News
खबरें अब तक...

समाचार

महाराणा प्रताप पर की अभद्र टिप्पणी, विरोध में एसपी देहात को ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। युवा क्षत्रिय राजपूत महासभा,मुजफ्फरनगर ने हिन्दू हृदय सम्राट वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप के प्रति तितावी क्षेत्र निवासी गैर समुदाये के युवक द्वारा कथित टिप्पणी की है जो कि अनुचित है। आरोपित द्वारा किया गया यह कृत्य राजपूत समाज सहित पूरे हिन्दू समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है। अतः आरोपी के खिलाफ मामले की छानबीन कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। एसएसपी के नाम सौपे गए ज्ञापन के दौरान भूपेन्द्र सिह एड.,पुनित सिह, आर.एस.पुण्डीर, सत्यपाल सिह, मदन सिह, वेदप्रकाश, अमित पुण्डीर आदि मौजूद रहे।

 

खालापार में वेक्सिनेशन केम्प का आयोजन3 Min |
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के मुस्लिम बाहुल्य इलाके खालापार में सेक्युलर फ्रंट,जमीयत उलेमा ए हिन्द, हमारा नारा भाई चारा, उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन व जिला अस्पताल के सहयोग से शहीद चौक खालापार स्थित हाजी तौफीक परिसर में वेक्सिनेशन केम्प का आयोजन हुआ। जिसमें भारी उत्साह के साथ महिलाओं और पुरुषों ने टीकाकरण कराया। कैम्प का उद्धघाटन नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिँह ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी महावीर सिँह फौजदार, गौहर सिद्दीकी, आदि ने संयुक्त रूप से किया। इस कैम्प में ४५ वर्ष की आयु के अधिक वर्ग के लोगो का टीकाकरण किया गया। इस मौके पर हाफ़िज़ शाहनवाज आफताब, मौलाना ताहिर कासमी, इकराम कस्सार, हाजी आबाद कुरेशी, हाजी शमसाद कुरेशी, हाजी आफाक, नौशाद कुरेशी सभासद, बदर खान, मास्टर इसरार, शाहवेज़ राव, तहसीन अली असारवी, डॉ गीतांजलि वर्मा, यूनिसेफ से तलत मैडम, रिफ़ाक़त अली, जिला पर्यवेक्षण अधिकारी डॉ राजीव निगम, आदि लोग उपस्थित रहे।

 

 

अवैध शराब की फैक्ट्री का भण्डाफोड, एक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। भोपा थानाप्रभारी दीपक चतुर्वेदी के नेतत्त्व में एस आई सुनील शर्मा व उनकी टीम ने अवैध शराब फैक्ट्री का भण्डाफोड किया हैं। पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने ग्राम शुक्रताल के जंगल से २० लीटर अवैध शराब व ४०० लीटर लहन एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
पकड़े गये आरोपी का नाम गोपाल पुत्र बनवारी जाटव निवासी ग्राम मण्डावर जनपद बिजनौर बताया जा रहा हैं। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी से २० लीटर शराब खाम, ४०० लीटर लहन(मौके पर नष्ट किया गया) व शराब बनाने के उपकरण,पतीली, प्लास्टिक के ड्रम आदि भी बरामद किए हैं।

 

ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
रोहाना। ट्रेन की चपेट मे आकर बिहारी मजदूर की मौत हो गई। सुबह सुबह हुए इस हादसे पर कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की रोहाना पुलिस चौकी क्षेत्र के रोहाना रेलवे फाटक के समीप आज सुबह ट्रेन की चपेट मे आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। सुबह सुबह हुए इस हादसे पर आसपास के खेतो मे काम कर रहे दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही रोहाना चौकी प्रभारी प्रवेश शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा ग्रामीणो की मदद से की गई शिनाख्त मे मृतक की पहचान बिहार के जिला लख्खी सराय निवासी करीब 25 वर्षीय मुरारी के रूप मे हुई। बताया जाता है कि युवक मुरारी आज सुबह अपने कानो मे लीड लगाकर रेलवे लाइन की ओर टहल रहा था कि इसी बीच ट्रेन की चपेट मे आ जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को हादसे की जानकारी देते के साथ ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस हादसे से ग्रामीणो मे शोक छा गया।

 

क्षेत्रीय समाचार – आस-पास से

नई मंडी पुलिस ने लूट के दो आरोपी दबौचे5 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। लूट व चोरी के अभियोगों का खुलासा कर पुलिस ने लूट व चोरी के दो अभियुक्त गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट व चोरी का माल व नगदी बरामद की है।
थाना नई मंडी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत अलमासपुर चौक के पास दो शातिर लुटेरे व चोरी के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है ढ्ढ
गिरफ्तार अभियुक्त के नाम रोहित उर्फ कान्हा पुत्र अशोक कुमार निवासी वाल्मिकी बस्ती ग्राम अलमासपुर और अरुण उर्फ टोंटी पुत्र महकार निवासी बर्फखाने वाली गली अलमासपुर थाना नई मण्डी जनपद मुज़फ्फरनगर बताए गए हैं। उनके पास से २०००० रुपये नकद, १४ पुराने सिक्के सफेद धातु, एक हार सफेद धातु, एक चौन पीली धातु, एक हार पीली धातु, एक मंगल सूत्र पीली धातु, एक ताबीज पीली धातु, २ कानो की बालियां पीली धातु, एक अदद टैब लेनोवो कम्पनी, तीनमोबाईल फोन बरामद किए गए हैं। पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा ही थाना नई मंडी क्षेत्र से एक व्यक्ति से गले की चौन को छिना था तथा दो घरों में घुसकर चोरी भी की गयी थी, जो माल बरामद हुआ है ये सब इन्ही घटनाओं से सम्बंधित हैं।

 

 

गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू ने दिया धरना, जीएम को बनाया बंधक6 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। गन्ने के बकाया के भुगतान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) कार्यकर्ताओं ने भोपा थाने पर धरना-प्रदर्शन किया और मिल के जीएम को बंधक बना लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि चीनी मिल मोरना द्वारा फरवरी माह के बाद का किसानों का गन्ना भुगतान नहीं किया है। भोपा पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज भाकियू के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा भोपा थाने पर प्रदर्शन किया गया।
गन्ना भुगतान की मांग के चलते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मोरना चीनी मिल के जीएम कमल रस्तोगी को भी अपने बीच बैठाया हैं। वहीं जीएम और थाना प्रभारी निरीक्षक भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
किसानों ने पुलिस के द्वारा २६मई काला दिवस के प्रोग्राम के दौरान किसानों पर जो मुकदमे लिखे उसके विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। किसानों की माँग है की किसानों के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे खत्म किए जाएं, क्योंकि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना उनका संविधानिक हक है!

 

समाचार

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर मैदान में उतरे भाजपा के दिग्गज नेता, बैठक में दिया तैयारियों को अंतिम रूप7 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर एक बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला महामंत्री रोहिल वाल्मिकी द्वारा किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल एवं जिला प्रभारी, प्रदेश मंत्री डॉ० चन्द्रमोहन एवं मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर बैठक का शुभारम्भ किया गया। ततपश्चात जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व जनपद आगमण पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का गुप्ता रिसोर्ट पर जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक, जिला मंत्री सुनील दर्शन, मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर, गौरव पंवार, नितिन बालियान आदि ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल जी व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को पटका पहनाकर सम्मानित किया और इस सम्मान समारोह में भारत सरकार राज्यमंत्री व सांसद डॉ० संजीव बालियान, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व विधायक सदर कपिल देव अग्रवाल, बुढाना विधायक उमेश मलिक, खतौली विधायक विक्रम सैनी, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल, जिला संयोजक पंचायत चुनाव रूपेन्द्र सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी डॉ० वीरपाल निर्वाल, वन्दना वर्मा, अमित सिंह रावल, तरूण पाल, भगवान शर्मा, प्रवीण टेलर, गुडडी पत्नी डॉ० विपिन त्यागी, सीमा पत्नी जोगेन्द्र सिंह, प्रमोद कश्यप कमलेश माता ठा० रामनाथ, विजय चौधरी, मनोज राजपूत, तुषार चौहान, वार्ड २ से रजत, चेयरमैन सहकारी बैंक सतपाल पाल, सदस्य पिछड़ा आयोग जगदीश पांचाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला महामंत्री विजय सैनी, सुषमा पुण्डीर, जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, नितिन मलिक, अमित चौधरी, जिला मंत्री राहुल वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया अचिंत मित्तल आदि मौजूद रहे।

 

 

साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की टीम कोरोना महामारी के समय में लगातार है सेवा पर
मुजफ्फरनगर। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा वृधाश्रम श्मशान घाट रामलीला टिल्ले पर कोरोना महामारी के बचाव के लिए सैनिटाइजर कराया गया व सेनेटाइजर मास्क भी वितरित किये गए । इस कार्य में मंसूरपुर मील के प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र शर्मा जी का विशेष सहयोग रहा। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल भी कोरोना लॉकडाउन के समय साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की टीम ने लगातार प्रशासनिक कंट्रोल रूम व सभी चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियो, सफाईकर्मियों को चाय नाश्ते की सेवा व जरूरतमंदों बेजुबानों, बेसहाराओ के लिए लंगर की सेवा लॉकडाउन समाप्त होने तक की थी इस कोरोना महामारी के समय भी उनकी टीम लगातार अपनी सेवा दे रहे हैं जब जब नगर व राष्ट्र को हमारी जरूरत होगी हम अपनी जान की परवाह न करते हुए दिन रात सेवा में तत्पर रहेंगे। इस दौरान राजू सैनी साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट राष्ट्रीय महासचिव क्रांतिकारी शालू सैनी साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

 

कोविड वैक्सीन की डोज लगवाई
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, द्वारा कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज लगवाई गई। युवा व्यापारी नेता तरुण मित्तल ने कहा कि १ जून से १८ वर्ष के ऊपर के युवाओं को सरकार द्वारा कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज लगाई जा रही है,हम सभी युवा व्यापारियों से अपील करते हैं कि जल्द से जल्द वैक्सीन लगवा कर स्वयं अपने परिवार को सुरक्षित करें, एवं हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारत सरकार का भी आभार प्रकट करते हैं कि उनके द्वारा जल्द से जल्द देश की जनता को वैक्सीन लगवा कर सुरक्षित किया जा रहा है,इस दौरान संगठन के युवा व्यापारी अभिलक्ष मित्तल,राहुल गोयल,अंकित जैन,अतुल गोयल, पराग अग्रवाल,गौरव जैन,शुभम अग्रवाल द्वारा भी वैक्सीन लगवाई गई।

 

समाचार

ऑनलाइन फरमाईशी कार्यक्रम आयोजित11 Min |
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट, कीर्ति व शिखर शाखा द्वारा ज़ूम एप पर गाता रहे मेरा दिल ऑनलाइन फरमाईशी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें आपकी फरमाइश के एकल व युगल गीत टीवी कलाकारों द्वारा प्रेषित किए।
इस कार्यक्रम में हमें राष्ट्रीय मंत्री अनुराग दुबलिश जी, क्षेत्रीय मन्त्री नरेश गोयल, एस.एन.बंसल जी,मेज़र एस.पी.गौड, प्रा० अध्यक्ष शरत चन्द्रा, प्रा० उपाध्यक्ष परमकीर्ति शरण अग्रवाल, प्रा० महासचिव डॉ आर.के.सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता जी, महिला संयोजिका श्रीमती नीलम शर्मा, संगठन सचिव नवीन सिंघल, रामकुमार तायल जिलाध्यक्ष अचिन कंसल जी व सभी शाखाओं के दायित्वधारीओ का सानिध्य प्राप्त हुआ। शाखा अध्यक्ष सुनील गर्ग ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सम्राट शाखा ने कोरोना काल में प्रान्तीय अधिवेशन, डायटिशियन व पर्यावरण गोष्ठी, वैक्सीनेशन कैंप, बैकुंठ धाम में लकड़ी दान व आज यह मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित करके शाखा निश्चित रूप से बधाई की पात्र है उन्होंने मुक्त कंठ से शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम का शुभारंभ टी वी के गायक श्री हरीश व हेमलता भट्ट जी जो हल्द्वानी से हमारे बीच कार्यक्रम में उपस्थित थे ने श्री हनुमान जी के बहुत ही सुन्दर भजन से किया इसके बाद तो आनलाइन फरमाईशी कार्यक्रम हुआ जिसमें एक से एक मनमोहक गीत जैसे
’ ये रेशमी जुल्फें ये शरबती आंखें
’ मेरा जूता है जापानी ये पतलून इंग्लिशतानी
’ सौ साल पहले मुझे तुमसे प्यार था
’ जिन्दगी ना टूटे लड़ी प्यार करले घड़ी दो घड़ी
’ अभी ना जाओ छोड़ कर कि दिल अभी भरा नहीं
एक से एक मनमोहक गीत जो हम सब की फरमाइश पर गाकर उन्होंने हमें पुराने दिनों की याद ताजा कर दी पता ही नहीं चला कब रात्रि के ११.४० हो गये कार्यक्रम का लिंक समाप्त होने पर ही कार्यक्रम को मजबूरी में समाप्त करना पड़ा। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ नितिन जैन द्वारा बहुत ही सुन्दर अंदाज में किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री कुलदीप भारद्वाज, मुकेश लाल, रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट,कृष्ण कुमार बंसल, अजय अग्रवाल एडवोकेट,अनिल प्रकाश बंसल, प्रेम प्रकाश एडवोकेट,मनु जैन व कीर्ति शाखा से सचिव श्रीमती प्रभा अग्रवाल, मोनिका शर्मा,सुमन अग्रवाल, सोनिया जैन जी का पूर्ण सहयोग रहा

 

 

किसान आंदोलन को ओर मजबूत करेंगेः शाह आलम
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने जनपद के कई गांवों का दौरा किया संगठन का विस्तार किया। किसान आंदोलन के चलते संगठन को और भी मजबूती की ओर ले जाने का एक सफल प्रयास किया जा रहा है. जिला अध्यक्ष ने की अपील सभी किसान साथियों से अपील भी की जा रही है के सभी साथी आंदोलन को मजबूत करें जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने संगठन का विस्तार करते हुए गांव निराना से मोहम्मद मसरूर को जिला महामंत्री नियुक्त किया मोहम्मद शाहबान को निराना ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गांव बहादरपुर में मंजर अब्बास को ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गांव सादपुर मैं महरदीन को ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गांव सरवट मैं मोहतरम भाई को ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया फरमान को ग्राम उपाध्यक्ष नियुक्त किया और इसी के साथ दर्जनों लोगों ने भारतीय किसान यूनियन अंबावता में अपनी आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की संगठन इन सभी के अच्छे भविष्य की कामना करता है और इन सभी साथियों से पूरी इमानदारी से काम करने की अपेक्षा करता है।

 

कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना छपार पर नियुक्त का0 1116 हेमपाल सिंह मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त सागर पुत्र आनन्द निवासी रामपुर तिराहा थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर को शाकुम्भरी टेलीकॉम रामपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 16 पव्वे देशी नाजायज शराब बरामद की गयी। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्तों आसिफ उर्फ राणा पुत्र शेर अली, याकूब उर्फ चूहा पुत्र कालू निवासीगण ग्राम किथौडा थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को खतौली मोड रजवाहे की पुलिया से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से 05-05 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 हरिराज सिंह द्वारा अभियुक्त साहिद पुत्र रहीश निवासी मौहल्ला कस्सावान थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर को सोरम गेअ के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर कच्ची देशी नाजायज शराब बरामद की गयी।

 

 

मीडियाकर्मियो ने टीकाकारण कराया
मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देश पर सर्विस क्लब मे चल रहे कोविड टीकाकरण कैम्प मे आज दूसरे दिन कई मीडियाकर्मियो ने टीकाकारण कराया। उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देश पर जनपद मे सर्विस क्लब मे 18 से 44 वष्र तक के मीडियाकर्मियो एवं कलैक्ट्रेट कर्मियो के लिए लगाए गए कोविड टीकाकरण केंद्र का बीते शुभारंभ बीते दिन केंद्रीय राज्य मंत्री डा.संजीव बालियान द्वारा फीता काटकर किया गया था। इसी संदर्भ मे कोरोना वैक्सीनेशन शिविर के आज दूसरे दिन कई मीडियाकर्मियो ने वैक्सीनेशन कराया। इस दौरान सीएमओ डा.महावीर सिह फौजदार,डा.गीतांजली वर्मा,जिला सूचना अधिकारी अनमोल त्यागी सहित सर्विस क्लब से जुडे कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

वैक्सीन कैंप का आयोजन
मुजफ्फरनगर। अर्न्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वाधान मे आयोजित फ्री कोरोना के वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया। जिला चिकित्साधिरी की टीम के सहयोग से 45 वर्ष से अधिक उम्र वालो की पहली डोज एवं दूसरी डोज दी गई। शिविर के दौरा कोविशील्ड पहली और दूसरी व कोवेक्सीन की केवल दूसरी डोज लगाई गई।
नगर के समातन धर्म सभा भवन मे आयोजित फ्री कोरोना वैक्सीन कैंप मे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का उदघाटन किया। इस अवसर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सिह सेवा है। जनसेवा के कार्यो मे बढचढ कर हिस्सा लेना चाहिए। एक दिवसीय इस शिविर मे प्रातः साढे नो बजे से शाम साढे चार बजे तक वैक्सीनेशन हुआ। कार्यक्रम का संचालन अर्न्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष राहुल गोयल एवं विजय वर्मा ने किया। इस अवसर पर डा. गीतांजली वर्मा, राहुल गोयल, शिशुकान्त गर्ग, दीपक मित्तल, विजय वर्मा, मनीष तायल, नवनीत कुच्छल, अमित गोयल, मनोज वर्मा, पूर्व सभासद दीपक गोयल, वरिष्ठ पदाधिकारी श्रवण गुप्ता,संजय जिंदल काका आदि मौजूद रहे।

 

 

कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना छपार पर नियुक्त व0उ0नि0 सचिन कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त दिलीप कुमार पुत्र विजयपाल निवासी इब्राहिमपुर देह थाना रूडकी जनपद हरिद्वार को छपार अड्डे से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 राकेश गौतम द्वारा वॉछित अभियुक्त साजिद पुत्र जाहिद निवासी ग्राम बसेडा थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 ओमेन्द्र सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त विनोद पुत्र सतपाल निवासी ग्राम चिराउ थाना बडगॉव जनपद सहारनपुर को चौकडा पुल से गिरफ्तार किया गया। वहीं इसके अलावा थाना मन्सुरपुर पर नियुक्त उ0नि0 प्रमोद कुमार मय हमराहीगण द्वारा वॉछित अभियुक्त राशिद पुत्र बसीर व वॉछित अभियुक्ता शकीला उर्फ वकीला पत्नी राशिद निवासीगण ग्राम शेरनगर थाना नई मण्डी जनपद मुजरफ्फनगर को जडौदा चौराहे से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 इन्तजार अहमद द्वारा वॉछित अभियुक्त मोनू पुत्र मेघराज निवासी ग्राम ददहेडूकलां थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को सैनी भट्टा मीरापुर से गिरफ्तार किया गया है।

 

अवैध तमंचा व कारतूस सहित दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 श्री अमरपाल शर्मा मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त अंकित पुत्र कवरपाल निवासी ग्राम तिसंग थाना जानसठ जिला मुजफ्फरनगर को ग्राम तिसंग नाले की पुलिया से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 देशी बन्दूक मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किए गए। वहीं थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा दौराने पुलिस कार्यवाही के अभियुक्त नौशाद पुत्र इम्तियाज निवासी ग्राम तिस्सा थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को जगंल ग्राम तिस्सा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

 

संविदाकर्मी की मौत के मामले में एसएसओ गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर। बिजली कर्मचारी की मौत के मामले में सहारनपुर जिले के बड़गांव निवासी सब स्टेशन ऑफिसर (एसएसओ) विनोद कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जनपद के चरथावल थानाक्षेत्र में चौकड़ा बिजलीघर पर तैनात सहारनपुर जिले के बड़गांव निवासी सब स्टेशन ऑफिसर (एसएसओ) विनोद कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जंगल में नलकूप के ट्रांसफार्मर की लाइन जोड़ने के दौरान एसएसओ द्वारा बिना पूछे लाइन चालू कर दी थी। इस लापरवाही के कारण संविदा कर्मी की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने हादसे में आरोपी ड्यूटी पर तैनात एसएसओ की लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
बुड्ढ़ाखेड़ा निवासी संविदा लाइनमैन जसवंत चौकड़ा बिजलीघर पर तैनात था। सोमवार को वह शटडाउन लेकर चौकड़ा के किसान कादिर की नलकूप पर लाइन के फाल्ट को जोड़ने गया था। ट्रांसफार्मर पर लाइन जोड़ते वक्त बिना पूछे लाइन चालू कर दी गई, जिसमें बुरी तरह झुलसने से जसवंत की मौके पर मौत हो गई थी। मृतक के भाई योगेंद्र ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए ड्यूटी पर तैनात एसएसओ विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। आरोपी गांव चिराऊ थाना बड़गांव जिला सहारनपुर का निवासी है। विदित है कि घटना के बाद कई गांवों के लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर पांच घंटे तक हंगामा करते हुए शव नहीं उठने दिया था। आला अफसरों के मौके पर आने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और परिजनों को उचित मुआवजा देने का आश्वासन के बाद धरना-प्रदर्शन खत्म हुआ था।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + twenty =