News
खबरें अब तक...

समाचार

पीएम स्व निधि योजना के सम्बन्ध में मा0 प्रधानमंत्री जी के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम8 Min 14 |
दस नगर पंचायतों में पीएम स्व निधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र किये गये वितरित
मुजफ्फरनगर। पीएम स्व निधि योजना के सम्बन्ध में मा0 प्रधानमंत्री जी के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम जनपद मुजफ्फरनगर के दस नगर पंचायतों पुरकाजी भोंका रेडी, खतौली, जानसठ, मीरापुर, खतौली, शाहपुर, बुढाना, सिसौली एवं मुजफ्फरनगर में सफल संचालन कराया गया। इन दस नगर पंचायतों में पीएम स्व निधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किराए गये। इस अवसर पर सभी नगर पंचायतों मे मा0 विधायक गण, जिला अध्यक्ष और सम्बन्धित अधिकारियों ने पीएम स्ट्रीट वेंडर के लाभार्थियों ने बढ चढकर भाग लिया। मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, अपर जिलाधिकारी प्रशासन और स्थानीय निकाय के प्रभारी एसडीएम, परियोजना अधिकारी डूडा, अधिशासी अधिकारी, सिटी मिशन मैनेजर, सभासद गण तथा पीएम स्व निधि के लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।

 

अवैध हथयार के साथ दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 जबर सिंह द्वारा अभियुक्त रोहताश पुत्र जोधा नि0 उत्तरी घटायन थाना जानसठ मु0नगर को कम्पनी बाग मैन गेट के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं एक मो0सा0 स्पलेण्डर प्लस रंग काला नं0 यूपी 16 एसी 5798 बरामद किया गया।इसके अलावा थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त आबाद उर्फ बादा पुत्र रफीक कुरैशी नि0 मौ0 हकीकतनगर बनत थाना आदर्श मण्डी शामली को चरथावल को जाने वाली नहर पर छतैला पुलिया ग्राम छतैला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
खतौली। उ0नि0 संदीप कुमार द्वारा अभियुक्त विनोद पुत्र हरवीर नि0 ग्राम मडकरीमपुर थाना खतौली मु0नगर को मडकरीमपुर फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे तोहफा मार्का देशी शराब नाजायज बरामद किया गया।

 

हादसे में दो महिलाओं सहित तीन घायल1 Min 16 |
भोपा। भोपा थाना क्षेत्र में मोरना-बिहारगढ़ मार्ग पर मंगलवार की सुबह मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर कार के पलटने से उसमें सवार दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के अस्घ्पताल भिजवाया। गाड़ी में रामराज के लोग सवार थे और ये सभी बिहारीगढ़ एक रिश्तेदारी में हुई मौत में जा रहे थे। पुलिस ने हादसे में घायलों के स्वजन को सूचित कर दिया है।

 

 

भाकियू 28 अक्टूबर को बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता के कार्यालय का घेराव करेगी
मुजफ्फरनगर। किसानों पर मुकदमा दर्ज कराने को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने अपने आंदोलन को नई धार देने की तैयारी कर ली है। २८ अक्टूबर को बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता के कार्यालय का घेराव किया जायेगा। इसी आंदोलन को अब भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने और मजबूत बनाने का काम किया है। उन्होंने विद्युत विभाग पर किसानों के उत्पीडन का आरोप लगाते हुए २८ अक्टूबर को अधिशासी अभियन्ता के कार्यालय पर पंचायत करने की घोषणा की। पुरबालियान गांव में राकेश टिकैत बिजली विभाग पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग मनमाने ढंग से किसानों के खिलाफ बिजली चोरी की फर्जी रिपोर्ट दर्ज करके किसानों का उत्पीडन कर रहा है।
बिजली के अनाप-शनाप बिल भेजे जा रहे हैं तथा कोल्हुओं का बिजली कनेक्शन देने में भी परेशान किया जा रहा है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी २८ अक्टूबर को राजकीय इण्टर कालेज के मैदान स्थित विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता के कार्यालय पर भाकियू की पंचायत का आयोजन होगा, जिसमें पूरे जनपद के किसानों की बिजली व अन्य विभागों से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। समस्याओं का समाधान न होने पर वहीं अनिश्चितकालीन धरना शुरु किया जाएगा।

छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु जागरुक किया
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत थाना ककरौली पुलिस की एन्टी रोमियों टीम द्वारा बेहडा सादात स्थित स्वामी कल्याणदेव ओमानन्द गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु जागरुक किया गया तथा सभी से सुरक्षा सम्बन्धि सुझावों का आदान-प्रदान किया गया। छात्राओं को आपात स्थिति के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस की सेवाओं जैसे ट्वीटर सेवा, डॉयल -११२, हेल्प लाइन-१८१, वुमेन पावर लाइन-१०९० इत्यादि के बारे में संक्षिप्त रूप से समझाया गया तथा इनके प्रयोग के बारे में भी बताकर जागरूक किया गया।

 

हर्ष फायरिंग के आरोपी को तमंचे सहित गिरफ्तार किया
पुरकाजी। पुलिस ने शादी समारोह मे हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो केेेे चलते अवैध शस्त्र माफिया व वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत शान्ति व्यवस्था के मददेनजर गश्त के दौरान सब इंस्पैक्टर जीत सिह,का.रोहित कुमार ,का.ब्रिजेश कुमार, व सरकारी जीप चालक दीपक कुमार ने को गश्त के दौरान जब खादर मोड पर पहुंचे तो मुखबीर से सूचना मिली कि धमात पुल पर सरकार नल के पास 25 अक्टूबर 2020 ग्राम नूरनगर मे इकबाल के लडके परवेज की शादी समारोह रात्रि मे हर्ष फायरिंग हुई थी। जिसका आरोपी गोविन्द पुत्र कमात सिह निवासी गांव नूरनगर पुरकाजी कहीं जाने की फिराक मे है तथा सरकारी नल के समीप खडा है। पुलिस ने हर्ष फायरिंग के आरोपी गोविन्द को 315 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार कर कर उसके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की।

अवैध छुरी के साथ गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 राजेन्द्र वशिष्ठ द्वारा अभियुक्त शहनवाज पुत्र नौशाद नि0 धौबी गुडलक के पीछे मिमलाना थाना को0नगर मु0नगर को मिमलाना रोड धर्म कांटे के पीछे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद छुरी नाजायज बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना छपार पर उ0नि0 शौकीन खॉ द्वारा वॉछित अभियुक्त जागीर पुत्र जमील नि0 जगदेही थाना देवबन्द सहारनपुर को परई बिजोपुरा चौराहा से गिरफ्तार किया गया।

किसानों की समस्याओं को लेकर केन्द्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुजफ्फरनगर। पीजेंट वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान एडवोकेट ने एक पत्र केंद्रीय पशुपालन डेयरी और मत्स्यपालन मंत्री को दिया जिसमें उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड की पूर्ण स्वामित्व की सब्सिडियरी मदर डेयरी किसानों के अनेकों उत्पादों का प्रस्ंकरण उत्पाद तैयार कर उपभोक्ताओं को उपलब्ध करा रही है। मदर डेयरी, अपने हार्टीकल्चर ब्राण्ड सफल के तहत टमाटर, केला, आंवला, जामुन, गाजर का पेस्ट, हल्दी का पेस्ट आदि का प्रस्ंकारण कर रही है, जिसे सीधे राज्य के किसानों से खरीदा जा रहा है।
मदर डेयरी को राष्ट्रीय विकास बोर्ड की स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में शुरू किया गया था। इसकी अपार ब्रांड निष्ठा ने ब्रांड को न केवल देश के अन्य भागों में अपने बाजारों का विस्तार करने और नये उत्पाद बाजारों में प्रवेश करने की अनुमति दी है। मदर डेयरी दिल्ली और पडौसी राज्यों हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड से फलों, सब्जियों की खरीद कर रही है। अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए मदर डेयरी की फल एवं सब्जियों की शाखा मदर डेयरी फ्रूट्स एंड वेजिटेबल्स प्राईवेट लिमिटेड यानि सफल ने फूड डिलीवरी कंपनी जौमेटों के साथ साझेदारी भी की है। इस साझेदारी के बाद जोमैटों द्वारा फल एवं सब्जियों की घरों तक डिलीवरी की नई शुरूआत हुई है। देश में सब्जियों की फूल पैदावार का सिर्फ दो प्रतिशत और फलों की कुल उपज का चार प्रतिशत ही प्रोसेस्ड हो पाता है। फलों के प्रोसेसिंग की यह रफ्तार अन्य विकासशील देशों की तुलना में बंहद कम है। किसान से व्यापारी केले को किलों के भाव के साथ सस्ते में खरीदते है, जिससे किसानों को उचित लाभकारी लाभ नहीं मिलता है। किसानों को अगर उनकी उपज बेचने के लिए मदर डेयरी जैसे उपयुक्त बाजार मिले तो मौजूदा हालात में सुधार लाया जा सकता है। जनपद मुजफ्फरनगर के फल व सब्जी के उत्पादक किसान चाहते है कि यहां के किसान फल व सब्जी के क्षेत्र में आधुनिक खेती से जुड़ रहे है इसलिए मदर डेयरी का एक सैंटर यहां स्थापित होना चाहिए। जनपद मुजफ्फरनगर में केले की खेती अपने प्रारम्भिक दौर में है जिसे सहायता की जरूरत है। मदर डेयरी किसानों से केले की फसल को भी खरीद करती है, जिससे किसानों को उत्पाद के बदले अच्छा लाभ मिलता है। मदर डेयरी दूध व डेयरी प्रॉडक्टस के अलावा दिल्ली एनसीआर में सफल आउलेट्स के जरिये ताजे फल व सब्जी की बिक्री करती है। मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल्स प्राईवेट लिमिटेड ने अपने हॉर्टीकल्चर ब्रांड की सफलता को देखते हुए ताजा फल और सब्जियों की आर्गेनिक रेंज को लान्च किया था।
पीजेंट वैलफेयर एसोसिएशन ने मांग की कि जनपद मुजफ्फरनगर में मदर डेयरी द्वारा केले की खरीद व अन्य फल और सब्जियों की खरीद के लिए मदर डेयरी के सैंटर के स्थापित के करने के संबंध में समुचित कार्यवाही की जायै।

दम्पत्ति के साथ मारपीट के मामले मे दो आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। दम्पत्ति के साथ मारपीट के मामले मे पुलिस ने दो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमे गठित की गई हैं। उल्लेखनीय है कि थाना सिविल लाईन क्षेत्र की काशीराम आवास विकास कालोनी मे कुछ लोगो द्वारा दम्पत्ति के साथ मारपीट कर उन्हे घायल कर दिया था। पुलिस ने इस मामले मे मिली शिकायत के आधार पर एक महिला सहित पांच आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमे गठित की गई है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि फरार चल रहे आरोपियो को अतिशीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसपी सिटी का सम्मान किया3 Min 15 |
मुजफ्फरनगर। कोरोना के बाद डेंगू से जंग जीत कर आए मुजफ्फरनगर जनपद के जांबाज एवं मिलनसार एसपी सिटी सतपाल अंतिल का आज हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के द्वारा बुके देकर सम्मान किया गया एवं ईश्वर से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई
सम्मानित करने वालों में हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र कुमार के साथ-साथ संघर्ष समिति के साथी घटक दलों की ओर से संजय वाल्मीकि, विक्की चावला, राजेश शर्मा ,बंटी, सीताराम त्यागी आदि हिंदू वीर शामिल रहे।

तलाशी व चैकिंग अभियान चलाया
तितावी। पुलिस द्वारा लगातार एसएसपी के निर्देशों के चलते अपराधियों की धरपकड अभियान चलाया जा रहा है। जगह जगह तलाशी व चैकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। आज पुलिस ने एक एक जिला बदर को गिरफ्तार कर जेल भे दिया।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते अपराधियो की धर पकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान में थानाध्यक्ष कपिल देव ने जिला बदर सोनू पुत्र काला को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

50 लाभार्थियों को 10,000 के लोन का प्रमाण पत्र दिया5 Min 14 |
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका प्रांगण में आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडरों को लोन के प्रमाण पत्र बांटे गए जिसमें आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि ढाई हजार स्ट्रीट वेंडरों के पंजीकरण किए गए हैं जिनमें से आज पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत ५० लाभार्थियों को १०००० के लोन का प्रमाण पत्र दिया गया है यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है जो स्ट्रीट वेंडर को लाभान्वित करती है अगर लाभार्थी द्वारा १०००० का लोन सही समय पर चुकता हो जाता है तो उन्हें दोबारा भी यह सुविधा मिल सकती है नगर पालिका के द्वारा लगातार को ऋण सुविधा दी जा रही है और यह सुविधा नगर पालिका में पंजीकरण कराने के बाद से लाभार्थी को मिलती है जिसके अंतर्गत आज ५० व्यक्तियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए है कार्यक्रम में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एडीएम प्रसासन अमित कुमार,एसडीएम व नगर निकाय प्रभारी अजय अम्बष्ट,ईओ नगरपालिका विन्यमणि त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

पूर्व मंत्री की भाभी का निधन
मुजफ्फरनगर। पूर्व मंत्री स्व.चितरंजन स्वरूप की भाभी का बीमारी के चलते निधन हो गया। इस दुखद समाचार से नगर मे शोक की लहर दौड गई। कई गणमान्य लोगो ने शोक संतप्त परिजनो से मिल शोक संवेदना व्यक्त की। नदी घाट स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
तीन बार विधायक रह चुके एवं सपा सरकार मे मंत्री रहे स्व.चितरंजन स्वरूप की भाभी करीब 76 वर्षीय पुष्पा देवी बंसल पत्नि रघुनन्दन स्वरूप का बिमारी के चलते बीती देर रात उपचार के दौरान दिल्ली मे निधन हो गया। इस दुखद समाचार से शोक छा गया। विभिन्न राजनैतिक दलो,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियो,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियों, नगर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओ व धार्मिक संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। नदी रोड स्थित शमशान घाट पर स्व0पुष्पा देवी का अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र अनुज स्वरूप बंसल ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवारजनो मे पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप,शंकर स्वरूप बंसल, राघव स्वरूप, बंटी भाई, अजय स्वरूप, अजय स्वरूप बंसल, बब्बल भाई, अनिल लोहिया, सपा नेता पवन बंसल,शलभ गुप्ता एड.,सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

मुठभेड में शातिर लुटेरा गिरफ्तार किया6 Min 18 |
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा ०१ शातिर लूटेरे अभियुक्त को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त थाना सिविल लाईन का टॉप-१० व हिस्टीशीटर अपराधी है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सचिन उर्फ चुन्ना पुत्र वेदपाल निवासी जनकपुरी थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ खोखा व ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, १० जिन्दा कारतूस १२ बोर, ०१ चोरी की मोटरसाईकिल हीरो पेशन। अभियुक्त पर लूट, गैंगस्टर, गुण्डा अधि० जैसी संगीन धाराओं में डेढ दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।

चरथावल। चरथावल थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कुटेसरा चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र राव ने पुलिस टीम के साथ मकान पर छापेमारी करते हुए 3 आरोपियों को रंगे हाथ जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया जुआरियों के कब्जे से ताश की गड्डी सहित ७५०० की नगदी बरामद की है पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया।

 

खतौली के बुआड़ा रोड फाटक पर अंडरपास बनाया जाएगा
मुजफ्फरनगर। खतौली के बुआड़ा रोड फाटक पर अंडरपास बनाया जाएगा। इसके लिए रेल मंत्रालय ने मंजूरी दी है। रेलवे की निर्माण इकाई जल्द ही यहां कार्य प्रारंभ कराएगी। हालांकि पहले फाटक से कुछ दूर अंडरपास का निर्माण होना था, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। मामला केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान तक पहुंचा तो सुलह का रास्ता तैयार किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने उत्तर रेलवे के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर फाटक पर ही अंडरपास बनाने का आग्रह किया है।
दिल्ली-टपरी वाया मेरठ-सहारनपुर रेलवे मंडल की लाइन पर इन दिनों डेडीकेडेट फ्रेट कारिडोर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए रास्ते में पड़ने वाले फाटक पर रेल मंत्रालय फ्लाइओवर और अंडरपास का निर्माण कर रहा है। खतौली में बुआड़ा फाटक से करीब २५० मीटर दूर अंडरपास बनाने का प्रस्ताव था, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। चूंकि इस फाटक से करीब दस गांवों का आवागमन होता है। फाटक से दूर अंडरपास का कोई लाभ नहीं है। विरोध के बाद यहां कार्य रुक गया। बीते दिनों प्रकरण केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान तक पहुंचा तो ग्रामीणों का विरोध उचित मिला। इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने उत्तर रेलवे के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि फाटक से हटकर जंगल की तरफ अंडरपास का कोई औचित्य नहीं है। वहीं, राजस्व निरीक्षक से भी मामले में रिपोर्ट ली गई है। अब रेल मंत्रालय ने बुआड़ा फाटक पर ही अंडरपास बनाने की स्वीकृति दी है। रेलवे के अवर अभियंता मनीष धावन ने बताया कि फाटक पर ही एक बॉक्स का अंडरपास बनाया जाएगा, जिसकी चौड़ाई १६ फीट है, जबकि ऊंचाई साढ़े आठ फीट रखी गई है, जबकि सड़क की चौड़ाई १८ फीट होगी। वहीं, दूसरा बॉक्स बड़े वाहनों के लिए फाटक से कुछ दूर १६ फीट ऊंचा और २२ फीट चौड़ा बनाया जाएगा। एक रास्ता २५ फीट रखा गया है। जल्द ही यहां निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

 

जिले में 400 पीआरडी के जवानों को मिलेगी साल भर तक डयूटी
मुजफ्फरनगर। शासन की घोषणा से जनपद के पीआरडी के 400 जवानों को अब साल भर तक ड्यूटी मिलेगी। इस निर्णय से पीआरडी के जवानों में हर्ष की लहर है। ये जवान पुलिस और यातायात के अलावा अन्य विभागों में भी सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य जिम्मेदारी निभाएंगे।
जनपद में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के 550 जवान पंजीकृत हैं। इनमें से 400 सक्रिय जवान हैं। इनमें 370 पुरुष और 30 महिलाएं है। अभी तक पीआरडी के जवानों की इमरजेंसी में ही ड्यूटी लगाई जाती थी। कोरोना काल में भी पीआरडी के जवानों ने अपना दायित्व निभाया। युवा कल्याण विभाग के वरिष्ठ लिपिक प्रमोद त्यागी ने बताया कि वर्तमान में 25 जवान यातायात पुलिस में, तीन-तीन जवान जिले के 20 थानों में, 6 महिलाएं महिला थाने में कार्यरत हैं। इसके अलावा कोविड काल के चलते 110 जवानों को कोविड ड्यूटी में लगाया है। कुछ जवानों को विद्युत विभाग, मंडी समिति, आईटीआई आदि में लगाया गया है। शासन के नए आदेश के बाद जिले के 400 जवानों को पूरे साल तक ड्यूटी करने का मौका मिलेगा। जिससे बेरोजगारी का दंश झेल रहे जवानों को काफी राहत मिलेगी। खतौली निवासी पीआरडी के जवान राजेश, मंसूरपुर के ओमप्रकाश ने बताया कि अभी तक साल भर में मुश्किल से 60 दिनों की ही ड्यूटी मिल पाती थी। शासन के इस निर्णय से परिवार को बड़ी राहत मिलेगी।

 

राशन कार्डो का लक्ष्य पूरा, हजारों पात्र खाद्यान्न से वंचित
मुजफ्फरनगर। खाद्य आपूर्ति विभाग में पात्रों के राशन कार्डो का लक्ष्य पूरा होने से नए कार्ड बनने की प्रक्रिया बंद चल रही है, लेकिन शहरी क्षेत्र में हजारों पात्र अभी भी कार्ड न बनने से सरकारी खाद्यान्न योजनाओं से वंचित चल रहे हैं। महीनों से विभाग में पात्रों के कार्ड नहीं बन पा रहे हैं, जो पात्रों को सरकारी खाद्यान्न योजनाएं से दूर रखे हुए हैं। नगर क्षेत्र में लाकडाउन से पूर्व ही राशन कार्ड बनने का कार्य लक्ष्य पूरा होने के चलते बंद कर दिया गया था, लेकिन मार्च में लगे लाकडाउन के दौरान विभाग में अभियान के माध्यम से मजदूरों और कुछ पात्रों के कार्ड बनाए गए थे। इसके बाद शहरी क्षेत्र में राशन कार्ड बनने का 64 प्रतिशत लक्ष्य पूरा होने के चलते नए कार्ड बनाने का कार्य बंद कर दिया गया था। मई महीने से अब तक शहरी क्षेत्र में करीब तीन हजार से अधिक पात्रों ने विभाग की वेबसाइट पर कार्ड बनवाने को पंजीकरण किया है, लेकिन लक्ष्य पूरा होने के चलते उनके आवेदन लटके पड़े हैं। इस परेशानी से पात्र लोग कार्यालय के चक्कर भी लगा रहे हैं। हालाकि देहात क्षेत्रों में अभी पात्रों के कार्ड बनने की गुंजाइश है, जिसके चलते तहसीलों में पात्रों के राशन कार्ड बनने का कार्य प्रगति पर है।
सूची में अपात्रों से बढ़ी परेशानी
शहरी क्षेत्र में 64 प्रतिशत राशन कार्ड में अपात्र भी शामिल है, जिस कारण पात्र लोग सरकारी खाद्यान्न से वंचित है। सूत्रों की माने तो शहरी क्षेत्र में बड़े भवन और सम्पन्न परिवार के लोग भी कार्ड धारक है। पात्रों को लाभ देने के लिए अपात्रों की छटनी जरूरी है।
राशन कार्ड बनने का कार्य देहात क्षेत्र में चल रहा है। वहां कुछ प्रतिशत गुंजाइश है, लेकिन शहरी क्षेत्र में कार्ड बनाने का 64 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो गया है। समय-समय पर सीडिग भी कराई जा रही है, जो अपात्र है। उनके कार्ड काटे जा रहे हैं।
– बीके शुक्ला, डीएसओ, मुजफ्फरनगर

 

मौसम के बदलाव से बढ़ रहा बुखार का प्रकोप
मुजफ्फरनगर। मौसम के बदलाव से मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बीते कुछ दिनों से सुबह-शाम मौसम ठंडा हो रहा है। बदलते मौसम से वायरल, जुकाम-खांसी के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। क्षेत्र के कई गांव में लोग बुखार की चपेट में है। घरों में कई लोग वायरल की जकड़ में है। कढ़ली गांव के प्रधान पवन कुमार व ग्रामीण इरशाद ने बताया कि गांव में बुखार तेजी से फैल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग कोई सुध नहीं ले रहा है। प्रधान ने चिकित्सा प्रभारी गालिबपुर डा. अवनीश कुमार को लोगों के बुखार की चपेट में होने से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इन दिनों बुखार, सर्दी व जुकाम का प्रकोप होता है। बीमारियों से बचाव को एहतियात जरूरी है।
प्रधान से गांव में फागिग कराने को कहा और जल्द चिकित्सकों की टीम से ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाने का आश्वासन दिया।

 

शैक्षिक और अन्य सामाजिक सेवाओं के लिए मूसा कासमी को सर सैयद अवार्ड 2020 से किया गया सम्मानित-11 Min 8 |
चरथावल। शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत सर सैयद कारवां जामिया अल-हिदाया जामिया नगर, नगला राई पहुंचा और दीनी तालीम के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर मुजफ्फरनगर मैडिकल कॉलेज के महाप्रबंधक डॉ0 अरशद इकबाल के नेतृत्व में प्रो.शकील अहमद, एडवोकेट तबरेज इकबाल राईन लखनऊ, एडवोकेट एहतेशाम राईन इलाहाबाद हाईकोर्ट के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर जामिया अल-हिदया अल हिदा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मौलाना मोहम्मद मूसा कासमी को उनकी शैक्षिक और अन्य सामाजिक सेवाओं के लिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा सर सैयद पुरस्कार 2020 से भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, हिदाया के संरक्षक हाफिज मोहम्मद फुरकान असअदी ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज की बुराइयों को मिटाना संभव नहीं है। उन्होंने विशेष रूप से लड़कियों को शिक्षित करने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि एक शिक्षित लड़की कई पीढ़ियों को लाभान्वित करेगी। पांच-सूत्रीय कार्यक्रम के बारे में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के प्रबन्धक डॉ0 अरशद इकबाल ने कहा कि शिक्षा को प्राथमिकता के रूप में हमारे पाँच-सूत्रीय विजन में शामिल किया गया है। इसमें जरूरतमंद छात्रों,छात्राओं की मदद करना भी शामिल है जामिया अल-हिदाया, जामिया नगर, नगला राई के प्रबंधक मौलाना मूसा कासमी ने इस अवसर पर मेहमानों का स्वागत किया और उनसे जामिया अल-हिदाया और अल-हिदाया पब्लिक स्कूलों के उद्देश्यों और उनके हालिया प्रदर्शन के बारे में बात की।
मौलाना मूसा कासमी ने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य धार्मिक शिक्षा और आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ लड़कों और लड़कियों के लिए दीनी शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा प्रशिक्षण और उनमें इस्लामिक नैतिकता और देशवासियों के साथ भाईचारा और प्रेम समारोह बनाना और देश के विकास और समृद्धि में एक सकारात्मक भूमिका निभाने का जज्बा पैदा करना है, उन्होंने कहा कि हाई स्कूल के साथ अंग्रेजी माध्यम के इस दीनी संस्था का उद्देश्य है अधिवक्ता तबरेज इकबाल ने कहा कि हमें सर सैयद अहमद खान, मौलाना अबुल कलाम आजाद, शैखुल -इस्लाम मौलाना हुसैन अहमद मदनी ,और डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम के शैक्षिक मिशन और उनके विचारों के अनुसार संघर्ष करना होगा।
उन्होंने कहा कि समाज में जो बच्चे आईएएस, आईपीएस डॉक्टर या पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं, उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए और उन वर्गों की मदद करने की कोशिश करनी चाहिए जो आगे बढ़ना चाहते हैंइस मौके पर हाफिज मोहम्मद फुरकान असअदी, डॉ0 अरशद इकबाल, मौलाना मोहम्मद अहसान कासमी मैनेजर आयशा सिद्दीका फॉर गर्ल्स, नसीम अहमद मैनेजर एसबीआई, एडवोकेट एहतेशाम अहमद राईन, एडवोकेट तबरेज इकबाल राईन, शकील अहमद, कारी मोहम्मद शाह नवाज ,मौलाना जुनैद मिफ्ताही, भरत कुमार, हाजी अब्दुल कादिर राही और अन्य उपस्थित थे।

 

किसानों का सबसे अधिक उत्पीड़न कर रही है भाजपा सरकार-बोबी त्यागी12 Min 3 |

चरथावल। ग्राम कसौली में सपा नेता दीपक उर्फ बोबी त्यागी ने दलित बस्ती में कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में किसान सहित सभी वर्गों का उत्पीड़न हो रहा है। किसानों का उत्पीड़न करने वाली सरकार को वर्ष2022 के चुनाव में प्रदेश से बाहर करना होगा। उन्होंने कहा कि हम सब की एकजुटता ही भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकी। और प्रदेश में अखिलेश की सरकार होगी। बाबा भीमराव अंबेडकर के संविधान के साथ छेड़छाड़ करने वाली भाजपा सरकार को हमे एक मंच पर आकर एक जुटता के साथ प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाना होगा। फुट डालकर राज करने वाली इस सरकार की नीति अब चलने वाली नही है।हुए  कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का सबसे अधिक उत्पीड़न हो रहा है। सरकार की नीतियों के कारण आज किसान,मजदूर व व्यापारी सहित सभी वर्ग परेशान है। किसानों का बकाया गन्ने  का समय से भुगतान नही हो रहा है। वही आयातित खाद्य तेल व बिजली के मूल्यों में वृद्धि कर किसान,मजदूर की कमर तोड़ दी है। चुनाव में किसानों की दुगनी आय का वादा करने वाली सरकार में आज किसान व मजदूर की दुर्दशा हो रही है। गन्ने का बकाया भुगतान न मिलने से किसान आत्महत्या करने को विवश है। समाजवादी पार्टी समाजवाद एवं धर्मनिरपेक्षता के लिए प्रतिबद्ध है।वह हमेशा भाजपा की जनविरोधी नीतियो के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी। आज प्रदेश में महिलायें भी सुरक्षित नही है। है।इसके अलावा चरथावल विधानसभा के ग्राम जसोई में रविदास मन्दिर,ग्राम छतेला में रविदास  मन्दिर, ग्राम गुज्जरहेडी में रविदास मंदिर,ग्राम सुजड़ू में वसीम राणा के आवास पर भी जनसम्पर्क किया गया तथा समाजवादी पार्टी की उपलब्धियां गिनाई गयी कार्यक्रम में शिवकुमार,सुशील,कुलदीप, संदीप,राजकुमार,सोनू,नितिन कुमार,अंकित जोशी सागर मौर्य,अमित कुमार,योगेंद्र सिंह (होशियारपुर),बालेन्द्र,अबकार,जावेद त्यागी आदि उपस्थित थे।

 

तीन जुआरियों को जुआं खेलते रंगेहाथ किया गिरफ्तार,7500 की नगदी व ताश पत्ते बरामद13 Min 1 |
चरथावल। पुलिस ने एक मकान में जुआ खेलते 3 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।जबकि एक जुआरी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया पुलिस ने मौके से 7500 रुपये की नकदी व ताश की गड्डी बरामद की है।पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों का चालान कर जेल भेज दिया है।
चरथावल थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुटेसरा में अहसान के बंद मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं सूचना पर कुटेसरा चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र राव ने पुलिस टीम के साथ मकान पर छापेमारी करते हुए 3 आरोपियों को रंगे हाथ जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया जबकि एक साथी फरार हो गया पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अहसान उर्फ मुन्नू पुत्र फारुख कुरेशी,इसरार पुत्र शमशेर,वसीम पुत्र अब्दुल खालिक के रूप में हुई जबकि सलीम पुत्र शमशेर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से ताश की गड्डी सहित 7500 की नगदी बरामद की है पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + eighteen =