समाचार
योगी सरकार ने लोकतंत्र एवं कानून व्यवस्था की हत्या कीः हरेन्द्र त्यागी
मुजफ्फरनगर। जिला कांग्रेस कमेटी मुजफ्फरनगर के नेतृत्व में योगी सरकार द्वारा लोकतंत्र एवं कानून व्यवस्था की हत्या किए जाने के विरोध में कांग्रेस जनों द्वारा मुंडन एवं यूपी सरकार के श्राद्ध का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष हरेंद्र त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की मृत्यु को गयी है। चारो तरफ हाहाकार मचा हुआ है। लोग जब अपने घरों से निकलते हैं तो उनकी और उनके परिजनों की चिंता होती है कि शाम तक पता नहीं क्या होगा? सुरक्षित घर वापस पहुंच पाएंगे कि नहीं। प्रदेश में जंगलराज है। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की हत्या कर दी है।
लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की हत्या हो जाने पर श्राद्ध और मुंडन करवाकर सभी कांग्रेसी अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं विरोध के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ, मीडिया प्रभारी अनित कुमार चौधरी, सुदेश मलिक, मदन मोहन शर्मा राजीव वर्मा रिजवान सिद्दीकी रोहित कटारिया, योगेश शर्मा, धीरज माहेश्वरी सगीर मलिक अहसन जमीर, काजी सुल्तान, रईस अहमद, अरशद सिद्दीकी, शारिक चौहान, प्रहलाद कौशिक, रमेश शर्मा आदि रहे।
मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद की बैठक में कई प्रस्ताव पास
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की विशेष बोर्ड बैठक प्रातः 11ः00 पालिका सभाकक्ष में श्रीमती अंजू अग्रवाल मान्य पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता मैं तथा नामित माननीय सभासद गण के बोर्ड में प्रारंभ परिचय के बाद राष्ट्रगीत वंदे मातरम हुई, बैठक में कई विशेष प्रस्ताव भारी बहुमत एवं सर्वसम्मति के आधार पर पारित हुए हैं स एजेंडा में प्रस्ताव संख्या 310 से लेकर 337 तक कुल 27 प्रस्ताव सम्मिलित किए गए थे जिसमें से 26 प्रस्ताव पारित किए गए हैं स प्रस्ताव संख्या 332 जिसमें उत्तर प्रदेश जल निगम को कमला नेहरू वाटिका में आईपीएस वन का निर्माण कराए जाने हेतु 30 बाई 30 मीटर की भूमि मांगी गई थी उसे बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से निरस्त कर दिया गया है स प्रस्ताव संख्या 311 विशेष जो श्री मूलचंद अवर अभियंता निर्माण निर्माण को निदेशालय एवं शासन के आदेश पर योगदान करने के विषय पर प्रस्ताव श्री राजीव शर्मा माननीय सभासद द्वारा सदन में 2 पेज का विस्तृत प्रस्ताव 9 बिंदुओं पर 47 माननीय सभासद गण के संयुक्त हस्ताक्षर युक्त पत्र प्रस्तुत करते हुए सदन में अपना वक्तव्य दीया इसमें श्री मूलचंद जी का पालिका से स्थानांतरण करने तथा भ्रष्ट कार्यशैली के आरोप मैं निलंबित करने ,तमाम गुम किए गए अभिलेखों को पालिका में दो दिवस में जमा कराए जाने , अन्यथा की स्थिति में इनके विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराए जाने के साथ-साथ पालिका के समस्त कार्यों से इन्हें विरक्त करते हुए पालिका परिसर में आने पर पाबंदी लगाए जाने एवं शासन और निदेशालय के आदेशों का संवैधानिक दृष्टिकोण से अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए पालिका में योगदान कराए जाने के विषय पर चर्चा उपरांत भारी बहुमत से प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अतिरिक्त गोल मार्केट के द्वितीय तल पर मार्केट बनाए जाने तथा सब्जी मंडी में कंपलेक्स बनाए जाने के प्रस्ताव में आंशिक संशोधन करते हुए आगामी बोर्ड बैठक में रखने के आदेश पारित किए गए साथ ही जानसठ रोड पर नलकूप कक्ष निर्माण का प्रस्ताव भी स्थगित किया गया तथा पालिका में किराए पर लिए गए डंपर वे पोकलेन मशीन कि 2 माह की स्वीकृति प्रदान करने के साथ-साथ बोर्ड के राजस्व हित में इतनी ही धनराशि की इंश्योरेंस के आधार पर किस्त बनाकर नए वाहनों की आपूर्ति लेने के प्रस्ताव भी वोट बैठक में पारित किए गए हैं एसटीपी प्लांट पर निर्मित तालाबों का मछली पालन हेतु ठोक ठेका छोड़े जाने व राजस्व के दृष्टिकोण से होल्डिंग यूनीपोल की नई उपविधि तैयार करते हुए आगामी बोर्ड बैठक के समक्ष प्रस्तुत करने के भी बोर्ड द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया है मूलचंद अवर अभियंता के आवास निरस्तीकरण के कारण इसे पालिका के गेस्ट हाउस में अंकन ढाई लाख रुपए के फर्नीचर आदि काव्य अनुमान की भी बोर्ड द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई स बैठक में श्रीमती अंजू अग्रवाल मान्य पालिका अध्यक्ष महोदया के अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी, 46 निर्वाचित एवं 4 नामित मान्य सभासदगण, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी, प्रभारी कार्यालय अधीक्षक पूरन चंद पाल, एजेंडा लिपिक अशोक ढींगरा उपस्थित रहे सअध्यक्ष महोदय तथा अधिशासी अधिकारी के कक्ष में एलइडी स्क्रीन तथा स्पीकर के माध्यम से समस्त सम्मानित मीडिया एवं माननीय महिला सभासद पति के द्वारा बोर्ड बैठक को पारदर्शिता से देखा और सुना गया।
कोरोना टैस्ट शिविर लगाया
मुजफ्फरनगर। जिला परिषद मार्किट में दवा व्यापारियों और मौजूद ग्राहकों का किया जा रहा है। रैंडम टेस्ट में बाजारों में चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासन द्वारा कोरोना टैस्ट शिविर की शुरुआत की गई है। मार्केट में एडीएम प्रशासन अमित कुमार की अगुवाई में ग्राहकों का कोरोना रेंडम टेस्ट करवाने के लिए शिविर लगाया गया। इस मौके पर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनयमणी त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। डॉक्टरो की टीम ने पीपीई किट पहनकर वहां सैंपल एकत्र कर उन्हें जांच के लिए भेजा।
कारोबारी ने गोली मारकर की आत्महत्या
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला अंकित विहार में मानसिक तनाव के चलते एक कारोबारी ने खुद को गोली मार ली। घायल कारोबारी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि नई मंडी क्षेत्र के मौहल्ला अंकित विहार पचैंडा रोड निवासी 35 वर्षीय मूलचंद पुत्र जगदीश प्रसाद शराब कारोबारी था आज सवेरे उसने खुद को गेली मार ली। उसे उपचार हेतु पडौसी राजीव कर्णवाल व सिपाही संदीप जिला चिकित्सालय में ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के तीन बच्चे है जिनमें से एक पुत्री को उसने अपने बडे भाई को गोद दिया हुआ है। मृतक का कारोबार ठीक ठाक चल रहा था उसने आत्महत्या क्यों की है ज्ञात नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पं. दीन दयाल उपाध्याय योजना अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का आंवटन 30 को
मुजफ्फरनगर। सचिव विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत पं० दीन दयाल उपाध्याय योजना, मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर में निर्माणाधीन आवासों हेतु आवेदन करने वाले (डूडा/सूडा से चयनित पात्र आवेदक की सूची के क्रम में) सम्बन्धित आवेदक ३०.०७.२०२० को प्रातः ११ बजे मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण मेरठ रोड,मुजफ्फरनगर स्थित कार्यालय हॉल में कोविड-१९ के बचाव के दृष्टिगत फेस मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए, आधार कार्ड (आई०डी०) एवं पंजीकरण पुस्तिका(रसीद) के साथ उपस्थित होने वाले आवेदकों के समक्ष शासन से गठित समिति द्वारा नियमानुसार आवासों का आंवटन किया जायेगा।
सचिव विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत उपरोक्तानुसार प्रपत्रों के साथ मात्र पात्र आवेदककर्ता को ही चरणबद्व तरीके से आवंटन प्रक्रिया में भाग का अवसर दिया जायेगा।
हरियाली तीज मोहत्सव मनाया
मुजफ्फरनगर। मदर्स प्राइड स्कूल मैं आज हरियाली तीज मोहत्सव मनाया गया। सभी बच्चो ने अपनी अपनी माताओ के साथ मिल कर हरियाली तीज मनायी और इसके महत्व को जाना । सभी शिक्षिकाओं ने माताओ के साथ ऑनलाइन गेम्स खेले जैसे तंबोला, वर्ड अंताक्षरी आदि , डांस किया, कुछ बच्चो ने अपनी माताओ के हाथों पर मेहंदी लगायी। साथ ही साथ कुछ बच्चो ने अपनी माताओ के साथ झूला झूल कर खूब आनंद उठाया। सभी बच्चो, माताओ और शिक्षिकाओं ने हारे व लाल रंग के ड्रेसस पहने और खूब एन्जॉय किया। कोरोना संकट के चलते सभी बच्चो ने हरियाली तीज का त्योहार अपने घरो मैं ही मनाया और ऑनलाइन क्लास के दौरान सभी ने एक दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाये दी ।इस शुभ अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर डॉ रिंकू एस गोयल जी ने सभी माताओ ,शिक्षिकाओं और सभी बच्चो को हरियाली तीज की शुभकामनाये दी।और सभी बच्चो के कार्य को खूब प्रोत्साहित भी किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मै स्कूल की सभी शिक्षिकाओ ने अपना सहयोग किया।
चाकू सहित किया गिरफ्तार
भोपा। पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम के अर्न्तगत भोपा पुलिस ने इंस्पैक्टर संजीव कुमार की मौजूदगी मे मोरना पेट्रोल पंप के पास चैकिंग/तलाशी के दौरान एक युवक को एक अदद चाकू नाजायज के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए आरोपी ने अपना नाम अनुज कुमार पुत्र जयद्रथ निवासी ग्राम युसुफपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 241/20 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट मे मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की।
सड़क हादसों में दो घायल
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर दो लोग सड़क हादसों में गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव कूकडा निवासी इदरीश पुत्र सगीर बागोवाली पुलिया के पास हुए सडक हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा रूकनपुर निवासी सावन कुमार पुत्र सुरेंद्र पुरबालियान के पास हुए सडक हादसे मे गम्भीर रूप से घायल हो गयां दोनों घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
दो पडौसियो के बीच हुई मारपीट
चरथावल। नाली विवाद मे दो पडौसियो के बीच हुई कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव कुटेसरा निवासी विपिन का अपने पडौसी बालेश से पिछले कुछ समय से नाली विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि इन दोनो पक्षो के बीच पूर्व मे भी आपसी कहासुनी हो चुकी है। बताया जाता है कि आज फिर से नाली के पानी के मददेनजन विपिन व बालेश मे आपसी कहासुनी हो गई।
बताया जाता है कि इन दोनो पडौसियो के बीच हुई गाली-गलौच मारपीट मे तब्दील हो गई। शोर-शराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पडौसियो ने दोनो पक्षो को समझा बुझाकर मामला शान्त कराया तथा दोनो के बीच समझौता करा दिया।
25 पेटी शराब सहित एक गिरफ्तार
खतौली। पुलिस ने शराब तस्कर को भारी मात्रा मे हरियाणा मार्का शराब, तमंचा, कारतूस व स्विफ्ट डिजायर गाडी सहित गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को नहर की पटरी तहसील मोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने स्विफ्ट गाडी सवार उक्त व्यक्ति के कब्जे से 25 पेटी शराब हरियाणा मार्का, एक तमंचा, एक जिन्दा कारतूस, एक खोखा 315 बोर व कार बरामद की है। पुलिस पकडे गए आरोपी से पूछताछ मे जुट गई है। इस दौरान थाना प्रभारी संतोष त्यागी व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
आर्थिक सहायता दी
मुजफ्फरनगर। प्रवासी श्रमिको/कामगारों के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से एक हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदत्त की गई। एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि दैविक आपदा के अर्न्तगत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा द्वितिय चरण मे प्रवासी श्रमिको/कामगारो के खाते मे डीबीटी के माध्यम से एक हजार रूपये अंतरण किए जाने के कार्यक्रम के क्रम मे जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के निर्देश के अनुपालन मे 358 व्यक्तियो के खाते मे प्रति व्यक्ति एक हजार रूपये की धनराशि प्रेषित की गई है। इसमे से 147 श्रमिक तहसील सदर, 78 श्रमिक तहसील खतौली, 66 श्रमिक तहसील बुढाना एवं 67 श्रमिक तहसील जानसठ से शामिल हैं।
दो पक्षों के बीच मारपीट, कई घायल
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मलीरा में गली में बुग्गी खडी करने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। जिसमें दोनों ही पक्षों के लोग घायल हो गये। दोनों पक्षों के लोगों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने बताया कि मलीरा निवासी विपिन ने घर के पास एक गली में अपनी बुग्गी खडी कर दी थी। पडौसी लोकेश ने विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच गाली गलौच होने के बाद मारपीट हो गयी। जिसमें विपिन व दूसरे पक्ष के लोकेश आदि घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि एक पक्ष से विपिन और दूसरे पक्ष से लोकेश ने मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
जगतबंधू सेवा ट्रस्ट ने किया स्वास्थ्य विभाग व पुरकाजी प्रेस क्लब को सम्मानित
पुरकाजी। जगतबंधू सेवा ट्रस्ट के तत्वाधन में पुरकाजी के एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने पर स्वास्थ्य विभाग व मिड़ियो से जुडे हुए लोगो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कोरोना वायरस ने इस समय पुरे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया है। सरकार ने इनकी रोकथाम के लिए तीन माह का लाकडाउन लगाकर कोरोना की चौन तोडने का काम किया था। इस लाकडाउन में स्वास्थ्य विभाग, मीडियो के लोगो ने दिन रात एक करते हुए जान जोखिम डालते हुए समाज की सेवा की है। पुरकाजी के बाईपास स्थित गुप्ता चाट भंडार पर संस्था ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे में स्वास्थ विभाग व पत्रकारो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संस्था के जिलाध्यक्ष डा० राजवीर सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी में लाकडाउन के दौरान सेवाए देने के लिए पुरकाजी प्रेस क्लब व स्वास्थ्य विभाग को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम के बाद गाजियाबाद के पत्रकार को श्रद्धाजंलि दी गई। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० पूनमलता, पुरकाजी प्रेस क्लब अध्यक्ष जीशान मलिक, इकरार फरीदी, प्रदीप कौशिक, डा० ईशा काजमी, वसीम सलमानी, तनवीर आलम, सलीम सलमानी, मनोज पाल, मशकुर अहमद, डा० राजवीर सिंह, बिट्टू गुप्ता, अंकुर गुप्ता, डॉक्टर मनव्वर हसन, अमित अहलावत, अमित त्यागी, पवन प्रजापति, अंकित प्रजापति, विद्याभूषण बाबूजी, मोहम्मद आरिफ आदि मौजूद रहे।
भाकियू की बैठक सम्पन्न
जानसठ। भारतीय किसान यूनियन की एक अहम बैठक जानसठ में मास्टर महकार सिंह के आवास पर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष नवीन एडवोकेट को टोपी पहनाते जिला अध्यक्ष धीरज लाटियान व मास्टर महकार सिंह आदि। ओर मास्टर महकार सिंह को जनपद मुजफ्फरनगर का जिला महासचिव की घोषणा की गई साथ में हैं चौधरी सेंसर पाल सिंह खालिद गुर्जर भीम सिंह दानिश प्रधान पावटी विकास सैनी सुभाष मीरापुर आदि धीरज लाटियान ने कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर के प्रत्येक ब्लॉक के प्रत्येक गांव में भारतीय किसान यूनियन की कमेटी का गठन होगा। प्रत्येक सप्ताह में हर दो ब्लाक पर जिलाध्यक्ष के कार्यक्रम होंगे और गांव दर गांव सदस्यता अभियान चलाया जाएगा सभी ब्लॉक अध्यक्ष कार्यक्रम की रूपरेखा बना ले। किसानों की समस्याएं सुनकर समाधान व सदस्यता अभियान को गति दे। और गांव दर गांव दौरा करें जनपद मुजफ्फरनगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अनुशासन में रहने की अपील की। और उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता पदाधिकारी अनुशासन को तोड़ेगा उस पर कार्यवाही की जाएगी । 27 जुलाई से 31 जुलाई तक के कार्यक्रम जानसठ व मोरना ब्लॉक में रहेंगे उन्होंने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह चाहे गन्ना भुगतान की समस्या हो या बिजली विभाग का शोषण जनपद में ब्लॉक एवं तहसील अध्यक्ष की नियुक्ति हो चुकी हैं अब जो विभाग किसानों का शोषण करेगा उसको बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा। चाहे आंदोलन का जो तरीका अपनाना पड़े।
सार्वजनिक स्थान पर ना करे कुर्बानी 
पुरकाजी। पुरकाजी में ईद उल अजहा के त्यौहार को लेकर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीएम सदर ने कहा कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी ना करें। तथा नमाज भी अपने घरों में पढे। ऐसा कोई भी कार्य मत करें जिससे संक्रमण फैलने की आशंका हो।
शुक्रवार की दोपहर एसडीएम सदर दीपक कुमार व सीओ सदर कुलदीप सिंह ने थाने पहुंचकर कस्बे के गणमान्य लोगों की बैठक ली। बैठक में एसडीएम सदर दीपक कुमार ने गणमान्य लोगों से अपील की है कि आगामी 1 अगस्त को ईद उल अजहा का त्यौहार होना बताया जा रहा है इसलिए त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाएं कहीं पर भी भीड़ इकट्ठा होने ना दें तथा कुर्बानी किसी भी सार्वजनिक स्थान पर ना करें जिससे किसी को कोई परेशानी हो, उन्होंने कहा कि नमाज ईदगाह में ना पढ़कर अपने घरों में ही अदा करें,जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। वही शहर काजी सैयद मुफ्ती तनमीक अहमद ने कस्बे के मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की है कि बकरीद के त्यौहार पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें नालियों में खून आदि ना बहाये तथा कुर्बानी के बाद एक गड्ढा खोदकर उसके अवशेष को दबा दें, जिससे कि गंदगी को फैलने से रोका जा सके। वहीं उन्होंने नमाज के बारे में कहा कि इस बार भी नमाज ईद की तरह ही अदा करें । नमाज अपने घरों में ही अदा करें कहीं पर भी भीड़ इकट्ठा होने ना दें। उन्होंने कहा कि ईद उल अजहा के दिन अपने घर में ही चाश्त की नमाज पढ़ कर नमाज अदा की जा सकती है। सीओ सदर कुलदीप सिंह ने कहा कि त्यौहार के दिन बिजली, पानी आदि की कोई दिक्कत नहीं रहेगी । तथा थाना पुलिस फोर्स समय-समय पर गश्त करती रहेगी। सभी लोगों से अपील है कि ज्यादातर अपने घरों में रहे तथा मास्क लगाकर रखें। बैठक में शहर काजी मुफ्ती तनमीक अहमद, हाफिज इरफान, हाफिज शहजाद, बशारत खान, मियां चुन्नू, हाफिज मुर्तजा, इसरार फरीदी, रियाज हसन, आलम, अश्वनी ,उजैफा, मुनीमजी, आजाद फरीदी समेत प्रभारी निरीक्षक सुभाष गौतम एसएसआई मदन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

