News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

पुलिस ने शातिर को दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा २४ वर्ष से फरार चल रहे वारण्टी अभियुक्त की गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद में वांछित एंव वारण्टी अभियुक्तों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौराने थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के द्वारा २४ वर्षो से फरार चल रहे वारण्टी अभि०- असलम पुत्र शब्बीर नि० किदवईनगर थाना को०नगर मु०नगर को उसके साले इन्तजार पुत्र जमीर हसन नि० किदवईनगर थाना को०नगर मु०नगर के घर से गिरफ्तार किया गया । आवश्यक वैधानिक कार्यावाही कर वारण्टी अभि० को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण मेंउ०नि० कौशल गुप्ता, का० हरिश कुमार शामिल रहे।

 

अधिवक्ता हडताल पर रहेः हाईकोर्ट बेंच की मांग को प्रदर्शनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। हाई कोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिम उत्तर प्रदेश के आहवान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के सभी सदस्यगणों ने हड़ताल पर रहते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरने के दौरान ब्रिजेंद्र सिंह मलिक महासचिव द्वारा अवगत कराया गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के २२ जिलों का क्षेत्राधिकार इलाहाबाद उच्च न्यायालय में है जो कि ५०० किलोमीटर से लेकर ७५० किलोमीटर की दूरी पर है तथा सस्ता व सुलभ न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है साथी अधिवक्ताओं को यह भी अवगत कराया गया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय में लंबित वादों का ५२ प्रतिशत भाग केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के २२ जिलो से हैं ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को सस्ता व सुलभ न्याय प्राप्त नहीं हो पा रहा है पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता ४७ वर्षों से अधिक हाईकोर्ट बेंच की मांग कर रही है तथा आंदोलनरत चली आ रही है पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनसंख्या वर्तमान में तकरीबन ८ करोड़ के लगभग है तथा उच्च न्यायालय की खंडपीठ अब तक स्थापित नहीं की गई है। कुछ और राज्य ऐसे हैं कि जिन की जनसंख्या लगभग पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बराबर है उन राज्यों में मात्र उतनी जनसंख्या पर हाईकोर्ट खंडपीठ है यह भी उल्लेखनीय है कि कुछ राज्य एवं यूनियन टेरिटरीज जिनकी जनसंख्या पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग ५ वे भाग से भी कम है उनमें भी हाईकोर्ट खंडपीठ है कुछ स्थानों पर तो मात्र १ करोड़ की जनसंख्या पर या तो हाईकोर्ट है या हाईकोर्ट की खंडपीठ है फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अपेक्षित क्यों है शीघ्र व त्वरित न्याय प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हाईकोर्ट की दूरी यहां के वादकारियों के लिए जस्टिस एट दी डोर स्टेप की सरकार की नीतियों के विरुद्ध हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की निरीह जनता एवं वादीगण हाईकोर्ट बेंच की स्थापना हेतु संघर्षरत है अतीत से आंदोलन हो रहे हैं तथा प्रत्येक जनपद में पिछले ४७ वर्ष की अवधि से अधिक से प्रत्येक शनिवार को अधिवक्तागण जनता द्वारा न्यायालयों में हड़ताल पर रहते हुए कार्य नहीं किया जा रहा है जब गांव स्तर पर अदालत बनाने हेतु निर्णय हो चुका है तो फिर उच्च न्यायालय की खंडपीठ स्थापना में देरी क्यों इस अवसर पर जितेन्द्र पाल सिंह, अजमेर सिंह, अशोक कुशवाहा, सतेन्द्र कुमार, पी० डी० रामवीर सिंह, रविन्द्र सहरावत, भगत सिंह, राज सिंह रावत, रामवीर सिंह, अन्नु कुच्छल निपुण जैन, अनि अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, प्रवीण खोखर, संजीव काकरान, बिजेन्द्र प्रताप, सीरम पंवार, ध्रुव, नीरज ऐरन, कुमार राकेश कुमार, नरेन्द्र प्रताप, सोहनलाल, हिमांशु, धीरेन, आनन्द कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

मूसलाधार बारिश से शहर में हर तरफ भरा पानीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। । रात से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते शहर-गांव की सड़क और खेत-खलियान पानी से लबालब हो गए हैं। तेज बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वातावरण में आद्रता का स्तर भी ऊंचाई पर रहा। जल भराव से लोगों को दिक्कत हुई। लेकिन किसानों के चेहरे खिल गए।
मुजफ्फरनगर में देर रात से मूसलाधार बारिश जारी है। तेज बारिश के चलते शहर और देहात की गलियों में पानी भरा है। निकासी अवरुद्ध होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार देर रात से बुधवार सुबह तक जिले में ९१.४ मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। सुबह के दौरान न्यूनतम तापमान २५.५ डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को न्यूनतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले २ डिग्री की कमी देखी गई। तापमान में गिरावट आने से लोगों को राहत महसूस हुई। बुधवार सुबह वातावरण की आर्द्रता ९८प्रतिशत रही। लगातार हो रही बारिश खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल के लिए वरदान साबित हो सकती है। मौसम विभाग के विशेषज्ञ केशव कुमार का कहना है कि बारिश से फसलों को लाभ पहुंचेगा। हालांकि नमी से मक्का की फसल को नुकसान हो सकता है। उन्होंने बताया कि मक्का की फसल पक रही है। आशंका जताई कि ऐसे में नमी के चलते फंगस का हमला उस पर हो सकता है।
रात से हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। आपदा कंट्रोल रूम की ओर से बारिश के कारण किसी भी परेशानी पर संबंधित तहसील के एसडीएम को सूचना देने के लिए फोन नंबर ९४१२२१००८० पर कहा गया है। इसके लिए एसडीम के फोन नंबर जारी किए गए हैं।
मुजफ्फरनगर में अगस्त माह के दौरान अब तक छह बार बारिश हुई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस मा १२९.६एमए बारिश हो चुकी है। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे जनपद के लोगों को गत दिवस रात्रि से हो रही बारिश से राहत मिली। झमाझम हुई बरसात से हर ओर पानी ही पानी नजर आने लगा। शहर की सड़के तालाब के रूप में परिवर्तित हो गयीं शिवचौक पर घुटनो तक पानी भर गया साथ ही नीचली बस्तियों में पानी बुरी तरह से भर गया। कई घरों में अंदर भी पानी घुस गया। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पडा वहीं दूसरी ओर तेज बारिश से गर्मी से राहत मिली। बारिश के इस जोरदार असर से शहर की गलियों और बाजारों में जलभराव ने लोगों को परेशान किया, वहीं शहर के निचले इलाके और मलिन बस्तियां भी जलमग्न हो गयी। शहर में नाले और सीवर ओवर फ्लो होकर सड़कों पर बहते दिखाई दिये। वहींं पानी भरने के कारण अनेक वाहन बंद हो गये और वाहन स्वामी उन्हे खीचकर ले जाने को मजबूर हो गये। शाम के समय अचानक ही तेज बारिश शुरू हो जाने से मौसम पूरी तरह से बदलता नजर आया। मानूसनी झमाझम बरसात ने लोगों को राहत देने के साथ ही मौसम में ठण्डक पैदा करने का काम किया। यह बारिश जितना लोगों के लिए राहत बनकर आई, वहीं कुछ क्षेत्रों में बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। जिले के कई क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया। कई इलाके पूरी तरह से तालाब में परिवर्तित हो जाने से वहां पर मकानों को भी इस जलभराव के कारण खतरा नजर आया। कई क्षेत्रों में तो लोगों के घरों के अन्दर बारिश भर जाने से काफी सामान भी खराब हो गया। लोगों को बारिश के बीच ही घरों का पानी निकालने के लिए मेहनत करनी पड़ी। शहर में भी हाल बेहाल नजर आया। शहर का हृदय स्थल शिव चौक पूरी तरह से जलमग्न रहा। यहां पर आवागमन भी बाधित हो गया। लोगों को घुटनों घुटनो जलभराव के बीच से ही होकर गुजरना पड़ा। कई दुकानों में भी पानी भर जाने से व्यापारी परेशान नजर आये। कई दुकानों में भी जलभराव दिखाई दिया। वहीं शहर के निचले इलकों जनकपुरी, कृष्णापुरी, लददावाला, रामपुरी, खालापार, मल्हुपुरा, महमूदनगर आदि के साथ ही पॉश कालौनियों नई मण्डी, द्वारिकापुरी, पटेलनगर, गांधी कालौनी की गलियां भी जलभराव की चपेट में रही। वहीं बारिश से लोगों को राहत के साथ परेशानी अधिक दिखाई दी।सड़कों पर पानी भरा होने के कारण वाहन स्वामी बेहद ही सम्भलकर चल रहे थे जिसके साथ ही वाहनों में पानी भी भरने के साथ अनेक वाहन बंद हुए और वाहन को खींचकर ले जाना पडा।

 

अलग अलग स्थानों से चाकू सहित 2 को दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अलग अलग स्थानों से पुलिस ने दो को चाकू सहित दबोचा। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शातिर किस्म के अभियुक्त की नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे वांछित एंव शातिर अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर गश्त व चैकिंग के दौरान अवनूर बारात घर के पास से अभि०- याकूब उर्फ कोबरा पुत्र इब्राहिम नि० सिकरी थाना भोपा मु०नगर को मय एक अदद नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० सुधीर कुमार, है०का० हनि सिह, का० प्रदीप कुमार शामिल रहे।
इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर गश्त व चौकिंग के दौरान जामियानगर गेट के पास से अभि०- शहजाद पुत्र रहीश नि० जामियानगर खालापार थाना को०नगर मु०नगर को मय एक अदद नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० धर्मेन्द्र श्यौराण, है०का० अनिल कुमार शामिल रहे।

 

बरसात का पानी सीएचसी पर भरा
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। देर रात्रि से लगातार हे रही बारिश के चलते चरथावल सीएचसी से पानी टपकना शुरू हो गया ओर हालात ये बन गये कि वहां पानी भर गया। बताया जा रहा है कि यहां जच्चा बच्चा केंद्र सहित विभिन्न वार्डों में बरसात का पानी घुस गया है तो वही सीएचसी की छत भी बरसात के पानी से टपकती नजर आ रही है। बता दे उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में बीती देर शाम से लगातार हो रही बरसात के चलते जहां ग्रामीण इलाकों सहित नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर के विभिन्न वार्डों, मोहल्ले ,गलियों में लबालब पानी भर चुका है तो वहीं दूसरी और बरसात के पानी से क्षेत्र की जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है बरसात के चलते हैं शहर सहित ग्रामीण इलाकों में भी हाहाकार मच गया है। आलम यह है कि अब चरथावल थाना क्षेत्र की सीएचसी में भी बरसात का पानी लबालब भर चुका है जिसके चलते सीएचसी ने जहां तालाब का रूप ले लिया है तो वही इसके विभिन्न वार्डों जच्चा बच्चा केंद्र में भी पानी भर गया। पानी भरने के कारण वहां परेशानी का सामना करना पडा।

 

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी से मचा हडकम्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। – शिकायत के आधार पर सहायक आयुक्त (औषधि) सहारनपुर मंडल द्वारा गठित छापामार दल जिसमें शामिल औषधि निरीक्षक निधि पांडेय, औषधि निरीक्षक सहारनपुर लव कुश प्रसाद एवं औषधि निरीक्षक, मुजफ्फरनगर पवन कुमार शाक्य द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर को अवगत कराते हुए ग्राम कसेरवा थाना शाहपुर में बिना वैध लाइसेंस धारक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। मेडिकल स्टोर का संचालन आस मोहम्मद पुत्र मेहरबान द्वारा किया जा रहा था। छापामार कार्रवाई के समय छापा मारा दल द्वारा ५ संदिग्ध औषधीय के नमूने जाँच एवं विश्लेषण हेतु संग्रहित किए गए। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने एवम् विवेचना पूर्ण होने के पश्चात दोषी व्यक्तिध्व्यक्तियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा।।

 

दुकान में आग से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। । शहर के व्यस्ततम बाजार झांसी की रानी के समीप मशहूर वैष्णों छोले भटूरे की दुकान पर लगी चिमनी में आग से हडकम्प मच गया। देखते ही देखते आसपास के नागरिकों सहित दर्जनों लोग एकत्रित हो गये। छोले भटूरे की दुकान में लगी आग को देख पडौस में ही मौजूद दमकलकर्मियों ने मशक्कत पर किसी प्रकार आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में बडा नुकसान नहीं हुआ। आग शांत होने पर दुकान स्वामी सहित पडौसी दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली। यह हादसा आज झांसी की रानी व आसपास के दुकानदारों में चर्चा का विषय बना रहा। इस दौरान भीड के कारण कुछ देर के लिए झांसी की रानी रोड पर जाम की स्थिति बन गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ही जाम खुलवाया। जिसके बाद उक्त मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी।

 

जनता दर्शन में मुख्य चिकित्साधिकारी ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार, द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओंध्शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।   उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर पर जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।

 

बाइक चोर को चोरी की २ बाइक सहित दबोचा
चरथावल/मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। चरथावल क्षेत्र के ग्राम टांडा नहर पुल पर चरथावल प्रभारी आईपीएस अभिजीत कुमार के नेतृत्व में बिरालसी चौकी प्रभारी ललित कुमार कसाना पुलिस फोर्स के साथ चौकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक चोर गौरव पुत्र नरेश निवासी ग्राम बिरालसी चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने पकड़े गए बाइक चोर की निशानदेही पर एक अन्य चोरी की बाइक को घर से बरामद किया है पुलिस ने पकड़े गए बाइक चोर को जेल भेज दिया है। चरथावल इंस्पेक्टर अपराध राजेश सिंह ने बताया कि एक दिन पूर्व ही पकड़े गए चोर ने बाइक को २ दिन पूर्व ही हरिद्वार से चोरी किया था जबकि एक बाइक को २०२१ में हरियाणा से चोरी की थी आरोपी को जेल भेज दिया गया है ।

 

योग प्रशिक्षण शिविर में दिये टिप्स
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। योग प्रशिक्षक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के तत्वाधान में ग्रीन लैण्ड माडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित त्रैमासिक निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर में प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि हमारा शरीर पांच भौतिक तत्वों पृथ्वी, जल ,अग्नि, वायु और आकाश से मिलकर बना है और यह ब्रह्मांड भी इन्हीं पांच भौतिक तत्वों से मिलकर बना है । इन पांच भौतिक तत्वों द्वारा की गई रोगों की चिकित्सा ही प्राकृतिक चिकित्सा कहलाती है। प्राकृतिक चिकित्सा का यह अटल सिद्धांत है कि मानव शरीर में स्थित एक ही विजातीय द्रव्य अनेकों रोगों के रूप में तथा विभिन्न नामों से प्रकट होता है। शरीर में रोग केवल एक है जो हमारे शरीर में मल के रूप में जमा है और वही मूलतरू रोग की जड़ है। इसकी उपज हमारे अप्राकृतिक जीवन जीने से होती है और प्राकृतिक चिकित्सा में उपचार है कि इन विजातीय तत्वों को शरीर से बाहर कर दिया जाए । वास्तव में प्राकृतिक चिकित्सा एक चिकित्सा पद्धति ही नहीं अपितु जीवन जीने की कला है जो हमें आहार, निद्रा, सूर्य का प्रकाश, पेयजल, विशुद्ध हवा, सकारात्मकता एवं योग विज्ञान का समुचित ज्ञान कराती है। प्राकृतिक चिकित्सा से रोग ठीक किए जाते हैं पर यदि प्रकृति के अनुसार जीवन जिया जाए तो रोग होंगे ही नहीं । प्राकृतिक चिकित्सा व्यक्ति को उसके शारीरिक, मानसिक ,नैतिक और आध्यात्मिक तलों पर प्रकृति के रचनात्मक सिद्धांतों के अनुकूल निर्मित करने की एक पद्धती है। इसीलिए कहा जा सकता है कि प्राकृतिक चिकित्सा रोगों को दबाती नहीं वर्ण उसकी जड़ को खत्म करने में सक्षम है।
प्रकृति हमारी मां है। मां की भांति ही हमारा ख्याल रखती है। गलत वास्तु खाने पर उल्टी लाकर गलत वस्तुओं को हमारे शरीर से बाहर निकलती है। घाव हो जाने पर उसे भर्ती है। हड्डी टूट जाने पर उसे जोड़ती है पूर्ण राम इसीलिए प्रकृति से बड़ा कोई चिकित्सक नहीं है । जो प्रकृति के निकट रहते हैं वह सदैव स्वस्थ रहते हैं। प्राकृतिक चिकित्सा में मन, शरीर, आत्मा तीनों की चिकित्सा की जाती है। पशु, पक्षी प्रकृति के नियमों का पालन करते हैं इसीलिए मनुष्य की अपेक्षा कम बीमार पड़ते हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी योग साधकों को नियमित योग अभ्यास करने की और प्रकृति के नियमों का पालन करने की प्रेरणा दी।

 

विजयी को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। । एक चैस टूर्नामेंट खुर्जा शहर मे आयोजित हुआ जिसमे लेडिज क्लब गऊशाला रोड नई मडी मुजफ्फरनगर मे चल रही चौस एकेडमी के चार खिलाड़ी राघव जुगलान , आरव जैन , शोर्य नारायण व अनवय राठी ने इस चैस प्रतियोगिता मे भाग लिया जिसमे इन चारो बच्चों ने अपने शहर मुजफ्फरनगर का नाम रोशन करते हुये टाप फाईव मे स्थान पाया कमश राघव जुगलान ने दितीय, शौर्य नारायण ने तृतीय, आरव जैन ने चतुर्थ तथा अनवय राठी ने पाचंवा स्थान पाकर अपने शहर मुजफ्फरनगर का नाम रोशन किया

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयेजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। ।जिला कारागार मुजफ्फरनगर में निरूद्ध महिला बंदियों को आगामी रक्षाबन्धन व जन्माष्ठमी पर्व को भव्य रूप से मनाने की तैयारियों स्वरूप राखी व श्रीकृष्ण के वस्त्र, आभूषण, पगडी, सिंहासन व अन्य श्रृंगार बनाने के सम्बन्ध में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिला बंदियों द्वारा बडी संख्या में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम व तदोपरान्त आयोजित प्रतियोगिता में श्रेष्ठ राखी बनाने वाली महिला बंदियों को पुरस्कार वितरित किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में सक्रिय योगदान देने पर वरिष्ठ समाजसेविका बीना शर्मा, जिला संयोजिका, (बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान ) नीरज गौतम व समाजसेविका रेणुका जैमिनी का जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेलर राजेश कुमार सिंह, डिप्टी जेलर मेघा राजपूत, डिप्टी जेलर हेमराज सिंह समेत अन्य कारागार स्टाफ मौजूद रहे।

 

समूह गान प्रतियोगिता का भाविप सम्राट शाखा द्वारा हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। । भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा प्रा० संरक्षक परमकीर्तिशरण अग्रवाल के मार्गदर्शन में न्यु दावत रैस्टौरैंट लिंक रोड़ पर समूह गान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि (प्रा० चौयरमेन समूह गान प्रतियोगिता) श्री राजकुमार अरोरा सपत्नीक का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका श्री दिलीप मिश्रा जी, श्री मुकेश लाल जी, एवं श्रीमती सविता वशिष्ठ जी द्वारा की गई।
मुख्य अतिथि व निर्णायकों का शाखा की और से पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
इस भव्य आयोजन में मुजफ्फरनगर के गोल्डन पब्लिक स्कूल, जगदीश प्रसाद इण्टर कालिज, वैदिक पुत्री इण्टर कालिज, जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल,एस. डी. पब्लिक स्कूल, दून वैली पब्लिक स्कूल, भागवन्ती इण्टर कालिज, जे. वी. पब्लिक स्कूल, की कुल आठ टीमों के बीच भव्य कम्पीटीशन हुआ।
सभी स्कूल के बच्चों की एक से एक सुन्दर ड्रेस न सबका मन मोह लिया हिन्दी और संस्कृत के इतने सुन्दर गीत पहले कभी नहीं सुने गये पूरा पार्टी हॉल खचाखच भरा था सभी प्रस्तुति पर लगातार तालियां बजती रही। निर्णायकों को निर्णय लेने में बहुत समय लगा।
निर्णायकों ने अपने सम्बोधन में कहा इतनी सुन्दर प्रस्तुतियों में से प्रथम, द्वितीय बताना बहुत कठिन काम है सभी प्रस्तुतियां बहुत सुन्दर है फिर भी उन्होंने एस. डी. पब्लिक स्कूल की टीम को प्रथम, भागवन्ती इण्टर कालिज की टीम को द्वितीय, व जी. डी. गोयनका की टीम को तृतीय स्थान दिया गया सभी विजेताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई सभी विजेता टीम के बच्चों को व विजेता स्कूल को अतिसुन्दर स्मृति चिन्ह् देकर एवं बाकी सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि श्री राजकुमार अरोरा जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि सम्राट शाखा द्वारा बहुत सुन्दर कार्यक्रम आयोजित किया है यह राष्ट्रीय प्रोग्राम है सभी शाखाओं को यह कार्यक्रम करना चाहिए उन्होंनें प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने विशेष रूप से सम्राट शाखा का आभार व्यक्त किया कि इतने भव्य कार्यक्रम में उन्होंने मुझे आमन्त्रित किया।
अध्यक्ष डॉ नितिन जैन ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का बहुत सुन्दर संचालन सुनील गर्ग व कुलदीप भारद्वाज द्वारा किया गया।
शाखा की और से सभी निर्णायकों को व मुख्य अतिथि जी को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया।
सचिव संजीव अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अद्वितीय कार्यक्रम को सफल बनाने में परमकीर्तिशरण अग्रवाल जी का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष ई०पी.के.गुप्ता, महिला संयोजिका श्रीमती प्रीति कंसल, रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, प्रदीप खन्ना, अजय अग्रवाल एडवोकेट, प्रेम प्रकाश एडवोकेट, गोपाल कंसल,अशोक सिंघल (इण्डियन प्रेस), महेश जिंदल, मनोज गुप्ता (कोल्हू वाले), अनिरुद्ध गुप्ता, अवधेश गुप्ता, चक्रेश जैन, गंगा सागर गोयल, एवं श्रीमती सुदेश गर्ग, मंजु गुप्ता, रागिनी जैन,प्रभा अग्रवाल, मीनू गुप्ता,सोनिया जैन, सुमन अग्रवाल, सन्तोष गोयल, शशि सिंघल, मोनिका शर्मा जी का पूर्ण सहयोग रहा।

 

राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतर्गत खेल सप्ताह का भव्य आयोजन जारीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। । जिला क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपदों में हॉकी के जादूगर स्व० मेजर ध्यान चन्द जी के जन्मदिवस के सुअवसर पर ष्राष्ट्रीय खेल दिवसष् के रूप में दिनांक २१.०८.२०२३ से २९.०८.२०२३ तक खेल सप्ताह दिवस मनाया जा रहा है। उक्त के कम में जिला खेल कार्यालय, मुजफ्फरनगर द्वारा जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय चौधरी चरण सिंह स्पोर्टस स्टेडियम, मुजफ्फरनगर में कराया गया। जिला खेल अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवसष् के अन्तर्गत द्वितीय प्रतियोगिता का उद्घाटन सोनू सैनी, सचिव, जिला जूडी संघ, मुजफ्फरनगर के कर-कमलो द्वारा किया गया। उक्त प्रतियोगिता में ७१ खिलाडियो ने प्रतिभाग किया। जिसका परिणाम निम्नप्रकार से है- -३५कि०ग्रा०कार्तिक, शुभम, अनिल लक्ष्य ४०कि०ग्रा०, शिवांश, आयुष, चिराग, जैद तनिष्क, ४५, ५०कि०ग्रा०कि०ग्रा०सार्थक, मनीष, लक्ष्य, हर्ष, देवांश, फैजल, हर्ष, ५५ कि०ग्रा०पारस, आशीष बॉबी, फरदीन विशाल, आदित्य६०कि०ग्रा०उदय, अमन६६कि०ग्रा०अभिषेक, आदित्य, इशान्त हरित , सूर्या प्रकाश ७३ कि०ग्रा०अर्थ , अमन , हेमन्त ८१ कि०ग्रा०तुषार सोनू अहमद अनुज हर्षित अखिल आदर्श ९० कि०ग्रा० उदयवीर उक्त प्रतियोगिता में निर्णायक/सहयोगार्थ कु० किरन गौतम, अंशकालिक जूडो प्रशिक्षिका अंकित कुमार वरिष्ठ जूडो खिलाडी परमजीत, अमित पाल, मौ० तालिब रवि सिंह प्रदीप कुमार, उपेन्द्र चौहान, श्रीमती रेनू रानी एवं राजेश कुमार, तिलकराम, कु० भावना मलिक व गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बन्धु आदि उपस्थित रहे। उक्त प्रतियोगिता में आये गणमान्य नागरिक ध् खेल प्रमियो एवं पत्रकार बन्धुओ का आभार व्यक्त ध् संचालन लक्ष्यराज त्यागी, कीडाधिकारी द्वारा किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी ने सभी खेल प्रेमियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया

 

२ शातिर अभियुक्त किए गए गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। । जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अदीक्षक देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र नागर एवं थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह थाना तितावी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक २३.०८.२०२३ थाना तितावी पुलिस द्वारा धोखाधड़ी कर लोगों के खाते से धनराशि निकालने वाले ०२ शातिर अभियुक्तगण को ओम कैलाश कम्प्यूटर जन सेवा केन्द्र के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से २३ हजार रुपये नगद, ०१ मोबाईल, ०२ फर्जी आधार कार्ड व ०२ फर्जी पैन कार्ड बरामद किए गए। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना तितावी पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग जनसेवा केन्द्रध्दुकानदारों के फोन-पे/गूगल-पेध्पेटीएम आदि क्तक्र कोडध्मोबाईल नम्बर अपने तीसरे साथी सलमान को भेज देते थे तथा सलमान भोले-भाले लोगों के साथ धोखाधड़ी/ठगी करके हमारे द्वारा भेजे गए क्तक्र कोडध्मोबाईल नम्बर पर पैसे ट्रांसफर कराकर हमें स्क्रीन शॉट भेज देता था। हम दोनों उस दुकानध्जनसेवा केन्द्र पर जाकर स्क्रीन शॉट दिखाकर पैसे ले लेते थे तथा दुकानदारध्जनसेवा केन्द्र संचालक द्वारा आईडी मांगने पर फर्जी आधार कार्डध्पैन कार्ड की छायाप्रति दे देते थे। इस के बाद हम अपना १५त्न हिस्सा काट कर बाकी पैसा सलमान को अलग-अलग नम्बरोंध्क्तक्र कोड पर भेज देते थे। सलमान उपरोक्त ने ओम कैलाश जन सेवा केन्द्र के क्तक्र कोड पर ७१,५०३ व २३०० ट्रांसफर कराए थे जिनमें से ओम कैलाश जनसेवा केन्द्र के संचालक द्वारा २३ हजार रुपये हमें दे दिए थे तथा शेष रुपये शाम को देने को कहा था। थाना तितावी पुलिस द्वारा उक्त भेजे गए रुपयों के बारे में गहनता से छानबीन करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त ७३,८०३ रुपये अभियुक्त सलमान उपरोक्त द्वारा भोपाल निवासी एक महिला से धोखाधड़ीध्ठगी करके ओम जनसेवा केन्द्र के क्तक्र कोड पर ट्रांसफर कराए थे। गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूर्व में कारित की गयीं घटनाओं की जानकारी स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है तथा तीसरे साथी सलमान की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तगण जाकिर पुत्र समशाद निवासी पेडों वाली गली, कच्ची सडक थाना सिविल लाईन, साकिब पुत्र शौकत अली निवासी ग्राम बरवाला थाना शाहपुर, हाल पता शाहबुद्दीन रोड जामा मस्जिद के पास रामपुरी थाना कोतवाली, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से २३ हजार रुपये नगद, ०२ फर्जी आधार कार्ड व ०२ फर्जी पैन कार्ड , ०१ मोबाईल।
०२ फोन-पे ट्रांजैक्शन छायाप्रति बरामद की। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० ओमेन्द्र सिंह थाना तितावी, का० ललित कुमार थाना तितावी, नकुल थाना तितावी शामिल रहे।

 

मोक्ष कल्याणक महामहोत्सव श्रद्धाभाव से मनायाMuzaffarnagar News
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। धर्मनगरी खतौली के नौ जैन मंदिरों में भगवान पारसनाथ का निर्वाण कल्याणक भक्ति भाव से मनाया गया। इस पावन अवसर को मनाने के लिए स्त्री,पुरुष तथा बच्चे पीत तथा केसरिया वेशभूषा में एकत्रित हुए। प्रातःकाल की मंगल बेला में जिनेंद्र भगवान का अभिषेक,शांति धारा तथा पूजा अर्चना मांगलिक मंत्रोचार के साथ की गई। मंदिरों में भक्ति पूर्वक धार्मिक विधान किए गए।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
इसी के साथ नगर में विराजमान भारत भूषण महाराज ससंघ के सानिध्य में इस मांगलिक अवसर पर कानूनगोयान स्ट्रीट भगीरथी मंदिर से सभी नौ जैन मंदिरों में निर्वाण लाडू चढ़ाने के लिए बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। बैंड के कलाकार भगवान पारसनाथ की भक्ति में मधुर भजन प्रस्तुत कर रहे थे। आचार्य भारत भूषण महाराज ने इस पावन अवसर पर आयोजित धर्म सभा में अपनी पीयूष वाणी में बताया भगवान पारसनाथ जैन धर्म के तेईसवें तीर्थकंर है।भगवान का निर्वाण महोत्सव पूरे भारतवर्ष में श्रद्धालुजन बड़ी ही भक्तिभाव के साथ मनाते हैं। तीर्थंकर पारसनाथ ने श्रावण मास की सप्तमी को सम्मेद शिखर पर्वत से मोक्ष प्राप्त किया था। वे सहिष्णुता की प्रतिमूर्ति थे।प्रभु पारसनाथ की मुद्रा हमें क्षमा सहिष्णुता का परिचय देती है।जीवन में समता का भाव धारण करो। जीवन में कभी भी बैर की ग्रंथि मत बांधना। कमठ ने नौ भव तक बैर भाव धारण किया,किंतु पारसनाथ के जीव ने क्षमा भाव रखा अंततः कमठ हार गया और पारसनाथ प्रभु की जीत हुई।निर्वाण कांड के पश्चात निर्वाण लाडू चढ़ाया गया तथा पंच परमेष्ठी की आरती एवं भगवान पारसनाथ की आरती की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। खतौली से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पारसनाथ निर्वाण लाडू चढ़ाने के लिए सम्मेद शिखरजी हस्तिनापुर महलका जी वहलना जी बिहारीगढ़ जलालाबाद तथा बड़ागांव गये और प्रभु भक्ति करके धर्म लाभ लिया।उक्त मांगलिक निर्वाण कल्याणक महोत्सव में समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

शाहपुर पुलिस ने सात वारंटी दबोचा
शाहपुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना शाहपुर पुलिस द्वारा ०७ वारण्टी अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया । शातिर वांरटी इश्तकार पुत्र शरीफ निवासी ग्राम बसी थाना शाहपुर, नरेश पुत्र जगदेव निवासी ग्राम गोयला थाना शाहपुर, वसीम पुत्र नसीर निवासी ग्राम निरामनी थाना शाहपुर, रकम सिह पुत्र मेहर सिह निवासी ग्राम सीमली थाना शाहपुर, रहमत इलाही पुत्र उम्मेद निवासी हजूरनगर थाना शाहपुर, जुबेर पुत्र जम्मू निवासी कस्बा शाहपुर थाना शाहपुर, नबाब पुत्र शरीफ निवासी ग्राम कसेरवा थाना शाहपुर, शमिल रहे।

 

बारिश में भी सशक्तिकरण विषय पर किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियों टीमों द्वारा चलाया गया च्च्मिशन शक्ति अभियान जहां महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता कर विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देते हुए कराया सुरक्षा का एहसास। महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीम द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले स्कूलध्कॉलेज, गांवोंध्कस्बो, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि के आस-पास मिशन शक्ति फेज-४ अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओंध्हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-११२, हेल्प लाइन-१८१, वुमेन पावर लाइन-१०९० आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया जा रहा है तथा सुरक्षा सम्बन्धी सुझावों का आदान प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही एण्टी रोमियों टीमों द्वारा बिना वजह खड़े एवं घूम रहे व्यक्तियोंध्मनचला/शौहदों की चेकिंग करते हुए सख्त चेतावनी दी जा रही है।

 

शातिर से अवैध असलाह व मोबाइल बरामद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। । थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा लूट के प्रयास की घटना में मा० न्यायालय में हाजिर अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा रिमाण्ड पर लाकर अभि० की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध असलाह व मोबाईल बरामद । उल्लेखनीय है कि ११ अगस्त को कम्पनी का मांल डिलीवर करने देहरादून से दिल्ली जाते हुए छोटा हाथी मैजिक सवार दो व्यक्ति मौहम्मद चांद पुत्र मौहम्मद फारूख निवासी बी-५१ नेहरू कैम्प क्रीर्ति नगर दिल्ली व श्री गणेश पुत्र पशुपति महतो निवासी कीर्ति नगर थाना कीर्ति नगर दिल्ली मु०नगर को देवबन्द रोड पर बडकली मोड के पास एक मो०सा० सवार ०३ अज्ञात बदमाशो के द्वारा वाहन को रोककर वाहन सवार व्यक्तियों के मोबाईल फोन लूट लेना व विरोध करने पर मौहम्मद चांद पुत्र मौहम्मद फारूख निवासी बी-५१ नेहरू कैम्प क्रीर्ति नगर दिल्ली के उपर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर गोली मार कर घायल कर देना व मौके पर जनता के व्यक्तियों के द्वारा अभियुक्त मुसेब पुत्र फरमान निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर मु०नगर को पकड लिया गया व शेष दो अभियुक्त मौके से फरार हो गये । मौके पर पुलिस टीम के द्वारा जनता द्वारा पकडे गये अभियुक्त मुसेब उपरोक्त को हिरासत पुलिस में लिया गया व अभि० के कब्जे से एक अदद तमंचा ३१५ बोर मय ०१ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर व मौके घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साईकिल टीवीएस अपाचे बरामद की गयी अभि० से पूछताछ करने पर अभि० के द्वारा अपने साथी आदिश पुत्र शौकत अली निवासी ग्राम चिरौली थाना नांगल जनपद सहारनपुर,हाल पता-मौ० मल्लुपुरा थाना सिविल लाईन मु०नगर व शाहरुख पुत्र नसीम निवासी मदीना कालोनी थाना सिविल लाइन मु०नगर के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना बताया व मौके से पुलिस टीम के द्वारा घायल मौहम्मद चांद उपरोक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया । लूट की घटना के सम्बंध में वादी मौ० चांद के द्वारा थाना को०नगर,मु०नगर पर प्रेषित प्रार्थना पत्र के आधार पर पंजीकृत किया गया । वांछित अभि०गणो की गिरफ्तारी व लूटी गयी सम्पत्ति की बरामदगी हेतु अथक प्रयास करते हुए दिनांक- १२ अगस्त को समय मुखबिर खास की सूचना पर जिला अस्पताल गेट नं०-०२ के पास से अभि०- आदिश पुत्र शौकत अली निवासी ग्राम चिरौली थाना नांगल जनपद सहारनपुर, हाल पता-मौ० मल्लुपुरा थाना सिविल लाईन मु०नगर को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से मुकदमा अपरोक्त में लूटा गया एक अदद मोबाईल फोन रेडमी ५ जी बरामद हुआ । शेष वांछित अभियुक्त शाहरूख पुत्र नसीम नि० मदीना कालोनी थाना सिविल लाईन जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा १८ अगस्त को मा० न्यायालय के समक्ष आत्मसम्पर्ण किया गया । जिसके उपरान्त उपरोक्त मुकदमे के विवेचक उ०नि० श्री कौशल गुप्ता द्वारा मा० न्यायालय से अभियुक्त शाहरूख उपरोक्त का पीसीआर स्वीकृत कराया गया जिसे जिला कारागार से पीसीआर पर लाया गया तथा अभियुक्त शाहरूख की निशाहदेही पर घटना मे प्रयुक्त एक अदद तमंचा ३२ बोर व एक खोखा कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतूस ३२ बोर तथा लूट का एक मोबाईल टेकनो कम्पनी व ०१ ड्राईविंग लाईसेंस के बरामद कराया गया । आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । पी.सी.आर. पर लाने वाली टीम में उ०नि० कौशल गुप्ता, है०का० जयदीप नागर, है०का० रविन्द्र सिंह, का० अनूप कुमार शामिल रहे।

 

दोषी को  दो साल का कारावास-23 साल पुराने गैंगस्टर के का है मामला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शामली के थानाभवन में २३ साल पहले महिला की जलाकर हत्या के मामले में दोषी को गैंगस्टर की धारा में दो साल कारावास की सजा सुनाई गई । गैंगस्टर कोर्ट के पीठासीन अधिकारी अशोक कुमार ने फैसला सुनाया। हत्या में दोषी को पहले ही आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है।
विशेष लोक अभियोजक दिनेश सिंह पुंडीर और राजेश शर्मा ने बताया कि मकान की छत पर महिला शिमला की जलाकर हत्या कर दी गई थी। मृतका की बेटी बेबी ने आरोपी रामपाल उर्फ सेठी और राजकुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
थानाभवन के तत्कालीन थानाध्यक्ष वीर विक्रम सिंह ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया। वर्ष २०१० में अभियुक्त रामपाल की मृत्यु हो गई थी। बुधवार को अदालत ने अभियुक्त राजकुमार को गैंगस्टर के मामले में दोष सिद्ध करते हुए दो साल कारावास और पांच हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया। मुकदमें की वादी बेबी के पिता पानीपत में मजदूरी करते थे और वहीं रहते थे, जबकि परिवार थानाभवन में रह रहा था। घटना की रात वादी बेबी, उसकी मां शिमला, दो भाई और एक बहन छत पर सोए हुए थे। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे शिमला की चीख सुनकर परिवार जाग गया। गांव के ही राजकुमार और रामपाल उर्फ सेठी शिमला के साथ हाथापाई कर रहे थे। शिमला के ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी गई, जिससे शिमला गंभीर रूप से झुलस गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + sixteen =