News
खबरें अब तक...

समाचार

कूकडा-जौली मार्ग के निर्माण के लिए १५ करोड रूपये की धनराशि स्वीकृत कराई
मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कूकडा-जौली मार्ग के निर्माण के लिए १५ करोड रूपये की धनराशि स्वीकृत कराई और अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण अजय भास्कर के साथ मार्ग का निरीक्षण कर जल्द से जल्द निर्माण के निर्देश दिये।
प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर अपनी विधानसभा मुजफ्फरनगर सदर के कूकडा दृ जौली मार्ग के निर्माण के लिए १५ करोड रूपये की धनराशि शासन से स्वीकृत कराई। इसी के क्रम में आज मंत्री कपिल देव ने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण अजय भास्कर के साथ कूकडा दृ जौली रोड का निरीक्षण किया और इस सड़क के जल्द से जल्द निर्माण के निर्देश दिये।
मंत्री ने बताया कि यह मार्ग शहर को ग्रामीण अंचल से जोडने वाले मुख्य मार्गों में से एक है जो लम्बे समय से बेहद जर्जर अवस्था में है। इस मार्ग पर अनेक बडे उद्योग होने के कारण व्यवसायिक वाहनों के आवागमन में भी भारी असुविधा होती है, इसलिए इसका निर्माण कराये जाने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र एवं क्षेत्रवासियों का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। कपिल देव ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण विकास कार्य बाधित जरूर हुए हैं, परन्तु भाजपा की सरकार में सभी क्षेत्रों में विकास का कार्य सक्रियता से किया जा रहा है।
इस अवसर पर संजीव प्रधान कूकडा, पूर्व प्रधान देवेन्द्र राठी, नरेन्द्र प्रधान बिलासपुर, काला प्रधान, कूकडा मंडल अध्यक्ष हरेन्द्र पाल, जितेन्द्र कुच्छल, के.पी. राठी, विदित सैनी, सुशील गोयल, राष्ट्रपति गौतम, ललित अलमासपुर, प्रमोद बलभद्र, मनोज पाल, हरीश गोयल, अक्षय काकरान, प्रशांत गौतम, तरूण पाल, कल्लू सैनी आदि उपस्थित रहे।

 

राज्य सरकार का पुतला दहन किया2 Min 15 |
मुजफ्फरनगर। कोराना के बढते प्रकोप के कारण देशभर में नीट व जेईई स्थगित करने की मांग को लेकर शान्ति पूर्ण तरीके से लखनऊ में प्रदेशन कर रहे सपा के यूश्च फ्रन्टलों के नेताओं पर राज्य सरकार के आदेश पर हुए लाठीचार्ज व प्रदेश में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था की निन्दा करते हुए मुज़फ्फरनगर के सैकड़ों युवा सपा नेताओ ने युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर मलिक व पूर्व उपाध्यक्ष राशिद मलिक के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार का पुतला दहन किया । इस दौरान युवा सपा नेता शमशेर मलिक ने बताया कि बाढ़ व कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए व जब देश में बस व ट्रेनें बाधित है , ऐसे माहौल में नीट व जेईई की परीक्षा कराकर सरकार लाखों परीक्षार्थियों व उनके परिवार के स्वास्थ्य को खतरे में डाल रही है । गरीब परीक्षार्थी बस व ट्रेने बन्द होने के कारण परीक्षा स्थल भी नहीं पहुंच पायेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने बताया कि भाजपा सरकारों को आमजन से कोई सरोकार नही है । पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है । विकास कार्य ठप्प पड़े है । लखनऊ में परीक्षार्थियों के समर्थन में शान्तिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे यूथ ब्रिगेड, युवजन सभा व लोहिया वाहिनी के नेताओं पर लाठी चार्ज बेहद निन्दनीय है । इस दौरान शहजाद राना कुल्हेड़ी, अताउर्रहमान, आरिफ अन्सारी, मनोज कुमार, सनब्बर मसायान, अंकित पाल, शुभम, दीपक कुमार, वसीम राणा, सरताज मलिक आदि मौजूद रहे ।

हवन व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
मुजफ्फरनगर। कवाल क्षेत्र के गांव मलिकपुरा में गौरव सचिन की सातवीं पुण्यतिथि पर हवन व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्रीयमंत्री डा. संजीव बालियान, बुढाना विधायक उमेश मलिक, निवर्तमान जिला महासचिव भाजपा हरीश अहलावत, शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा, जिला महासचिव मनीष बालियान, मीडिया प्रभारी सोनू वर्मा, वीरेंद्र प्रमुख, संगठन मंत्री अंकित पराशर, जिला सचिव विक्की पाल, धीर सिंह प्रधान चंदेरी, एसडीएम जानसठ अशोक कुमार, सीओ जानसठ शकील अहमद, इंस्पैक्टर जानसठ दीपक चर्तुवेदी आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

नामांकन साजिश के तहत निरस्त कर लोकतंत्र का गला घोटा गया -प्रमोद त्यागी4 Min 14 |
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जन तंत्र का गला घोटना चाहती है लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे सपाईयों पर लाठीचार्ज करना तथा भूमि विकास बैंक में विपक्षी पार्टियों के पर्चा खारिज करना साबित करता है कि ये सरकार अपनी मनमर्जी कर रही है। महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भूमि विकास बैंक के चुनाव में सरकार के इशारे पर विपक्षी दलों के नामांकन साजिश के तहत निरस्त कर लोकतंत्र का गला घोटा गया है। प्रदेश में करोड़ों रूपये का यूरिया घोटाला हुआ है। आज किसान को आलू, धान व अन्य चीजों के लिए यूरिया चाहिए इसकी तत्काल ज्यादा से ज्यादा व्यवस्था करायी जाये। उन्होंने कहा कि सरकार जो फिलहाल परीक्षाएं करा रही है उन्हे फिलहाल निरस्त कराये क्योंकि कोरोना एवं बाढ के कारण छात्र संबंधित परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंच पायेंगे। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री मुकेश कुमार, पूर्व विधायक अनिल कुमार, हाजी लियाकत अली, अलीम सिद्दीकी, साजिद हसन आदि मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी ने अपने ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की। प्रमोद त्यागी ने बताया कि बुढ़ाना ब्लॉक अध्यक्ष डा. सुशील कुमार, शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश कश्यप, बघरा ब्लॉक अध्यक्ष विरेंद्र कुमार, चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष मदन सिंह, पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष धीर सिंह, सदर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार, मोरना ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णपाल, जानसठ ब्लॉक अध्यक्ष सादिक चौहान, खतौली ब्लॉक अध्यक्ष मौ. इकराम के अलावा सपा नगर अध्यक्ष पुरकाजी, मौ. अफजाल, भोकरहेडी नगर अध्यक्ष मौ. मुमताज, बुढ़ाना नगर अध्यक्ष राशिद फिरोज, शाहपुर नगर अध्यक्ष महबूब कुरैशी के मनोनीत किया। इस दौरान विनयपाल, डा. इसरार अलवी, युसूफ गौड, सुजाहत राणा, गौरव कुमार मौजूद रहे।

5 Min 17 |प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार-प्रसार अभियान
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान का जन जन तक अधिकाधि प्रचार प्रसार हो। इसी उददेश्य से संगठन का विस्तार किया जा रहा है ताकि पात्र व्यक्तियो को भी इसका लाभ मिल सके। लिंक रोड,गांधी कालोनी स्थित जे.आर.एम.पैलेस मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान क्षेत्रिय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश एस.सी./एस.टी.प्रभाग के क्षेत्रिय अध्यक्ष धर्मवीर समुन्दर ने उक्त उदगार व्यक्त किए। इस दौरान अध्यक्षता कर रहे धर्मवीर समुन्दर सुर्यवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार-प्रसार अभियान मे राजेन्द्र कुमार सैनी को क्षेत्रिय उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश एस.सी./एस.टी. प्रभाग एवम प्रभारी विधानसभा क्षेत्र खतौली मनोनीत किया। जिस पर सभा मे सबने अत्यन्त हर्ष व्यक्त किया और उम्मीद व्यक्त की कि क्षेत्रिय उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सैनी प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के प्रचार प्रसार मे अपनी अग्रणी भूमिका निभायेंगे। उपस्थित लोगो ने धर्मवीर समुन्दर सुर्यवंशी क्षेत्रिय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश एस.सी./एस.टी. प्रभाग का भी धन्यवाद किया। इस अवसर पर राजेन्द्र कुमार सैनी क्षेत्रिय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश एस.सी./एस.टी. प्रभाग ने कहा कि वे प्रधानमंत्री कल्याणकारी योजना के प्रसार प्रचार अभियान को जन जन तक पहुंचायेंगे व गरीब लोगो की मदद करेंगे। इस दौरान नवनीत गुप्ता, धर्मेन्द्र सैनी, ब्रजपाल सैनी, मांगेराम सैनी, आर.पी.सैनी, विदीत कुकडा, राजू कूकडा, सिद्धार्थ, हर्षित कुमार, देवांशु,अंकित सिंह,सतीश शर्मा, मनोज गर्ग आदि उपस्थित रहे।

 

०३ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
6 Min 15 |मुजफ्फरनगर। थाना प्रभारी बुढ़ाना कुशलपाल सिंह के नेतृत्व में बुढाना पुलिस टीम ने कई बेहतर गुड वर्का को अंजाम देते हुए ०३ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उ०नि० राकेश कुमार शर्मा, उ०नि० वीरनरायन सिहं, कां० कुलवन्त सिहं द्वारा शान्ति व्यवस्था गस्त व चैकिंग अभियान से एक नफर अभियुक्त बसन्त त्यागी उर्फ बिटटू त्यागी पुत्र महावीर त्यागी निवासी मौ० पूर्वी पछाला कस्बा व थाना बुढ़ाना जिला मु०नगर को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा ३१५ बोर मय ०२ जिंदा कारतूस ३१५ बोर तथा ३० पोव्वे नाजायज देशी शराब बरामद किये गये। अभियुक्त के विरुद्ध उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उ०नि० गजेन्द्र सिंह, कां० अकिंत शर्मा, रोहित कुमार द्वारा वांछित चल रहे अभियुक्त टिंकू उर्फ मोंगिया पुत्र बिशम्बर नि० ग्राम बवाना थाना बुढाना मु०नगर को उसके मकान से गिरफ्तार किया गया। उ०नि० राकेश कुमार शर्मा, उ०नि० योगेन्द्र सिंह, कां० शिवकुमार व गुरुदत्त त्यागी द्वारा शान्ति व्यवस्था व गस्त चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन एक नफर अभियुक्त शहजाद पुत्र अख्तर नि० ग्राम परासौली थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा ३१५ बोर व ०२ जिंदा कारतूस ३१५ बोर बरामद किये गये। अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

एल-2 अस्पताल के लिए रूडकी रोड स्थित भारत आयुर्वेदिक मैडिकल कॉलेज को चयनित किया
मुजफ्फरनगर। वैश्विक आपदा कोरोना वायरस के बढते प्रभाव एवं जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत जिला पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही हैं। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के निर्देशो के चलते तथा कोविड-19 के मरीजो की संख्या के मददेनजर प्रशासन द्वारा एल-2 अस्पताल के लिए रूडकी रोड स्थित भारत आयुर्वेदिक मैडिकल कॉलेज को चयनित किया गया है। इसी संदर्भ मे आज दोपहर एसीएमओ के साथ स्थानीय निकाय प्रभारी, एसडीएम अजय अम्बष्ट ने भारत आयुर्वेदिक मैडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर की जा रही व्यवस्थाओ का जायजा लिया। एसडीएम अजय कुमार अम्बष्ट ने कमरो,बैड, लाईट, पंखे,शौचालय, जनरेटर, व्हील चेयर व स्ट्रेचर आदि का व्यवस्थाओ को देखा।

 

ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा8 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। सपाईयो ने लखनऊ मे प्रदर्शन के दौरान सपाईयो पर लाठीचार्ज के विरोध मे राज्यपाल को सम्बोध्ित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।
समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव जैन के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।जिसमे अवगत कराया कि नीट-जी परीक्षा जिसमें की लाखो नौजवान भाग लेते हैं। वर्तमान मे चल रहे कोविड-19 माहौल व प्रदेश के कई जनपद बाढ ग्रस्त हैं ऐसे समय मे उक्त परीक्षा कराया जाना लाखो नौेेेजवानो के जीवन से खिलवाड करने जैसा है। उन लाखो नौजवानो की आवाज उठाने के लिए जब समाजवादी नौजवाल शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर लखनउ मे कर कर रहे थे तब उन पर लाठी चार्ज किया गया। जिसमे कई नौजवानो को चोटे आई है। यह न्याय संगत नही है। समाजवादी पार्टी मांग करती है कि वर्तमान के माहौल के मददेनजर रखते हुए नीट-जी की परीक्षा तत्काल रदद करायी जाए। जिससे लाखो नौजवानो का जीवन खतरे मे न पड सके व लखनउ मे लाठीचार्ज के जिम्मेदार अधिकारियो पर कार्यवाही करते हुए घटनाक्रम की न्यायिक जांच कराने की मांग की। इस दौरान मौ.फिरोज, विकास गोस्वामी, शगुपाल, गौरव जैन प्रदेश उपाध्यक्ष सपा युवजन सभा एवं पूर्व एमएलसी प्रत्याक्षी,इसरार अल्वी,डा. इरशाद राजपूत,पवन पाल आदि मौजूद रहे।

 

०३ शातिर तेल चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया9 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पुलिस द्वारा दौराने पुलिस कार्यवाही मुकन्दपुर झाल के पास से ०३ शातिर तेल चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने गुलफाम पुत्र अलताफ नि० ग्राम सिंधावली थाना कंकरखेडा मेरठ, जावेद पुत्र नजीर नि० ग्राम सिखेडा थाना पिलखुआ हापुड, रवि पुत्र महाराम नि० ग्राम सिखेडा थाना पिलखुआ हापुड बताया। जिसके कब्जे से ०२ तमंचा मय ०२ खोखा व ०३ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०१ चाकू नाजायज, एक १२ टायरा ट्रक नं० यूपी १५ ईटी २४२७(जिसमें ५००-६०० ली० का अलग से टैंक लगा है), तेल चोरी करने के उपकरण आदि मौजूद रहे। गिरफ्तार अभियुक्तगण होटल/ढाबों पर खडें ट्रकों से तेल चोरी करते थे और उसे बेचकर लाभ कमाते थे।

विधिक सारक्षता शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कलेन्डर के अनुसार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर राजीव शर्मा के कुशल निर्देशन में कोविड-१९ के सम्बन्ध में मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद व सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से डी०ए०वी० डिग्री कालेज, मुजफ्फरनगर में महिलाओं/लडकियों की आत्म रक्षा के उपाय व तकनीकज् से सम्बन्धित विषय पर विधिक सारक्षता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सलोनी रस्तोगी द्वारा उपस्थित महिलाओं/लडकियो को बताया गया कि जिम्मेदारी है कि लडकियों/महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का विभेद न हो जिससे वह स्वयं को किसी भी प्रकार से कमजोर महसूस न करे। र्स्माट स्ट्रेटेजी के तहत आत्म रक्षा में तीन बाते आती है अवाईडन्स, अवेयरनेस तथा प्रीवेनेशन, शारीरिक आत्म रक्षा के अन्तर्गत मार्शल आर्ट, जूडो कराटे, नियमित योगा, व्यायाम आदि सिखना व करना चाहिए। आत्म रक्षा को एक विषय के तोर पर पढाया जाना चाहिए।
यदि कोई व्यक्ति अपनी आत्म रक्षा में हमलावर या अपराध करने वाले कोई हानि पहुचाता है तो इसे भारतीय दण्ड संहिता की धारा ९६ से १०६ के अन्तर्गत संरक्षण प्राप्त होता है। परन्तु आत्म रक्षा में प्रयोग किया गया बल अनुपातिक होना चाहिए जितना आत्म रक्षा के उद्देश्य से आवश्यक है। तथा उनके द्वारा उपस्थित समस्त आम जनमानस को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एवमं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।
इस अवसर पर डॉ० शशि शर्मा, प्राचार्या, श्री दूर्गेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अपराध, श्रीमती मोनिका चौधरी, थानाध्यक्ष, महिला थाना, डा० ओमदत्त, डा० योगेश कुमार एवमं एस०आई० श्रीमती सीमा भी उपस्थित रही।

 

दिव्यांगता को  अन्तर्वेशन श्रेणी में सम्मिलित किये जाने की अपेक्षा

मुजफ्फरनगर। अवर सचिव, उपभोक्ता मामले, खाद्य तथा सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार के पत्र के क्रम में आयुक्त, खाद्य एवं रसद विभाग, उ०प्र० जवाहर भवन, लखनऊ द्वारा दिव्यांगता को समाज के संवेदनशील समूह के रूप में मानते हुए उन्हें अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी योजना में सम्मिलित किये जाने हेतु अन्तर्वेशन श्रेणी में सम्मिलित किये जाने की अपेक्षा की गयी है। समस्त दिव्यांगजनों को जो पूर्व से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-२०१३ के अन्तर्गत, जिनको राशन कार्ड निर्गत नहीं अथवा उनका नाम किसी कार्ड में यूनिट के रूप में सम्मिलित नहीं हैं, उनको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-२०१३, पी०एम०जी०के०ए०वाई तथा ए०एन०बी० योजना के अन्तर्गत लाभ प्रदान करने के लिए नवीन राशन कार्ड निर्गत करने अथवा उनके परिवार के राशन कार्ड जारी होने की दशा में उनके यूनिट को उनके पारिवारिक राशन कार्ड में सम्मिलित करने हेतु निर्देशित किया गया है। जनपद में ऐसे वंचित दिव्यांगजनों को नया राशन कार्ड बनाने के लिए अथवा उनके यूनिट को उनके पारिवारिक राशन कार्ड में सम्मिलित करने के लिए समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त पूर्ति निरीक्षको को निर्देश जारी किया जा चुका है। यदि कोई दिव्यांगजन राशन कार्ड से वंचित है अथवा उनकी यूनिट किसी राशन कार्ड में सम्मिलित नहीं है, वे अपनी तहसील स्थित आपूर्ति कार्यालय से सम्पर्क कर अपने राशन कार्ड हेतु आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए तहसील सदर हेतु श्रीमती रजनी, पूर्ति निरीक्षक मो०नं०/व्हाट्सअप नं०-९७६०२८०९४८, तहसील बुढाना हेतु श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्ति निरीक्षक मो०नं०/व्हाट्सअप नं०-९४१२२४००९०९, तहसील खतौली हेतु श्री अनुज कुमार सिंह पूर्ति निरीक्षक मो०नं०/व्हाट्सअप नं०-७०६०९४१२२७, तहसील जानसठ हेतु श्री अनिल वर्मा पूर्ति निरीक्षक मो०नं०/व्हाट्सअप नं०-९८९१३३१५३६, नगर क्षेत्र मु०नगर/क्षेत्रीय खाद्य कार्यालय हेतु श्री अभिव्यक्त कुमार राणा पूर्ति निरीक्षक मो०नं०/व्हाट्सअप नं०-८०७७०७५८७२ को अपना आवेदन फार्म सभी आवश्यक प्रपत्रों यथा-एक फोटा,े आधारकार्ड की छायाप्रति, आय प्रमाण-पत्र की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति सहित प्रेषित किये जा सकते है।

सफाई अभियान का निरीक्षण कर सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए
मुज़फ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने आज शहर में विभिन्न स्थानों पर चल रहे सफाई अभियान का निरीक्षण कर सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शहर साफ सुथरा रहे इसके प्रति मुजफ्फरनगर के आलाधिकारी पूरी तरह से सजग है, रोजाना जनपद के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं निरीक्षण कर साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हैं।।

11 Min 9 | चेतन चौहान को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी
मुजफ्फरनगर। जानकारी के अनुसार कल शिवसेना प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह के आहवान पर मुजफ्फरनगर शिवसैनिकों ने तुलसी पार्क शिवचौक पहुंचकर यूपी के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी और सभी शिवसैनिकों ने चेतन चौहान की हुई मौत की सीबीआई जांच की मांग की वही जिला प्रमुख बिटूटू सिखेड़ा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की मौत का सभी शिवसैनिकों को बेहद दुख है ओर सभी शिवसैनिक मांग करती है कि कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की मौत की सीबीआई जांच की जाये इस मौके पर जिला प्रमुख बिटूटू सिखेड़ा, जिला मिड़िया प्रभारी सोनू वर्मा, जिला मिड़िया सह-प्रभारी अनिल कलसानिया, नगर प्रमुख बंटी शर्मा, नवीन कश्यप, राजीव गर्ग जिला उपप्रमुख, नरेश प्रजापति मंडल मीडिया प्रभारी, अंकित पराशर संगठन मंत्री, तेजपाल सिंह राणा जिला सचिव विनोद वत्स जिला महासचिव, राजेंद्र कश्यप कोषाध्यक्ष, मुकेश जैन, विक्की चावला, आशुतोष गोयल, मनोज कुमार व मनीष बालियान आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

One thought on “समाचार

  • Avatar Of Adesh Agarwal aDESH aGARWAL

    Like!! Great article post.Really thank you! Really Cool.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 13 =