News
खबरें अब तक...

समाचार

ट्रक की चपेट में आकर मजदूर की मौत
बुढाना। ट्रक की चपेट मे आकर मजदूर की मौत हो गई। दिन निकलने के साथ हुए इस सडक हादसे से ग्रामीणो मे शोक छा गया। जानकारी के अनुसार बुढान कोतवाली क्षेत्र के अर्न्तगत बायवाला पुलिस चौकी से कुछ दूर ईट भटटे के समीप ट्रक की चपेट मे आकर एक मरीज की मौत हो गई। सुबह-सुबह सडक हादसे मे मजदूर की मौत पर आसपास खेतो मे काम कर रहे दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी। मजदूर की मौत की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जब वहां मौजूद ग्रामीणो की मदद से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया तो मृतक की पहचान निकटवर्ती जनपद बागपत के थाना चांदीनगर के गांव मंसूरपुर निवासी नन्दु पुत्र किशन पाल के रूप मे हुई। बताया जाता है कि नन्दु समीप ही एक भटटे पर मजदूरी करता था तथा सडक पार करते वक्त ट्रक की चपेट मे आ जाने से हादसे के तहत उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। जैसे ही परिजनो को यह दुखद समाचार मिला तो घर मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण तुरन्त ही बुढाना के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरवा कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। यह दुखद हादसा ग्रामीणो मे चर्चा का विषय बना रहा।

सूर्यग्रहण के कारण मन्दिरो के कपाट बन्द रहे1 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। सूर्यग्रहण के कारण आज सभी मन्दिरो के कपाट बन्द रहे। आषाढ कृष्ण अमावस्या के दिन सूर्यग्रहण समस्त भारत मे खंडग्रास के रूप मे दिखाई दिया। इस वर्ष के सबसे बडे सूर्य ग्रहण का सब और अच्छा-खासा असर देखने को मिला। सूर्य ग्रहण के दौरान आज नगर के शिव चौक स्थित शिव मन्दिर, श्री बालाजी धाम, श्री गणपति धाम, श्री गोलाक धाम,गांधी कालोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर, गांधी कालोनी स्थित माता वैष्णो देवी मन्दिर,नदी घाट स्थित प्राचीन देवी मन्दिर,संकीर्तन भवन मन्दिर,मुनीम कालोनी स्थित ठाकुरद्वारा मन्दिर आदि विभिन्न मन्दिरो के कपाट बन्द रहे।
बताया जाता है कि आज के सूर्यग्रहण का मुख्य समय सुबह 10 बजकर 19 मिनट 52 सेकंड से प्रारम्भ होकर दोपहर एक बजकर 36 मिनट 52 सेकंड तक रहा। विद्वान पंडितो एवं खगोल शास्त्रीयो का मानना है कि भारत के अलावा यह खंडग्रास सूर्य ग्रहण विदेश के कुछ हिस्सो मे भी प्रभावित रहा।
नई मंडी माता वाला मन्दिर के पुजारी पंडित सुधाकर भारद्वाज आचार्य का कहना है कि 21 जून दिन रविवार को होने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक 20 जून 2020 की रात्रि 10 बजकर बीस मिनट पर शुरू हो गया था। ग्रहण का स्पर्श 10.19.52 सुबह व ग्रहण का मध्य समय दोपहर 12.02 बजे तथा ग्रहण का मोक्ष दोपहर 1 बजकर 36 मिनट और 52 सेकंड में होगा। आज सूर्य ग्रहण के कारण बीती रात से ही सभी मन्दिरो के कपाट बन्द रहे तथा ग्रहण के मोक्ष के पश्चात विभिन्न मंदिरो के पुजारियो द्वारा मन्दिरो पुनः शुद्धता व सफाई कार्य किया गया। मन्दिरो मे सभी विग्रह की पोशाक बदली गई तथा भवन के अन्दर व बाहर सफाई/शुद्धता के साथ मन्दिरो की रसोई आदि की धुलाई कर पूर्णतः शुद्धिकरण किया गया।

जनता कर्फ्यूः सडको पर परसा सन्नाटा3 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के प्रभाव को निष्फल करने जन सामन्य के स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा घोषित जनता कर्फ्यू के दौरान आज शहर की सडको पर सन्नाटा पसरा रहा। दूर-दूर तक कहीं कोई वाहन नजर नही आया। जनस्वास्थ्य के दृष्टिगत आज घोषित जनता कर्फ्यू के दौरान जनपद के साथ-साथ नगर क्षेत्र मे भी पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। विगत रविवार के भांति आज का बन्द भी पूरी तरह सफल रहा। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रो मे पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। पुलिस अधिकारियो के निर्देशन मे विभिन्न थाना क्षेत्रा मे गश्त कर वाहन चैकिंग भी की तथा कहीं कहीं नजर आए वाहन चालको को रोककर उनसे पूछताछ की। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के चालान भी काटे। पुलिस की सख्ती से बेवजहा घूमने वालो मे अच्छा-खासा डर दिखाई दिया। एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एसपी देहात नेपाल सिह आदि ने विभिन्न थाना क्षेत्रो का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

योग दिवस मनाया4 Min 12 |
मुज़फ्फरनगर। २१ जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने अपने आवास पर जहां परिवार सहित योग किया तो वहीं जनपद वासियों को योग दिवस की हार्दिक शुभकामनायें भी दी उन्होंने कहा की इंसान को अपने कीमती समय में से थोडा सा समय अपने शहरी को स्वस्थ रखने के लिए भी निकालना चाहिए अर्थात कुछ समय योग भी करना चाहिए योग से मनुष्य निरोग रहता है। आज योग पूरी दुनिया में योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है योग करने से मनुष्य का स्वस्थ रहना स्वाभाविक है कोरोना वायरस महामारी के दौरान इसकी और उपयोगिता बढ़ जाती है कोविड-१९ के दृष्टिगत वर्षा की भांति हम सब एक साथ एकत्रित होकर तो योग नहीं कर पाएंगे परंतु शासन और सरकार की गाइड लाइन के अनुसार तथा अपनी नैतिकता के बल पर हम अपने अपने घरों में अपने परिवार के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षाल्लास के साथ करो योग और रहो निरोग।

योग दिवस पर छात्राओं ने किया योगYog Min |
शाहपुर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में योग दिवस पर छात्राओं ने किया योग और अपनी फोटो वॉट्सएप ग्रुप पर साझा की। प्रधानाचार्या उषा अस्थाना जी ने बताया की हर वर्ष सभी अध्यापिकाएं छात्राओं के साथ विद्यालय में योग करती हैं और छात्राओं को योग सिखाती हैं और योग करते रहने का संकल्प कराती हैं।परंतु इस बार लोकडाउन की स्थिति में विद्यालयों में अवकाश है अतरू अध्यापिकाओं ने वॉट्सएप के माध्यम से सभी छात्राओं को घर पर रहकर कम से कम २० मिनट रोज योगा करने एवम् सूर्य नमस्कार करने के लिए कहा है। सभी छात्राओं ने हर वर्ष की भांति योग किया और उत्साह पूर्वक छात्राओं शीबा, सायमा, सारिका, सलोनी, शगुन, मेहविश,वंशिका, साक्षी, प्राची, सिमरन,इशिका,बुशरा, रहनुमा आदि ने अपने फोटो ग्रुप पर साझा किए। प्रबंधक श्री अरविन्द गुप्ता जी ने बताया की भारत में योगाभ्यास की परंपरा तकरीबन ५००० साल पुरानी है। योग को शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य का अद्भुत विज्ञान माना जाता है। इस प्राचीन पद्धति के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल २१ जून को इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाता है।उन्होंने छात्राओं को योग से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित किया।विद्यायल के अध्यक्ष अजय भार्गव जी ने स्लोगन के माध्यम से अध्यापिकाओं और छात्राओं को योग की महत्ता बताई।उन्होंने कहा ष् योग दिवस मनाना है योग के जरिये रोगों को दूर भगाना है।ष्योग का अभ्यास हमें शरीर और मस्तिष्क के जुड़ाव द्वारा शरीर और मस्तिष्क के अनुशासन को सिखाता है। यह एक आध्यात्मिक अभ्यास है, जो शरीर और मस्तिष्क के संतुलन के साथ ही प्रकृति के करीब आने के लिए ध्यान के माध्यम से किया जाता है। विद्यालय कार्यालय में कार्यरत महेंद्र सैनी जी ने विद्यालय में उपस्थित रहते हुए योग को सभी के लिए महत्वूर्ण बताया और कहा की वह रोजाना योग करते है और अद्भुत ऊर्जा का अनुभव करते हैं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया6 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौधरी छोटू राम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नरेश मलिक के नेतृत्व में महाविद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों ,तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तथा सभी छात्र छात्राओं ने योग दिवस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ नरेश ने ऑनलाइन माध्यम से सभी को योग का महत्व बताया तथा समझाया कि नित्य योग करने से हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता अविश्वसनीय रूप से बढ़ जाती है जिससे कि हम विभिन्न प्रकार के असाध्य रोगों जैसे की बीपी ,शुगर हृदय रोग, अवसाद आदि बीमारियों से बच सकते हैं। रोवर लीडर डॉ हरिओम शर्मा तथा रेंजर लीडर डॉ हर्षिता तिवारी ने सभी रोवर्स रेंजर्स को कपालभाति ,अनुलोम विलोम, शीतली ,भ्रमरी के साथ ध्यान का अभ्यास कराया। एनसीसी अधिकारी डॉ विजय ढाका ने मेरुदंड तथा पैरों को मजबूत करने वाले योगासन जैसे कि वृक्षासन, ताड़ासन ,त्रिकोणासन आदि के बारे में बताया। एनएसएस अधिकारी डॉक्टर एस के सिंह ,डॉ गिरिराज किशोर तथा डॉक्टर आई डी शर्मा ने भी सभी छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रकार के आसनों के बारे में तथा उन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ को विस्तार पूर्वक समझाया तथा योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

