News
खबरें अब तक...

समाचार

नियमों का उल्लंघन कर जान खतरे में डाल रहे लोग
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद बाजार में भारी भीड़ उमड़ी। जिस पर सुबह से ही कस्बे के मुख्य बाजार, मोहल्ला कमलियान, पड़ाव चैक आदि स्थानों पर परचून की दुकान, जनरल स्टोर, कपड़े की दुकान, मिठाई की दुकान, बर्तन व जूते चप्पलों की दुकाने आदि खुल गई थी। अधिकांश लोग बिना मास्क के ही दिखाई पड़े। अधिकांश दुकानदारों ने सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं की गई थी। बाजार में शारीरिक दूरी नियम की अनदेखी रही, लोग कोरोना महामारी से बेखौफ होकर भीड़ लगाकर खरीदारी करते नजर आए।
मुख्य चैराहे पर पुलिस तैनात रही। कितु पुलिस मूकदर्शक बनी रही। बता दें कि 11 बजने के बाद भी कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोले रखीं। पुलिस की हिदायत मिलने के बाद उक्त दुकानदारों ने दुकानें बंद की।

 

युवक की गोली मारकर हत्या, फैली सनसनीEp4Jhc1Uuaadxqr |
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के जंगल में शनिवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं एक युवक घायल अवस्था में मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि घायल युवक को तुरंत सीएचसी उपचार के लिए भिजवाया गया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक की पहचान बागपत के वाजिदपुर निवासी प्रशांत के रूप में हुई है। मामला लखनऊ के लविश हत्याकांड से जुड़ा बताया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव मिडकाली के जंगल में शनिवार सुबह एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव के पास ही एक और युवक घायल अवस्था में मिला, उसे भी तीन गोली लगी हैं। एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि मृतक युवक की पहचान बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव वाजिदपुर निवासी प्रशांत(25) पुत्र सतीश के रूप में हुई। घायल की पहचान बुढ़ाना के गांव इटावा निवासी सौरभ उर्फ बॉबी पुत्र सुधीर के रूप में हुई है।
सौरभ अब से करीब छह माह पूर्व गांव में हुई ग्रामीण की हत्या के मामले में फरार चल रहा था। उसे गंभीर अवस्था में मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया।
एसपी देहात ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में गैंगवार की आशंका जताई जा रही है। 17 मई को लखनऊ में लविश पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी राठौड़ा थाना छपरौली जिला बागपत की हत्या हुई थी जिसका मुकदमा वाजिदपुर निवासी मृतक प्रशांत ने दर्ज कराया था।
लविश मृतक प्रशांत के मामा का लड़का था। घायल मिले सौरव का नाम लविश हत्याकांड में आया था, जिसकी लखनऊ पुलिस तलाश कर रही है। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस घटना की तहकीकात में लगी है।

1250 कामगारों को लेकर मुजफ्फरनगर पहुंची ट्रेन3 Min 15 |
मुजफ्फरनगर। महाराष्ट्र से 1250 कामगारों को लेकर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पहली बार पहुंची ट्रेन की अगवानी में जिला प्रशासन के सभी जिम्मेदार अधिकारी स्टेशन पर मौजूद रहे। अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि सभी कामगारों की स्टेशन पर ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा थर्मल स्केनिंग की गयी है और सभी को एक-एक पर्ची दी गयी है जिससे वो अपने घरों पर ही क्वारटाइन होंगे। स्केनिंग के बाद में सभी कर्मचारियों को रोडवेज बसों द्वारा उनके गंतव्य के लिए भेजा रहा है।
जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन से अनेकों श्रमिक पहुंचे श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्रवासी मजदूरों को ट्रेन द्वारा उनके गंतव्य पहुंचाने की कड़ी में एक एक विशेष श्रमिक ट्रेन जनपद मुजफ्फरनगर में महाराष्ट्र जनपद के दौंड रेलवे स्टेशन से चलकर पहुंची, जिसमें सवार होकर उत्तर प्रदेश के 55 जिलों के करीब 1250 यात्री मुजफ्फरनगर स्टेशन पहुंचे। कामगार मजदूरों को लेकर प्रशासन सहित रेलवे के अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली थी इसी कड़ी में कुछ कर्मचारियों को आपातकालीन सेवा के लिए बुलाया गया था। पुलिस अधीक्षक नगर सतपाल अंतिल भी ट्रेन आने से पहले ही भारी फोर्स के साथ स्टेशन पहुंच गए थे। कोविड-१९ के प्रकोप के बीच फसे प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का ट्रेन द्वारा कार्य लगातार जारी है। बाद में यह खाली ट्रेन दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गयी। रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग के अलावा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और जानकारी ली। स्टेशन पर डीएम सेल्वा कुमारी जे एवं एसएसपी अभिषेक यादव ने वहां मौजूद अधिकारियों से कामगारों के संबंध में सभी जानकारी ली। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि ट्रेन से आये सभी श्रमिकों की थर्मल स्केनिंग की गयी है और सभी को स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक पर्ची सौंपी गयी है ताकि वे अपने अपने घरों पर पहुंचकर 14 दिन के लिए क्वारटाइन हो सके। जिलाधिकारी ने बताया कि जांच के बाद सभी प्रवासी कामगारों को रोडवेज द्वारा उनके गंतव्य के लिए भेजा रहा है।

सभासदों की बैठक सम्पन्न5 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय गांधीनगर पर सभासदों की एक बैठक हुई। जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान और राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य नगरपालिका में भाजपा सभासदों को नगरपालिका के लिए दायित्व सौंपे गये है। नगरपालिका में पे्रमी छाबडा को भाजपा नेता विपुल भटनागर को उपनेता व प्रियंाशु जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सभासद रानी सक्सेना पत्नी संजय सक्सेना को सचेतक बनाया गया है। उन्होंने बताया इसके अलावा शासन द्वारा नामित भाजपा सभासद सुषमा पुंडीर, सुरेश शर्मा चाचा, कपिल पाहूजा, मुकेश कुमार, राजू इंजीनियर का परिचय सदन से कराया गया। विजय शुक्ला ने बताया कि सभी से भाजपा को ओर अधिक मजबूत बनाने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि सभी को जिम्मेदारी दी गयी है कि भाजपा की नीतियों को बूथ तक पहुंचाये ताकि गांवों में भी लोगों को भाजपा की नीतियों का पता लग सके। इस दौरान सभासद एवं भाजपा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

दो शातिर दबौचे6 Min 15 |
मुजफ्फरनगर। थानां नई मंडी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ०२ शातिर गौ तस्कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में महारत हासिल की है तथा इनके कब्जे से गौकशी के उपकरण व अवैध शस्त्र बरामद भी किए। थाना नई मंडी पुलिस द्वारा सुभाष नगर से बझेडी जाने वाले वाली चकरोड से ०२ शातिर गौ तस्कर अभियुक्त को दौराने पुलिस कार्यवाही के गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों पर चोरी,गुंडा एवं गौकशी के लगभग आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है। पकड़े गए आरोपियों के नाम इस्तकार पुत्र इनाम कुरैशी उर्फ तोता नि० फैमिदा का मकान मेन गली हाजीपुरा सरवट थाना सि०लाईन मु०नगर व फकरुल पुत्र नूरअहमद नि० नई बस्ती सुभाषनगर थाना नई मंडी मु०नगर बताये जा रहें है गिरफ्तार किए गए गौकशी के आरोपियों से पुलिस ने ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा कारतूस ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर, २ नाजायज छुरे, ०१ कुल्हाडी, ०१ लकडी का गुटका, ०४ रस्सी के टुकडे आदि गौकशी के उपकरण आदि बरामद किया है।

आम सभा का आयोजन
मुजफ्फरनगर। टैक्स बार एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी नमन मित्तल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि टैक्स बार एसो. मुजफ्फरनगर की जूम एप के जरिये इलैक्ट्रोनिक माध्यम से आम सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बार के अध्यक्ष एन.के.अरोरा एड. व संचालन महामंत्री संजय सिंघल किया गया। आम सभा मे सबसे पहले महामंत्री ने पिछली कार्यवाही के बारे मे बताया जिसे सभी सदस्यो ने पास किया। आम सभा मे सबसे पहले महामंत्री ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट कोबार के सामने पढकर सुनाया। जिसे सभी सदस्यो ने पास किया। बार के सचिव वित्त निधिश गुप्ता ने वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा सभा के सामने रखा। जिसे सभी सदस्यो ने सर्वसम्मति से पास किया। वर्ष 2020-21 के लिए चुनाव अधिकारी सुधीर गर्ग ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमंे अध्यक्ष आर.के.शर्मा, उपाध्यक्ष इनकम टैक्स शलभ गर्ग, सचिव इनकम टैक्स नमन मित्तल, सचिव जी.एस.टी. अभिषेक गर्ग, कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ फैजान अहमद, नवीन गोयल, सलिल वत्स, सुनिल शर्मा कार्यकारिणी को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। टैक्स बार के अध्यक्ष एन.के.अरोरा ने बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बार का कार्यभार सौपा। इस अवसर पर बोलते हुए संघ के अध्यक्ष एन.के.अरोरा ने कहा कि आने वाला वर्ष बहुत ही चुनौती पूर्ण है। इस वर्ष मे अधिवक्ताओ को अधिक परिश्रम से अपने मुवक्विल की सहायता करनी होगी। क्योंकि इस वर्ष कोरोना महामारी की वजह से व्यापारी को बहुत समस्यायें सामने आयेंगी। इस अवसर पर बोलते हुए नव निर्वाचित महासचिव असगत मेंहदी ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हे सौपी गई है। मै उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा। और तन मन धन से टैक्स बार के लिए कार्य करूंगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से शलभ कौशिक एड.,एम.पी.जैन, नीरज पाल,लक्ष्मण सिह, प्रवीण कुमार, विकास वत्स,अभिलाष कुमार, दीपक कुमार, प्रशान्त कुमार, राजीव गुप्ता,महेश शर्मा, अभिषेक खन्ना,रविशंकर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षण कार्य कराया7 Min 11 |
शाहपुर। शाहपुर कन्या इन्टर कालेज शाहपुर की अध्यापिकाओं द्वारा छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षण कार्य कराया जा रहा है जिसमें शिक्षण कार्य के अतिरिक्त भी कोरोना महामारी से बचाव हेतु जागरूकता अभियान के अंतर्गत अनेको कार्यक्रम भी समय समय पर कराये जा रहे हैं आज इस कड़ी में संस्था की इंटरमीडिएट की छात्राओं शीबा, रहनुमा, बुशरा परवीन, सना , प्राची,साक्षी सैनी इशिका, नूतन, टीना,रिंकी,वंशिका, इशिका, आइला, सदफ, सलोनी, तस्लीम जोया व मुस्कान द्वारा आओ कुछ नया करे कार्यक्रम के अन्तर्गत घर पर रहकर अनेको मॉडल जैसे म्यूजिकल फाउंटेन और वर्किंग मॉडल ऑफ हार्ट आदि बनाकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। प्रधानाचार्या उषा अस्थाना, रिंकी रानी, आदेश, शिवानी अरोरा अंजलि आदि का सहयोग रहा।संस्था अध्यक्ष अजय भार्गव  व प्रबन्धक अरविन्द गुप्ता  ने मॉडल बनाने वाली छात्राओ के प्रदर्शन पर प्रसन्ता व्यक्त कर अपनी ओर से पुरस्कार देने की घोषणा की।

 

मुजफ्फरनगर में प्रवासी मजदूरों का आवागमन जारी
मुजफ्फरनगर। शासन प्रशासन के तमाम दावों और प्रयासों के बावजूद प्रवासी कामगारों का आवागमन जारी है। हालात के मारे यह कामगार पैदल साइकिल अथवा बाइक द्वारा भूखे प्यासे सैंकड़ों किलोमीटर की दूरी तय करने को मजबूर हैं। प्रवासी मजदूरों का एक जत्था पैदल गुड़गांव से चलकर बरेली जा रहा था। पुलिस ने उन्हें रोकर बस से भेजने का प्रबंध किया। बरेली निवासी विजयपाल, राहुल, पप्पू, बबलू व राजेंद्र आदि आधा दर्जन से अधिक युवक हरियाणा के गुड़गांव में किसी फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। लॉक डाउन लगने पर फैक्टरी बंद हो जाने के कारण कुछ दिन तो फैक्टरी मालिक ने उनके भोजन आदि की व्यवस्था की और बाद में हाथ खड़े कर दिए। मालिक द्वारा घर जाने के लिए पैसे देने से इंकार कर देने पर मजबूर होकर दो दिन पूर्व उन्होंने पैदल ही अपने घर के लिए कूच कर दिया। रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी मदद करते हुए जहां उनके खाने की व्यवस्था की वहीं कुछ दूरी अपने वाहन से तय करा दी। गुरुवार को जानसठ क्षेत्र में पहुंचने पर कवाल चैकी इंचार्ज ने युवकों को रोक लिया और पास में ही एक बाग में उनके आराम वे भोजन कराने की व्यवस्था की। चौकी इंचार्ज राजकुमार शर्मा ने बताया की सभी युवकों का विवरण दर्ज कर इन्हें बस द्वारा बरेली के लिए रवाना किया जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − seven =