News
खबरें अब तक...

समाचार

हादसे मे सिपाही की मौत
बुढाना। सडक हादसे मे सिपाही की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से पुलिस विभाग मे शोक छा गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार जनपद बागपत के गांव दाह निवासी सिपाही रोहित राणा पुत्र रिषीपाल सिह बिजनौर मे तैनात थे। बताया जाता है कि देर रात वे बिजनौर से अपनी डयूटी समाप्त एवं छुटटी लेकर बाईक द्वारा अपने गांव जा रहे थे कि बाईक सवार रोहित राणा जैसे ही बुढाना कोतवाली क्षेत्र की भैसाना पुलिस चौकी के अर्न्तगत भैसाना चीनी मिल के समीप पहुंचे कि इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से राहित राणा की मौत हो गई। उधर से जा रहे कुछ अन्य वाहन चालको ने पुलिस को इस दुखद हादसे की सूचना दी। सडक हादसे मे सिपाही की मौत की सूचना मिलते ही बुढाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। देर रात दुखभरी खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा पुलिस विभाग मे शोक छा गया। परिजन तथा कुछ अन्य ग्रामीण भी बुढाना के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। सडक हादसे मे सिपाही की मौत से पुलिस विभाग मे शोक छा गया।

एसएसपी ने किया मालखाने का निरीक्षण1 Min 19 |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा कचहरी परिसर में स्थित संयुक्त निदेशक अभियोजन कार्यालय एवं पुलिस मालखाने का निरीक्षण किया गया। कार्यालय के दस्तावेजों का निरीक्षण करने के साथ साथ न्यायालय में लंबित फाइलों का भी अवलोकन किया गया तथा सम्बंधित को निर्देशित किया गया कि कार्य में और गुणवता लायी जाए, जिससे मजबूत पैरवी के चलते पीड़ित को न्याय और अपराधियों को सजा मिल सके। पुलिस मालखाने के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई एवं फाईलों को सुव्यवस्थित रखने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस ने शातिर अपराधी दबौचा2 Min 14 |
तितावी। थाना तितावी पुलिस ने पुराना बस स्टैण्ड बघरा के पास से ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना तितावी से टॉप-१० अपराधी है। पूछताछ में इनाम पुत्र इमरान कांधलिया नि० एक मिनार मस्जिद के पास मौहल्ला कुरैशियान कस्बा बघरा थाना तितावी मु०नगर। जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर गिरफ्तार अभियुक्त गौतश्कर प्रवृति के अपराधी है, जिन पर गौकशी, गुण्डा एवं गैंगेस्टर आदि धाराओं में लगभग ०१ दर्जन अभियोग दर्ज है।

 

दीवार फांद कर घर में रखी नकदी व जेवरात चोरी किये
छपार। दीवार फांद कर घर मे घुसे चोरो घर मे रखी नकदी व जेवरात आदि चोरी कर लिए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।
जानकारी के अनुसार छपार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव रई निवासी बुजुर्ग राजेश्वर त्यागी अपनी पत्नि के साथ गांव मे रहते हैं। तथा उनके बेटे कहीं बाहर नौकरी पर हैं। बताया जाता है कि राजेश्वर त्यागी का घर गांव से बाहर है। राजेश्वर त्यागी का कहना है कि बीती रात वे अपने घर मे सोये हुए थे कि देर रात दीवार फांद कर घर मे घुसे कुछ अज्ञात चोरो ने उनके घर मे रखी नकदी व सोने-चांदी के जेवरात आदि चोरी कर ले गए। चर्चा रही कि खडका होने पर राजेश्वर त्यागी की पत्नि की आंख खुल गई। जाग होने पर चोर मौके से फरार हो गए। अन्यथा और अधिक नुकसान हो सकता था। बुजुर्ग दम्पत्ति द्वारा मदद के लिए शोर मचाने पर पडौसी उनके घर पहुंचे। ग्रामीणो ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। गांव रई मे चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस गांव मे पहुंची तथा मौका मुआयना कर नुकसान सम्बन्धी तहरीर लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की छानबीन व भागदौड कर जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस इस सम्बन्ध मे जांच मे जुट गई है।

मुठभेड़ में नशा खुरानी गिरोह के 4 बदमाश गिरफ्तार,3 ई-रिक्शा,एक ई-रिक्शा पार्ट्स व असलाह बरामद3 Min 15 |
चरथावल। पुलिस की खुसरोपुर पुलिया के पास राजवाहे की पटरी पर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा खुरानी गिरोह के 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने उनके पास से तीन ई–रिक्शा एक ई-रिक्शा के कटे हुए पार्ट,4 बैट्री,दो तमंचे दो जिंदा कारतूस,दो खोखा कारतूस व दो चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए चारों बदमाशों का चालान कर जेल भेज दिया है
                      चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में कस्बा इंचार्ज योगेंद्र चौधरी दधेडू चौकी इंचार्ज राजकुमार,कॉन्स्टेबल राहुल त्यागी,महेंद्र सिंह,रघुराज सिंह,वकील बैंसला आदि पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशो को गिरफ्तार किया हौ गिरफ्तार बदमाशो ने अपने नाम जावेद पुत्र हबीब निवासी खालापार मुजफ्फरनगर  हाल पता जामियानगर मुगल गार्डन थाना कोतवाली नगर मु0नगर,मौहम्मद जमशेद पुत्र मौहम्मद नफीस नि0 खालापार,हाल पता मक्खीनगर हारुन की कोठी के पीछे थाना कोतवाली नगर मु0नगर,रविन्द्र पुत्र करम सिंह नि0 उनाली थाना कुतुबशेर सहारनपुर व अहतशाम पुत्र हाजी अशफाक नि0 खालापार  कोतवाली नगर मु0नगर। बताए पकड़े गए बदमाशो के पास से पुलिस ने 2 तमंचे 315 बोर,2 जिन्दा कार0  व 2 खोखा कारतूस,2 चाकू,3 चोरी के ई-रिक्शा,एक ई- रिक्सा के कटे हुये पार्टस व 04 बैटरी  बरामद की है।

सैनीटाइजेशन व फोगिंग का कार्य किया
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के कार्यालय आदेश २५-०८-२०२० के द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर समस्त ग्राम पंचायतों में चूने एवं कीटनाशकों तथा एन्टीलार्वा का छिड़काव तथा सैनीटाइजेशन व फोगिंग की व्यवस्था कराते हुए जल भराव न होने, जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने, ठोस अपशिष्ट को डम्पिंग स्थल तक पहुंचाने इत्यादि सहित साफ-सफाई कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्हेने बताया कि अपने विकास खण्ड के अन्तर्गत सम्मिलित समस्त ग्राम पंचायतों में दिनांक २८ अगस्त २०२० (दिन-शुक्रवार) को विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर चूने एवं कीटनाशकों तथा एन्टीलार्वा का छिड़काव तथा सैनीटाइजेशन व फोगिंग, जल निकासी की समुचित व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट को डम्पिंग स्थल तक पहुंचाने की व्यवस्था कराते हुए साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही/शिथिलता बरतने पर कठोर दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

 

जहरीले पदार्थ का सेवन किया
पुरकाजी। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी उपचार से पूर्व ही मोत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार पुरकाजी थाना क्षेत्र के मौहल्ला उत्तरी चमारान निवासी युवक गुज नवाज पुत्र अमीर आलम का विवाह कुछ समय पूर्व रूडकी के पास किसी गांव से हुआ था। बताया जाता है कि उक्त युवक अपनी खेती बाडी देखता था। कि अज्ञात कारणो के चलते आज अल सुबह उक्त युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई और उसके मुंह से झाग निकलने लगे। इस हादसे से घबराये परिजन पडौसियो की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। लेकिन उक्त युवक की उपचार से पूर्व ही मौत हो गई। चर्चा रही कि पति पत्नि के बीच हुए आपसी विवाद ने युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनो व कस्बावासियो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। हादसे मे युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है।

इच्छाओं को कम कर ही उत्तम शौच धर्म का पालनः मुनि प्रणम्य
मुजफ्फरनगर। श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन बुधवार को श्उत्तम शौचश् धर्म के तहत नित्य नियम अभिषेक, शान्तिधारा एवं विधान-पूजन हुआ। मुनिश्री प्रणम्य सागर महाराज ने कहा कि इच्छाओं को कम कर ही उत्तम शौच धर्म का पालन किया जा सकता है। श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में दशलक्षण महापर्व पर मंदिर कमेटी महामंत्री राजकुमार जैन ने बुधवार को श्उत्तम शौच धर्मश् की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अहंकार तो पराई चीज है, विनयशील के लिए सब चीज सुलभ हैं। छल, कपट, मायाचारी, धोखा देने वाले अस्वस्थ रहते हैं। उत्तम शौच के बीच सरलता-सहजता होनी चाहिए। मनुष्य जितना सरल-सहज होगा, वह उतना ही खुश होगा। बनावटी जीवन जीने वाले हमेशा दुखी रहते हैं। कशाय, इच्छाओं की ज्वाला खतरनाक है। दशलक्षण धर्म में उत्तम शौच धर्म की व्याख्या की गई। संयम, त्याग की भावना है। नित्य नियम अभिषेक, शान्तिधारा एवं विधान पूजन करने वालों में सुबोध जैन, नीष जैन, विजय जैन, अभिषेक जैन, आदित्य जैन, विप्लव जैन, चन्द्र कुमार जैन, अमित जैन, दिनेश जैन आदि शामिल रहे।

भाकियू किसान सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान सेना द्वारा अपने अपनी १२ सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा भारतीय किसान यूनियन किसान सेना के कार्यकर्ता महावीर चौक जीआईसी के मैदान में एकत्रित होकर डीएम कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अवनीश कुमार तोमर राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर १२ सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

मयंक की मौत के मामले मे परिजन एसपी सिटी से मिले5 Min 16 |
मुजफ्फरनगर। युवक मयंक की मौत के मामले मे परिजनो ने एसपी सिटी से मिलकर केस की निष्पक्ष खुलासे की मांग की। उल्लेखनीय है कि कस्बा पुरकाजी निवासी युवक मयंक कंसल का शव 23 अगस्त 2020 को कस्बे के लक्सर रोड स्थित धर्म कांटे के पीछे खाली पडे प्लाट मे मिली थी। युवक मयंक लकडी की आढत पर काम करता था। मृतक मयंक कंसल के परिजनो व ग्रामीणो ने आज दोपहर कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसपी सिटी सतपाल अंतिल से मिल कर सौपे गए प्रार्थना पत्र मे मयंक की मौत के मामले मे निष्पक्ष जांच की मांग की है। उल्लेखनीय है कि बीती शाम मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने भी मृतक के परिजनो से मिलकर सांत्वना दी थी एवं इस मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हुए परिजनो को सांत्वना दी थी। एसएसपी कार्यालय पर इस दौरान प्रवीण गोयल, अमित गोयल, सुनील कुमार, प्रदीप जैन,अनिल तायल, आशीष, मनीष, गीता, रश्मि,वर्षा, सोमन, ललित, प्रदीप आदि कस्बावासी मौजूद रहे।

जल्द भुगतान कराने की मांग
मुजफ्फरनगर। खतौली नगर पालिका परिषद द्वारा १४ वित्त अनुदान के अंतर्गत कार्य आदेशो के कार्य पूर्ण करने के बाद भी भुगतान न किए जाने के संबंध में ठेकेदारों ने आज राज्य मंत्री कपिल देव के नाम जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ठेकेदार द्वारा जल्द से जल्द भुगतान कराने की मांग की गई। इस दौरान हारून अली ठेकेदार राकेश कुमार महेश कुमार त्यागी अश्वनी कुमार तरुण त्यागी मोहम्मद इरशाद मोहम्मद नहीं वीर सहित भारी संख्या में ठेकेदार मौजूद रहे।

भाकिय अम्बावता की बैठक सम्पन्न9 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मसीहा चौधरी ऋषि पाल अंबावता के आदेश अनुसार एक बैठक मुजफ्फरनगर बरला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम के नेतृत्व में हुईं जिसकी अध्यक्षता चेतराम ने की और संचालन पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष सलीम त्यागी ने किया बैठक में मौजूद सहारनपुर के मुख्य पदाधिकारी मुजफ्फरनगर के मुख्य पदाधिकारीयों ने भाग लिया बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और संगठन के विस्तार पर चर्चा रही बैठक में मौजूद मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया के भाकियू अमबावता एक अनुशासित संगठन हैं किसान और मजदूर के हक के लिए हर संभव संघर्ष के लिए तैयार है मौजूदा सरकार किसानों का मजाक उड़ा रही है कई वर्षों बाद गन्ना मूल्य पर १० Rs बढ़ाकर किसानों को बैहकाने का काम कर रही है मगर किसान अब जागरूक हो गया है आने वाली ( २ )अक्टूबर को किसान दिल्ली विजे घाट पर करेंगे महा पंचायत बैठक के बाद सभी की सहमति से महिपाल सिंह फौजी को सहारनपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया वह मोहम्मद सरफराज को सहारनपुर युवा जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी उपस्थित रहे जिला कोषाध्यक्ष इंसाफ त्यागी जिला उपाध्यक्ष आरिफ त्यागी जिला सचिव उबेद चौधरी ब्लॉक सचिव अमित कुमार ब्लॉक सचिव चौधरी कालू पवार ब्लॉक उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ब्लॉक सचिव फरीद आलम सदर ब्लॉक सचिव मोहम्मद शहजाद सहारनपुर से देवबंद ब्लॉक अध्यक्ष योगेश उर्फ कप्तान विजेंद्र सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष विकास कुमार ब्लॉक सचिव रामनाथ ग्राम अध्यक्ष लाखन सिंह ग्राम अध्यक्ष रामबिर ग्राम अध्यक्ष सविंदर कुमार मोहम्मद अहसान मुजफ्फरनगर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुदेश आदि मौजूद रहे ।

पालिकाध्यक्ष ने सड़क का उद्घाटन किया
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा वार्ड नंबर ३ साकेत कॉलोनी में एक सड़क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर काफी वार्ड वासी मौजूद थे सड़क बनाए जाने से सभी लोग काफी खुश नजर आए और पालिका अध्यक्ष का आभार जताया पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा मेरा मिशन है मुजफ्फरनगर शहर को यूपी का नंबर वन शहर बनाना और मैं अपने इसी सपने को साकार करने के लिए रात दिन लगी हुई हूं मेरी कोशिश रहती है आखिरी पायदान पर खड़े आदमी तक हमारे द्वारा कराया जा रहा विकास पहुंचे इसके बाद पालिकाध्यक्ष द्वारा आर्य पुरी वार्ड संख्या १८ मैं एक सड़क का उद्घाटन किया सड़क बनाए जाने से आसपास के व्यापारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई और उन लोगों ने पालिका अध्यक्ष की भूरी भूरी प्रशंसा की और पालिका अध्यक्ष को आश्वासन दिया हम सभी व्यापारी हमेशा आपका सहयोग करेंगे पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी द्वारा उपस्थित लोगों का धन्यवाद दिया और कहा आप लोगों को कभी कोई समस्या आए तो आप तुरंत मेरे से संपर्क करें सभी शहर वासियों के लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी अधिशासी अधिकारी श्री विनय कुमार मणि त्रिपाठी सभासद पिंकी रानी पति सभासद लक्ष्मण जी रानी सक्सेना पति सभासद संजय सक्सेना प्रमुख उद्योगपति श्री अभिषेक अग्रवाल लिपिक अशोक धींगरा बिजेंदर सिंह मनोज बालियान संजय गुप्ता वार्ड ३ के सफाई नायक मदनलाल स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू एवं दोनों वार्ड के सम्मानित लोग मौजूद रहे।

 

चार खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित
मुजफ्फरनगर। जिले के चार खाद विक्रेताओं पर उपनिदेशक कृषि ने कार्रवाई करते हुए उनकी दुकान को निलंबित कर दिया है। इन खाद विक्रेताओं पर ई-पॉस मशीनों का प्रयोग नहीं करने और रिकार्ड दुरुस्त नहीं रखने का आरोप हैं। उपनिदेशक कृषि जसवीर सिंह तेवतिया ने जिले में खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। चार दुकानों पर रिकार्ड सहीं नहीं मिलने पर उन्हें नोटिस दिया गया। नोटिस का जवाब नहीं देने पर चारों के लाइसेंस निलंबित कर दिए है। उप निदेशक कृषि ने बताया कि ये चारों प्राइवेट दुकानदार है। इनकी दुकानों पर खाद का वितरण रजिस्टर अपडेट नहीं मिला था। ई-पॉस मशीनों का भी यह नियमित प्रयोग नहीं करते हैं। खाद वितरण का पूरा रिकार्ड दुरुस्त नहीं है। कैश मीमो भी सही नहीं पाया गया। जिन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई हुई है इनमें जटमुझेडा, लालूखेडी, गंगधाडी और शाहपुर के बसी रोड का दुकानदार शामिल है। उप निदेशक कृषि ने बताया कि यदि कोई दुकानदार खाद के निर्धारित रेट से ज्यादा वसूलता पाया गया तो उसके खिलाफ सीधी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि यह जो कार्रवाई हुई है यह विभाग की रूटीन की कार्रवाई है। इसका यूरिया की जांच से कोई मतलब नहीं है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 5 =