Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बुढाना: हादसे में दो बाइक सवार तीन की मौत

1 1 4 |बुढाना। सडक हादसे मे बाईक सवार तीन लोगो की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहंुच गए। पुलिस ने शवो को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। बाईक सवारो की मौत से परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार बुढाना कोतवाली क्षेत्र के बुढाना-बडौत मार्ग पर अल सुबह सडक हादसे मे तीन लोगो की मौत हो गई। बताया जाता है कि दो बाईको पर सवार तीन लोग बुढाना से बागपत जा रहे थे कि सुबह सवेरे ये तीनो जैसे ही बुढाना बागपत मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया के समीप पहंुचे कि इसी बीच बाईको की भिडन्त मे ये तीनों सूखे पडे राजवाहे मे गिर पडे।

दिन निकलने के साथ हुई इस घटना पर कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने पुलिस को इस मामले से अवगत कराया। मौके पर पहंुची पुलिस ने आनन-फानन मे ही तीनो को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहंा डाक्टरो ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतको की जेब से मिले कागजात व मोबाईल के आधार पर इन तीनो की शिनाख्त लोकेश पुत्र सतपाल निवासी सरधना मेरठ, नीलू पुत्र कदम निवासी नया गंाव हमीदाबाद जिला बागपत तथा खलील पुत्र जमील निवासी सौरम शाहपुर के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतको के परिजनो को इसकी जानकारी दी।

सडक हादसे मे हुई मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा ग्रामीण बुढाना के लिए चल दिए। इंस्पैक्टर कुशलपाल सिह ने बताया कि सरधना निवासी लोकेश गैस वितरण का काम करता था। लोकेश के परिवार मे पत्नी व तीन बच्चे हैं। जिसमें दो बेटी व एक बेटा है। जबकि उसकी मंा विकलांग है।

पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शवो को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। यह दुखद हादसा आज दिनभर ग्रामीणो के बीच चर्चा का विषय बना रहा। इस हादसे से परिजनो व ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk