News
खबरें अब तक...

समाचार

ए0टू0जेड0 रोड कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 सुखवीर सिंह द्वारा अभियुक्तों बिलाल पुत्र नज्जू , इसरार पुत्र इमरान निवासीगण फातमा मस्जिद मौहल्ला किदवईनगर थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को ए0टू0जेड0 रोड कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01-01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।

 

कई वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 सुरेन्द्र राव द्वारा वॉछित अभियुक्त समीर पुत्र शहजाद निवासी गन्नाखन्डी थाना कोतवाली नगर देहात जनपद सहारनपुर हाल पता मोहल्ला हरिधाम कालोनी कस्बा व थाना कोतवाली नगर ऋषिकेश देहरादून को फलावदा कट पुरकाजी बाईपास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 संजय राणा द्वारा वॉछित अभियुक्त याकूब पुत्र अब्दुल हयी निवासी ग्राम निरधना थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त संदीप पुत्र रामबहादुर निवासी लोधनपुरवा थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोण्डा को बायवाला चौराहे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 हरपाल सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त संदीप पुत्र सतवीर निवासी ग्राम सठेडी थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर को सठेडी पेट्रोल पम्प से गिरफ्तार किया गया।

मुजफ्फरनगर। थाना फुगाना पर नियुक्त उ0नि0 नवीन यादव द्वारा वॉछित अभियुक्त दिलावर पुत्र कदीर कुरैशी निवासी ग्राम परासोली थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को परासोली अड्डे से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्तों जुबेर पुत्र गयूयर , शहजाद पुत्र शरीफ निवासीगण ग्राम अमीरनगर थाना तितावी को ग्राम अमीरनगर से गिरफ्तार किया।

 

पानी चलाने के विवाद में हुए आपसी झगडे में शामिल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

शाहपुर। खेत में पानी चलाने के विवाद में हुए आपसी झगडे में शामिल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गयी। चाचा भतीजे के बीच हुए विवाद व युवक की मौत से परिजनों में शोक छा गया। जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कुटबा निवासी देवेंद्र का अपने भतीजे से पानी चलाने के लेकर विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि आज सुबह करीब साढे आठ बजे खेत में पानी चलाने को लेकर देवेंद्र व उसके भतीजे के बाद हुए आपसी विवाद में हुई कहासुनी के बीच गोली चलने से करीब पचास वर्षीय देवेंद्र घायल हो गया। इस हादसे से आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया तथा गोली की आवाज सुन एक बार को माहौल में सन्नाटा सा पसर गया। अगले ही क्षण अपने काम को बीच में छोड ग्रामीण उस दिशा की ओर चल पडे जिस दिशा से गोली चलने की आवाज आ रही थी। जहां पहुंचकर ग्रामीणों ने देखा कि गोली लगने के कारण देवेंद्र लहुलूहान अवस्था में जमीन पर पडा बुरी तरह कराह रहा है। बताया जाता है कि इस घटना के पश्चात आरोपी हमलावर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। दिन निकलने के साथ हुई इस घटना से एक ओर जहां पुलिस में हड़कम्प मच गया दूसरी ओर परिजन भी पडौसी को साथ लेकर आनन फानन में ही जंगल में पहुंचे पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में घायल देवेंद्र को तुरंत ही उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया। जहां उसकी उपचार से पूर्व मौत हो गयी। देवेंद्र की मौत से परिवारजनों व ग्रामीणों में शोक छाया हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की छानबीन में जुट गयी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल के बाद जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

 

जीएसटी विभाग रामप्रकाश पाण्डेय मुजफ्फरनगर को एक ज्ञापन दिया
1 Min 16 |मुजफ्फरनगर। जीएसटी के कारण छोटे व्यापारियों को होने वाली परेशानी को लेकर समाजवादी व्यापार प्रकोष्ठ में प्रदेश के राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी विभाग रामप्रकाश पाण्डेय मुजफ्फरनगर को एक ज्ञापन दिया। सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा ने प्रदेश के राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन में कहा है कि 30 जून 2017 को देश में जीएसटी को लागू किया गया था। इसका लाभ केवल बडे व्यापारियों को रहा है। छोटा व्यापारी परेशान है। इसी के कारण बुधवार को देशभर में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा ने प्रदर्शन किया है और जगह जगह ज्ञापन दिया है। राहुल वर्मा ने कहा कि जीएसटी के कारण छोटे लोगों को परेशानी हो रही है इसलिए इस तरह के कानून में संशोधन कराया जाये ताकि छोटे व्यापारियों को राहत मिल सके। ज्ञापन देने के दौरान सपा नेता विनय पाल प्रमुख, वसी अंसारी, सतीश गुर्जर, जिला महासचिव निधिषराज गर्ग, विकास वर्मा, पं. सुबोध शर्मा, मोहनलाल वर्मा, रामगोपाल वर्मा, ब्रिजेश कुमार, इसरार अहमद, जितेंद्र दीक्षित, मनोज सोनी, मनोज श्रीवास्तव, विनय सक्सेना, मयंक भारद्वाज, राजीव वर्मा, विजय कुमार, अचल जैन, संजय जैन, नवीन प्रजापति, लोकेश शर्मा, ब्रिजेश वर्मा, जितेंद्र राठी, संजय राठी, नुकुल शर्मा, जितेंद्र वत्स, मनोज शर्मा, अभय कुमार, विकास गोस्वामी सूर्यप्रताप राणा, अशोक नागपाल, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

 

गूगल मीट के माध्यम से गोष्ठी का आयोजन किया गया।
2 Min 12 |मुजफ्फरनगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र बीआरसी बिलासपुर सदर के सभी गावों के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं सभी प्रधानाध्यापकों की ऑपरेशन कायाकल्प के अट्ठारह पैरामीटर की जानकारी जागरूकता हेतू उन्मुखीकरण के लिए गूगल मीट के माध्यम से गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें नवनिर्वाचित प्रधान ,प्रधानाध्यापक सभी ग्राम पंचायत अधिकारी और खंड विकास अधिकारी नेहा शर्मा के साथ सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रेम सिंह खंड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा ने विचार व्यक्त कर ग्राम प्रधानों को विस्तार से काया कल्प के बारे मे बताया ।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए बी ई ओ योगेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विद्यालय में कायाकल्प हेतु ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत अट्ठारह पैरामीटर यथा पेयजल ,शौचालय मूत्रालय ,सुलभ शौचालय टाईलीकरण ,विद्युत संयोजन, रसोई घर फर्नीचर, आदि से संतृप्त करना है। जिससे कि छात्रों को शिक्षण हेतु एक अच्छा परिवेश दिया जा सके। विकासखंड सदर के ८४ विद्यालयों में से २८ विद्यालय अट्ठारह(१८) पैरामीटर से पूर्ण संतृप्त है ।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी नेहा शर्मा ने सभी को ऑपरेशन कायाकल्प के बारे में विस्तार से बताया और अपनी तरफ से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों ने भी विद्यालय में कायाकल्प और सरकारी योजनाओं पर अपनी रुचि दिखाते हुए सहयोग करने महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए इस अवसर पर अवधेश कुमार, अनस, लइक, दीपक ,विपिन आदि उपस्थित रहे।
खंड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा ने बताया कि सदर विकास खंड में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत समस्त विद्यालयों का कायाकल्प कर भौतिक रूप से तेजी से बदलाव किया जा रहा है और उसके लिए शासन से अट्ठारह पैरामीटर निर्धारित है।।

 

 

समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली3 Min 19 |
मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी के लगभग एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने आज पार्टी छोडकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर आयोजित समारोह में सपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी छोडकर आये लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी गयी। इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन लोगों के आने से आगामी 2022 के चुनाव में पार्टी को लाभ मिलने की उम्मीद है। उन्होंने आरोप लगाया जिला पंचायत चुनावों में सत्तारूट दल पुलिस प्रशासन का साथ लेकर लोगों पर नाजायज दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है जो जन तंत्र में ठीक नहीं है। सपा ऐसे प्रयासों का भरपूर विरोध करती रहेगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सत्ताधारी दल के लोग उन पर व्यक्तिगत हमले और अक्षेप लगा रहे है लेकिन वे विचलित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीडीसी मैम्बरों के घरों पर जाकर उन्हे धमकाने का प्रयास किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में गौरव स्वरूप, कैप्टन सुरेशचंद त्यागी, जिया चौधरी, सचिन पटाखा, इसरार, आशुतोष त्यागी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। आप पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रोहन त्यागी के नेतृत्व में दस लोगों ने आज सपा की सदस्यता ग्रहण की।

 

नए जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने संभाला कारागार4 Min 19 |
मुजफ्फरनगर। जेल अधीक्षक अरुण कुमार सक्सेना के स्थानांतरण के बाद नए जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने संभाला कारागार मुजफ्फरनगर का कार्यभार जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा का यह दूसरे जनपद में दूसरी पोस्टिंग है जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि इससे पहले मैं ४ साल तक दूसरी जनपद में जेल अधीक्षक रहा हूं मुजफ्फरनगर का कार्यभार संभालने पर मेरी पहली प्राथमिकता सुरक्षा व्यवस्था कि रहेगी वई बंदियों कि उनकी रहने खाने पीने की व सुरक्षा व्यवस्था सही तरीके से सुनिश्चित की जाएगी कुछ नए बदलाव भी किए जाएंगे जिससे कानून व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो और सुद्रढ़ रहे वही सभी व्यवस्थाएं कारागार की समझी जा रही है कोई भी त्रुटि नजर आई तो उसको दूर किया जाएगा।

 

 

ग्राम कुकड़ा में सपा वोटर कैम्प आयोजित
5 Min 21 |मुजफ्फरनगर। सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि प्रत्येक पात्र की वोट बनवाने के उद्देश्य से ही सपा वोटर कैम्प की श्रंखला में आज ग्राम कुकड़ा में सपा नेता व पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा के नेतृत्व में ग्राम कुकड़ा में सपा वोटर कैम्प आयोजित किया जिसका उदघाटन सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट द्वारा किया गया। वोटरों को जागरूक करने नई वोट बनाने के क्रम में सैकड़ो की तादाद में फार्म सपा कार्यकर्ताओं ने भरे। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि सपा वोटर कैम्प से वोटरों में अपनी वोट बनवाने के लिए उत्साह देखने को मिल रहा है यही इस वोटर कैम्प की सफलता को दर्शाता है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सपा नेता राकेश शर्मा ने कहा कि सदर विधानसभा में सपा सरकार जाने के बाद से विकास का पहिया रुक गया है पूरी विधानसभा क्षेत्र में जर्जर सड़के व असुविधाओं से नगर व ग्रामीण क्षेत्र पूरी तरह पिछड़ गया है। मेरा मकसद सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से में विकास व योजनाओं को पहुंचाना है जो सशक्त व जनता से संवाद रखने वाले जनप्रतिनिधि व सपा सरकार लाकर ही सम्भव है।सपा नेता राकेश शर्मा ने कहा कि सपा वोटर कैम्प के द्वारा प्रत्येक बूथ पर शतप्रतिशत वोट बनवाने तक वह अभियान जारी रखेंगे। इस दौरान सपा नेता सोमपाल सिंह भाटी, सचिन अग्रवाल, साजिद हसन, अलीम सिद्दीकी, रेशु शर्मा, मेहरदीन प्रधान, सैदा हसन, डॉ इसरार अल्वी, इंतजार अंसारी, नवेद रंगरेज, फ़राज़ अंसारी सद्दाम अंसारी, जोनी अरोरा सहित अनेक सपा कार्यकर्ता समर्थक मौजूद रहे।

 

सिख जगत में रोष व्याप्त
6 Min 15 |मुजफ्फरनगर। कश्मीर में जबरन धर्म परिवर्तन कराकर सिख युवतियों का निकाह कराने पर श्री गुरु सिंह सभा रजि० मुजफ्फरनगर व समूह सिख जगत में रोष व्याप्त है। श्री गुरु सिंह सभा रजि० मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री गुरु सिंह सभा मुजफ्फरनगर द्वारा एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार के माध्यम से प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें केंद्र सरकार से मांग की गई कि जम्मू कश्मीर में १८ वर्षीय २ सिक्ख युवतियों की जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया गया यह बहुत निंदनीय घटना है इससे जम्मू कश्मीर से लेकर दिल्ली तक के सभी सिक्खों में अधिक रोष है ज्ञापन में मांग की गई कि जल्द से जल्द मामले को संज्ञान में लेकर कड़ी कार्रवाई की जाए व कोई ऐसा सख्त कानून बनाया जाए जिससे कि इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लग सके श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरचरण सिंह बराड़ ने कहा कि सिख धर्म दूसरों की रक्षा के लिए बना है व इतिहास गवाह है कि आज तक सिक्खों ने मजलूम युवतियों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति तक दी है इसलिए इस तरह की निंदनीय व शर्मनाक घटना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी जल्द से जल्द इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जाए व कार्यवाही की जाए नहीं तो सिख समाज सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने में भी पीछे नहीं हटेगा ज्ञापन देने में मुख्य रूप से श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरचरण सिंह बराड़ महासचिव सरदार देवेंद्र सिंह नागपाल, सरदार अमरजीत सिंह सिडाना, सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, सरदार हरजीत सिंह गोराया, सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी ,सरदार जितेंद्र दीप सिंह सिडाना, सरदार हरप्रीत सिंह सन्नी, सरदार इकबाल सिंह नारंग, सरदार हरजीत सिंह चावला, सरदार महेंद्रजीत सिंह बेदी, सरदार वीरेंद्र सिंह हन्नी सेखो, सरदार हरजिंदर सिंह, सरदार सुरेंद्र दीप सिंह सिडाना, सरदार जगप्रीत सिंह टिंकल, सरदार गुरविंदर सिंह भोपे वाले ,सरदार प्रभु दयाल सिंह, रघुवीर सिंह सेवादार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

नौ द्विवसीय कला उत्सव में आज एक डेमोष्ट्रशन का आयोजन
7 Min 17 |मुजफ्फरनगर। स्वाधीनता के ७५ वर्ष एवं राष्ट्र निर्माण में कलाकारों की भूमिका विषयक नौ द्विवसीय कला उत्सव में आज एक डेमोष्ट्रशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जामिया मिलिया इस्लमिया यूनिवर्सिटी के चित्रकला विभाग के डीन प्रो. मामून नोमानी रहे, विशिष्ट अतिथि रिनोवल्ड आर्टिस्ट सतीश कुमार रहे, डोमेष्ट्रशन के लिए रिसोर्स पर्सन अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्द चित्रकार अमित दत्त, तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नव सिद्धार्थ आर्ट ग्रुप गढ़ी के अध्यक्ष असुर वेद रहे। भारतीय प्रज्ञान परिषद प्रज्ञा प्रवाह मेरठ प्रांत, मुजफ्फरनगर जिला, नव सिद्धार्थ आर्ट ग्रुप दिल्ली, उत्कर्ष ललित कला अकादमी लखनऊ उत्तर प्रदेश, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में स्वाधीनता के ७५ वर्ष एवं राष्ट्र निर्माण में कलाकारों की भूमिका विषयक नौ द्विवसीय कला उत्सव के अंतर्गत चित्रकला डेमोष्ट्रशन का आयोजन किया गया।
कला उत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता धन्यवाद ज्ञापन असुर वेद ( अध्यक्ष नव सिद्धार्थ आर्ट ग्रुप )द्वारा हुआ।कार्यक्रम का प्रारंभ कार्यक्रम संयोजक इंजीनियर अवनीश त्यागी (प्रांत संयोजक भारतीय प्रज्ञान परिषद, प्रज्ञा परिषद मेरठ) ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों का परिचय और मंच का संचालन डॉ रजनीश गौतम, प्रस्तावना डॉ वन्दना वर्मा, कार्यक्रम सह संयोजक डॉ नीतू वशिष्ट के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की संरक्षिका डॉ निशा गुप्ता (प्राचार्या जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय) ने भी अंत मे सभी को शुभकामनाये दी और धन्यवाद दिया । इसके साथ साथ कलाकारों को अपने पथ पर निरन्तर चलते रहने की प्रेरणा दी । कलाकार समाज का विशिष्ट अंग होते है इस लिए कला और कलाकार समाज के अनुकूल होने चाहिए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय प्रज्ञान परिषद प्रज्ञा प्रवाह मेरठ प्रांत, प्रज्ञा परिषद ब्रज, देवभूमि विचार मंच के कार्यकर्ताओं, सहयोगी संस्थाओं, कलाकारों, प्रबुद्ध जनों के साथ-साथ मुजफ्फरनगर जिले के प्रमुख महाविद्यालयों के शिक्षकगण, प्रतिभागी, विधार्थी रहे। हैं। कार्यक्रम में भारतीय प्रज्ञान परिषद के प्रांत संयोजक अवनीश त्यागी, प्रज्ञा परिषद अध्यक्ष डॉ प्रवीण तिवारी, संयोजक प्रोफेसर वी.के. सारस्वत, देवभूमि विचार मंच के अध्यक्ष डॉ चौतन्य भंडारी, संयोजिका डॉ अंजलि वर्मा, हस्तिनापुर संदेश पत्रिका के संपादक डॉ सूर्य प्रकाश अग्रवाल, प्रांत शोध संयोजिका डॉ शीला टावरीजी, सहसंयोजक डॉ देवेश, डॉ एस सी वार्ष्णेय , डॉ महेश दिवाकर, डॉ नितिन कुमार ,डॉ ऋचा जैन , डॉक्टर अमित कुमार, नीरज मौर्य, भास्कर द्विवेदी मीडिया, कुलदीप कुमार, इंजीनियर पंकज कुमार, डॉ जी. आर.गुप्ता, डॉ अलका तिवारी, डॉ वंदना, डॉ निशा गुप्ता ,अनुराग , विजय अग्रवाल, डॉ सविता, डॉ दिनेश शर्मा, डॉ के.के. शर्मा आदि उपस्थित रहें।

 

भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट परिवार द्वारा आयोजित सम्मान स्वागत समारोह
8 Min 12 |मुज़फ्फरनगर। इंद्रा कालोनी स्थित विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला में अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट परिवार द्वारा आयोजित सम्मान स्वागत समारोह में भारतीय धीमान ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुन्दरलाल धीमान का भव्य स्वागत किया गया।
अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता रुड़की रॉड व्यापार मंडल से सरदार सुलक्खन सिंह नामधारी व सफल संचालन ट्रस्ट अध्यक्ष संजय धीमान ने किया। सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय धीमान ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुंदरलाल धीमान जी रहे। इंद्रा कालोनी स्थित स्वागत कार्यक्रम में जनपद व आसपास के गणमान्य सम्मनित धीमान ब्राह्मण बंधुओ ने मुख्य अतिथि सुन्दरलाल धीमान जी को फूल मालाये पहनाकर ट्रस्ट परिवार के साथ सयुक्त रूप से पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पहुचे राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र धीमान एडवोकेट ने उपस्थित सभी धीमान ब्राह्मण बंधुओ का परिचय लिया।और भारतीय धीमान ब्राह्मण महासभा के गठन व कार्य की विस्तार से जानकारी दी व सभी बंधुओ के विचार जाने। बड़ी संख्या में उपस्थित धीमान ब्राह्मण बंधुओ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को सुना और उनके विचारों को ग्रहण कर समाज की एकता पर अपना मत दिया। स्वागत कार्यक्रम मंच की शोभा बढ़ा रहे अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट जिला अध्यक्ष संदीप धीमान बैंक वाले, वीरेंद्र धीमान रुड़की, सुन्दरलाल धीमान खातोली, सरदार सुलक्खन सिंह नामधारी, नाथीराम धीमान, राजेश आर्य सिमर्थी रहे ।कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय धीमान के साथ भीष्म धीमान सभासद पति वार्ड १६ का पूर्ण सहयोग रहा। सुंदर सम्मान कार्यक्रम में वीरेंद्र धीमान, प्रदीप धीमान फोरमेन, रामरतन विश्वकर्मा, सतीश धीमान, सत्यव्रत आर्य, सुरेंद्र धीमान आर्य , ओम प्रकाश धीमान, सरदार बलविंदर सिंह सल, आदेश धीमान, राजेश धीमान तहखंना, सतबीर धीमान, सुनील धीमान, राजेंद्रप्रताप धीमान, हर्वेश धीमान, सुरेशचंद धीमान, देशराज धीमान, महेंद्र धीमान मास्टर जी, प्रवीण धीमान व नरेंद्र धीमान मास्टर जी के साथ बड़ी संख्या में धी

 

परिवार का मनमुटाव का फैसला कराया
मुजफ्फरनगर। महिला थाना में महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी ने एक परिवार का मनमुटाव का फैसला कराया महिला थाने के अंदर पीड़ित महिला ने पति के खिलाफ तहरीर दी हुई थी जो कि गंभीर धाराओं में दी हुई थी उसी मामले का पटाक्षेप करते हुए महिला थाना इंचार्ज निधि चौधरी ने पति-पत्नी का फैसला कराया और दोनों को खुशहाल तरीके से जीवन जीने के लिए शुभकामनाएं दी और उन दोनों का फैसला कराकर पीड़ित महिला को उसके पति के साथ घर भिजवाया,महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी पीड़ित महिलाओं की समस्या सुनकर उनका निवारण करती रहती है।

पकड़े गए आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया
चरथावल। मुखबिर की सूचना पर चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में हिंडन पुलिस चौकी इंचार्ज मोहित तेवतिया, कांस्टेबल सचिन कुमार, गौरव कुमार आदि ने आरोपी अनवार पुत्र इलियास निवासी ग्राम सुजडू थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फरनगर को दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।

 

 

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था भी पटरी से उतरी रही
11 Min 15 |मुजफ्फरनगर। उमस भरी गर्मी से लोगों को हलकान कर दिया। आम जन पूरा दिन पसीना से तरबतर रहे। अधिकतम तापमान ३९ डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। बढ़ती गर्मी से खेतों में काम करने वाले किसान अन्य दिनों की अपेक्षा जल्द ही अपने घरों पर आ गए या फिर पेड़ों की छाया का सहारा लिया। वहीं भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था भी पटरी से उतरी रही।
दो-तीन दिन से गर्मी ने फिर अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पुरवाई हवा चलने से वायुमंडल में नमी बढ़ रही है जिससे उमस बढ़ गई है। बुधवार को तापमान में बढ़ोतरी होने से लोग पसीने से तरबतर रहे। पूरे दिन शरीर में चिपचिपाहट रही। पंखे व कूलर भी गर्मी से राहत नहीं दिला पा पाए। धूप की तपिश से बचाव के युवा तथा महिलाएं चेहरे व सिर को कपड़े से ढककर सड़कों पर चले। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा। सड़कें खाली-खाली रहीं। जरूरी कार्यों से ही लोग घरों से बाहर निकल सके। गर्मी में लोगों को बिजली की कटौती भी झेलनी पड़ी। गांव और शहर में शेड्यूल के आधार पर आपूर्ति नहीं हो पाई। बत्ती गुल होने से दैनिक कार्य प्रभावित हुए। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के अनुसार अगले दो दिन मौसम शुष्क रहेगा। दो से चार जुलाई तक मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

 

माइनर की टेल तक पानी न पहुंचने से किसानों में रोष12 Min 14 |
मुजफ्फरनगर। मीरापुर राजवाहे से निकली जड़वड़ माइनर की टेल तक पानी न पहुंचने से किसानों में रोष व्याप्त है। मीरापुर राजवाहे से निकली जड़बड़ माइनर में अत्यधिक घास व सिल्ट आने के कारण पिछले दो महीनों से टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसल सूखने के कगार पर हैं। सिंचाई विभाग का कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे किसानों में रोष व्यक्त है। क्षेत्र के किसान ब्रह्म सिंह, ओमकार आर्य, यशपाल सिंह, सुधीर कुमार, राहुल, वेद प्रकाश, ऋषि पाल, सुमित कुमार, ज्ञान प्रकाश, ओमपाल, ज्ञानेंद्र आदि किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान एक सप्ताह में नहीं होता तो वह डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

 

 

एसआई कमलेश रानी अपना पुलिस का कार्यकाल पूरा कर रिटायरमेंट हूंई 
मुजफ्फरनगर। महिला थाना से आज एक एसआई कमलेश रानी अपना पुलिस का कार्यकाल पूरा कर रिटायरमेंट हूंई जहाँ आज सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह व महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी ने कमलेश रानी को शॉल उड़ाकर ओर फूलमालाएं पहनाकर ओर मिठाई खिलाकर महिला थाने से गाड़ी में धक्का लगाकर विदा किया कमलेश रानी को विदा करते हुए महिला थाना में उपस्थित सभी कि आंखे नम हो गयीं ,वही सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने महिला थाना का औचक निरीक्षण भी किया।

 

संगठन ऐसे भ्रष्ट कर्मचारीयों के खिलाफ करेगा सख्त कार्यवाही
मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रिशिपाल अंबावता के आदेश अनुसार किसी भी जनपद में किसी भी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी किसान का शोषण करते हैं या किसान मजदूर से अवैध वसूली करते हैं तो संगठन ऐसे भ्रष्ट कर्मचारीयों के खिलाफ करेगा सख्त कार्यवाही। इसी के चलते जिला मेरठ के कस्बा किठोर के विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारी दिहाड़ी मजदूर से घरेलू कनेक्शन के नाम पर करना चाहते थे अवेध वसूली इसकी सूचना जैसे ही मेरठ जिला महासचिव चौधरी शमशाद अली को मिली तों उन्होंने उस कर्मचारी का विरोध किया तो संविदा कर्मी कलीम अपने साथ दो तीन अज्ञात लोगों को लेकर झगड़ा करने के इरादे से संगठन पदाधिकारी के पास पहुंचे और झगड़ा शुरू कर दिया जिसमें संविदा कर्मी कलवा को चोट लगी तो विभाग के अधिकारियो झूठी कहानी सुनाकर अपने साथ लेकर किठौर थाने मैं भाकियू के पदाधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया जिसकी सूचना पर आज भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश प्रमुख महासचिव पवन तेवतिया के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने एसडीओ किठौर के दफ्तर का घेराव किया और धरने पर बैठ गए और एसडीओ किठौर को भी अपने बीच बेठाकर पूरी घटना की सच्चाई से अवगत कराया तो एसडीओ ने संविदा कर्मी को किसानों के बीच बुलाया और सभी के सामने माफी मंगवाई और उसकी कराई एफआईआर को तुरंत रद्द कराया धरने में मौजूद सहारनपुर मंडल प्रभारी एवं मुज़फ्फरनगर जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा की किसान और मजदूर का शोषण संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा जिस पर एसडीओ ने कहा की किसी भी कर्मचारी के ऐसा करने पर उसे विभाग से बाहर कर दिया जाएगा व इसी आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर प्रदेश प्रमुख महासचिव पवन तेवतिया, मुज़फ्फरनगर जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम, हापुड़ जिला अध्यक्ष रोबिन सिंह, बुलंदशहर जिला प्रमुख महासचिव सुधीर तेवतिया, नगर अध्यक्ष हाजी ईसलामुद्दीन, रामजीत सिंह नगर महासचिव, मेरठ जिला महासचिव चौधरी शमशाद, जिला उपाध्यक्ष सरताज, किठौर नगर अध्यक्ष आसू, मुज़फ्फरनगर पुर्व जिला सचिव ठाकुर सुंदर सिंह सोम, पुर्व जिला सचिव अजीम, पुर्व जिला सचिव उबैद चौधरी, बालेसर, सलमान, गुफरान चौधरी, शादाब चौधरी आदि मौजूद रह।

 

जेसीबी मशीन तथा नाला टीम के माध्यम से नाला सफाई अभियान जारी

मुजफ्फरनगर। कच्ची सड़क कि दोनों साइड निर्मित बड़े नालों पर ३ दिन से निरंतर जेसीबी मशीन तथा नाला टीम के माध्यम से नाला सफाई अभियान जारी है। आज सभासद मोहम्मद आबिद अली के वार्ड में अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के निर्देश पर तली झाड़ नाला सफाई अभियान चलाया गया। नाला टीम के द्वारा पुलियाओ की सफाई के साथ-साथ नालो पर स्लैब एवं जाल को हटाते हुए जेसीबी मशीन से सफाई कराई गई। इसके अलावा वार्ड संख्या २६ मोहल्ला जनकपुरी में सभासद ओम सिंह के वार्ड में रोबोट मशीन के माध्यम से नाला सफाई अभियान जारी रहा। साथ ही वार्ड संख्या २४ विकास गुप्ता सभासद के वार्ड क्षेत्र मोहल्ला जैन मिलन में मैनुअली नाला टीम के माध्यम से तली झाड़ सफाई अभियान जारी रहा। इसके अलावा वार्ड संख्या ६ गयूर अली माननीय सभासद तथा वार्ड संख्या ५० अब्दुल सत्तार सभासदगण के वार्ड क्षेत्र खादरवाला एवं खालापार में मैनुअली सैनिटाइजर का कार्य कराया गया। मोहल्ला महमूद नगर एवं जनकपुरी में पानी की समस्या का निराकरण जलकल विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कराया गया। अभियान में सभासदगण ओम सिंह, विकास गुप्ता एवं मोहम्मद आबिद अली तथा मोहम्मद वाजिद माननीय सभासदपति द्वारा भी स्थल पर मौजूद रहते हुए सहयोग प्रदान किया गया विभागीय स्तर पर डॉक्टर संजीव कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सुनील कुमार जलकल अभियंता, संजय पुंडीर एवं उमाकांत शर्मा सफाई निरीक्षकगण, विकास कुमार लिपिक जलकल विभाग तथा अवनीश कुमार द्वारा स्थलीय पर्यवेक्षण किया गया।

Twittr |

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 6 =