युवा विकास संस्थान कार्यालय परिसर में योग/ प्राणायाम किया
मुज़फ्फरनगर। बचन सिंह कॉलोनी स्थित युवा विकास संस्थान कार्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संस्थान पदाधिकारियों द्वारा योग/ प्राणायाम किया गया। संस्थान के अध्यक्ष एवं योग प्रशिक्षक प्रमोद चौधरी ने बताया कि वर्तमान में कोविड १९ कोरोना वायरस महामारी की गाइड लाइन के फॉलोअप में संस्थान द्वारा शारीरिक दूरी एवं मास्क का पालन करते हुए योगा/प्राणायाम कराया गया तथा कहा कि योगा मनुष्य के जीवन को आसान व तनावरहित बनाता है, यदि मनुष्य नियमित योगा करे तो उसे जीवन भर दवाइयों की आवश्यकता नही होगी । साथ ही कहा कि शुरुआत में योग किसी प्रशिक्षित योगाचार्य के निर्देशन में ही करना चाहिए अभ्यास होने पर ही स्वयं करे। योगा शिविर में सूक्ष्म व्यायाम, शीर्षआसन, सूर्य नमस्कार, वज्रासन, मंडूकासन, भस्रिका, गोमुखासन, ताड़ासन, शवआसन, उजैई, शीतली, भ्रामरी ओर प्राणायाम कराए गए। उपस्थित साधको ने प्रतिदिन स्वयं ओर अपने परिजनों को योगा कराने का प्रण लिया। कार्यक्रम में विकास शर्मा, देवेंद्र सिंह राणा, अजय शर्मा, नरेन्द्र सिंह, मनीष शर्मा, राहुल बालियान, अनुज कौशिक आदि उपस्थित रहे।

पितृ दिवस व योग दिवस मनाया10 Min 6 |10 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। मदर्स प्राइड स्कूल मे आज पितृ दिवस व योग दिवस मनाया गया । इस दिन सभी बच्चो ने अपने पिता के प्रति प्रेम आदर और सम्मान प्रकट करते हुए सेलिब्रेट किया। कुछ बच्चो ने अपने पिता के साथ मिलकर योग किया , केक कटवाया अपने पिता को उपहार दिया उनके साथ सेल्फी ली इसबार कोरोना संकट की वजह से पितृ दिवस घर मे ही रहकर मनाना ज्यादा सुरक्षात्मक और बेहतर समझा । पितृ दिवस के साथ साथ सभी बच्चो ने योग दिवस भी मनाया इसमें सभी बच्चो को उनके माता पिता ने योग के बारे मे बताया । योग के क्या क्या फायदे है यह समझाया योग स्वास्थ और चुस्त बनाता है सिर्फ शारीरिक रूप से ही नहीं, बल्कि दिमाग से भी वह तेज बनाता है। योग एक ऐसा तरीका है, जिसका हर एक छोटा आसन भी बच्चे के शरीर पर प्रभाव डालता है और सभी माता पिता ने बच्चो के साथ अनुलोम विलोम, हेप्पी बेबी पोज़,स्नेक पोज़, बटरफ्लाई पोज़, ट्री पोज आदि किये। सभी बच्चो ने योग दिवस व पितृ दिवस खूब एंजोग किया। स्कूल की डायरेक्ट डॉ रिंकू एस गोयल ने सभी को पितृ दिवस व योग दिवस की शुभकामनाये दी। इस कार्यकम को सफल बनाने ने सहयोग किया।

तीन दुधारू गायो की मौत से मचा हडकंप
मीरापुर। जहरखुरानी गिरोह ने कि किसान की दुधारू गायो की मौत से पशु स्वामी व ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। पुलिस ने तहरीर लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की। सूत्रो के अनुसार मीरापुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कुतुबपुर मे बीती रात जहरखुरानी गिरोह ने एक किसान के घेर मे बंधे पशुओ को चारे मे विषैला पदार्थ दे दिया। बताया जाता है कि इस दौरान उक्त किसान की तीन दुधारू गायो की मौत हो गई। इस हादसे से ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।

युवक की रेल से गिरकर मौत
मुजफ्फरनगर। एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ते समय उससे गिर गया, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिये भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि एक 28 वर्षीय युवक बामनहेड़ी के पास चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ लोगों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिये भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान रामपुर तिराहा निवासी 28 वर्षीय हरिमोहन पुत्र गुलाब सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है।

जानलेवा हमला किया
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला नई आबादी खालापार में कुछ लोगों ने कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से लैस होकर एक व्यक्ति पर हमला कर उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित का जिला अस्पताल में मैडिकल कराकर 7 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला नई आबादी में कुछ लोगों ने मनव्वर पुत्र सनव्वर पर हमला कर उसके साथ जमकर मारपीट की। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी आरिफ, आसिफ व मुन्तियाज तथा 4 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। उदय वेलफेयर सोसाइटी ने इस वैश्विक महामारी में कोरोना योद्धाओ को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जिसमें की हमारे धनंजय कुशवाहा (सीओ मंडी), अरविंद भारद्वाज (ब्यूरो चीफ, हिंदुस्तान पेपर), सरदार अमरजीत सिंह सीडाना श्री राकेश शर्मा (वरिष्ठ सपा नेता), मुकुल दुआ(वरिष्ठ पत्रकार), गुरप्रीत सिंह सिडाना, नितेश बक्शी आदि को सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में उदय वेलफेयर सोसाइटी से निधीषराज गर्ग संदीप सिंघल चेनी बेदी आदि साथ रहे।

सड़क हादसों में कई लोग घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि देवंबद के गांव थामना निवासी 22 वर्षीय कोमल पुत्री राजपाल सिंह रोहाना के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुटेसरा के पास हुए सड़क हादसे में कुटेसरा निवासी मंजीत पुत्र धर्मपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे भी उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धौलापुल के पास हुए सड़क हादसे में घांसीपुरा निवासी धीर सिंह पुत्र नयन सिंह व सरोज पत्नी सुक्रमपाल गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरला के पास हुए सड़क हादसे में छपार के गांव खामपुर निवासी ममता पत्नी रामकुमार, विमला पत्नी यशपाल, संगीता पत्नी वीर सिंह, प्रीति पत्नी गौरव निवासी फिरदोसनगर, काका गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने किया सिविल लाइन थाने का निरीक्षण12 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी हरीश भदोरिया ने आज थाना सिविल लाइन का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण को पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार व सी ओ सिटी हरीश भदोरिया ने सिविल लाइन थाने का बारीकी से निरीक्षण किया तथा उन्होंने थानां सिविल लाइन प्रभारी डी के त्यागी से वार्ता कर उन्हें दिशा निर्देश भी जारी किए तो वही दोनों अधिकारियों ने कार्यालय के अभिलेखों को देखा,रजिस्टर व कार्रवाई के बारे में जानकारी भी की तथा अभिलेखों का रख रखाव ठीक मिलने पर संतोष भी जाहिर किया,इसके बाद दोनो अधिकारियों ने थानाप्रभारी सिविल लाइन डी के त्यागी को साथ लेकर हवालात,मेस
तथा थाना परिसर को ओर साफ सफाई बेहतर करने को कहा। तथा सिटी मजिस्ट्रेट व सी ओ सिटी ने मेस के अलावा थाना परिसर का घूम घूम कर जायजा लिया व आरक्षियों के आवास एवं बैरिकों को भी देखा। थाना परिसर में शौंचालयों की स्थिति के बारे में भी जानकारी की, थानां सिविल लाइन प्रभारी डी के त्यागी को अपराध की रोक थाम के लिए ओर सजग रहने के साथ ही आपसी व भूमि विवाद की शिकायतों को गंभीरता से लेकर निस्तारित करने को कहा गया तथा दोनो अधिकारियों ने थानां परिसर में अधिनस्थों की मीटिंग कर उनको कोरोना वायरस से बचकर अपनी ड्यूटी करने के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए और अधिनस्थों से उनकी परेशानी के बारे में भी दोनो अधिकारियों ने जाना।इस दौरान थानाप्रभारी सिविल लाइन डी के त्यागी सहित पूरा पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

जनता कर्फ्यू का उलंघन करने पर पुलिस ने काटे चालान14 Min |
चरथावल। कस्बे में सप्ताह में एक दिन के कर्फ्यू का उलंघन कर बिना वजह सड़को पर घूम रहे लोगो के पुलिस ने चालान काटे वहीं कुछ लोगो को हिदायत देकर छोड़ा। जिलाधिकारी महोदया सेल्वा कुमारी जे ने हर रविवार को पूर्णत कर्फ्यू का एलान कर रखा है। उसी के मद्देनजर आज रविवार को मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा चरथावल मे थाना प्रभारी सुबे सिंह ने अपनी पुलिस टीम का साथ मिलकर पूर्ण रूप से एक दिन के कर्फ्यू का पालन कराया पुलिस ने बिना वजह सडकों पर घूम रहे लोगो के चालान काटे और क्षेत्र वासियों को अपने घरों में रहने की अपील की कस्बे की सभी दुकाने बन्द रही सड़क पर इक्का दुक्का वाहन ही नजर आये इस मौके पर एस एस प्रमोद गिरी एस आई रणपाल सिंह कॉस्टेबल महेंद्र सिंह राहुल त्यागी आदि पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

कस्बा व देहात क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस15 Min |
चरथावल। कस्बा व देहात क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर लोगो को जागरूक करने के लिए सरकार व समाजसेवियों द्वारा देश मे अलग अलग स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगो को योग के प्रति जागरूक किया गया इस बार देश मे कोरोना वायरस बीमारी के प्रकोप के चलते देश मे लॉक डॉउन की स्थिति बनी हुई है और इस महामारी से बचने के लिए सरकार अथक प्रयास कर रही है और लोगो से अपने घरों में रहने की अपील कर रही है। जिस कारण इस बार देश के किसी भी राज्य में योग दिवस के अवसर पर किसी भी कार्यक्रम का आयोजन नही किया गया है। रविवार को योग दिवस के अवसर पर कस्बा व देहात के लोगो ने अपने घरों पर ही रहकर सोशल डिस्टेंसीग का पालन करते हुए योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। चरथावल के ग्राम भमेला निवासी युवा भाजपा नेता राजीव पुंडीर ने बताया कि योग से कर्मो में कुशलता आती है। योग व्यक्ति के मानसिक, शारीरिक,मनोवैज्ञानिक, आत्मिक, भौतिक स्वास्थ्य आदि सभी पहलुओं पर काम कर जीवन मे सकारात्मक परिवर्तन लाता है।

पुलिस मुठभेड के दौरान 02 गौतस्कर अभियुक्त गिरफ्तार 16 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र से गौवंश पशुओं की चोरी कर गौवध करने वाले गैंग के 02 अभियुक्तों को दौराने पुलिस मुठभेड अमर सिंह ढाबे से सिंधावली वाले रास्ते पर गौदाम के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-
1. गुलशान पुत्र रियाज निवासी मौहल्ला मक्कीनगर खालापार थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर।
2. साजिद पुत्र मौहम्मद खालिद निवासी मौहल्ला खालसा पट्टी सुजडू थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर।
बरामदगी-
1. 01 तमंचा मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर।
2. 01 रास बछिया(चोरी की गयी)
3. गौकशी के उपकरण (दाव,छुरी आदि) 4. 01 शीशी लाईमेक मय सीरींज
नोटः- गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के चोरध्गौतस्कर अपराधी है जो गौवंश को चुराकर गौकशी करते है जिनपर हत्या, गैंगस्टर अधि0 जैसी संगीन धाराओं में लगभग आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा 3/5/8 गौवध अधि0, 11 पशु क्रुरता अधि0, 307 भादवि व 3/25 आयुद्ध अधि0 की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये गये है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =