वैश्विक

सूडान : दार्फुर में हुई हिंसा में 60 से अधिक लोगों की मौत

सूडान के दार्फुर में हुई हिंसा की ताजा घटना में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हैं। संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने बताया कि 500 आतंकियों ने शनिवार को पश्चिमी दार्फुर प्रांत की राजधानी जेनेना से 48 किलोमीटर दक्षिण में स्थित मास्टेरी गांव पर हमला कर दिया था।

सूडान के प्रधानमंत्री अब्दल्ला हामडोक ने बताया कि सरकार वहां सुरक्षा बलों को भेजेगी ताकि वहां के लोगों की सुरक्षा हो सके।इस हिंसक घटना में कई मकानों को जला दिया गया और मार्केट में दुकानों को लूट लिया गया।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘सूना’ ने अनाम स्रोतों के हवाले से खबर दी कि ये झड़पें इलाके के मसलित और अरब जनजातियों के बीच शनिवार सुबह शुरू होकर रविवार देर रात तक चली थीं। स्थानीय अधिकारियों ने झड़पों को रोकने के लिए सैन्य बल बुलाने की मांग की।

बता दें कि इस घटना से ठीक एक दिन पहले ही सूडान में अज्ञात बंदूकधारी हमलावरों ने 20 लोगों की हत्या कर दी और 22 लोगों को घायल कर दिया। इससे पहले उत्तरी दारफुर में 13 जुलाई को आतंकियों ने इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था जिसके बाद राज्य में इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी।

वर्ष 2019 में सूडान में तख्तापलट के बाद आई सरकार देश के दार्फुर समेत विभिन्न क्षेत्रो में दशकों से चल रहे विद्रोह को खत्म करने के लिए संघर्ष कर रही है। यहां ज्यादातर लोग विस्थापित हैं और शरणार्थी शिविरों में रहते हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four − one =