूक्ष्म क्रियाए कराई।इस अवसर पर राजीव रघुवंशी,कुलदीप अरोरा,सत्यवीर पंवार,अनिता चौधरी,मुनेश मान,इशा अरोरा आदि साधक एवं साधिकाओं ने गांव खांजापुर बुढाना मोड निवासी शहीद प्रशांत शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के लिए उसकी सहादत् को नमन किया।

अभिभावक पूरी फीस माफ करने पर अड़े
पुरकाजी। न्यू स्टेपिंग स्टोंस स्कूल की प्रबंध कमेटी व अभिभावकों के बीच हुई बैठक में प्रबंधन द्वारा लॉकडाउन के समय की स्कूल व वार्षिक फीस आधी माफ करने का निर्णय लिया गया। कुछ अभिभावक पूरी फीस माफ करने पर अड़े रहे। नोंक झोंक होने पर कुछ अभिभावक नाराज होकर बैठक से चले गए।
कोरोना के चलते लॉकडाउन में स्कूल बंद हैं। इसके चलते अभिभावक बच्चों की स्कूल फीस माफ करने की मांग करते आ रहे हैं। शनिवार को न्यू स्टेपिंग स्टोंस स्कूल की प्रबंध कमेटी व अभिभावकों के बीच बैठक हुई। जिसमें स्कूल व वार्षिक फीस में आधी फीस माफ करने का निर्णय लिया गया। कुछ अभिभावकों ने पूरी फीस माफ करने की मांग की। स्कूल के सचिव प्रवीण गर्ग ने बताया कि अभिभावकों द्वारा लॉकडाउन के समय की स्कूल फीस माफ करने की मांग जा रही थी। शनिवार को बैठक में लॉकडाउन लगने पर जब से बच्चे स्कूल नहीं आए हैं और जब तक बच्चे स्कूल नहीं आएंगे। तब तक की आधी स्कूल फीस व आधी वार्षिक फीस माफ की गई है। बैठक में स्कूल कमेटी के सचिव प्रवीण गर्ग, प्रधानाचार्य हरियोग वीर संत, अमित सिंघल, दीपक कौशिक, अरुण गर्ग, मनीष गोयल, संदीप वर्मा, नीशू गोयल, पीयूष गोयल, मुस्तकीम मलिक, संजीव गोयल, आशीष गोयल, संदीप वर्मा, सोनल गोयल, माठु वर्मा आदि अभिभावक मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से उत्तम तप धर्म को अंगीकार किया6 Min 17 |
मुजफ्फरनगर। दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से उत्तम तप धर्म को अंगीकार किया। जैन मिलन विहार में ऑनलाइन प्रवचन करते हुए मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज ने कहा कि तप से ही कर्मों की निर्जरा व आत्मा की उन्नति होती है।
उत्तम तप धर्म के मर्म को समझाते हुए मुनिश्री प्रणम्य सागर महाराज ने कहा कि तप केवल बाहरी ही नहीं अंतरंग भी होता है। हमें उपवास के साथ अंतरंग तप का भी पालन करना चाहिए। तप कर्मों की निर्जला होती है। तप मोक्ष का सबसे बड़ा साधन है। ज्ञान, तप और संयम से मोक्ष की प्राप्ति होती है। तप को अग्नि की तरह कहा गया है। अग्नि में किसी भी पदार्थ की मौलिकता नष्ट नहीं होती। संसार में कोई भी वस्तु तप के माध्यम से ही श्रेष्ठ होती है। उन्होंने छह प्रकार के बाह्य और छह प्रकार के अंतरंग तप के बारे में विस्तार से बताया।

शहीद प्रशान्त शर्मा को श्रद्धांजलि दी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि की एक आकस्मिक बैठक कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर आयोजित की गई बैठक में मुजफ्फरनगर के जवान प्रशान्त शर्मा जो की जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि हमारे जनपद मुजफ्फरनगर के जवान प्रशान्त शर्मा द्वारा पुलवामा में आतंकवादियों को से लोहा लेते हुए शहीद हुए हैं मुजफ्फरनगर ही नहीं पूरे देश को उन पर नाज हैं हमारे देश के वीर सैनिक सरहदों पर जाग कर अपनी राते गुजारते हैं तभी हम पूरे देश की जनता चौन की नींद सो पाते हैं हम संगठन के समस्त पदाधिकारीगण उनकी शहादत को नमन करते हैं,बैठक में सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा,शिव कुमार सिंघल,सेवाराम गर्ग,भीम बालियान, तरुण मित्तल,भूरा कुरैशी,अनिल सिंघल,प्रवीण जैन,सुनील वर्मा,अखिलेश शर्मा, भानु प्रताप,वीरेंद्र अरोरा, मुकेश शर्मा,किशनलाल नारंग, विजय कुच्छल, ज्ञानी गुरबचन सिंह,अभिलष मित्तल सोशल डिस्टेनसिंग रखकर उपस्थित रहे।

नेशनल स्पोर्ट्स-डे मनाया
मुजफ्फरनगर। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर के बच्चों ने कोरोना के चलते अपने घर के अंदर ही रहकर नेशनल स्पोर्ट्स-डे मनाया। कक्षा १ व २ के बच्चों ने मेजर ध्यान चंद (हॉकी प्लेयर) के बारे में बताकर अन्य छात्रों को उनके खेल जीवन से अवगत कराया। सभी बच्चों ने घर के अंदर अलग अलग प्रकार के खेल खेले, विभिन्न प्रकार के खेल आर्ट एंड क्राफ्ट के द्वारा बनाए व खेल दिवस पर पोस्टर भी बनाए। बच्चों ने रस्सा कूद व योग को बहुत अहमियत दी। प्रधानाचार्या मीनू अरोरा ने भी बच्चों को खेलों का महत्व बताया।

 

लॉकडाउन में बाजार बंद रहे और सड़कें सुनसान
जानसठ। कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन में पूरी तरह से बाजार बंद रहे और सड़कें सुनसान पड़ी रहीं।
शासन के आदेशानुसार प्रत्येक शनिवार और रविवार को लॉकडाउन करने के आदेश किए हुए हैं। रविवार सुबह से ही बाजारों में सभी दुकानें बंद रहीं। दुकानों के बंद होने से सड़कें सुनसान पड़ी रहीं। हालांकि पानीपत खटीमा मार्ग पर वाहनों का आवागमन तो जारी रहा, लेकिन वाहनों की पुलिस ने चेकिंग की। पुलिस ने सुबह और शाम के वक्त वाहनों की चेकिंग की। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवारों के चालान भी काटे। इसके अलावा पुलिस ने कस्बे की गली व मोहल्लों में भी गश्त किया। पुलिस ने बिना वजह के घूमने वाले लोगों को खूब हड़काया।

सख्ती से कराया लॉकडाउन का पालन
भोपा/शाहपुर। दो दिवसीय साप्ताहिक लॉकडाउन के दूसरे दिन सख्ती से पालन कराया गया। भोपा के साथ ही क्षेत्र के गांव बेलड़ा, सीकरी, जौली व तिस्सा में शनिवार को सभी दुकानें बंद रहीं। इंस्पेक्टर संजीव कुमार पूरी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर रहे। बेवजह घूमने वालों के वाहनों के चालान काटे गए। लोगों से घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की गई। उधर, शाहपुर में भी लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया गया।

पूरी फीस माफ करने की मांग9 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। डीएवी मोडल इंटर कॉलिज ग्राम तिगरी मुज़फ़्फ़रनगर के संस्थापक अध्यक्ष मनोचा खण्डेलवाल चेयरमेन प्रवीन सैनी से आज एक मुलाकात अभिभावकों की पीड़ा को लेकर हुई विश्व की महामारी के चलते अभिभावक फीस देने में सक्षम नहीं हो पा रहे क्रांतिकारी शालू सैनी के आग्रह पर मनोचा ने अपनी बात रखते हुए कहा की हम तो पहले से ही बुद्धिजोवो के पद्चरणो पर चलने का उदेश्य है आज संस्थापक ने बताया की विकलांग व् अति निर्धन बच्चो को निशुल्क पढ़ाई की जा रही व पुरे कोविड १९ में आधी फीस लेने की घोषणा की अति निर्धन बच्चो को व विकलांग फ्री शिक्षा कराना ये मनोचा का अति सराहनीय कार्य है साक्षी वेलफेयर टेस्ट सभी कॉलिजों से मांग करती है की फीस कम. कर अभिभावकों को. थोड़ी राहत दी जाये क्योकि ये बुद्धिजीवो का ये अपना कर्तव्य बैठता है आप सब से क्रांतिकारी. शालू सैनी का निवेदन है की सभी विद्यालय आगे आये और अभिवावको को राहत दे क्योकि विद्यालय ज्ञान का केंद्र है धन केंद्र नहीं है उपस्थित भर्मजीत मनोचा खंडेलवाल, प्रवीन सैनी राजू भैया, अमित त्यागी व क्रांतिकारी शालू सैनी आदि मौजूद रहे।

गिरफ्तार किया गया
बुढ़ाना। थाना बुढाना पर उ0नि0 संजय कुमार द्वारा अभियुक्त पप्पू पुत्र जमालू नि0 ग्राम बडौदा थाना बुढाना मु0नगर को बडौत रोड पर बडौदा मोड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 48 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का एवं मो0सा0 अपाचे नं0 यूपी 15 सीयू 2878 बरामद किया गया।

भाई की शादी कराना महिला को पडा भारी, भाभी ने अपनी मां के साथ मिलकर डाला ज्वलनशील पदार्थ
मुजफ्फरनगर। भाई की शादी कराना महिला को भारी पड गया, महिला की भाभी ने पुरानी रंजिश के चलते अपनी माँ के साथ मिलकर उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मौहल्ला हाजीपुरा में घर मे बैठी महिला के ऊपर उसकी भाभी अपनी माँ के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते ज्वलनशील पदार्थ डालकर मौके से अज्ञात बाइक सवार युवक के साथ फरार हो गयी। महिला के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ गिरने के पश्चात महिला बुरी तरह झुलस गई, जिससे महिला के परिजनों द्वारा उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से झुलसी महिला को उपचार के बाद उसके परिजन वापस घर लेकर चले गए। गंभीर रूप से घायल महिला के परिजनों ने महिला थाना पर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है। घटना के संबंध में घायल महिला के भाई ने बताया कि अब से दो माह पूर्व लोकडाउन में मेरी शादी देवबंद में खुशनुमा पुत्री शहजाद के साथ मेरी बहन ने ही कराई थी।शादी के पश्चात से ही मेरी पत्नी व मेरी सास बहुत ही ज्यादा मेरे साथ लड़ाई झगड़ा करती थी,जब इस मारपीट का मेरी बहन ने विरोध किया, तो उनके साथ भी मारपीट व गाली गलौच की गई।पीडित युवक आसिफ ने बताया कि परसो मेरी बहन शहाना घर पर बैठी हुई थी, तभी घर पर मेरी पत्नी व सास आई और मेरी बहन के साथ मारपीट करते हुए उसके ऊपर तेजाब डाल दिया, जिससे मेरी बहन गंभीर रूप से जल गई,उसके बाद मेरी बहन को डॉक्टर को दिखाया गया, जिसका अभी भी इलाज जारी है। मैं अपनी पत्नी को लाना चाहता हूँ, लेकिन मेरी सास बहुत दबंग है, वो उसे भेजना नही चाहती।
घटना के संबंध में सीओ सिटी राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला हाजीपुरा में यह मामला प्रकाश में आया है, इन लोगो की तरफ से महिला थाने पर मेडीएशन चल रहा है, महिला की तरफ से इस प्रकरण में महिला थाना पर प्रार्थना पत्र दिया गया है, जिसकी जांच महिलाध्यक्ष थाना के द्वारा की जा रही है, महिला का मैडिकल करा दिया गया है।

चरथावल पुलिस ने 15 घंटे में ही किया 33 डब्बे शहद चोरी की घटना का खुलासा10 Min 12 |
चरथावल। पुलिस ने 15 घंटे पहले चोरी हुए 33 शहद के डब्बो की चोरी की घटना का 15 घंटे के अंदर ही खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए पुलिस ने चोरी किए गए 33 शहद के डब्बो को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है।
चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम दूधली स्थित राजेन्द्र के खेत से चोरों ने 33 शहद के डिब्बों को चोरी कर लिया था जिसका पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में बिरालसी चौकी इंचार्ज सन्दीप चौधरी ने पुलिस टीम के साथ मिल कर दो आरोपियों को ग्राम कसौली के जंगल से गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम धर्मेन्द्र पुत्र रामकुमार व बॉबी पुत्र अमरपाल निवासी थाना ननौता बताए जबकि उनके दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से 33 चोरी की गई शहद की पेटियां भी बरामद की है  पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है।

अवैध शराब की भट्टी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को मौके से किया गिरफ्तार11 Min 10 |
चरथावल। पुलिस ने ग्राम आलमगीरपुर में घर में चल रही अवैध शराब की भट्टी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है पुलिस ने मौके से 20 लीटर खाम,अवैध शराब,यूरिया व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए है।पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।
चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में बिरालसी चौकी इंचार्ज सन्दीप चौधरी,हेंड कांस्टेबल,महमुद खान,कांस्टेबल मनोज कसाना, रोबिन कुमार आदि आदि ने ग्राम आलमगीरपुर में मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करते हुए अवैध शराब की भट्टी का भंडाफोड़ किया है पुलिस ने मौके से रवि उर्फ काला पुत्र राजेश निवासी आलमगीरपुर को मौके से गिरफ्तार किया हैपुलिस ने मौके से 20 लीटर खाम,अवैध शराब,यूरिया व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए है।पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =