News
खबरें अब तक...

समाचार

पुलिस ने अवैध शराब एवं तमंचे सहित कई दबौचे
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 अक्षय शर्मा द्वारा अभियुक्त गण रशीद पुत्र अली मोहम्मद नि0 मिमलाना थाना कोतवाली मु0नगर, शहनवाज पुत्र रहीश नि0 उपरोक्त को ग्राम मिमलाना से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त रशीद उपरोक्त के कब्जे 20 पव्वे देशी शराब व शहनवाज के कब्जे 24 पव्वे देशी शराब बरामद की गयी।
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 कौशल गुप्ता द्वारा अभियुक्त अमित पुत्र जबर नि0 गली नं0- 4 रामलीला टीला थाना कोतवाली मु0नगर कादिर राणा के बाद के सामने सिद्धावली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त 01 तंमचा मय 02 जिन्दा कार0 315 बोर बरामद किया गया।
चरथावल। थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 योगेन्द्र सिंह द्वारा एससीएसटी एक्ट में वारंटी अभियुक्त अमित उर्फ सेट्ठी पुत्र धर्मवीर सिंह नि0 ग्राम बरवा खेड़ा थाना चरथावल मु0नगर को मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
पुरकाजी। थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 सुरेन्द्र राव द्वारा पोक्सो अधि0 मे प्रकाश में आये अभियुक्त पिन्टू उर्फ साधांशू पुत्र ओमवीर सिंह नि0 महमूद पुर थाना शिकारपुर बुलन्दशहर को धमात नहर से गिरफ्तार किया।

 

कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना मंसूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 प्रमोद कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त विनोद पुत्र धर्मपाल सिंह नि0 घासीपुर थाना मंसूरपुर मु0नगर को मेडिकल कांलेज के सामने से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना मंसूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 ब्रहमजीत सिंह द्वारा पोक्सो अधि0 मे वांछित अभियुक्त रितिक पुत्र रामेश्वर नि0 ग्राम सोनजनी डगान थाना मंसूरपुर मु0नगर को वसन्थली स्कूल के पास पुरबालियान सोनजनी मोड से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 अमरेश सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त उत्सव पुत्र प्रवीन नि0 वाजिदपुर कवाली थाना जानसठ मु0नगर को नेशनल धर्मकांटा पैट्रोल पम्प जानसठ से गिरफ्तार किया गया।
वहीं थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तगण आफताब पुत्र इस्तकार, सुहैल उर्फ गूंगा पुत्र इकराम नि0गण रसूलगढी थाना मीरापुर मु0नगर को कुतुबपुर झाल से सम्भलहेडा जाने वाला रास्ते से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह वांछित अभियुक्त फैजाद पुत्र रहीशू नि0 ग्राम ठल थाना रमाला जनपद बागपत को सामुदायिक केन्द्र जानसठ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 01 अदद भैसा चोरी का बरामद किया गया। इसके अलावा थाना महिला थाना पर नियुक्त उ0नि0 जुगल किशोर मुस्लिम विवाह अधि0 मे वांछित अभियुक्त मजिद पुत्र जहूर नि0 मौहल्ला पहलवाननगर थाना लिसाही गेट जनपद मेरठ को महावीर चौक से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त गण राकेश पुत्र रामचन्द्र, सुभाष पुत्र रामचन्द्र, रोहित पुत्र राजू निवासी गण ग्राम गालिवपुर थाना खतौली जिला मु0नगर को जानसठ अड्डे से गिरफ्तार किया गया।

 

एसएसपी ने दो चौकी प्रभारी बदले
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने दो चौकी प्रभारियों का तबादला किया है। इस आदेश के अनुसार उप निरीक्षक दीपक मावी को चरथावल थाने की बिरालसी चौकी से शहर कोतवाली में शामली स्टैंड चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा शामली चौकी प्रभारी आदित्य भाटी को बिरालसी चौकी प्रभारी बनाकर भेजा गया है।

जनसमस्याओ के समाधान में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगीः डीएम
मुजफ्फरनगर। डीएम चन्द्रभूषण सिंह ने नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनमे से अधिकाशं समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया तथा शेष समस्याओं के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसमस्याओ के समाधान में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाये तथा प्राथमिकता के आधार पर आम जन की समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र सहित जनपद के विभिन्न ब्लॉक एवं ग्रामीण अंचल से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया।

 

पुलिस ने 25 हजार का ईनामी दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा निम्नवत सराहनीय कार्य किये २५ हजार का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त को ए टू जेड चौराहे के पास से पुलिस कार्यवाही के दौरान गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त थाना गांधीनगर जनपद बाराबंकी(उ०प्र०) पर पंजीकृत अभियोग ;ब्छ.01ध्21 न्ै.3;1द्ध ळ।छळैज्म्त् ।ब्ज्द्ध में २५ हजार का ईनामी अपराधी है। गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में राजू उर्फ गुफरान पुत्र एहसान निवासी रहमतनगर थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ खोखा व ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर।

पुलिस ने वाहन चोर दबौचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने वाहन चोर को दबोच लिया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त को पुलिस कार्यवाही के दौरान काली नदी पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा लगभग २० दिन पूर्व थानाक्षेत्र गंगोह जनपद सहारनपुर से बुलेरो पिकअप को चोरी किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम भूरा उर्फ समीर पुत्र शरीफ निवासी कैराना जनपद शामली। जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ खोखा व ०१ जिन्दा कारतूस १२ बोर, ०१ बुलेरो पिकअप-चोरी की हुई।

सीएमओ ने वैक्सीनेशन कैंप का निरीक्षण किया6 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। जनपद के सीएमओ डॉ. महावीर फौजदार, डिप्टी सीएमओ, चरथावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी, अन्य अधिकारियों एवं अपने अधीनस्थ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों एवं मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एवं नामित सदस्य स्वास्थ्य विभाग सुभाष चौहान के साथ चरथावल क्षेत्र के गांव रोनी हर्जीपुर उप स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र पर हो रहे वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया। इसी के साथ रोनी हर्जीपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र पर उपकरणों एवं स्टाफ की कमी की पूर्ति भी सीएमओ डॉ महावीर फौजदार ने तत्काल निर्देशित किया। ज्ञात है की कुछ समय पूर्व ग्राम रोनी हर्जीपुर के वर्तमान प्रधान विनोद पुंडीर ने स्वास्थ्य केंद्र पर उपकरणों एवं स्टाफ की कमी की शिकायत मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं नामित सदस्य स्वास्थ्य विभाग सुभाष चौहान से की थी। जिस पर सुभाष चौहान ने सीएमओ डॉ महावीर फौजदार से बात की, आज उसी कड़ी में तत्काल डॉ महावीर फोजदार सीएमओ मुजफ्फरनगर ने रोनी हर्जीपुर स्वास्थ्य उप केंद्र की सभी समस्याओं का निवारण कराया और सभी मशीनरी एवं स्टाफ की पूर्ति को निर्देशित किया। सीएमओ डॉ महावीर फौजदार की इस कार्यवाही से ग्राम रोनी हर्जी पुर के प्रधान विनोद पुंडीर संतुष्ट दिखे।

स्वयं सहायता समूह की कार्यकत्रियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। स्वयं सहायता समूह की कार्यकत्रियों ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन में अवगत कराया कि वे सभी लक्ष्मी सहायता ग्रुप ब्लॉक मोरना तहसील जानसठ की कार्यकत्री है इसी समूह के पदाधिकारियों पर राशन वितरण आदि में अनियतता बरतने का आरोप लगाया उन्होंने इस संबंध में विकास खण्ड अधिकारी को भी एक प्रार्थना पत्र सौंपते हुए जांच पड़ताल की मांग की।
इस दौरान सरला, सोनिया, अंजू, उर्मिला, उषा, पुष्पा आदि महिला लक्ष्मी सहायता ग्रुप ब्लॉक मोरना तहसील जानसठ की कार्यकत्री मौजूद रही।

शिव सेना ने की आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग8 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर हिन्दु महासंघ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन मे अवगत कराया कि बीते दिन निकटवर्ती जनपद बागपत के बडे गांव मे कुछ लोगों द्वारा धार्मिक बस पर लाठी-डन्डे व घातक हथियार के साथ हमला किया गया। जब वो लोग हथियारों के बल पर भी नाकाम हुए तो उन्होंने जम्मू-कश्मीर की तरह पत्थरबाजी आरम्भ कर भयपूर्ण वातावरण बनाने का प्रयास किया। ज्ञापन मे अवगत कराया गया कि अभी तक उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी नही हो पाई है। सभी कार्यकर्ता इस हमले की निन्दा करते हैं और मांग करते हैं कि ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही अमल मे लाई जाए। ज्ञापन सौंपने वालो में हिंदू महासंघ संयोजक बिट्टू सिखेडा शिवसेना, प्रवीन जैन राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, सत्येंद्र सैलान अतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, ओमप्रकाश मिश्रा, अर्चक पुरोहित संघ से ब्रजबिहारी अत्री, अमित तिवारी, पं. रामानुज दूबे, हिदूवादी नेता सुरेंद्र मित्तल, अखण्ड हिंदू मोर्चा से राजकुमार कालरा आदि मौजूद रहे।

 

लावारिस घूम रहे बुजुर्ग को सकुशल घर पहुंचाया9 Min 9 |
मुज़फ्फरनगर। ग्राम बसेड़ा और निरगजनी के बीच एक ७५ वर्षीय बुजुर्ग के २ दिन से लावारिस घूमने की मौखिक सूचना पर पुलिस ने एक और बडा कारनामा कर दिया। उक्त व्यक्ति की दिमागी हालत कुछ ठीक नहीं थी और उन्हें बिल्कुल सुनाई नहीं देता था व कुछ कम भी दिखाई देता था। वह घर से अंबाला के लिए ८ दिन पहले निकले थे लेकिन ना अंबाला पहुंचे और ना ही वापिस घर। उधर अंबाला वाले ढूंढ रहे थे ओर इधर घर वाले लेकिन ८ दिन से कोई अता पता नहीं मिला। काफी मशक्कत के बाद लगभग २० गावों में संपर्क के बाद पता चला कि वो ग्राम पिमोड़ा थाना जानसठ जिला मुजफ्फरनगर से है। उनका नाम नाम मामचंद पुत्र कालू और उम्र ७५ है। उन्हें उनके बेटे शिव कुमार ५४ साल को बुलाकर सौंप दिया गया। पिताजी को पाकर बेटे ने पुलिस का धन्यवाद किया।

 

सवेरे 9 बजे से 11 बजे तक सभी डलावघरों से कूड़ा उठाना पड़ेगाः चैयरमेन10 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। नगर से अब कूड़ा उठान का समय निर्धारित करने के साथ ही वार्डों में साफ सफाई से कूड़ा डलावघरों पर निगरानी के लिए १६ अफसरों को लगाया गया है। इसके साथ ही शहर के ४० कूड़ा डलावघरों की ऑनलाइन निगरानी के लिए भी सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी कर ली गयी है। इसके लिए पालिका ८ लाख रुपये खर्च करेगी। सवेरे ९ बजे से ११ बजे तक सभी डलावघरों से कूड़ा उठाना पड़ेगा और इसके बाद कूड़ा निस्तारण नहीं होने पर जवाबदेही होगी।
पालिका के नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि शहर में कूड़ा उठाने की समस्या सबसे बड़ी है। कहीं पूरे दिन भी कूड़ा नहीं उठाया जाता है और बाजार में बने डलावघरों से कूड़ा उठाने में जाम की स्थिति बन जाती है। इसके लिए डीएम चन्द्रभूषण के निर्देश पर नोडल अफसर एडीएम प्रशासन ने कार्ययोजना बनाई है। ११ बजे से पहले ही शहर के सभी ४० कूड़ा डलावघरों से कूड़ा उठाया जायेगा। पालिका की चार जेसीबी मशीन चार रूट पर काम करेंगी। कूड़ा निस्तारण में कोई लापरवाही न हो इसको रोकने के लिए डीएम ने शहर के ५० वार्डों को १६ जोन में विभाजित करते हुए अफसरों को तैनात कर दिया है। एक अफसर को तीन वार्डों और डलावघरों की जिम्मेदारी दी गयी है। इसके साथ ही डलावघरों की आनलाइन निगरानी भी होगी। ४० डलावघरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी कर ली गयी है। इन कैमरों को कलेक्ट्रेट और पालिका कंट्रोल रूम से जोड़ा जायेगा। इसके साथ ही पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के कैम्प कार्यालय से भी ये जुड़े रहेंगे। एडीएम प्रशासन ने बताया कि कूड़ा डलावघरों के आसपास के निवास करने वाले लोगों के मोबाइल नम्बर लेकर उनसे भी कूड़ा उठान को लेकर प्रतिदिन बात की जायेगी। इसके लिए कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। सीसीटीवी कैमरे के लिए पालिका द्वारा ८ लाख रुपये का बजट खर्च किया जायेगा।
जिन १६ अफसरों को लगाया गया है उनमें जोन ०१ के वार्ड ३७, १७, २३ व २१ में बीएसए मायाराम, वार्ड २२, ३५ व ४९ में समाज कल्याण अधिकारी राम प्रजापति, वार्ड ५०, ४७ व ४८ में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शिवेन्द्र कुमार, वार्ड ०६, ४० व ४६ में जेई पीडब्ल्यूडी टीपी चोरसिया, वार्ड २०, १२ व १० में एई एमडीए सुनील कुमार गुप्ता, वार्ड २५, ११ व २४ में एई एमडीए हरिशंकर गौतम, वार्ड ३२, ३४ व १९ में जेई एमडीए राजीव कोहली, वार्ड २७, ०२ व ४३ में जेई एमडीए जयकरण सिंह, वार्ड ४१, ०७, ३८ व ०४ में जेई पीडब्ल्यूडी प्रबल प्रताप सिंह, वार्ड ०३, ०९ व २९ में जेई पीडब्ल्यूडी आरके नौटियाल, वार्ड ०१, १८, ४२ व ३३ में जेई एमडीए विनय कुमार गर्ग, वार्ड ०५, ०८ व १३ में जेई एमडीए अवनीश गर्ग, वार्ड ४५, ३९ व २८ में एई पीडब्ल्यूडी एसके पोशवाल, वार्ड ३६, १४ व १६ में सहायक आयुक्त उद्योग बनवारी लाल, वार्ड १५, ३० व ४४ में कृषि रक्षा अधिकारी यतेन्द्र कुमार तथा सबसे छोटे जोन वार्ड २६ व ३१ में जेई डीडी आफिस राधेश्याम को ड्यूटी पर लगाया गया है।

 

भाजपा सरकार में जनता त्रस्तः नासिर राणा11 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव तैयारी अभियान के तहत सपा मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा ने अपनी कार्यकारिणी में सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के क्रम मे सपा कार्यालय पर आयोजित मीटिंग में मुख्य अतिथि सपा नेता साजिद हसन, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती की मौजूदगी में मजदूर सभा में दीपक बजाज व दिव्यम सिंह को जिला सचिव मनोनीत करते हुए मनोनयन पत्र दिए।
सपा नेता अंसार आढ़ती व साजिद हसन ने कहा कि समाजवादी मजदूर सभा के जरिये मजदूर हित व उनके कल्याण की आवाज़ हमेशा मजबूती से उठायी जाएगी भाजपा की मजदूर विरोधी नीतियों से मजदूर वर्ग को सचेत कर २०२२ में सपा सरकार बनवाने के लिए आह्वान किया जाएगा। समाजवादी मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासीर राणा ने कहा कि भाजपा सरकार की असफलता व संवेदनहीनता से मजदूर वर्ग दयनीय स्थिति में है इस स्थिति पर सपा ख़ामोश नही रहेगी जल्द ही मजदूर मुद्दों पर आंदोलन छेड़ा जाएगा। प्रोग्राम में मुख्यरूप से सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सन्दीप धनगर, सपा जिला सचिव डॉ इसरार अल्वी, अहसान अंसारी, अनुज प्रजापति, सुहेब अंसारी, अरबाज अंसारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

म्हाड़ी पर मेले श्रद्धालुओं की भीड़12 Min 5 |
मुजफ्फनगर। मोरना कस्बे में शिव गोरख शक्ति जाहरवीर गोगा की म्हाड़ी पर दूर दराज क्षेत्रों से आए हजारों महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने छड़ी निशान चढ़ाकर अपने परिवार की खुशहाली के लिए मनौती मांगी। कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष म्हाड़ी पर मेले का आयोजन नहीं हो सका। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा। शिव गोरख शक्ति जाहरवीर की म्हाड़ी पर मंगलवार की सुबह ही छड़ी निशान प्रसाद चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। दूर दराज क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने म्हाड़ी पर छड़ी निशान चढ़ाकर पूजा अर्चना की। मान्यता है जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से म्हाड़ी पर छड़ी निशान चढ़ाकर मनौती मांगने है उनकी मन मांगी मुराद अवश्य पूरी होती है। नई विवाहित जोड़ों ने बैंड बाजों के साथ पूजा-अर्चना कर छड़ी निशान चढ़ाए। कस्बा भोकरहेड़ी, गांव छछरौली, वजीराबाद, सिकंदरपुर, शुक्रताल, फिरोजपुर, चौरावाला, भोपा, मलपुरा, अलीपुरा, तिस्सा आदि कई दर्जन गांवों से ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राली और बुग्गी में सवार होकर निशान चढ़ाने पहुंचे। म्हाड़ी पर महंत बाबूराम भगत, गोपाल भटनागर, सुनील, संजू, राजीव आदि व्यवस्था में लगे रहे। कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष म्हाड़ी पर मेले का आयोजन नही हो सका। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा।

 

नवीन सत्र का शुभारंभ किया
भोपा। स्वामी कल्याण देव महाविद्यालय में नवीन सत्र का शुभारंभ हवन यज्ञ के बीच विधिवत रूप से हुआ। पंडित पुरोहित रविकांत शर्मा ने हवन संपन्न कराया जिसमें यजमान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार रहे। कार्यक्रम में महर्षि शुकदेव इंटर कालेज मोरना के पूर्व प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने कहा कि हवन यज्ञ के साथ किसी भी कार्य का शुभारंभ करना हमारी प्राचीन परंपरा व संस्कृति है। हमारे ऋषि मुनि असंभव कार्य को भी यज्ञ के द्वारा संभव कर देते थे। कार्यक्रम में सेवानिवृत एबीएसए सुरेंद्र राठी ने कहा कि शिक्षक लग्न व मेहनत के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए शिक्षण कार्य करें। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए गाइड लाइन का पालन करें। दो गज की दूरी और मास्क है। जरूरी का विशेष ध्यान रखा जाए। थर्मल स्क्रीनिग के के बाद भी छात्रों व शिक्षकों को कालेज प्रवेश दिया जाए। कार्यक्रम में चंद्रपाल सिंह, मधु देवी, चेतन, सोहन, अचल, अंकित, कृष्णपाल आदि ने हवन में आहुति प्रदान की।

 

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ लेने के लिए केवाईसी जरूरी-पहली बार गर्भवती होने पर मिलते हैं पांच हजार रुपये
योजना के लाभ के लिए लाभार्थियों को देनी होगी स्वास्थ्य विभाग को अपने नये आईएफएससी कोड की जानकारी
मुजफ्फरनगर। गर्भवती महिलाओं को उचित खानपान एवं पोषण के लिए देश में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) चल रही है। योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली महिला को तीन किश्तों में 5000 रुपये की धनराशि दी जाती है चाहे प्रसव सरकारी में हो या निजी अस्पताल में गर्भवती महिला का सरकारी स्वास्थ्यए इकाई में 150 दिनों के अंदर पंजीकृत कराकर, आवेदन पत्र 1 ए, जच्चा बच्चा कार्ड (एम० सी० पी०) पहचान पत्र की कॉपी एवं बैंकध्पोस्ट ऑफिस अकाउंट पासबुक की कॉपी आशा बहनजी को जमा करनी होगी। माँ बनने की जानकारी होने पर पहली किस्त मे एक हजार रूपए का भुगतान किया जाएगा। प्रसव पूर्व कम से कम एक बार जांच कराकर 180 दिन बाद कागजों के आवेदन प्रपत्र 1 बी एवं जच्चा कार्ड जमा करना होगा। इसके बाद दूसरी किस्त 6 माह बाद 2 हजार रूपए का किया जाएगा। बजे के जन्म के बाद पंजीकरण, टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी कराकर आवेदन प्रपत्र 1 सी जच्चा बच्चा कार्ड, आधार कार्ड एवं शिशु जन्म प्रमाण पत्र जमा करना होगा इसके साथ ही तीसरी किस्त का 2000 रूपए का भुगतान लाभार्थी को किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सरकार की एक महत्तवकाशी योजना है इस योजना का लाभ लेने में कोई परेशानी न हो इसके लिए जरूरी है कि इस योजना से जुड़े नियमों को लाभार्थी समझ लें। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत मिलने वाले लाभ के लिए लाभार्थी का बैंक में केवाईसी होना (नो योर कस्टमर जरूरी है। केवाईसी अपडेट होने पर ही लाभार्थी को योजना का लाभ मिल सकेगा। केवाईसी के लिए प्रथम बर गर्भवती महिलाओं को बैंक जाकर अपने खाते में अपनी आई0डी0 प्रूफ जमा करना होगा एवं बैंक की आईएफएस कोड की जानकारी आशा के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में उपलब्ध करानी होगी ताकि उनका शीघ्र भुगतान किया जा सके। योजना के नोडल अधिकारी डा0राजीव निगम ने बताया कि पिछले दिनों कुछ राष्ट्रीयकृत बैंकों का विलय हुआ है, जिस कारण बैंकों के आईएफएस कोड भारतीय वित्तीय प्रणाली संहिता बदल गये हैं। इस वजह से बहुत से लाभार्थियों को भुगतान संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में विमान के प्रयास से जनपद को मंडल में प्रथम एवं राज्य स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त हुआ। ए0सी0एम0ओ0 ने बताया कि पी०एम०एगानीवनाई के स्टेट हेल्पलाइन नंबर 7998799804 पर संपर्क कर लाभार्थी अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक रुची श्रीवास्तव ने बताया कि योजना के सभी लाभार्थियों को भुगतान किया जा रहा है। योजना के तहत जनवरी 2017 से अब तक जिले में करीब 24,07,12000 रुपये का भुगतान किया जा चुका है। बाकी जो लाभार्थी रह गये हैं उनको शीध्र ही भुगतान करा दिया जाएगा। योजना के तहत करीब 58862 पंजीकृत लाभार्थी हैं। शासन की ओर से पहली बार मां बनने वाली हर महिला को लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उपलब्धि के लिहाज से यह 84 प्रतिशत है।

 

सुपारी लेकर महिला की हत्या करने वाले बदमाश को पुलिस ने रिमांड पर लिया, हत्या में प्रयुक्त तमंचा व बाईक बरामद
मंसूरपुर। तीन लाख की सुपारी लेकर महिला की दिनदहाड़े हत्या करने के आरोपित को रिमांड पर लेकर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त किया गया तमंचा व बाइक बरामद कर ली है। इसके अलावा छेडखघनी व मारपीट के दो आरोपितों को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।
एसएचओ मंसूरपुर के पी सिंह ने बताया कि विगत 15 जुलाई को हाईवे पर मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के सामने नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेर नगर निवासी महिला मोहसिना की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। मोहसिना की हत्या के आरोप में नामजद गांव सोरम निवासी कादिर को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। उसी ने अपने एक साथी के साथ तीन लाख की सुपारी लेकर महिला की गोली मारकर हत्या की थी।
उन्होंने बताया कि गत दिवस उक्त कादिर को कस्टडी रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के पश्चात उसकी निशानदेही पर गांव पुरबालियान स्थित एक ट्यूबवेल से हत्या में प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल व 315 बोर का एक तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किए गए। रिमांड अवधि समाप्त हो जाने के बाद कादिर को जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा छेड़छाड़ के आरोप में वांछित चल रहे रितिक पुत्र रामेश्वर निवासी गांव सोंहन्जनी तगान तथा मारपीट व हत्या की धमकी देने के आरोपित गांव घासीपुरा निवासी विनोद पुत्र धर्मपाल को भी गिरफ्तार किया गया है। उक्त दोनों को भी जेल भेज दिया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =