समाचार (Muzaffarnagar News)
प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को जनपद न्यायाधीश ने सम्मानित किया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में महात्मा गाँधी जी की १५४वीं जयन्ती के अवसर पर जनपद के माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत ०२ अक्टूबर २०२३ को स्वच्छता जागरूकता अभियान के अवसर पर निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन जनपद के विद्यालयों में किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रध्छात्राओं को मान० जनपद न्यायाधीश मुजफ्फरनगर श्री विनय कुमार द्विवेदी जी के द्वारा स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मा० अपर जिला सत्र न्यायाधीश श्री अनिल कुमार ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए अवगत कराया कि महात्मा गाँधी जी के जन्म दिवस के अवसर पर दिनांक ०२-१०-२०२३ से ०८-१०-२०२३ तक सम्पूर्ण प्रदेश में जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता अभियान के रूप में साप्ताहिक कार्यक्रम के साथ-साथ जनपद में स्थित विद्यालयों में निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग से जनपद के विकास खण्डों से १२२ चित्रकला एवं १२२ निबन्ध प्रतियोगिताओं की प्रविष्टियाँ जनपद स्तर पर प्राप्त हुई। माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत चित्रकला में कु० रश्मि (वैदिक पुत्री पाठशाला इण्टर कॉलेज, मु०नगर) ने प्रथम स्थान, दीपक कुमार (किसान इण्टर कॉलेज, अलीपुर खेड़ी-बघरा) ने द्वितीय स्थान एवं कु० मेधावी (एसडी कन्या इण्टर कॉलेज, झाँसी रानी, मु०नगर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में निबन्ध प्रतियोगिता में कु० सलोनी (राजकीय हाईस्कूल, जन्धेड़ी), कु० मनीषा (राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज, शाहपुर) एवं कु० अपूर्वा सैनी (एसडी कन्या इण्टर कॉलेज, झाँसी रानी, मु०नगर) ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किये। इसी प्रकार बेसिक शिक्षा के अन्तर्गत चित्रकला व निबन्ध प्रतियोगिता में क्रमशः महक फात्मा (कम्पोजिट विद्यालय, बुड़ीना खुर्द) एवं अफ्शां (कम्पोजिट विद्यालय, अमीरनगर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर मान० जनपद न्यायाधीश मुजफ्फरनगर श्री विनय कुमार द्विवेदी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मा० अपर जिला सत्र न्यायाधीश श्री अनिल कुमार, अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक (यातायात) कुलदीप सिंह सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी व नोडल अधिकारी तथा सम्मानित होने वाले छात्रध्छात्राओं के साथ उनके शिक्षक व प्रधानाचार्य उपस्थित थे।
हृदय गति रूकने से समाजसेवी आशुतोष स्वरुप का दुखद निधन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। शहर गौशाला के अध्यक्ष और पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरुप के जेठ आशुतोष स्वरूप का आज निधन हो गया। वे लगभग ७० वर्ष के थे। पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु स्वरूप के सबसे बड़े बेटे और पूर्व मंत्री स्वर्गीय चितरंजन स्वरूप के बड़े भतीजे आशुतोष स्वरूप का आज दुखद निधन हो गया ,उन्हें हार्ट अटैक होने पर डॉक्टर आरबी सिंह के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
आशुतोष स्वरूप वर्तमान में शहर गौशाला के अध्यक्ष थे। उनके परिवार में एक भाई संजय स्वरूप बंसल का निधन पूर्व में हो चुका है, जबकि शंकर स्वरुप बंसल शिव मूर्ति संचालक मंडल के अध्यक्ष हैं। अजय स्वरूप शाह जी ज्वेलर्स के नाम से भगत सिंह रोड पर प्रतिष्ठान चलाते हैं, एक भाई मनोज बंसल दिल्ली में व्यापार करते है। आज सवेरे उनकी अंतिम यात्रा उनके आवास होली एंजिल्स स्कूल के सामने से प्रारम्भ हुई। अंतिम यात्रा शहर शमशान घाट पहुंची। जहां पंडितों की देखरेख में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहां मौजूद हजारों लोगों ने उन्हे अश्रूपूर्ण नेत्रों से श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस दौरान उनके पारिवारिक सदस्य भई शंकर स्वरूप बंसल, अजय स्वरूप, गौरव स्वरूप, सौरभ स्वरूप बंटी, विकास स्वरूप, मनोज स्वरूप, अभिनव स्वरूप, राघव स्वरूप, सचिन जैन बंटी, नीरज अग्रवाल, मनु बंसल, दीपक बंसल, पूर्व सभासद विकल्प जैन, अनिल लोहिया, पूर्व सभासद दीपक गोयल, प्रदीप गुप्ता, आकाश कुमार, शंशाक जैन सहित भारी संख्या में शहर के राजनीतिज्ञ, समाजसेवी एवं विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
मानसिक स्वास्थ्य शिविर का अपर निदेशक महोदया डॉ ज्योत्सना वत्स ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर स्थित ब्लड बैंक के सामने वृहद मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सहारनपुर मंडल की अपर निदेशक डॉ ज्योत्सना वत्स के द्वारा फीता काटकर किया गया इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि आज के तनाव भरे जीवन में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने उनके मानसिक स्वास्थ्य संबंधी भ्रमों को दूर करने एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक मानसिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करना अति आवश्यक है जिसके लिए यह शिविर अत्यंत सार्थक प्रयास है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार संबोधित करते हुए कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी स्वास्थ्य की परिभाषा का एक आयाम मानसिक स्वास्थ्य को भी बनाया है मानसिक स्वास्थ्य के बिना हमारे पूर्ण स्वास्थ्य की परिकल्पना संभव नहीं है यह एक ऐसा विषय है जिस पर लोग खुलकर बात करने से लज्जा का अनुभव करते हैं हमें उसको तोड़कर इसके बारे में खुलकर बात करनी चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ आभा आत्रे ने संबोधित करते हुए कहा कि मानसिक रोगों के स्वास्थ्य के प्रति व्याप्त भ्रांतियां को समाप्त करने तथा मानसिक रोगों के विषय में जागरूकता लाने हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रशांत कुमार एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ अर्पण जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चिकित्सालय में प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को कमरा नंबर ६ में ओपीडी की जाती है तथा जिला महिला चिकित्सालय के कमरा नंबर १०४ में मनकक्ष स्थापित है जहां मानसिक रोगियों की काउंसलर द्वारा निशुल्क काउंसलिंग कराई की जाती है। कार्यक्रम में जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ लोकेश चंद्र गुप्ता ,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद पंवार, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ एस०के० त्यागी, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अर्पण जैन, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा ,डीपीएम विपिन कुमार ,मानसिक रोग परामर्शदाता मनोज कुमार, कुमारी अंशिका ,स्टाफ नर्स कपिल आत्रे सहित कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर एवं शिविर में आए सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
जनमानस की डीएम ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। डीएम कार्यालय पर आज डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी जन समस्याएं सुनी और उन समस्याओं का निस्तारण किया। वही पूर्व बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक पिन्ना ग्रामवासियों की जनसमस्याएं लेकर डीएम के पास पहुंचे ग्राम पिनना में एनएचएआई द्वारा फ्लाईओवर बनाना हे जिसमे गांव वालो की मकानों की जगह जा रही हे और गांव वाले विरोध कर रहे हे पिन्नना गांव वालो की इस समस्या का समाधान कराने के लिए उमेश मलिक ने डीएम से वार्ता की। इस अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय में एसडीएम निकिता शर्मा सहित कई एसडीएम भी मौजूद रहे।
क्रॉप कटिंग कराई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। तहसील सदर के ग्राम बिलासपुर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह के द्वारा क्रॉप कटिंग कराई गई। जिस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा उचित मापदण्डो के अनुसार अत्यंत बारीकी से क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया को देखा गया व गुणवत्तापूर्ण प्रक्रिया अपनाए जाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा ग्राम के व्यक्तियों की समस्याओं को भी सुना गया तथा उनकी समस्याओं के समाधान एवं मांगो को यथासंभव पूर्ण किये जाने का आश्वासन दिया गया। उक्त के दौरान तहसीलदार सदर संजय कुमार, ए०एस०ओ० प्रियंका यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
सुरक्षा सम्बन्धी सुझावों का आदान प्रदान किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूल/कालेजों, गांवों/कस्बो, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि के आस-पास मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओंध्बालिकाओं को जागरुक किया गया। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-११२, हेल्प लाइन-१८१, वुमेन पावर लाइन-१०९० आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए सुरक्षा सम्बन्धी सुझावों का आदान प्रदान किया गया। इसके साथ ही बिना वजह खड़े एवं घूम रहे व्यक्तियों/मनचलों/शौहदों की चेकिंग करते हुए सख्त चेतावनी दी गई।
बरला इंटर कालेज में कला कृतियां की सरहाना की
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बरला इंटर कॉलेज, बरला में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिये पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार बरला इंटर कॉलेज, बरला में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर चलने वाली पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया और संचारी रोगों से संबंधित पोस्टर बनाए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री सुधीर कुमार जी ने छात्र छात्राओं की कला कृतियां की सरहाना की और संचारी रोगों से बचाव के उपाय भी बताए।
भव्यता के साथ स्वर्ण जयंती समारोह मनाया

खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। धर्मनगरी खतौली मे बुआडा रोड स्थित सुशीला गार्डन में जैन मिलन खतौली ने अपनी संस्था का स्वर्ण जयन्ती समारोह भव्यता के साथ मनाया । समारोह आचार्य भारत भूषण महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनने का सौभाग्य मनीष जैन केमिकल वाले दिल्ली को प्राप्त हुआ। समारोह की अध्यक्षता अरुण जैन औषधि ने की। संचालन शाखा मंत्री मुकुल जैन तथा राजकुमार जैन प्रवक्ता ने किया। कार्यक्रम का मनोहारी संयोजन हितेश जैन सर्राफ तथा पतेंद्र जैन औषधि वालों ने किया। धर्म ध्वजारोहण अरुण औषधि ने किया।सभी अतिथियों का स्वागत मुकेश जैन पुली वालों ने तिलक लगाकर पीत वस्त्र पहनाकर तथा माल्यार्पण द्बारा किया। मंच उद्धघाटन मनोज सर्राफ ने किया। जिनेंद्र भगवान के चित्र का अनावरण शशांक जैन महलके वालो ने किया। दीप प्रज्जवलन सुनील जैन अतुल जैन सर्राफ ने किया। समारोह गौरव पद नरेश जैन देहरादून, राष्ट्रीय महामंत्री अजय जैनं सहारनपुर तथा मनोज जैन मुजफ्फरनगर ने सुशोभित किया। अति सम्मानित अतिथि वाई.के.जैन अरिंजय जैन,वीरेंद्र जैन,मुकेश जैन एडवोकेट,राजीव जैन बैंक वाले तथा मुकेश जैन महलके वाले रहे। समारोह शुभारम्भ महिला मिलन नवज्योति द्वारा महावीर प्रार्थना से हुआ। ऋतू जैन के मार्गदर्शन में स्वागत गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी गई। मुख्य संयोजक हितेश जैन ने जैन मिलन खतौली के ५० वर्ष का स्वर्णिम विवरण प्रस्तुत किया। संस्था के संस्थापक सदस्य शिखर चंद जैन आढती तथा डी.के.जैन रोडवेज वालों का आत्मीय सम्मान प्रतीक चिह्न भेंट करके किया गया। मंचासीन राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा अतिथियों ने अपने उद्बबोधन में बताया!जैन मिलन खतौली की स्थापना १९७३ में की गई थी।इस संस्था ने विगत ५० वर्षों में अनेक गौरवमयी सामाजिक तथा धार्मिक कार्यक्रम किये हैं। नेत्र रोग,हृदय रोग, दन्त चिकित्सा,स्त्री रोग के मेडिकल कैम्प आयोजित किये गये । तीर्थ यात्राएं आयोजित कराई गयी । आचार्य ज्ञान सागर महाराज के सानिध्य में विशाल शाकाहार रैली निकाली गई।अनेक बार जैन मिलन के क्षेत्रीय तथा केन्द्रीय अधिवेशन आयोजित हुए। संस्था के दिवंगत सम्मानित सदस्यों को भावपूर्ण स्मरण किया गया। जैन मिलन खतौली नगर की सबसे पुरानी संस्था है। भारतीय जैन मिलन से जुड़ना गौरव की बात है। हमारी शुभकामना है संस्था प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे हैं।सभा समापन अरिहंत स्तुति से हुआ।
आज के समारोह में राकेश जैन अंबर, गौरव जैन सर्राफ, मनोज जैन आढती, सुशील जैन सिल्लो, मनोज जैन ज्वैलर्स,योगेश जैन सर्राफ, प्रमोद जैन एडवोकेट, पवन जैन तार वाले,दीपक जैन भैंसी वाले,वैभव जैन जय हनुमान ग्रुप,अनुराग जैन प्रधानाचार्य,धन्य कुमार जैन,वैभव जैन पूर्व सभासद,शशांक जैन सर्राफ,सुनील जैन सर्राफ, अजय जैन गारमेंट्स वाले,नीरज जैन मंडी वाले,सुनील जैन तिगाई वाले,एल.एम.जैन, सुनील जैन सर्राफ, सुभाष जैन,राजीव जैन मुखिया विवेक जैन प्रवक्ता, करुणा सुनीता,अंजना जैन,शिल्पी जैन,हिमांशी जैन, आयुषी जैन,रीना जैन,मंजू जैन, सुजाता जैन,रीमा जैन,अंजु जैन, राखी जैन,शोभा जैन,सीमा जैन, अर्चना जैन,पुष्पा जैन,अनुपम जैन आढती, नीरज जैन प्रवक्ता, सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे कार्यक्रम संयोजक ने सभी आगनतुको का आभार व्यक्त किया व सभी को वात्सल्य भोज के लिये आमंत्रित किया.।
प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में तथा संस्थान के निदेशक विनय कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में भारतीय भाषा उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर स्कूल मुजफ्फरनगर में किया गया। संस्थान द्वारा नियुक्त योग प्रशिक्षक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि भारत में लगभग २२ भाषाएं बोली जाती है। जिसमें हिंदी भाषा सबसे अधिक बोली जाती है। जिस भाषा में बच्चा बोलना सीखना है वह भाषा उसकी मातृभाषा कहलाती है। हिंदी बोलने में सबसे सरल और व्यावहारिक भाषा है । भारत में आपसी प्रेम सद्भावना और देश की एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु हिन्दी का विशेष महत्व है।संपूर्ण विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी तृतीय स्थान पर आती है। इस अवसर पर कक्षा -८ से नेहा कक्षा -७ से वंशिका शर्मा और कक्षा- ६ से रिया ने अपनी- अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। योग प्रशिक्षक योग आचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य और विद्यालय स्टाफ के द्वारा संस्थान द्वारा प्रदत्त संस्कृत साहित्य भेंट कर बच्चों को सम्मानित किया गया।
दूसरे दिन भी प्रतियोगिता में लिया उत्साह से हिस्सा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। माध्यमिक विद्यालयों की ७४वीं जनपदीय बालक, एवं बालिका शैक्षिक क्रीडा प्रतियोगिता २०२३ में जो सनातन धर्म इंटर कॉलेज निकट रोडवेज बस स्टैंड मुजफ्फरनगर में चल रही है, आज दूसरे दिन संयोजक की सोनपाल सिंह एवं संयोजिका डॉ कंचन प्रभा तथ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर धर्मेंद्र शर्मा के निर्देशन में संपर्क हुआ। इस अवसर पर डॉक्टर राहुल कुशवाहा, प्रमोद कुमार, सत्यकाम, गया प्रसाद दीपक बालियांन, सुधीर कुमार, तेज प्रताप, हंस कुमार, अमित कुमार, समीर चौधरी, विनीत, राकेश, अनिल कुमार, पवन कुमार, संदीप कुमार, नीरज बालियान, विनुज बालियान मनोज कुमार, विपिन त्यागी, प्रदीप कुमार, डॉ राजबल सैनी, रचना रावत,, बबीता राणि , सुमन, प्रीति शर्मा, प्रियंका शर्मा, डॉ सविता प्रजापति, प्रीति, आदि का विशेष सहयोग रहा।
े उपजिलाधिकारी के दिया ज्ञापन
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल खतौली के पदाधिकारी तथा सदस्यों द्वारा एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया गया। राजेश जैन के नेतृत्व में काफी संख्या में तहसील पहुंचे सैकड़ो व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए नगर में चलने वाले अतिक्रमण अभियान में व्यापारियों का उत्पीड़न न होने का अनुरोध किया तथा मांग की की सड़क पर लगने वाली ठेलियों को निर्धारित स्थान पर खड़ी की जाए। आगामी त्यौहारों को देखते हुए अतिक्रमण अभियान को कुछ दिन स्थगित करने की भी मांग की। जी०टी० रोड के चौड़ीकरण तथा मरम्मत किए जाने की भी मांग की गई।
ज्ञापन देने वालों में राजेश जैन, मदन छाबड़ा, अरविंद वर्मा, रवि ग्रोवर भावेश गुप्ता, ज्योति प्रसाद जैन, राजकुमार तनेजा, शरद जैन, संजीव मेहता, संजय जैन, विपिन जैन, सुनील जैन, हरिओम टंडन, चंद्र बोस जैन, संचित जैन, संजय अरोड़ा, अनुपम जैन, धीरज सूरी आदि उपस्थित थे।
धरना रहा जारी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने गन्ना मूल्य ४५० रुपए प्रति क्विंटल देने की मांग की। किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान अविलंब न होने पर उग्र प्रदर्शन की भी चेतावनी दी। मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों की अनदेखी की जा रही है। भैसाना शुगर मिल ने अभी तक पूर्ण भुगतान नहीं किया है, जबकि नया गन्ना सत्र शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि गन्ने के रेट कम से कम ४५० रुपए प्रति क्विंटल होना चाहिए।
ट्रैक्टर ट्राली में भरकर किस सर्कुलर रोड स्थित जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा और मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना देते हुए यूनियन नेताओं ने कहा कि किसानों पर किसी भी गन्ना प्रजाति की बुवाई के लिए दबाव न बनाया जाए।
बेसहारा गोवंश किसानों की फसलों को चौपट कर रहे हैं। इस समस्या का शासन प्रशासन स्थाई समाधान करें। अक्टूबर माह में सभी शुगर मिलों को संचालित किया जाए। इसके साथ ही शुगर मिल पर जाने वाले सभी मार्गों को बनाया जाए। किसानों ने कहा शुगर मिल चलाने से पहले गाने का मूल्य घोषित किया जाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मार्गों को ऊंचा उठाकर बनाया जा रहा है, इससे किसानों को गन्ना ढुलाई में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान धीर सिंह, राहुल कुमार, शाहिद, वीरेंद्र सोम, इस्लामुद्दीन, शेर राणा आदि मौजूद रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष का किया गया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सुधीर सैनी, विवेक बालियान, पूर्व चैयरमैन पारस जैन, अमित राठी जी व कार्तिक काकरान (जिलाध्यक्ष भाजयूमो) का जानसठ पहुंचने पर एक जलूस के रूप में ट्रैक्टर पर बैठाकर स्वागत किया…कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.।
सपा संस्थापक को पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सपा संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय पर अयोजित श्रद्धांजलि सभा मे पुष्पांजलि अर्पित की गई।
सपा कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा में सपा जिला अध्यक्ष जिया चौधरी महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी ने कहा की अपने प्रथम मुख्यमंत्री कार्यकाल में ही मुलायम सिंह यादव ने किसानों गरीबों मजदूर पिछड़े दलित के हित के फैसले लेकर तथा राजनीति में भागीदारी से वंचित लोगों को आगे बढ़ने का काम किया। सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर सपा नेता राकेश शर्मा बॉबी त्यागी चरथाल ने अपने संबोधन में कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हर वर्ग हर जाति को अधिकार सम्मान देने की लड़ाई मजबूती से लड़ी है वह हमारे बीच नहीं है। लेकिन उनकी विचारधारा संघर्ष को सपा कार्यकर्ता आगे बढ़ते रहेंगे।
सपा नेता शौकत अंसारी,रविंद्र कुमार एडवोकेट,असद पाशा सरदार तरनजीत सिंह, दर्शन सिंह धनगर ने अपने संबोधन में मुलायम सिंह यादव को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राजनीति में सांप्रदायिकता के आधार पर देश की एकता अखंडता को नुकसान पहुंचाने वाली पार्टी के विरुद्ध संघर्ष करने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से सपा नेता सोमपाल सिंह भाटी,पूर्व मंत्री महेश बंसल,सपा नेता राशिद सिद्दीकी, मौलाना नजर मौहम्मद, महानगर महासचिव सलीम मलिक, रमेशचंद्र शर्मा,सैय्यद अली अब्बास काजमी,रोहन त्यागी,वीरेंद्र तेजियांन, सत्यवीर प्रजापति, शमशेर मलिक,अलीशेर अंसारी,यशपाल सिंह, मीर हसन,नासिर राणा, पवन पाल, सियानन्द शर्मा,पवन गिरी,अमलेश शर्मा,युवा सपा नेता राशिद मलिक,आशीष त्यागी, शाहीन बेगम, सुमित पंवार बारी, रामपाल सिंह पाल, सपा सभासद अन्नू कुरैशी, वाजिद मैम्बर, सभासद शहजाद, सभासद सत्तार मंसूरी, हसीब राणा, मैम्बर सुंदर सिंह,जिला पंचायत सदस्य आमिर कासिम एडवोकेट,धर्मेंद्र सिंह पंवार,हनीफ इदरीसी, गुफरान तेवड़ा, रवि कुमार, नदीम राणा, डॉ सुरेश चन्द प्रजापति, राजेन्द्र कौशिक, मेहरबान तावली, वसीम राणा, रवि कुमार,दुर्गेश पाल,विनोद शर्मा,फरीद कस्सार,अहसान अंसारी,शगुन पाल, काजी सरफराज,अनुज गुर्जर सहित सैकड़ो पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। जिला पंचायत सभागार मुजफ्फरनगर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत २१ मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में १०वी कक्षा एवं १२वीं कक्षा की २० टॉपर बालिकाओं को ५००० प्रति बालिका को धनराशि वितरित की गई एवं उपहार स्वरूप प्रमाण पत्र बालिकाओं को दिया गया, कार्यक्रम में १२वीं की टॉपर बालिका को २०,००० रुपया की धनराशि का प्रमाण पत्र एवम चौक वितरित किया गया, कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत २९ बालक ध्बालिकाओं को लैपटॉप वितरित किए गए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर वीरपाल निर्वाल जी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत हो रहे कार्यक्रमों और बच्चियों की पढ़ाई एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में बालिकाओं को एवं उनके अभीवाहकों को जानकारी दी गई एवं बालिकाओं की उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सुनीता बालियान जी विशिष्ट समाजसेवी द्वारा महिला शक्ति को उजागर करते हुए बालिकाओं को और महिलाओं को सशक्त कराने की मुहिम पर जोर दिया गया एवं मेधावी बालिकाओं की उज्जवल भविष्य की कामना की गई कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राजीव जी द्वारा किया गया कार्यक्रम में उपस्थित रहे जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला क्रीडा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार यादव, कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग रहा मोहम्मद मुश्फिद्दीन, श्रीमती नीना त्यागी बाल संरक्षण अधिकारी, श्रीमती शिवांगी बालियान महिला कल्याण अधिकारी, श्रीमती रेणु सिंह डीसी, एवम समस्त डीपीओ स्टाफ मौजूद रहा।
हत्या के अभियोग का सफल अनावरण, ०४ हत्याभियुक्त गिरफ्तार, अवैध सम्बन्धों के शक में की गयी थी हत्या।

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्राणीण अतुल कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना हिमांशु गौरव के कुशल नेतृत्व में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०४ हत्याभियुक्तों को ग्राम मौहम्मदपुर माफी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशादेही से आलाकत्ल ०२ नाजायज चाकू व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किए गए। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि ०५ अगस्त को वादी द्वारा थाना रतनपुरी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि मोटरसाइकिल सवार ०३ अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा वादी के पुत्र खुर्शीद पर चाकुओं से वार करने की घटना कारित की गयी है तथा इलाज के लिए ले जाते समय खुर्शीद की मृत्यु हो गयी है। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा तत्काल सुसगंत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी। गठित टीम द्वारा ०४ हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उपरोक्त घटना का सफल अनावरण किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण आरिफ पुत्र बानीवाज निवासी मौहम्मदपुर माफी थाना रतनपुरी, फरमान पुत्र मौ० आरिफ निवासी उपरोक्त, फरियाद पुत्र उजागर निवासी पूठ खास थाना रोहटा, मेरठ, जाकिर पुत्र साबिर निवासी जानी खुर्द थाना जानी, मेरठ। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त फरमान उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मृतक खुर्शीद तथा अभियुक्त फरमान एक ही परिवार के(चाचा-ताऊ) हैं। मृतक खुर्शीद का भाई मुर्शीद अभियुक्त फरमान के घर आकर उसकी पत्नी से बात करने लगा था तथा खुर्शीद अभियुक्त फरमान की साली से मोबाईल पर बात करता था। अभियुक्तगण आरिफ व फरमान द्वारा जनपद हापुड़ में अभियुक्तगण जाकिर व फरियाद के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। ०५ अगस्त को योजनानुसार अभियुक्त आरिफ उपरोक्त रेकी करने के लिए मृतक खुर्शीद के घर के बाहर बैठे उसके पिता के साथ बैठ गया। खुर्शीद के घर से निकलते ही अभियुक्त आरिफ द्वारा फरमान को इसकी जानकारी दी गयी तथा फरमान द्वारा अभियुक्तगण जाकिर, शाकिर व फरियाद उपरोक्त को बताया गया। जैसे ही खुर्शीद गन्ने के खेत में पहुंचा तो योजनानुसार पूर्व से ही गन्ने के खेत में छिपे हुए अभियुक्तगण जाकिर, शाकिर व फरियाद द्वारा उस पर चाकुओं से वार किए गए तथा इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गयी थी। स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आए अभियुक्तगण १. शाकिर पुत्र साबिर निवासी जानी खुर्द थाना जानी, मेरठ की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। जिनके कब्जे से आलाकत्ल ०२ नाजायाज चाकू , ०१ स्पलैण्डर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की। अनावरण/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र०नि० पंकज राय, व०उ०नि० बालिस्टर त्यागी, का० रवि कुमार, सुभाष कुमार, सचिन कुमार, रोबिन कुमार थाना रतनपुरी शामिल रहे।
सडक चौडीकरण के कारण रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम, अमित कुमार ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया है कि कार्य क्षेत्रोन्तर्गत 132 केवी उपकेन्द्र जौली रोड से निर्गत 33/11 के.वी. उपकेन्द्र मखियाली, मुजफ्फरनगर के अर्न्तगत भोपा रोड पर रोड चौडीकरण में बाधक विद्युत पोलो की शिफ्टिंग का कार्य कराया जा रहा है तथा अनुरक्षण माह के अर्न्तगत उपकेन्द्र की टेस्टिंग का कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। अतः उपरोक्त कार्य हेतु 11 अक्टूबर 2023 दिन बुधवार को समय करीब 10ः00 बजे से सायं 03ः30 बजे तक बन्द रहेगी। जिस कारण 33/11 के.वी.उपकेन्द्र मखियाली,पेपर मिल फीडर, सिल्वरटोन फीडर एवं मखियाली उपकेन्द्र से पोषित, भण्डूरा पोषक, जटमुझेडा पोषक, धन्धेडा पोषक, मखियाली पोषक और औद्योगिक उपभोक्ताओ की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त अवधि में विद्युत आपूर्ति नही होने पर असुविधा के लिए खेद है। विज्ञप्ति के माध्यम से इस सम्बन्ध मे सहयोग की अपील की गई है।
पूर्व सांसद को किया याद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बिजनौर लोकसभा सीट के पूर्व सांसद स्व.संजय सिंह चौहान कि 62 वे जन्मदिन पर उनके पैतृक गांव नसीरपुर स्थित प्रेरणा स्थल पर हवन पूजन के पश्चात श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व.चौ. नारायण सिंह के पुत्र एवं बिजनौर लोकसभा सीट से सांसद रहे स्व.संजय चौहान के 62 वें जन्मदिन पर गांव नई मन्डी क्षेत्र के निकटवर्ती गांव नसीरपुर स्थित प्रेरणा स्थल पर आज सुबह हवन पूजन किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री राजकुमार यादव, पवूर्व मंत्री योगराज सिंह,सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, रालोद नेता प्रभात तोमर, सोहनसिह, स.महकार सिह, विनोद सिह, डा.नरेश, लियाकत प्रधान, वरिष्ठ सपा नेता अब्दुल्ला राणा, विजयपाल, हस्तिनापुर से प्रद्युमन सिह, गौतमबुद्धनगर से कवित चौधरी, बिजनौर से शिवम राणा मेरठ से युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रशान्त चौधरी के अलावा परिवारजनो में स्व.संजय चौहान के बडे भाई सुनील सिंह, स्व.संजय चौहान के पुत्र मीरापुर विधायक चन्दन सिंह चौहान,सिद्धार्थ चौहान सहित समस्त परिजन एवं कई ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र के गणमान्य लोग,पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अज्ञात चोरों ने ट्यूबवैल से सामान चोरी
चरथावल। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।बीती रात कुछ अज्ञात चोरां ने एक किसान की टयूबवैल और सामान चोरी कर लिया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच पडताल शुरू की।
सूत्रो के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव दधेडू निवासी एक किसान के टयूबवैल से उक्त सामान चोरी हो गया। पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है।
ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जनपद के रतनपुरी में एस्सार पेट्रोल पंप के पास चीनी के कट्टो से लदे ट्रैक्टर के नीचे दबने से रतनपुरी निवासी हेमंत(२७) सोम पुत्र उदयबीर सिंह की मौत हो गई।
मृतक हेमंत मेरठ में मोबाइल कंपनी में काम करता था। देर रात करीब ग्यारह बजे हेमंत ड्यूटी समाप्त करके मेरठ से अपने घर लौट रहा था। देर रात में खतौली से घर के लिए कोई वाहन न मिलने के कारण हेमंत चीनी मिल से चीनी लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार हो गया। गांव से करीब एक किलोमीटर पहले ही एस्सार पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। ट्रॉली पर बैठा हेमंत चीनी के कट्टों के नीचे दब गया। पुलिस ने अन्य लोगों की मदद से चीनी के कट्टों को हटवाकर कट्टों के नीचे दबे हेमंत को बमुश्किल बाहर निकाला और एम्बुलेंस की सहायता से हेमंत को खतौली अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने हेमंत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
धोखाधडी के 52 हजार रूपये वापस
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।साइबर हेल्प डेस्क थाना खतौली द्वारा आवेदक के बैंक खाते से धोखाधड़ी से निकाले गए ५२ हजार रुपये कराये गये वापस। जनपद में साइबर अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत साइबर हेल्प डेस्क थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा ०१ आवेदक के ५२ हजार रुपये उसके खातें में वापस कराये गये। आवेदक पुरुषोत्तम शर्मा पुत्र गोरधन शर्मा निवासी ग्राम मडकरीमपुर थाना खतौली जनपद द्वारा साइबर हेल्प डेस्क थाना खतौली को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक से शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के नाम पर आवेदक के खाते से ६८ हजार रुपये की धोखाधड़ी की गयी थी। साइबर हेल्प डेस्क थाना खतौली द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंक को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा धोखाधड़ी कर निकाली गयी धनराशी ६८ हजार रुपये में से ५२०००/- रुपये को आवेदक के बैंक खाते में वापस कराया गया। पुलिस द्वारा शेष धनराशी को आवेदक के बैंक खाते में वापस कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि प्रलोभन में आकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर आदि किसी के साथ साझा न करें। साइबर फ्रॉड/धोखाधडी होने पर तत्काल १९३० पर कॉल करें अथवा मुजफ्फरनगर साइबर सेल ९४५४४०१६१७ से सम्पर्क करें।
प्रतियोगिता में संचारी रोगों से बचाव को जागरूक किया
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी महोदय श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन मे आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत लोकगीत प्रतियोगिता रखी गईग् जिसमें बहुत सी छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें कक्षा १० की छात्रा प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में आज आयरन व फोलिक एसिड की गोलियां वितरित की गईग् जिन्हें कक्षा अध्यापिकाओं ने अपने ही सामने छात्राओं को खिलाई व इन गोलियों का महत्व भी बताया।


