समाचार
कई वांछितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर व0उ0नि0 मनोज यादव श्रीमती सीमा यादव द्वारा वॉछित अभियुक्त नसीम पुत्र इमामुददीन नि0 लददावाला थाना को0नगर मु0नगर, नजमा पत्नी सोनू उर्फ सलीम नि0 मदीना कालोनी थाना सिविल लाइन हाल नि0 प्रताप पुरा को अभि0गण के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना छपार पर उ0नि0 रविशंकर पाण्डेय द्वारा वॉछित अभियुक्त अभिनव पुत्र जयपाल नि0 ग्राम बडेढी थाना छपार मु0नगर को बडेढी चौराहे से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना छपार पर उ0नि0 उपेन्द्र कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र स्व0 श्याम लाल नि0 ग्राम व थाना छपार मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना छपार पर प्र0नि0 यशपाल सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त एहतेशाम पुत्र मुन्तजीर नि0 खुडडा थाना छपार मु0नगर को खुडडा तिराहा से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना मन्सूरपुर पर उ0नि0 भगवती प्रसाद द्वारा वॉछित अभियुक्त सागर धीमान पुत्र अशोक धीमान नि0 खानूपुर थाना मन्सूरपुर मु0नगर, आशीष सैनी पुत्र रविन्द सैनी नि0 नौना थाना मन्सूरपुर मु0नगर को शाहपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना भोपा पर उ0नि0 ओमकार सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त कासिफ पुत्र अतीक नि0 रूडकली थाना भोपा मु0नगर को ग्राम रूडकली से गिरफ्तार किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर उ0नि0 नेत्रपाल सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त राकिब पुत्र रियासत नि0 बिहारियों वाला मदरसा थाना मिमलाना रोड थाना को0नगर मु0नगर को मीनाक्षी चौक से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 रेडमी मो0फोन बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर में बस में सवार व्यापारी की हत्या का खुलासा, भतीजे समेत 3 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। 26 नवम्बर को नई मंड़ी क्षेत्र में हुई राधेश्याम मित्तल की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई सहित तीन लोगो ंको गिरफ्तार किया है। हत्या सम्पत्ति हड़पने के लिए की गयी थी। एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि विगत 26 नवम्बर को सदर बाजार निवासी राधेश्याम मित्तल मोरना से बस में सवार होकर मुजफ्फरनगर के लिए चले थे। जटमुझेडा के पास अज्ञात बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी सावित्री देवी ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक के पास मोरना में करोड़ों की अचल सम्पत्ति है जिसमें मकान, प्लाट और दुकाने शामिल है। इसके अलाव मृतक ने शुक्रताल रोड पर आठ बीघा भूमि में एक आश्रम भी बनाया हुआ था। जांच में सामने आया कि मृतक का चचेरा भाई राजीव मित्तल निवासी मोरना सम्पत्ति को लेकर राधेश्याम मित्तल से रंजिश रखता था। राजीव मित्तल का कहना था कि राधेश्याम मित्तल के पास जो सम्पत्ति है उसमे से काफी सम्पत्ति पैतृक है जिसमें उसके पिता का नाम भी शामिल था। जबकि राधेश्याम मित्तल का कहना था कि राजीव मित्तल के पिता का हिस्सा दूसरी भूमि के रूप में दिया जा चुका है। राजीव मित्तल ने सम्पत्ति हड़पने के लिए फर्जी स्टाम्प पेपर भी तैयार करा लिये थे लेकिन राधेश्याम मित्तल के जीवित रहते यह सम्भव नहीं था इसलिए राजीव मित्तल ने मोरना निवासी शातिर बदमाश आरिफ को राधेश्याम मित्तल की हत्या करने के लिए तीन लाख रूपयों की सुपारी दी। आरिफ ने अपने साथियों मनोज उर्फ धुम्मल व नीरज कश्यप निवासी ककराला के साथ मिलकर राधेश्याम मित्तल की रैकी की और 26 नवम्बर को मोरना से वापस लौटते समय उनकी हत्या कर दी गयी। पुलिस ने इस मामले में भागदौड कर हत्यारोपी आरिफ पुत्र महबूब निवासी पहाड़ों वाला मौहल्ला कस्बा मोरना थाना भोपा मु०नगर, मनोज उर्फ़ धुम्मन पुत्र महेन्द्र निवसी ग्राम ककराला थाना भोपा मु०नगर , राजीव मित्तल उर्फ़ राजू लाला पुत्र धनप्रकाश निवासी क़स्बा मोरना थाना भोपा मुज़फ्फरनगर गिरफ्तार कर लिया जबकि उनका एक अन्य साथी नीरज कश्यप पुत्र धीर सिंह निवासी ककराला अभी फरार चल रहा है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी नीरज की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस व हत्या में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम में नई मंडी कोतवाली प्रभारी योगेश शर्मा, उपनिरीक्षक चंद्रसैन सैनी, संजय सिंह, कां. तरूणपाल, प्रमोद कुमार, सोविंद्र कुमार व सुशील कुमार शामिल रहे। एसएसपी ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
यातायात माह समापन
मुजफ्फरनगर। यातायात नियमो के प्रति आमजन को जागरूक करने के उददेश्य से चल रहे यातायात माह का आज विधिवत रूप से समापन हो गया। उल्लेखनीय है कि जिला पुलिस प्रशासन के निर्देशो के चलते यातायात नियमो के प्रति नागरिको को जागरूक करने के उददेश्य से विगत एक नवम्बर 2020 से चल रहे यातायात माह का आज पुलिस लाइन मे उच्चाधिकारियो की मौजूदगी मे विधिवत रूप से समापन हो गया। इस दौरान एसपी टै्रफिक,सीओ टै्रफिक,सीओ लाईन,आरआई तथा टीएसआई वीर अभिमन्यु आदि मौजूद रहे।
रालोद कार्यकर्ताओ ने पानीपत-खटीमा मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया
सिखेडा। कृषि बिल वापिस लिए जाने तथा दिल्ली मे कृषि बिल के विरोध मे एकत्रित हो रहे देशभर के किसानो पर लाठीचार्ज आदि ना करने की मांग को लेकर रालोद कार्यकर्ताओ ने पानीपत-खटीमा मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी के नेतृत्व मे सिखेडा गंग नहर पानीपत-खटीमा मार्ग पर एकत्रित रालोद कार्यकर्ताओ ने तीन बिल के विरोध मे धरना प्रदर्शन किया। रालोद नेताओ का कहना है कि सरकार को कृषि बिल को वापिस लेने के सम्बन्ध मे पुर्नविचार करना चाहिए तथा किसान बिल के विरोध मे नई दिल्ली मे एकत्रित हो रहे देशभर के किसानो के साथ कोई ज्यादती ना हो। रालोद नेताओ का कहना है कि कृषि बिल के विरोध मे रालोद आगामी 2 दिसम्बर को कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन करने वालो मे जिलाध्यक्ष अजित राठी,कृष्णपाल राठी, हर्ष राठी, अंकित सहरावत,पराग चौधरी,सुधीर भारती, वरिष्ठ नेता अभिषेक चौधरी,प्रेस प्रवक्ता विकास कादियान आदि अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग 
मुजफ्फरनगर। जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे पदाधिकारियो ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम सौपे गए ज्ञापन मे मांग की गई कि भारत वर्ष के अन्दर तत्काल जनसंख्या नियंत्रण कानून लाया जाये। भारत वर्ष के अन्दर लगातार बढ रही जनसंख्या देश के लिए घातक सिद्ध हो रही हैं। क्योकि भारत सरकार द्वारा व प्रदेश की सरकारो द्वारा जो योजनाए दी जाती है उसका लाभ ज्यादा जनसंख्या वाले परिवारो को ही मिलता है। जिनके बच्चे कम होते हैं उनको इस योजना का लाभ नही मिलता है। इसलिए जनसंख्या नियंत्रण कानून अति आवश्यक है। सरकारी सेवा में जिन परिवारों के अत्यधिक बच्चे हैं उन परिवारो को सरकारी सेवाओेेेें से वंचित किया जाना चाहिए क्योकि अत्यधिक बच्चे वाले इन सेवाओं का लाभ उठाते है और दो बच्चे वाले इन सेवाओ से वंचित रह जाते हैं। दो बच्चो से अधिक नागरिको को चुनाव लडने का अधिकार नही होना चाहिए। दो बच्चो से अधिक पैदा करने वाले नागरिको का वोट देने का अधिकार समाप्त होना चाहिए। ज्ञापन मे बताया गया कि बढती जनसंख्या अनेक समस्याओ को जन्म दे रही है उदाहरण के रूप मे देश के अन्दर बेरोजगारी बढ रही है, अपराध बढ रहे है अनेक नई-नई बिमारियां जन्म ले रही है। अतः उपरोक्त बिन्दुओ पर ध्यान देकर शीघ्र कानून बनाया जाना चाहिए।
ज्ञापन सौपने वालो मे संजय अरोरा, प्रवीण जैन, सोनू माहेश्वरी, वरिष्ठ नेत्री श्रीमति पूनम चौधरी, समाजसेवी गीता ठाकुर, अमित मित्तल, राजकुमार गर्ग,प्रमोद वर्मा, सुनील वर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
पोलिंग पार्टिया मतदान स्थल की ओर चुनाव सामग्री को लेकर रवाना
मुज़फ्फरनगर। 1 दिसम्बर को होने वाले एमएलसी स्नातक शिक्षक चुनाव को लेकर मेरठ रॉड स्तिथ विकास भवन से जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव की मौजूदगी में पोलिंग पार्टिया मतदान स्थल की ओर चुनाव सामग्री को लेकर रवाना हो गयी है,वही पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के संबंध में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि कल मेरठ स्नातक शिक्षक के चुनाव होने है इसके लिए यहां विकास भवन से पोलिंग पार्टिया रवाना हो रही है,इस चुनाव को लेकर हम लोगो ने सुरक्षा व्यवस्था के काफी इंतेजाम किए हुए है।इस चुनाव को लेकर १३ सैक्टर मजिस्ट्रेट व ५ जोनल मजिस्ट्रेट लगे हुए है,कोविड़ १९ महामारी को लेकर भी पूरी सुरक्षा व्यवस्था कर लो गयी है,जो व्यक्ति मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पर आएगा उसके लिए गेट पर सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है और साथ पीपीई किट की भी व्यवस्था की गई है।
में जिलाधिकारी जनपद में समस्त वोटर से यह भी अपील करना चाहती हूँ कि वे अपने मत का प्रयोग जरूर करे विकास भवन में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे,एसएसपी अभिषेक यादव,सीडीओ आलोक यादव,एडीएम प्रसासन अमित कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह,आईपीएस विवेक यादव,जिला पंचायत अधिकारी ब एसके श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला,जिला सहकारी समिति कमिश्नर योगेन्द्रपाल सिंह,डीआईओएस गजेंद्र सिंह,बीएसए मायाराम,एसपी क्राइम दुर्गेश कुमार सिंह,सीओ सिटी राजेश द्विवेदी सहित पुलिस प्रसासनिक अधिकारी मोजूद रहे।
5 दिसम्बर को होगा मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन
बुढ़ाना। आज सोमवार के दिन बुढ़ाना ब्लॉक के गांव जौला में मौहम्मद शाद के आवास पर एक आवश्यक बैठक हुई। जिसमें सर्व सम्मति से तय किया गया कि क्लब का पहला स्थापना दिवस आगामी ५ दिसंबर को है जोकि गांव जौला में ही मनाया जायेगा। इस दिवस पर रात्रि ८ बजे मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सोशल डिस्टेंस की वजह से आधा सैंकडा लोगों की ही मौजूदगी रहेगी। यहां पर क्लब के द्वारा एक वर्ष में कराये गये कार्यों की फोटो की प्रदर्शनी लगाई जायेगी। यह कार्यक्रम जौला ए जश्न के नाम से किया जायेगा। यहां पर मास्क और सेनेटाइजर भी बांटे जायेंगे। इसके अलावा इस बैठक में एमएलसी चुनाव की भी चर्चा की गई। जिसमें अकेली महिला उम्मीदवार अर्चना शर्मा को वोट देने का संकल्प लेते हुए इसकी सूचना अनिल दत्त शर्मा को दी गई। यहां पर सभी युवाओं द्वारा यह भी ऐलान किया गया कि इस चुनाव में जो लोग उम्मीदवार को वोट दिलवाने के ठेकेदार बने हैं उनकी कोई भी बात नहीं सुनी जायेगी। इस दौरान जीशान अहमद, मौहम्मद शाद, फजर चौधरी, दीपक राजपूत, सुवेब राजपूत, अहसान राजपूत, बाबा फरीद, साजिद राणा, गुलरेज राजपूत, आरिफ राणा व आदिल राणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
तमंचा व कारतूस सहित कई गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना पुरकाजी पर उ0नि0 वीरेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त धीरज पवार पुत्र सुधीर कुमार नि0 मेघा सदरपुर थाना पुरकाजी मु0नगर को सदरपुर से ग्राम कैलनपुर को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। वहीं थाना पुरकाजी पर उ0नि0 लेखराज सिंह द्वारा अभियुक्त अरशद उर्फ कल्लन पुत्र नसीम नि0 मौ0 जाटान थाना पुरकाजी मु0नगर को रोडवेज तिराहा ईदगाह के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 108 नशे की गोलियां व 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।वहीं थाना बुढाना पर उ0नि0 जयवीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त सलीम पुत्र एहसान नि0 मन्दवाडा थाना बुढाना मु0नगर को ग्राम हबीबपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
मंसूरपुर। थाना मन्सूरपुर पर उ0नि0 मकसूर अली द्वारा अभियुक्त सुमित पुत्र सुनील नि0 सईदपुर थाना सिखेडा मु0नगर को ग्राम दूधाहेडी महर्षि दयानन्द कालेज के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 27 पव्वे देशी शराब को बरामद किया गया।
श्रृद्धालूओ ने गंगा मे स्नान कर मन्दिरो मे पूजा अर्चना की 
भोपा। कार्तिक पुर्णिमा के अवसर पर श्रृद्धालूओ ने गंगा मे स्नान कर मन्दिरो मे पूजा अर्चना की तथा दान दिया। कोविड-19 के कारण बहुत ही कम संख्या मे श्रृद्धालु पौराणिक तीर्थ स्थली पहुंचे। महामारी के कारण ज्यादातर श्रृद्धालुओ ने अपने घर पर ही कार्तिक पुर्णिमा का स्नान एवं दान आदि किया।
उल्लेखनीय है कि कार्तिक पुर्णिमा को प्रत्येक वर्ष पौराणिक तीर्थ स्थली एवं श्रीमद भागवत उदगम पीठ शुकतीर्थ मे जिला पंचायत के तत्वाधान मे गंगा स्नान मेला लगता है। जिसमें जनपद सहित आसपास के जनपदो से भी हजारो श्रृद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं। परन्तु इस वर्ष कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण इस वर्ष यह मेला बहुत फीका रहा। इस वर्ष बहुत कम संख्या मे श्रृद्धालु गंगा स्नान के लिए शुक्रताल पहुंचे तथा मन्दिरो के दर्शन कर एवं पूजा पाठ से निवृत्त हो समय से अपने घरो के लिए वापिस लौट गए। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए भारी वाहनो को शुकतीर्थ मे प्रवेश करने से रोक दिया। जिस कारण श्रृद्धालुओ पैदल ही गंगा घाट तक पहुंचे।
मुजफ्फरनगर में भाजपा नेता के युवा पुत्र की दुखद मौत, कोरोना के कारण अपोलो अस्पताल में हुआ निधन
मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना का प्रकोप फिर तेजी से बढ़ता जा रहा है, पिछले कई दिन से रोज किसी ना किसी परिवार के सदस्य को कोरोना अपनी चपेट में ले रहा है, सोमवार को भी भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के युवा पुत्र की कोरोना से दुखद मौत हो गई।
मुजफ्फरनगर शहर के मौहल्ला द्वारकापुरी निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद गोयल के युवा पुत्र विभोर गोयल की आज कोरोना से दुखद मौत हो गई। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज विभोर गोयल कोरोना से जंग हार गए और उन्होंने अंतिम सांस ली। सोमवार दोपहर नई मंडी स्थित शमशान घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। विभोर गोयल 36 वर्ष के थे और अपने पीछे एक 7 वर्षीय पुत्र को छोड़कर गए है।

