Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अन्र्तजनपदीय वाहन चोर गिरोह को पकडा: दो कार व चार बाइक बरामद

4 20 |मुजफ्फरनगर। जानसठ पुलिस ने अन्र्तजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की दो कार व चार बाइक बरामद की है। इस गिरोह के तीन सदस्य अभी फरार है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
एसएसपी अभिषेक यादव ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि जानसठ कोतवाली प्रभारी योगेश शर्मा के नेतृत्व में जानसठ पुलिस ने एक सूचना के आधार पर चोरी की सैन्टरों कार लेकर जा रहे फरीद पुत्र शराफत निवासी सैनीनगर खतौली हाल निवासी देवबंद व अहसान पुत्र फखरूद्दीन निवासी तिसंग थाना जानसठ को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में पकडे गये आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह दोनों अपने साथियों वसीम पुत्र सालिम व प्रवेश पुत्र अमीर आजम निवासी तिसंग थाना जानसठ तथा शिवकुमार पुत्र इकबाल निवासी गांव मतौडी थाना खतौली के साथ मिलकर विभिन्न जनपदों से कार व अन्य वाहन चोरी कर फर्जी कागजात तैयार कराकर बेचते है।

पुलिस ने पकडे गये आरोपियों की निशानदेही पर उनके साथियों के ठिकानों पर छापे मारे लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गये। पुलिस ने मौके से एक आल्टो कार, एक बुलेट बाइक व हीरो होण्डा बाइक बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास चोरी की दो कार व चार बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने पकडै गये आरोपियों को जेल भेज दिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी क प्रयास कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk