समाचार
पुलिस ने कई वांछितों को दबौचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 संजय त्यागी द्वारा वारंटी अभियुक्त शोभाराम पुत्र धरमी निवासी ग्राम मखियाली थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर व विद्युत अधि0 मे वारंटी अभियुक्त मोनी पुत्र कमल निवासी मौहल्ला हरिनगर ग्राम मखियाली थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर तथा वारंटी अभियुक्त मनोज शर्मा पुत्र रामकुमार शर्मा निवासी गॉधीनगर थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्तगणों के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 रविशंकर पाण्डेय द्वारावारंटी अभियुक्त टीटू उर्फ भवॅर सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी ग्राम दतियाना थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त नि0 अपराध विजय बहादुर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तों धर्मवीर पुत्र सुखदेवा, सोनू, सुमित पुत्रगण धर्मवीर निवासीगण ग्राम नावला थाना मन्सूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम नावला कोठी से गिरफ्तार किया गया। अभियोग की विवेचना नि0 अपराध श्री विजय बहादुर सिंह द्वारा की जा रही है। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुदेश राज द्वारा विद्युत अधि0 मे वारंटी अभियुक्त विनोद पुत्र फकीरचन्द निवासी मौहल्ला देवीदास कस्बा व थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 अजयपाल सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त अकुॅश उर्फ घोडी पुत्र सतीश निवासी ग्राम सिखरेडा थाना सिखेडा जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 यूनुस खांन द्वारा वारंटी अभियुक्त ओमपाल पुत्र खचेडू निवासी ग्राम कैलापुर जसमौर थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया । इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सुनील शर्मा द्वारा वारंटी अभियुक्त राजवीर पुत्र सुक्का निवासी ग्राम भैंसरहेडी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके आलवा थाना ककरौली पर नियुक्त एच0एम0 धर्मवीर सिंह द्वारा अभियुक्त अक्षित पुत्र मुनीम निवासी ग्राम भुवापुर थाना ककरौली जनपद मुजफ्फरनगर को थाना हाजा के प्रागंण से कब्जे पुलिस लिया गया।
गांजा सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 सुखवीर सिंह द्वारा अभियुक्त अमित पुत्र किरणपाल निवासी रामलीला टील्ला थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को न्याजूपुरा पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 राजीव शर्मा द्वारा अभियुक्त राशिद पुत्र सफीक निवासी मुर्दा पट्टी थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को बीजोपुरा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 फर्जी नम्बर प्लेट गली 01 मोटर साइकिल स्पेलेन्डर प्रों नम्बर यू0पी0 12 ए0के0 1248 बरामद की गयी।
25 हजार का ईनामी दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 1 अभियुक्त को ग्राम सुजडू चौराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त थाना कोतवाली नगर पर वर्ष 2014 में पंजीकृत सीएन.51/2014 न्ै.147ए302ए506 आईपीसी में वांछित व फरार अपराधी है तथा 25 हजार का ईनामी अभियुक्त है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम नौशाद पुत्र मीरहसन निवासी किदवईनगर थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर हाल निवासी- ग्राम कूकडा थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर। जिनके कब्जे से 1 तमंचा मय 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया। वर्ष २०१४ में गिरफ्तार अभियुक्त नौशाद व उसके ०३ अन्य भाईयों द्वारा हत्या की घटना को कारित किया गया था, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा नौशाद के तीनों भाईयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा माननीय न्यायालय द्वारा तीनों भाईयों को आजीवन कारावास से दण्डित किया गया था। अभियुक्तो को कोतवाली पुलिस-अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे वहलना चौकी प्रभारी जितेन्द्र सिह,है.का.अमित तेवतिया,का.प्रेमचन्द शर्मा,का.अलिम,का.प्रवीन कुमार,का.मनेन्द्र शामिल रहे।
पुलिस ने तीन शातिर चारों को दबौचा
मुजफ्फरनगर। ककरौली पुलिस ने बड़ा गुडवर्क पेश करते हुए 24 घण्टे के अन्दर चोरी की वारदात से पर्दा उठा दिया है। पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल रहे तीन अभियुक्तों को शत प्रतिशत माल की बरामदगी सहित गिरफ्तार कर लिया है। जनपद मुजफ्फरनगर में एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव के निर्देशन में थानाध्यक्ष मुकेश सोलंकी थाना ककरौली के नेतृत्व में दिनांक 30-31 मार्च की रात्रि में ग्राम दरियापुर में अमित की दुकान से हुई चोरी का 100 प्रतिशत अनावरण एंव अपराध की रोकथाम हेतु थाना स्तर से टीम का गठन किया गया, मुखबिर की सूचना पर चोरी का सफल अनवारण करते हुये, अभियुक्तगण को फर्जी नम्बर प्लेट लगी मो.सा. व चोरी के 37023 रूपये, तथा व अभियुक्तगण के कब्जे से नायाजय अस्लाह बरामदगी के साथ गिरफ्तार कर चोरी की घटना के मात्र 24 घण्टे के अन्दर खुलासा मय किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण को न्यायिक हिरासत में भेजा जा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम उ.नि. संदीप कुमार, का. ललित मोरल, का. देवेन्द्र राठी, का. मोनपाल, का. प्रशान्त कुमार, चालक का जयवीर सिंह शामिल रहे पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त अभियुक्त प्रवेश कुमार पुत्र कालूराम, अभियुक्त विक्रान्त, अभियुक्त राकेश पुत्र धर्मदत्त सैनी निवासी ग्राम दरियापुर थाना ककरौली मु.नगर जिन पर विभिन्न मुकदमे दर्ज है। तथा उनके कब्जे से कुल 37023 रूपये, एक आधार कार्ड वादी, दो अदद तंमचा 315 बोर नाजायज तमंचा व 4 .जिन्दा कारतूस, 315 बोर, एक अदद चाकू नाजायज, एक अदद मो.सा. फर्जी नम्बर प्लेट स्पेन्डर प्लस रंग काला नीला बरामद किया। अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।
अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सन्दीप कुमार द्वारा अभियुक्त रउफ पुत्र शमीम निवासी ग्राम रसूलपुर दभेडी थाना बुढाना जनपद मु0नगर को शुगर मील के पास खतोली रोड गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज छुरी, 22 पव्वे देशी नाजायज शराब को बरामद किया गया।
अवैध तमंचा फैक्ट्री का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
बुढाना। त्रिस्तरीय चुनावो को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस द्वारा चुनाव के मददेनजर अवांछनीय तत्वो पर पैनी निगाह रखी जा रही है। चुनाव के दौरान किसी प्रकार की कोई गडबढी ना हो तथा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल मे सम्पन्न हो। इसके लिए जनपद पुलिस अलर्ट है।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के अनुपालन मे क्षेत्र जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम चैकिंग/तलाशी के बीच मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र के गांव जौला के जंगल मे चल रही अवैध तमंचा फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा मे बने व अधबने तमंचे,उपकरण,ड्रील मशीन आदि बरामद किए हैं। सीओ बुढाना के निर्देशन मे इंस्पैक्टर बुढाना एम.एस.गिल ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर एक अप्रैल की रात्रि गांव जौला के जंगल मे चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाते अभियुक्त जमील पुत्र मुनफैद निवासी जौला थाना बुढाना को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी फरमान पुत्र फजर निवासी ग्राम मन्दवाडा थाना बुढाना फराल चल रहा है। पकडे गए अभियुक्त जमील के खिलाफ मु.अ.स.279/20- धारा 147,148,149,307 भादवि,मु.अ.स.-280/20 धारा 3/5,25 ए एक्ट,थाना बुढाना पर,मु.अ.स.282/20धारा 3/25/27ए एक्ट बुढाना एवं मुकदमा अपराध संख्या 71/18धारा 3/25ए एक्ट थाना छपार मे मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त जमील पुत्र मुनफैद नि० ग्राम जौला थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर। जिनके कब्जे से 7 तमंचे (315 व 12 बोर), 10 अधबने असलाह, 10 जिन्दा कारतूस (315 व 12 बोर), 25 नाल- बडी व छोटी (315 व 12 बोर), 25 ट्रिगर, 4 बन्दूक बट, अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण – 16 रिपट, 10 पत्ती, 20 स्प्रिंग, 01 ड्रिल मशीन, 1 शिंकजा, 1 भट्टी पंखा, 3 रेती ,1 प्लास ,1 हथौडी, 2 आरी ,१० ब्लेड ,बरमे-8(छोट/बडे),1 छैनी, 10रेगमाल,1 टार्च व अन्य उपकरण बरामद किये। आरोपी जमील को गिरफ्तार करने वाली टीम मे सब इंस्पैक्टर अनिल कुमार, सब इंस्पैक्टर विक्रम भाटी, है.का.जयभगवान, का.जीत सिह,का.इरफान अली, का.कुलवन्त सिह,का.रोहित मावी,का.सोनू कुमार शामिल रहे।
डीएम व एसएसपी ने किया देहात क्षेत्रो का दौरा
मुजफ्फरनगर। जनपद में पंचायत चुनाव को शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने में डीएम और एसएसपी लगातार दौरा कर रहे हैं। पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने गुरुवार को भी क्षेत्रों में निरीक्षण जारी रखा है। दोनों अफसरों ने आज पोलिंग बूथ /सेंटर निरीक्षण व मीटिंग आयोजित की। जनपद मुज़फ्फरनगर में ’त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु डीएम श्रीमती सैल्वा कुमारी जै. व एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा थानाक्षेत्र चरथावल के गांव दधेडू खुर्द व कलां’ के संभ्रात व्यक्तियों के साथ मीटिंग आयोजित की गयी। जिसमें लोगों से चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने, माहौल बिगाडने वाले असामाजिक तत्वों तथा अवैध शराब की बिक्री और अपने पक्ष में वोट देने के लिए डराने/धमकाने/प्रलोभन देने वाले व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस व प्रशासन को देने की अपील की गई।
आम आदमी पार्टी की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी कार्यालय गोयला भवन पर एक मीटिंग संपन्न हुई जिसमें यह तय हुआ कि जिला पंचायत चुनाव लड़ने वाले इच्छुक प्रत्याशी मुजफ्फरनगर मैं पार्टी कार्यालय पर अपना आवेदन कर सकते हैं वसी खैरी जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि आम आदमी पार्टी जिला पंचायत निर्वाचित सदस्य को विधानसभा चुनाव में भी मौका देगी, सभी जिला कार्यालय पर उपलब्ध है फार्म, साफ-सुथरी छवि वाले प्रत्याशी देने के लिए चार सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी लेगी आवेदन पर निर्णय, आम आदमी पार्टी के अरविंद बालियान जिलाध्यक्ष ने पंचायत चुनाव की तैयारियों के बारे में दी जानकारी।
आम आदमी पार्टी पूरे दमखम के साथ पंचायत चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जा रही है। पार्टी प्रदेश की हर जिला पंचायत सीट पर अपने उम्मीदवार उतार रही है। पार्टी की ओर से जिला पंचायत सदस्य पद के करीब चार सौ उम्मीदवारों की पहली सूची भी घोषित की जा चुकी है। पार्टी के टिकट के लिए दावेदार जिला कार्यालय पर आवेदन कर सकते हैं। शनिवार को ये बातें पार्टी के जिलाध्यक्ष ने पंचायत चुनाव की तैयारियों की जानकारी देते हुए कहीं।
उन्होंने बताया कि पार्टी को प्रदेशभर से हजारों आवेदन मिले हैं। इनकी जांच करके साफ-सुथरी छवि वाले प्रत्याशी तलाशने का काम जिला स्तर पर ४ सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी को दिया गया है। पहली सूची जारी हो चुकी है। हर दावेदार का स्क्रीनिंग कमेटी ने बारीकी से परीक्षण किया है। यह काम अब भी जारी है। पार्टी किसी दागी को पंचायत चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाएगी, इस मंशा के अनुरूप सभी सदस्य साफ-सुथरी राजनीति करने वाले प्रत्याशी देने के लिए गंभीरता से लगे हुए हैं। पार्टी के पदाधिकारी टिकट के दावेदारों की पूरी जानकारी लेकर उनसे बातचीत भी कर रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व की ओर से जिन जिलों में पहले चरण में चुनाव होने जा रहा है वहां के जिला कार्यालय पर प्रत्याशियों के लिए आवेदन फार्म उपलब्ध कराए गए हैं। दावेदार जिला कार्यालय से फार्म लेकर टिकट के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्क्रीनिंग कमेटी इन आवेदनों पर विचार करके जल्द ही अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित करेगी।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी स्थापना के साथ साफ-सुथरी राजनीति के प्रति प्रतिबद्ध रही है। हम राजनीतिक भ्रष्टाचार और सियासत में गुंडे-माफिया की दखल खत्म करने के लिए राजनीति में आए हैं। पंचायत चुनाव में भी हमारी सर्वाच्च प्राथमिकता यही है कि हमारे प्रत्याशी बेदाग छवि वाले लोग हों। प्रदेश में होने जा रहे पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पक्की है। जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी में दिल्ली के एक विधायक जिनके पास संबंधित जिले के चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी है, भी शामिल हैं। उनके अलावा वह स्वयं, जिला प्रभारी और पर्यवेक्षक स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य हैं। यदि कमेटी की ओर से घोषित किए गए टिकट पर कोई विवाद सामने आएगा तो प्रदेश नेतृत्व स्क्रीनिंग कमेटी से विचार-विमर्श करके अंतिम फैसला लेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की लहर शुरू हो गई है। सकारात्मक राजनीति की चाहत रखने वाले लोग तेजी से साथ जुड़ रहे हैं। पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी की सफलता प्रदेश की राजनीति में सुखद बदलाव की पृष्ठभूमि तैयार करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव को विधानसभा चुनाव का मॉक ड्रिल मानकर पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।
कोविडशील्ड की दूसरी डोज अब 28 दिन बाद नहीं डेढ़ से दो माह के बीच में लगेगी, को वैक्सीन की दूसरी डोज 28 दिन बाद ही लगेगी
मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस०के० अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना टीकाकरण के अंतर्गत जिन व्यक्तियों ने कोविडशील्ड वैक्सीन की प्रथम डोज लगवाई है उन्हें दूसरी डोज अब २८ दिन बाद नहीं लगाई जाएगी क्योंकि नवीन शासनादेश के अनुसार कोविडशील्ड लगवाने वाले व्यक्तियों को अब डेढ़ से दो माह के मध्य दूसरे डोज लगाई जाएगी, जिसके लिए नवीन कैलेंडर जारी कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों को कोवैक्सीन प्रथम डोज लगी है उन्हें दूसरी डोज पूर्व से निर्धारित २८ दिन बाद ही लगाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस०के० अग्रवाल ने जनपद के समस्त ४५ वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वह कोरोना टीका करण अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर अवश्य कराएं यह टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है।
छात्रा को सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की छात्रा विधि अग्रवाल ने बीसीए कोर्स में विश्वविद्यालय स्तर पर पांचवां स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। कॉलेज के सभागार में छात्रा को सम्मानित किया गया।
प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल एवं विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव तायल ने विधि अग्रवाल को स्मृति चिह्न और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और गुरुजनों को दिया। डॉ. संजीव तायल ने छात्र, छात्राओं को इसी क्रम में निरंतर सफलता को हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉक्टर आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर बीसीए विभाग के वैभव वत्स, चांदना दीक्षित, प्रतीक गर्ग, रोबिन गर्ग, नवनीत चौहान, मोहित गोयल, श्वेता, राहुल शर्मा, रोबिन मलिक, प्रशांत गुप्ता, विनीता चौधरी, शशांक भारद्वाज, उमेश मलिक, सतीश आदि मौजूद रहे।
कोरोना के प्रति छात्रों ने लोगों को जागरूक किया
मुजफ्फरनगर। कोरोना की दूसरी लहर को लेकर खतौली में छात्रों ने लोगों को जागरूक किया। लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। सर्वधर्म छात्र समिति के पदाधिकारियों ने जानसठ रोड, गंगनहर रोड, जानसठ तिराहा पर लोगों को मास्क वितरित किए। संस्था के महासचिव सादिक अनवर के नेतृत्व में पदाधिकारियों व सदस्यों ने कोरोना से बचाव के लिए युवाओं व यात्रियों को फेस मास्क वितरित कर कोरोना से बचाव की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने सभी दो गज दूरी, मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान अंकित सिंह राजपूत, हम्माद सिद्दीकी, मोहम्मद मारिज, समद मिर्जा, मोहम्मद कैफ, विनय उपाध्याय, अफशान सिद्दीकी, राघव, समीर अहमद, जावेद अहमद व शहबाज सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
जिले का नाम रोशन किया
मुजफ्फरनगर। शहर निवासी मो. अनस सैफी ने जयपुर में हुई नार्थ जोन शूटिग शाट गन प्रतियोगिता में विजेता बनकर जिले का नाम रोशन किया। शूटर का जिले में पहुंचने पर भी स्वागत करते हुए हौसला बढ़ाया गया। मुजफ्फरनगर के सरकुलर रोड स्थित माडल टाउन निवासी नौशाद अहमद के पुत्र मो. अनस सैफी ने राजस्थान के जयपुर में हुई ४०वीं नार्थ जोन शूटिग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। अनस ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से शूटरों ने भाग लिया था। उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरा स्थान प्राप्त करने पर मो. अनस को जिले में सम्मनित किया गया।
मदद की गुहार लगाई
मुजफ्फरनगर। मकान मालिक से पीडित महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर मदद की गुहार लगाई। खतौली के मौहल्ला सराफान निवासी श्रीमति हसीन पत्नि मेहताब ने अपने परिजनो के साथ कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी अभिषेक यादव के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि उसके मौहल्ले का सलीम उर्फ खोसला पुत्र शराफत अक्सर मौहल्लावासियो से लडता झगडता रहता है। तथा जेल भिजवाने की धमकी देता है। पीडिता का आरोप है कि सलीम उसके मकान मे 6 वर्षो से रह रहे किरायेदार पर भी मकान खाली कराने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि समीम के पास आवारा किस्म के लोगो का उठना बैठना है। पीडिता ने इस मामले मे अपनी व अपने पति तथा अपने मकान की हिफाजत की गुहार लगाई है।
छात्रों ने कार्बनिक (आर्गेनिक) कीटनाशी तैयार करने का दावा किया
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कालेज के कृषि विभाग के छात्रों ने कार्बनिक (आर्गेनिक) कीटनाशी तैयार करने का दावा किया है। विभाग के अध्यापकों तथा छात्रों ने खेती में प्रयोग हो रहे रसायन को कम करने के लिए कीटनाशी तैयार किया है। इसकी विशेषताओं को बताते हुए प्रयोग भी किया। छात्रों ने कीटनाशक तैयार करने का दावा करते हुए कालेज के अधिकारियों और शिक्षकों को बताया कि आज के समय में रसायनों का प्रयोग अधिक हो रहा है, जिसका दुष्प्रभाव हमें देखने को मिल रहा है। ये जहरीले पदार्थ किसी भी रूप में हमारे तथा पालतू पशुओं के अंदर प्रवेश करते हैं, जिससे खतरनाक बीमारियां फैलती है। इनके प्रयोग से मिट्टी के अंदर तथा वाह्य रहने वाले लाभदायक सूक्ष्म जीव नष्ट हो जाते हैं, जो फसल उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण हैं। छात्राओं ने बताया कि इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए इस कीटनाशी घोल को तैयार किया गया। इस घोल को तैयार करने के लिए पांच किलो पार्थेनियम घास, पांच किलो नीम की पत्ती, ५०० ग्राम गोमूत्र, ५० ग्राम रीठा पावडर, तीन किलो १० दिन पुरानी लस्सी ली गयी। पहले पार्थेनियम तथा नीम के पत्तों को पांच लीटर पानी में पकाया। पानी पकते हुए जब एक लीटर के आसपास रह गया तो इसे छान लिया। इस पानी को ठंडा होने के बाद इसमें बाकी सामग्री को मिश्रित किया गया और १० दिन के लिए रख दिया गया। १० दिन बाद इसको छान लिया। प्राप्त घोल एक कीटनाशी के रूप में प्राप्त हुआ। इस घोल से ५०० ग्राम लिया ओर १५ लीटर पानी के साथ स्प्रेयर की सहायता से छिड़काव किया गया। इस दौरान बताया कि इस कीटनाशी को किसान घर पर ही तैयार कर सकते हैं। कृषि विभागाध्यक्ष डा. नईम ने बताया की इस कीटनाशी को तैयार करने में लगी सामग्री पूरी तरह आर्गेनिक है, जिसमें किसी तरह का कोई रसायन नहीं मिलाया गया। हमारे जीवन में बीमारियों से बचने के लिए आर्गेनिक खेती की क्रिया को अपनाना होगा। आर्गेनिक फसल उत्पादन से आय भी बढ़ाई जा सकती है। इस अवसर पर डा. सौरभ जैन, डा. विनीत शर्मा, आबिद, मुकुल, श्रेया, हिमांशु गौतम, अनमोल, रोहित एवं कृषि विभाग के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
हिस्ट्रीशीटर को 6 माह के लिए जिला बदर किया
मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पुलिस द्वारा लूट, अपहरण, शराब तस्करी करने वाले हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को जनपद से 6 माह के लिये जिलाबदर किया गया है तथा अभियुक्त के विरुद्ध मुनादी कराकर जिला बदर के आदेश की तामील कराई गई। जिलाबदर किये गए अभियुक्त का नाम राहुल उर्फ गैंडा पुत्र महका निवासी छछरौली थाना भोपा मुजफ्फरनगर।
दीपचन्द्र ग्रेन चैम्बर इण्टर कॉलिज में 6 से 8 का परीक्षाफल घोषित किया
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी स्थित दीपचन्द्र ग्रेन चैम्बर इण्टर कॉलिज में गृह परीक्षाफल 90 प्रतिशत घोषित किया गया। कक्षा 9-बी की छात्रा कुडिम्पी चौधरी ने सर्वाधिक 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्रदान किया गया। जूनियर कक्षाओं कक्षा 6 से 8 का परीक्षाफल मंगलवार 06 अप्रैल 2021 को वितरित किया जाएगा।
दीपचन्द्र ग्रेन चैम्बर इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि कक्षा 11 विज्ञान वर्ग मे प्रथम और 78.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय मे द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सूरज सैनी को 78 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर कक्षा मे द्वितिय स्थान के कारण पुरस्कृत किया गया। कक्षा 11 वाणिज्य वर्ग मे केशव भाटिया ने 76.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम और हर्ष ने 74 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितिय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 सी के छात्र विजयवीर ने कक्षा मे द्वितीय और छात्र बादल ने 9-बी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर कक्षाओं में कक्षा 6-ए में सन्तलाल प्रथम,तनिष्क पाल ने द्वितिय और कक्षा 6-बी के आर्यन पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7-बी आर्यन उपाध्यक्ष ने प्रथम, 7-बी के करन ने द्वितिय और मयंक 7-बी के करन ने द्वितिय और मयंक 7-बी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7-बी आर्यन उपाध्यक्ष ने प्रथम,7-बी के करन ने द्वितिय और मयंक 7-बी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8-ए के कुलदीप सिह ने प्रथम, आशु ने द्वितीय और कक्षा 8-बी के अनुज सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षाओ में स्थान प्राप्त वाले सभी छात्र/छात्राओ को स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया गया। प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा ने बताया कि जूनियर कक्षाओं के परीक्षाफल के रिजल्ट कार्ड 06 अप्रैल 2021 को प्रातः 10 बजे वितरित किए जायेंगे। जबकि अन्य सभी कक्षाओं के उत्तीर्ण छात्र/छात्राऐे सम्बन्धित कक्षाध्यापकों से सम्पर्क कर प्रवेश ले लेंगे। अन्य कक्षा 9 तक प्रवेश कार्य प्रारम्भ हो गया है।

