समाचार
बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के जन जागरुकता के कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। विकास खण्ड खतौली के ग्राम सोंटा में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के जन.जागरुकता के कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित कराई गयी। कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में पात्र लाभार्थियों के चयन हेतु कैम्प का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य जांच एवं हिमोग्लोबिन की जांच भी की गयी तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई। नुक्कड नाटक के माध्यम से महिला एवं बाल संबंधी विभिन्न मुद्दो के प्रति जागरुक किया गया। नुक्कड नाटक टीम द्वारा बालिका शिक्षा एवं बालिकाओं के महत्व को दर्शाने के लिए नाटक की प्रस्तुति की गई। ग्राम पंचायत में निवासरत बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया एवं ग्राम पंचायत में नवजात बालिकाओं को पोषण सामग्री एवं बेबी किट का वितरण भी किया गया। ग्राम पंचायत में बालिकाओं के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, ग्राम पंचायत में शिशु लिंगानुपात को दर्शाने हेतु गुड्डी.गुड्डा बोर्ड की स्थापना की गयी। गुड्डी.गुड्डा बोर्ड की स्थापना से ग्राम पंचायत में शिशु लिंगानुपात का पता लगाया जा सकेगा तथा ग्रामवासी गांव के शिशु लिंगानुपात के प्रति संवेदनशील हो सकेंगे। ग्राम पंचायत में स्कूल से 03 ड्रॉॅपआउट किशोरियों का चिन्हिकरण किया गया, पुस्तके वितरित की गई एवं उनकी नियमित शिक्षा हेतु उनका विद्यालय में प्रवेश किया गया। 05 नवजात बालिकाओ को बेबी किट का वितरण किया गया, 30 किशोरियों की स्वास्थ्य जांच करायी गयी 12 किशोरियों की हेमोग्लोबिन की जांच करायी गयी। वृक्षारोपण कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का प्रचार.प्रसार किया गया एवं विभिन्न प्रकार के महिला एवं बालिका मुद्दो एवं कानूनों के प्रति जागरुकता एवं क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम किया किया गया, जिसमें विभिन्न कानूनी प्राविधानों एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी। प्रचार.प्रसार सामग्री का वितरण किया गया तथा घरों के द्वार, वाहनों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर बेटी बचाओं बेटी पढाओं के स्टीकर लगाने का कार्य किया गया। ग्राम पंचायत में बेटियों के नाम पर 10 घरों के द्वार पर नेम प्लेट लगाकर ग्रामवासियों को इसके लिए प्रोत्साहित किया गया इससे बालिकाओं के प्रति सोच में सकारात्मक बदलाव आ सकेगा। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत बालिका सुरक्षा को बढावा देने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के माध्यम से जनपद में संचालित समस्त योजनाओं का कैंप भी लगाया गया, ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों से संबंधित विभिन्न मुददो पर चर्चा की गई। उपरोक्तानुसार आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कोविड.19 कोरोना संबंधी गाइडलाईन एवं दिशा.निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया तथा सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क संबंधी नियमों का भी विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन कार्यालय से महिला कल्याण अधिकारी श्रीमतीशिवांगी बालियान, संरक्षण अधिकारी श्रीमती नीना त्यागी, स्टॉफ नर्स श्रीमती पर्मिला, डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर श्री शिवम, डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर श्रीमती रेनू सिंह, स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं प्रोबेशनध्आई0सी0डी0एस0 कार्यालय के अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन बेटी बचाओ बेटी पढाओं योजना के अन्तर्गत महिला शक्ति केन्द्र, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं वन स्टॉप सेन्टर, मुजफ्फरनगर के द्वारा किया गया।
सडक हादसे मे बाईक सवार युवक की मौत
मंसूरपुर। सडक हादसे मे बाईक सवार युवक की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से ग्रामीणो मे शोक छा गया। जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त मंसूरपुर हाईवे पर बेगराजपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में ट्रक की चपेट मे आकर बाईक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे बेगराजपुर चौकी पुलिस व ग्रामीणो की मदद से उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवाया। लेकिन उक्त व्यक्ति ने उपचार से पूर्व ही दम तोड दिया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक अपने ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। इस दुखद हादसे से ग्रामीणो मे शोक छा गया। पुलिस हुलिये के आधार पर मृतक की पहचान कराने के प्रयास मे लगी है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी के प्रयास मे जुट गई है।
मादक पदार्थ सहित दो गिरफ्तार
मुजफ्फरनगरं। अलग अलग स्थानों पर दो को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 नेंत्रपाल सिंह द्वारा अभियुक्त इकरार पुत्र फकरू निवासी दक्षिणी चौक के पास मोहल्ला खालापार थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को शहीद चौक के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 120 नशे की गालियां बरामद की गयी। वहीं थाना सिविल लाइन पर उ0नि0 सुनील नागर द्वारा अभियुक्त नौशाद पुत्र कययूम निवासी बीच वाली मस्जिद ग्राम सरवट थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को सरवट फाटक बेरियों वाले कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 500 ग्राम गांजा व 640 नशे की गालियां बरामद की गयी।
20 पव्वे देशी शराब के साथ दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 नेत्रपाल सिंह द्वारा अभियुक्त अदनान पुत्र शरीफ अहमद निवासी गुललर वाली गली मौहल्ला खालापार जनपद मुजफ्फरनगर को दाल मण्डी कट लोहिया बाजार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी अवैध शराब बरामद की गयी।
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर उ0नि0 नरेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त अशरफ पुत्र इन्तजार निवासी ग्राम जडौदा नरा थाना मन्सूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर को ए0टू0जेड0 चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।
पुलिस का अभियान जारीः वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को दबोच लिया। थाना सिविल लाइन पर उ0नि0 रविन्द्र कसाना द्वारा वॉछित अभियुक्त सूरज पुत्र रामबाबू निवासी कुगॅर पट्टी सूजडु थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को सूजडु चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना छपार पर उ0नि0 राजकुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त राजेश सिघुल पुत्र ओकांर सिघंल निवासी अग्रसेन विहार थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को गोदाम रामपुर तिराहा से गिरफ्तार किया। वहीं थाना चरथावल पर उ0नि0 सुरेन्द्र राव द्वारा वॉछित अभियुक्त नफीस पुत्र असरफ निवासी ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम कुटेसरा से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना बुढाना पर उ0नि0 वीरनारायण सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त संदीप पुत्र जयवीर उर्फ जसवीर निवासी मोहल्ला सनराइज स्कूल के पास कस्बा व थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को रामछेल तिराहे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना भौरांकला पर उ0नि0 हरीश चन्द द्वारा पोक्सो अधि0 में वांछित अभियुक्त पंकज पुत्र अनंगपाल निवासी ग्राम चिरौली थाना भौरांकलां जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।
ब्लेड से बेग काटकर चोरी करने वाली अंतर्राज्यीय चोर गिरोह की 4 महिलाओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चरथावल। पुलिस ने थैला काटकर 40 हजार की नकदी साफ करने की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी महिलाओ को गिरफ्तार कर लिया। थाना चरथावल पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सीओ सदर कुलदीप कुमार ने जारी पत्रकारो को जानकारी देते हुए बताया कि विगत 30 सितम्बर 2020 को ग्राम न्यामू निवासी इस्लाम पुत्र गफूर कस्बा चरथावल मे बैंक से 40 हजार रूपये बैग मे रखकर जा रहा था कि इसी बीच अज्ञात चोरो ने उसका बैग काटकर बैग मे रखे 40 हजार रूपये चोरी कर लिए। पुलिस ने पीडित की शिकायत पर इस मामले मे मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन व भागदौड शुरू की। सीओ सदर ने बताया कि पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाली चार आरोपी महिलाओ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडी गई महिलाओ ने अपना नाम हीना पत्नि गौतम नि.गुलखेडी,राजगढ म.प्र,वंशिका पुत्री विनोद निवासी कदिया सासी जिला राजगढ म.प्र,प्रियंका पत्नि संदीप निवासी उपरोक्त, उपासना मानेरिया पुत्री डैनी निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा अभियुक्तो की कब्जे से 04 ब्लैड, दो अदद मोबाईल फोन बरामद किए हैं। आरोपियो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे एसओ चरथावल धर्मेन्द्र सिह,एसएसआई प्रमोद कुमार,हे.का.रोशन अली, का.महेन्द्र सिह, का.विकास शर्मा,म.का.अनिता राजपूत,म.का.अनुराधा शामिल रही।
जिला बदर चल रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया
चरथावल। चरथावल थाने में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सीओ सदर कुलदीप कुमार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में चलाये जा रहे अपराध मुक्त समाज व जीरो ड्रग्स अभियान व धरपकड अपराधियों के क्रम में उपनिरीक्षक हरिराज सिंह व हैड कां. द्वारा थाना हाजा से जिला बदर चल रहे अपराधी को एक नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया एवं उपनिरीक्षक आनंद पोसवाल के द्वारा एचएस को मय एक अदद नाजायज तमंचा कारतूस के साथ दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त नरपाल सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम बधाई कला थाना चरथावल मुजफ्फरनगर व एचएस आकाश पु किशनलाल उर्फ कृष्णपाल निवासी ग्राम बिरालसी थाना चरथावल है।
पत्रकार की भाभी श्रृद्धाजलि दी
मुजफ्फरनगर। पत्रकार की भाभी की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धाजलि सभा मे पहुंचे गणमान्य लोगो ने अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए। उल्लेखनीय है कि नगर के गांधी पार्क,प्रेमपुरी निवासी पत्रकार संजय अग्रवाल की भाभी शशिकान्ता धर्मपत्नि सुभाष चंद अ्रवाल का विगत 28 सितम्बर 2020 को आकस्मिक निधन हो गया था। आज गांधी वाटिका स्थित आवास पर स्व.शशिकान्ता अग्रवाल की रस्म तेरहवी एवं श्रृद्धाजलि सभा मे पहुंचे गणमान्य लोगो एवं मीडियाकर्मियो ने स्व.शशिकान्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजलि दी। इस दौरान परिवारजनो मे सुभाष चंद अग्रवाल, पत्रकार डा.संजय कुमार अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
परिनिर्वाण दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी और वामसेफ के संस्थापक कांशीराम के १४ वें परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस दौरान सांसद समेत बसपा नेताओं ने २०२२ में पार्टी की बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान बसपाइयों ने उनके जीवन संघर्ष पर विचार रखें। जिला मुख्यालय पर बसपा ने मान्यवर कांशीराम को याद किया। परिनिर्वाण दिवस के मौके पर चित्र पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही उनके जीवन पर्यन्त किए गए जीवन संघर्ष पर विचार रखें। पूर्व सांसद कादिर राणा ने कहा लोगों से कहा कि अभी कांशीराम के जीवन से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सतीश कुमार, सत्यप्रकाश, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास पाल, श्यामलाल प्रजापति, अरविन्द गौतम, जियाउर्रहमान ने भी विचार रखे, कार्यक्रम मे प्रेमचंद गौतम, चाँदसिंह कश्यप, विजयपाल सिंह, प्रभारी पक्षिम उत्तर प्रदेश मिशन काशीराम सुमित प्रजापति खतौली, नगर अध्यक्ष माजिद सिद्दीकी, सत्यपाल, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल गौतम, रामपाल सिंह पाल, निखिल चौधरी, आजाद मावी, नूर अहमद, पप्पू त्यागी, दुष्यंत कुमार विकास कुमार, ब्रिजेश कुमार, रविन्द्र पाल, आदि उपस्थित रहे.. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतीश कुमार व संचालन मंडल प्रभारी जियाउर्रहमान ने किया।
हिदू शक्ति संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। कचहरी प्रांगण स्थित डीएम कार्यालय पर आज राष्ट्रीय हिदू शक्ति संगठन के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन दिया और बताया कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता कुछ लोगो को हजम नहीं हो रही है । वाट्अप ऐप पर एक ग्रुप है जिसका ग्रुप एडमिन भोपा क्षेत्र निवासी एक युवक है। उक्त युवक ने अपने मोबाइल नं ० से उक्त ग्रुप के माध्यम से मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। जिससे हमारी भावनाएं आहत होने के साथ – साथ मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है । उन्होंने मांग की कि उक्त व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही की जाये। ज्ञापन देने वालो में राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुठभेड में शातिर बदमाश घायल
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के रामराज में रात जमालपुर गंगनहर पुल पर पुलिस की बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से बिजनौर जनपद के बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव शाहरावाला निवासी बदमाश प्रताप पुत्र मेजर निवासी शारावाला थाना बढापुर, बिजनौर घायल हो गया। इस दौरान उसका साथी जंगल के रास्ते फरार हो गया। पुलिस को बदमाश के कब्जे से एक बाइक, तमंचा, एक खोखा और तीन जिंदा कारतूस मिले। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश पर लूट, हत्या और चोरी के दो दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस बदमाश से पूछताछ कर रही है।
बी०बी०ए० तृतीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित
मुजफ्फरनगर। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बी०बी०ए० तृतीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित हुआ। जिसमें प्रथम स्थान पर आने वाली हिमल सैनी ने ७६.८ प्रतिशत अंक प्राप्त किये, द्वितीय स्थान आयुषी सैनी ने ७३.५ प्रतिशत व तृतीय स्थान पर आने वाली कशिष तोमर जिसने ७३.१ प्रतिशत अंक प्राप्त किये। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व बी०बी०ए० विभाग के सभी शिक्षकगणों को दिया। कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल ने तीनो छात्राओं को भविष्य में निरन्तर आगे बढ़ने का आर्शीवाद दिया व इस अवसर पर कहा कि बच्चों की मेहनत व शिक्षको का सही मार्ग दर्शन ही बच्चों
का भविष्य उज्जवल बनाता हैं। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे कॉलेज का परीक्षाफल इस . वर्ष भी पिछले वर्ष की ही तरह बहुत अच्छा रहा व उन्होने बी०बी०ए० विभाग के सभी शिक्षकगणों वछात्राओं को बधाई दी।
मीडिया प्रभारी डा० आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर बी०बी०ए० विभाग से डा० संगीता गुप्ता, अन्जर, प्राची, दीपक गर्ग, अक्षय जैन, पूर्वी जैन, सोनिका, शंशाक, प्रशान्त गुप्ता, विनिता चौधरी एवं सतीश आदि शिक्षकगणों व स्टॉफ में प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं को बधाई व आर्शीवाद दिया।
टूटी सडक बन रही हादसे का सबब 
मुजफ्फरनगर। टूटी सडक हादसे का सबब बन रही है। नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र की बिलासपुर जौली मार्ग पर टूटी सडक के कारण खोई से लदी टै्रक्टर-ट्राली पलट गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे कोई व्यक्ति हताहत नही हुआ। बीच सडक पर टै्रक्टर-ट्राली पलट जाने से मार्ग अवरूद्ध हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्राली को रास्ते मे से उठवाकर जाम खुलवाया। इस दौरान आसपास के अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित रहे।
विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर चमके वाणिज्य विभाग के विद्यार्थी
मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलिज मु0नगर के वाणिज्य संकायान्तर्गत बी0कॉम0 तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा इस सप्ताह में बी0कॉम तृतीय वर्ष की परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया गया इस परिणाम से छात्र-छात्रों में खुशी का माहौल बना रहा ।
कोरोना वायरस के चलते विश्वविद्यालय ने फरवरी-मार्च में होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। पाठ्यक्रम के अन्तिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिये काफी लम्बे समयान्तराल के पश्चात ये परीक्षाए माह सितम्बर में आयोजित करायी गयी। वर्ष 2020 में इस महामारी के बीच में परीक्षा न कराने को लेकर बडी-बडी चर्चाये भी हुई परन्तु विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा कराना अनिवार्य समक्षा। श्रीराम कॉलेज के सभी विद्यार्थियों ने भी अपने भविष्य को सर्वोपरी समझते हुए बडी मेहनत एवं लग्नशीलता के साथ इन परीक्षाओं में प्रतिभाग किया। जिसके आधार पर उनका परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा।
बी0कॉम तृतीय वर्ष के छात्रो द्वारा अच्छे अंक प्राप्त करके महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। हर वर्ष की भाँति वाणिज्य संकाय के विद्यार्थीयों ने अच्छे अंक हासिल किये जिसमें तीनो वर्ष के सम्पूर्ण अंकों के आधार पर शिवानी 69.10 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बी0कॉम टॉपर बनी, आयुषी बंसल 67.30 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान पर तथा आशिया बतूल 64.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं।
केवल तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम के विश्लेषण के आधार पर 88.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आशिया बतूल प्रथम, 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मौ0 शारूख द्वितीय एवं 84.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अनस अंसारी तृतीय स्थान पर रहे। बी0कॉम तृतीय वर्ष के अंकेक्षण विषय कोड सी-302 में 5 विद्यार्थीयों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढाया है। सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय विभागीय शिक्षको के अध्यापन, महाविद्यालय की अध्ययन सुविधाओं तथा अपने माता-पिता के आर्शीवाद को देते हुए कहा कि कोरोना महामारी में भी शिक्षकों द्वारा निरन्तर ऑनलाईन कक्षाओं के माध्यम से शिक्षण कार्य कराया गया, जिस कारण विद्यार्थियों में अध्ययन करने के प्रति लगाव बना रहा। इसी का परिणाम विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षाफल में देखने को मिला है।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डॉ0 आदित्य गौतम, प्राचार्य डॉ0 प्रेरणा मित्तल, डीन प्रबन्धन डॉ0 पंकज शर्मा, डीन एकेडमिक्स डॉ0 विनीत कुमार शर्मा सहित वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 सौरभ मित्तल एवं प्रवक्तागण डॉ0 धर्मेन्द्र, डॉ0 एम0एस0 खान, मुकेश कुमार, पूजा रघुवंशी, काजोल मौर्य एवं गरिमा सिंह ने सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यार्थियों को शुभाशीष प्रदान किया।

