News
खबरें अब तक...

समाचार

स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया1 Min |
मुजफ्फरनगर। गायत्री शक्तिपीठ ट्रस्ट गायत्री परिवार,मुजफ्फरनगर का 15 वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान मे आज गायत्री शक्ति पीठ मु.नगर का 15 वां स्थापना दिवस गायत्री परिवार द्वारा बडी ध्धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसको शांतिकुज से पधारे उपजोन प्रभारी उदजसिह चौहान,कंवरपाल,खडगूसिह एवं दुर्योधन द्वारा सम्पन्न कराया गया। जिसमे नो कुण्डीय यज्ञ से गायत्री माता का पूजन एवं श्रृंगार किया गया। यज्ञ मे कोरोना काल मे आयोजित महाकुम्भ पर्व का लाभ सभी को दिलाने हेतु गायत्री परिवार द्वारा घर-घर गंगाजल दीपयज्ञ के माध्यम से पहुंचाने का संकल्प लिया गया। सैकडो की संख्या मे श्रद्धालुओं ने यज्ञ मे भाग लेकर भजन संगीत का लाभ लिया यह जानकारी रूकमणी भारद्वाज ने यज्ञ को सफल बनाने मे सहयोग प्रदान किया। यज्ञ का संचालन सोहनवीरी देवी ने किया। इस दौरान आशीष मिश्रा, सोमपाल, रामपाल, राजपाल, एस.डी.मिश्रा, नवीन बालियान एवं अतर सिह,रूकमणी भारद्वाज आदि गायत्री परिवार का सहयोग रहा।

 

 

जयंत चौधरी का हुआ जोरदार स्वागत3 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर के कस्बा नकुड मे आयोजित किसान पंचायत मे शामिल होने के लिए नई दिल्ली से जाते वक्त रालोद नेता जयंत चौधरी का पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा गुप्ता रिर्सोटस पर मार्ल्यापण कर स्वागत किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद जयंत चौधरी के आगमन को लेकर मेरठ रोड स्थित गुप्ता रिर्सोटस पर रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी के नेतृत्व मे एकत्रित पार्टी पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने रालोद नेता जयत चौधरी का स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजित राठी, पूर्व मंत्री योगराज सिह, वरिष्ठ रालोद नेत्री रमा नागर, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान,अभिषेक चौधरी,सुधीर भारती,विनित कादियान, पराग चौधरी, अंकित सहरावत, रालोद शहर अध्यक्ष मनोज शर्मा, विदित मलिक, संजय राठी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

छात्रो के दो गुटो मे हुई जमकर मारपीट
खतौली। छात्रो के दो गुटो मे आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। मौके पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। सूत्रो के अनुसार कस्बा खतौली के क्षेत्र के रेलवे रोड पर आज दोपहर के वक्त छात्रो के दो गुटो मे किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया जो मारपीट मे तब्दील हो गया। छात्रो के बीच मारपीट की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस कुछ ही देर मे घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पूर्व उक्त युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है।

मुजफ्फरनगर शहर – सिटी न्यूज

 

एसएसपी से की आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग5 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। घर मे घुसकर मारपीट व धमकी देने वालो के खिलाफ कार्यवाही की मांग लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीडित पक्ष ने मामले की जांच कराकर आरोपितो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की गुहार लगाई।
कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे बुढाना क्षेत्र के गांव बसीखुर्द निवासी प्रदीप उर्फ पिंकू पुत्र स्व.ओमप्रकाश आज अपने परिजनो के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा। जहां उसने एसएसपी के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे अवगत कराया कि वह एक दिव्यांग मजदूरी पेशा व्यक्ति है। उसका आरोप है कि गांव के ही उज्जवल उर्फ बाटूल पुत्र राजीव, अनुज उर्फ टोनी पुत्र अनिल, अनिल पुत्र बलवीर,गौरव पुत्र दुष्यन्त,सुनील पुत्र सुखबीर व गौरव के साले सहित 5-6 अज्ञात व्यक्ति हिन्हे वह सामने आने पर पहचान भी सकता है। प्रदीप का कहना है कि वो तथा उसका भाई ई-रिक्शा चलाते हैं। ये लोग कई बार ई-रिक्शा मे बैठकर पैसे भी नही देते प्रार्थी तथा उसके भाई द्वारा विरोध करने पर मारपीट करते थे। 25 फरवरी को रात्रि करीब 12 बजे जब वह अपने घर मे खाना खाकर आराम कर रहा था तो उक्त सभी व्यक्ति घर के अन्दर आ गए तथा उसकी भाभी के साथ छेडछाड का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर इन सभी ने विरोध करने पर उक्त लोगो ने उन दोनो भाईयो के साथ मारपीट कर डाली तथा धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। प्रार्थी का घायल भाई जिला अस्पताल मे भर्ती है। इस सम्बन्ध मे थाना बुढाना मे 342,352 व 323 आई.पी.सी. की धारा मे मुकदमा दर्ज हो गया है। इसके बावजूद आरोपीगण उन पर मुकदमा वापिस लेने का दबाव बना रहे हैं तथा उन्हे धमकियां दे रहे हैं। पीडित पक्ष ने इस सम्बन्ध मे छानबीन कराकर उचित कार्यवाही की मांग की।

 

कचहरी परिसर मे वादकारियो की लगी लम्बी कतार
मुजफ्फरनगर। काफी समय बाद कचहरी परिसर मे वादकारियो की लम्बी कतार देखने को मिली। कचहरी परिसर स्थित न्यायालय परिसर मे जाने के लिए आज लंबी-लंबी कतार लगी नजर आई। उल्लेखनीय है कि वैश्विक आपदा कोविड-19 के दृष्टिगत न्यालयालय परिसर के प्रवेश द्वार पर लम्बी कतार लगी नजर आई। पुलिस द्वारा इस दौरान सुरक्षा के इंजताम पुख्ता किए। वहीं दूसरी और जबरदस्त प्रबंध स्कैनिंग होने पर जांच करने के बाद ही पुलिस ने पीडितो को न्यायालय के अन्दर जाने की अनुमति दी।

 

पुलिस ने वांछितों दबौचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई वांछितों/वांरटियों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 सुखवीर सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त अलताफ उर्फ बब्बू पुत्र यूसुफ निवासी निकट जिन्दा पीर मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 भूपेन्द्र कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त सन्नी बालियान पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी ग्राम काकडा थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर हाल पता खांजापुर बुढाना मोड थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया। वहीं थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 देवा सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त रामकुमार पुत्र अतरसिंह निवासी ग्राम चमरावाला थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया।

 

अवैध शराब व तमंचे साथ गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त सुमित पुत्र जोगेन्द्र निवासी ग्राम नरसिंहपुर चुडियाला थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को मोन्टी तिराहे के पास से गिरफ्तार कियागया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर शराब खाम बरामद की गयी।
मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 सुनील कुमार द्वारा दौराने पुलिस कार्यवाही के अभियुक्त जिशान पुत्र इकबाल निवासी ग्राम तावली थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को खतौला मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

 

प्रस्तावित आरक्षण चार्ट पर 04 मार्च से 08 मार्च 2021 तक आपत्तियाँ प्राप्त की जायेगीः जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि शासनादेश दिनांक 11 फरवरी 2021 के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन 2021 हेतु ग्राम पंचायत प्रधान, क्षेत्र पंचायत प्रमुख तथा ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों एवं जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डो) के आरक्षण की कार्यवाही किये जाने हेतु समय सारिणी निर्गत की गयी है, जिसके द्वारा शासनादेश दिनांक 11 फरवरी 2021 में उल्लिखित ग्राम पंचायत कार्यालय, क्षेत्र पंचायत कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के सूचना पट पर ग्राम पंचायत के आरक्षित प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुख तथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के आरक्षित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्ड) के आवंटन की प्रस्तावित सूची का प्रकाशन दिनांक 02-03-2021 से 03 दिवस तक किया जायेगा। प्रस्तावित आरक्षण चार्ट पर आपत्तियाँ दिनांक 04-03-2021 से 08-03-2021 तक प्राप्त की जायेगी। जिलाधिकारी के पत्र दिनांक 02 मार्च 2021 के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन 2021 हेतु ग्राम पंचायत प्रधान, क्षेत्र पंचायत प्रमुख तथा ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों एवं जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डो) के प्रस्तावित आरक्षण का प्रकाशन करते हुए प्रस्तावित आरक्षण चार्ट पर आपत्तियाँ दिनांक 04-03-2021 से 08-03-2021 तक प्राप्त करने हेतु समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को निर्देश निर्गत किये गये है।
जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय में त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन 2021 हेतु ग्राम पंचायत प्रधान, क्षेत्र पंचायत प्रमुख तथा ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों एवं जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डो) के प्रस्तावित आरक्षण चार्ट पर आपत्तियाँ दिनांक 04-03-2021 से 08-03-2021 तक प्राप्त करने हेतु कर्मचारियों को नामित किया जाता है आपत्तियॉं प्राप्त करने हेतु नियत स्थल जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में श्री सईदुज्जमां, प्रधान सहायक((9219197009) एवं श्री ललित, सफाईकर्मी तथा कलेक्ट्रेट स्थित कन्ट्रोल रूम में श्री लोकेश्वर दत्त शर्मा कनिष्ठ सहायक (9897396162) व श्री विपिन कुमार, सफाईकर्मी को नामित किया गया है। उक्तानुसार नामित कर्मचारी आपत्तियाँ प्राप्त कर रजिस्टर में अंकित करने के उपरान्त प्रतिदिन सांय 05.30 बजे तक मूलरूप में आपत्तियाँ जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में सम्बन्धित पटल सहायक को प्राप्त कराना सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त श्री आदित्य, सफाईकर्मी को निर्देश दिये है कि निर्वाचन पटल सहायक श्री प्रवीण कुमार के साथ प्रतिदिन विकास खण्ड स्तर/जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय/कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्राप्त समस्त आपत्तियों को निर्धारित प्रारूप पर कम्प्यूटर पर प्रतिदिन शतप्रतिशत फीड कराना सुनिश्चित करेंगे। इसके अनुसार नामित कर्मचारी 04-03-2021 से दिनांक 08-03-2021 के मध्य पड़ने वाले अवकाशों में भी नियत रूप से निर्धारित कार्यालय में उपस्थित होकर आपत्ति प्राप्त करना/फीडिंग कराना सुनिश्चित करेंगे। उक्त कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता/लापरवाही क्षम्य नही है।

 

छात्राओं ने कोरोना के प्रति जागरूक किया
मुजफ्फरनगर। मुबारिकपुर तिगाई गांव में चल रहे चौधरी हरबंश सिंह कन्या डिग्री कालेज के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन छात्राओं ने कोरोना के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों को मास्क वितरित कर उन्हें साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया। चौधरी हरबंश सिंह कन्या डिग्री कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वयं सेविकाओं ने मास्क वितरित कर लोगों को कोरोना के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया। प्राचार्या डा. मधु दीक्षित तथा कार्यक्रम अधिकारी संतरेश के निर्देशन में शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। प्रथम सत्र में स्वयं सेविकाओं को तनाव मुक्त करने के सुझाव दिए। दूसरे सत्र में स्वयं सेविकाओं ने ग्रामीणों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। छात्रा दीपा, श्यामा, ज्योति, मीनू, प्रियंका, राधा, प्राची, अंजलि, शमा, गुलशमां, पारुल, मानसी, वर्तिका, कीर्ति, रीतू व राखी आदि ने कोविड-१९ पर विचार प्रकट किए। शिविर में प्रवक्ता डा. पूजा राठी, नेहा शर्मा, रीतू पाल, मीनू, दुर्गेश व आयुषी शर्मा आदि मौजूद रही।
उधर, विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय-गंगधाड़ी के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का दूसरा दिन प्रार्थना से हुआ। प्रथम सत्र में शरीरिक व्यायाम के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम अधिकारी साधना सोम, प्राचार्या डा. कविता वर्मा ने योगदान दिया। छात्राओं ने आसपास श्रमदान किया। गली-मोहल्लों में प्लास्टिक व पालीथिन से होने वाले नुकसान के बारे में समझाया। प्लास्टिक की जगह कागज और कपड़े के बैग प्रयोग में लाने के प्रति जागरूक किया। शिविर में शिवानी, पल्लवी, सृष्टि, प्रीति, काजल, स्वाति, रितिका, खुशी, प्रिसी, रुचिका, काजल, अनुप्रिया, आशा व शालू आदि छात्राओं का योगदान रहा।

 

जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पुरातन छात्रा सम्मेलन का आयोजन
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पुरातन छात्रा सम्मेलन हुआ। कालेज की पूर्व छात्राओं ने वर्तमान छात्राओं संग अनुभव साझा किए। इस दौरान शिक्षकों व पूर्व छात्राओं ने अपनी कला का जाद भी बिखेरा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्या सत्या वर्मा, विशिष्ट अतिथि कालेज की पूर्व छात्रा सुशील अरोरा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर किया। पदाधिकारियों ने कालेज की पुरातन छात्राओं को शाल ओढ़ाकर और स्मृतिचिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। पुरातन छात्राओं ने कालेज के अनुभव छात्र-छात्राओं के सामने रख उनका मार्गदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पुरातन छात्राओं ने इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में पूर्व छात्रा डा. निशि शर्मा, डा. योगिता शर्मा, डा. अंजलि शर्मा, प्रेरणा व शीना अरोरा आदि ने अपने अनुभवों को साझा किया। पूर्व छात्रा सलोनी ने एकल नृत्य किया। डा. पारुल जैन, डा. वर्चशा सैनी ने लोकगीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डा. सीमा जैन ने की। कार्यक्रम सफल बनाने में गीता जिंदल, डा. वर्चसा, डा. पारुल जैन, प्रतिमा शर्मा, निधि, रजनी शर्मा, प्रिया वर्मा एवं महाविद्यालय की छात्राओं का योगदान रहा।

 

ट्रस्ट परिवार की बैठक सम्पन्न8 Min 1 |
मुज़फ्फरनगर। जनपद में वर्षा से सामाजिक कार्या में सेवा दे रहे ट्रस्ट परिवार की आवश्यक बैठक संम्पन हुई। अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट परिवार की एक आवश्यक बैठक ट्रस्ट कार्यालय पर आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता वीरेंद्र धीमान व संचालन प्रमोद धीमान ने किया। बैठक में ट्रस्ट के आय व वय के लेखा जोखा तैयार किया गया। वही बैठक में आगामी वर्ष एक अप्रैल से नई सदस्यता शुरू कर ट्रस्ट परिवार को बढ़ाने पर आपसी सहमति रही । तथा आगामी पर्व होली के पावन पर्व पर होली मिलन कार्यक्रम करने पर सभी सदस्यो की आपसी सहमति रही तथा होलिका पर्व आनन्दपुरी स्थित ट्रस्ट कार्यालय पर दिनांक २७ मार्च २०२१ दिन शनिवार को मनाने का कमेटी के पदाधिकारीयो ने निर्णय लिया। बैठक में ट्रस्ट के फरवरी माह तक के पांच हजार आठ सौ इक्कीस रुपये जो बकाया उसे अति शीघ्र ट्रस्ट कोष में जमा कराये जाने की बात कही। बैठक में मौजूद तभी प्रमोद धीमान द्वारा ट्रस्ट कोष सहयोग हेतु एक हजार दो सौ रुपये ऑन लानी ट्रस्ट एकाउंट में जमा किये गए। बैठक में कोविड़ १९, गरीब परिवार की बेटियों की शादी में कन्यादान रूप चेक से दी गयी सहयोग राशि ,ट्रस्ट कार्यालय का रेंट एवं अन्य खर्च व जमा धनराशियों का हिसाब रजिस्टर्ड में मेंटेन किया गया। बैठक में संदीप धीमान(बैंक वाले), प्रमोद धीमान, संजय धीमान ट्रस्टी, प्रदीप धीमान फोरमेन, वीरेंद्र धीमान,गौरव धीमान आदि मौजूद रहे।

दंगल प्रतियोगिता में बरवाला के पहलवान नैतिक ने भोकरहेड़ी के हर्ष को हराया
मुजफ्फरनगर। छपार क्षेत्र के बसेड़ा गांव में संत रविदास जन्मोत्सव पर चल रही दंगल प्रतियोगिता में बरवाला के पहलवान नैतिक ने भोकरहेड़ी के हर्ष को हराया। वहीं कई मुकाबले बराबरी पर छूटे। इस दौरान दंगल देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी रही।
छपार क्षेत्र के बसेड़ा में रविदास मंदिर समिति के तत्वावधान में चार दिवसीय विशाल मेला व दंगल का आयोजन चल रहा है। मंगलवार को दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी पवन देशवाल ने फीता काटकर किया। उन्होंने गुरु रविदास के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होने से देहात के पहलवानों को दांवपेच आजमाने का मौका मिलता है। यही पहलवान गांव व देश का नाम रोशन करते हैं। दंगल में मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, सहारनपुर व उत्तराखंड के दर्जनों पहलवानों ने प्रतिभाग किया। देवबंद के पहलवान फईम व बसेड़ा के वंचित के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। लंढोरे के हुसैन ने नायडू के अनमोल को, बसेड़ा के प्रदीप ने पचेंडा के बिल्लू को हराया। जलालाबाद के आदित ने शामली के फेनिश को व सोरम के आरुष ने हुसैन को हराया, जबकि आखिर के आठ बेहद रोमांचकारी मुकाबले बराबर रहे। इनमें मुजफ्फरनगर के सोमिल व लिब्बरहेड़ी के कुनाल, रुड़की के राजा व दोघट (बागपत) के शेरा, दाहा के अंकित व लिब्बरहेड़ी के हर्मित, जलालाबाद के अमन व सूजड़ू के सोहेल, शामली के प्रशांत व जलालाबाद के शेर अली, भैसरहेड़ी के मुन्नू व सहारनपुर के संदीप, दाहा के विजय व समय रम के तुषार के बीच हुए मुकाबलें बराबरी पर छूटे। सभी विजेता पहलवानों को आयोजक पवन देशवाल ने सम्मानित किया। इस दौरान उपनिरीक्षक राकेश गौतम, रमन देशवाल, कपिल देशवाल, पूर्व प्रधान धर्मवीर सिंह, दिनेश शर्मा, कंवरपाल चौधरी, सुबोध प्रधान, जीतेंद्र एडवोकेट, सुलेमान, महक सिंह, नाहर सिंह, चरण सिंह व सुमेरचंद आदि मौजूद रहे।

 

चोरों का आतंकः ट्रांसफार्मरों से तेल व अन्य सामान चोरी किया
मुजफ्फरनगर। चरथावल में जंगल में अलग-अलग स्थानों पर रखे दो ट्रांसफार्मरों से चोरों ने तेल व तार सहित कीमती सामान चोरी कर लिया। खेतों में दोनों ट्रांसफार्मरों की खाली बाडी पड़ी मिली। एक ही रात में दो स्थानों पर चोरी की घटना से ग्रामीणों ने रोष है। घटना की जानकारी जेई व पुलिस को दी गयी है।
गुनियाजुड्डी गांव में किसान बिशन सिंह व वेदप्रकाश के खेतों में, नलकूप चलाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर दो ट्रांसफार्मर लगे थे। देर रात्रि में चोरों ने जोड़े से नीचे खेत में गिराकर दोनो ट्रांसफार्मरों को तोड़कर अंदर से तेल, कापर व कीमती सामान चोरी कर लिया। नलकूपों पर आये दिन हो रही चोरी से परेशान किसानों का आरोप है कि पंद्रह दिन पूर्व भी चोरी हुई थी, लेकिन चोरों का सुराग नही लगा। रात्रि में विद्युत आपूर्ति न होने से दिन-प्रतिदिन चोरों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। रात्रि में जंगल में विद्युत आपूर्ति न देने के कारण भी चोर घटनाओं को आसानी से अंजाम दे रहे है। चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए, किसानों ने अधिकारियों से रात्रि में जंगल में दो फेस विद्युत आपूर्ति देने की मांग की है। प्रातरू खेत पर पहुंचे किसानों ने चोरी की सूचना जेई व पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जांच की। जेई ओपी कुशवाहा का कहना है कि रात्रि में विद्युत आपूर्ति न होना,चोरों को मददगार साबित हो रहा है। इस चोरी से करीब आधा दर्जन किसान प्रभावित होंगे। वही इस चोरी से विभाग को करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह का कहना है कि तहरीर आने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

 

पचैंडा कट पर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में पचौंडा कट पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
छपार थाना क्षेत्र के गांव मेदपुर निवासी कपिल कुमार बाइक से अपने गांव जा रहा था। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में स्थित पचौंडा कट पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक अपने वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने गंभीर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उसके पिता ने विनोद कुमार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ नई मंडी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है।

 

मुजफ्फरनगर में 4 मार्च से 8 मार्च तक की जा सकेंगी पंचायत आरक्षण पर आपत्ति, डीएम ने कलेक्ट्रेट में भी बनाया कंट्रोल रूम
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि शासनादेश दिनांक 11 फरवरी 2021 के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन 2021 हेतु ग्राम पंचायत प्रधान, क्षेत्र पंचायत प्रमुख तथा ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों एवं जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डो) के आरक्षण की कार्यवाही किये जाने हेतु समय सारिणी निर्गत की गयी है, जिसके द्वारा शासनादेश दिनांक 11 फरवरी 2021 में उल्लिखित ग्राम पंचायत कार्यालय, क्षेत्र पंचायत कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के सूचना पट पर ग्राम पंचायत के आरक्षित प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुख तथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के आरक्षित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्ड) के आवंटन की प्रस्तावित सूची का प्रकाशन दिनांक 02-03-2021 से 03 दिवस तक किया जायेगा। प्रस्तावित आरक्षण चार्ट पर आपत्तियाँ दिनांक 04-03-2021 से 08-03-2021 तक प्राप्त की जायेगी। जिलाधिकारी के पत्र दिनांक 02 मार्च 2021 के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन 2021 हेतु ग्राम पंचायत प्रधान, क्षेत्र पंचायत प्रमुख तथा ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों एवं जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डो) के प्रस्तावित आरक्षण का प्रकाशन करते हुए प्रस्तावित आरक्षण चार्ट पर आपत्तियाँ दिनांक 04-03-2021 से 08-03-2021 तक प्राप्त करने हेतु समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को निर्देश निर्गत किये गये है।
उन्होंने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय में त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन 2021 हेतु ग्राम पंचायत प्रधान, क्षेत्र पंचायत प्रमुख तथा ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों एवं जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डो) के प्रस्तावित आरक्षण चार्ट पर आपत्तियाँ दिनांक 04-03-2021 से 08-03-2021 तक प्राप्त करने हेतु कर्मचारियों को नामित किया जाता है आपत्तियॉं प्राप्त करने हेतु नियत स्थल जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में सईदुज्जमां, प्रधान सहायक((9219197009) एवं ललित , सफाईकर्मी तथा कलेक्ट्रेट स्थित कन्ट्रोल रूम में लोकेश्वर दत्त शर्मा कनिष्ठ सहायक (9897396162) व विपिन कुमार, सफाईकर्मी को नामित किया गया है। उक्तानुसार नामित कर्मचारी आपत्तियाँ प्राप्त कर रजिस्टर में अंकित करने के उपरान्त प्रतिदिन सांय 05.30 बजे तक मूलरूप में आपत्तियाँ जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में सम्बन्धित पटल सहायक को प्राप्त कराना सुनिश्चित करेंगे।
डीएम ने बताया कि इसके अतिरिक्त आदित्य, सफाईकर्मी को निर्देश दिये है कि निर्वाचन पटल सहायक प्रवीण कुमार के साथ प्रतिदिन विकास खण्ड स्तरध्जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालयध्कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्राप्त समस्त आपत्तियों को निर्धारित प्रारूप पर कम्प्यूटर पर प्रतिदिन शतप्रतिशत फीड कराना सुनिश्चित करेंगे। इसके अनुसार नामित कर्मचारी 04-03-2021 से दिनांक 08-03-2021 के मध्य पड़ने वाले अवकाशों में भी नियत रूप से निर्धारित कार्यालय में उपस्थित होकर आपत्ति प्राप्त करनाध्फीडिंग कराना सुनिश्चित करेंगे। उक्त कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलताध्लापरवाही क्षम्य नही है।

मुजफ्फरनगरः खादर के जंगलों में लगी आग, हरियाली के जलने व धुंवे के गुबार से पर्यावरण को भारी नुकसान9 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। गर्मी के बीच तापमान के बढ़ते ही आग लगने की घटनाओं की शुरुआत हो गयी है, आग बुझाने के संसाधनों की कमी व मजबूत तथा कारगर प्रणाली न होने के कारण आग की घटनाओं से भारी नुकसान होना जारी है। वन्य जीवों के लिये सुरक्षित माने जाने वाले सेंचुरी क्षेत्र में लगी भयंकर आग से वन सम्पदा को क्षति हुई है, तथा हरियाली के जलने व धुंवे के गुबार से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुँचा है। सूचना पर पहुँची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया है।
दरअसल, मुजफ्फरनगर जिले में तीर्थ स्थल शुकतीर्थ के निकटवर्ती गाँव फिरोजपुर के जंगल मे वन भूमि पर अज्ञात कारणों से आग लग गयी। सूखी पत्तियों में लगी आग की लपटों ने हरी वनस्पति को भी अपनी चपेट में ले लिया तथा धुँआ चारो ओर फैला तो ग्रामीण भयभीत हो गये। ग्रामीणो ने भोपा पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां गाँव की आबादी में पहुँच गयी। किन्तु रास्ता तंग होने के कारण दमकल गाड़ियां जंगल में लगी आग तक न पहुँच सकी। दमकल कर्मचारियों ने झाड़ियों के सहारे आग को बुझाने का प्रयास किया। तब तक सैंकड़ों बीघा जंगल मे खड़ी वनस्पति स्वाह हो गयी। आग बुझाने वाली दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तो वही नीचे आश्रम में आग लगने से भी वन विभाग की टीम ने बचा ली।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − eight =